कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
यह भी पढ़ें: राशिफल 2025
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (19 जनवरी से 25 जनवरी, 2025)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनि देव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातकों का दृष्टिकोण एकदम स्पष्ट होता है और ये इसे एक लक्ष्य के रूप में अपना सकते हैं। इसके अलावा ये जातक अपने कार्यों को लेकर अधिक सचेत रहते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी समझ में कमी होने की आशंका है। इस वजह से आप दोनों के बीच विवाद हो सकता है जिससे आप दोनों के रिश्ते में खटास आने की आशंका है।
शिक्षा: इस सप्ताह आप जो भी करेंगे, उसमें एकाग्रता की कमी देखी जा सकती है। इस वजह से आप पढ़ाई में पीछे रह सकते हैं।
पेशेवर जीवन: यह सप्ताह नौकरीपेशा जातकों के लिए अनुकूल नहीं है। आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे संबंध बनाए रखने में असफल हो सकते हैं। व्यापारियों को इस समय नुकसान होने के आसार हैं इसलिए उन्हें सचेत रहने की सलाह दी जाती है।
सेहत: इस सप्ताह आपके अंदर ऊर्जा और उत्साह की कमी हो सकती है। इससे आपकी सेहत में अस्थिरता देखने को मिल सकती है। इसलिए इस समय आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।
उपाय: आप रोज़ 108 बार ‘ॐ गं गणपतये नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातकों में घूमने-फिरने या यात्रा करने की इच्छा अधिक होती है और ये इसे अपना जुनून बना सकते हैं। इसके अलावा ये लोग बिज़नेस करने को उत्सुक रहते हैं और नई ॐचाईयों को छूते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके परिवार में कोई शुभ या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है जिसका आप और आपका जीवनसाथी दोनों ही आनंद उठाएंगे।
शिक्षा: इस सप्ताह आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने स्किल्स को प्रदर्शित करने और लोगों के बीच अपनी एक विशेष जगह बनाने में सफल होंगे। आप केमिस्ट्री और मरीन इंजीनियरिंग आदि विषयों में उत्कृष्टता हासिल करने में सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों को उच्च सफलता मिलने के योग हैं। अपको इस समय नौकरी के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और ये अवसर आपको असीम संतुष्टि प्रदान करेंगे। व्यापारियों को इस समय अपनी उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होने की संभावना है। आप अपनी योग्यता साबित करने के लिए अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होंगे।
सेहत: इस सप्ताह आपके अंदर उच्च स्तर की ऊर्जा रहने वाली है जिससे आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको मामूली सिरदर्द के अलावा और कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।
उपाय: आप रोज़ 20 बार ‘ॐ चंद्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक किसी भी परिस्थिति को लेकर खुले विचार रखते हैं। ये लोग आध्यात्मिक प्रवृत्ति के हो सकते हैं और इससे ये अपने जीवन में कुछ बड़ा हासिल करने में सक्षम होते हैं।
प्रेम जीवन: आपके मैत्रीपूर्ण व्यवहार के कारण इस सप्ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच नज़दीकियां रहने वाली हैं। इस समय आप खुश रहेंगे और अपनी खुशियों को अपने जीवनसाथी के साथ साझा कर सकते हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्र प्रोफेशनल स्टडीज़ जैसे कि फाइनेंशियल अकाउंटिंग, मैनेजमेंट अकाउंटिंग आदि में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और इनमें उच्च अंक प्राप्त करने में सफल होंगे। इस समय आप जो भी पढ़ेंगे, उसे याद रख पाने का विशेष गुण रख सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक काम के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन देंगे। व्यापारी मुनाफा कमाने में सक्षम होंगे और प्रसन्न रहेंगे।
सेहत: इस सप्ताह आपके जोश और उत्साह से भरपूर रहने की वजह से आपकी फिटनेस अच्छी रहने वाली है। इसके कारण आपका स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।
उपाय: आप बृहस्पतिवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक जुनून से भरे होते हैं और अपनी इस प्रवृत्ति के कारण सकारात्मक रहते हैं और अपने कौशल की मदद से बड़ी चीज़ें हासिल करने को लेकर आशान्वित रहते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच नज़दीकियां बढ़ने वाली हैं। आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा। इस समय आप अपने पार्टनर के साथ खुश रहेंगे और उन्हें भी खुश रखेंगे।
शिक्षा: इस सप्ताह विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे अैर बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है और ये अवसर आपको अधिक सफलता दिला सकते हैं। वहीं व्यापारी इस समय उच्च मुनाफा कमाने और उसे बनाए रखने में सक्षम होंगे।
सेहत: इस समय आपकी इम्युनिटी मज़बूत रहने और आपके ऊर्जावान रहने की वजह से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
उपाय: आप रोज़ 22 बार ‘ॐ दुर्गाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक अपने कार्यों को लेकर अधिक कुशल, रचनात्मक और तर्कशील होते हैं। इसके अलावा ये जातक बहुत सोच-विचार कर के कोई कार्य करते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ अधिक हंसमुख व्यवहार करेंगे और आपके इस व्यवहार के कारण आप दोनों के रिश्ते में खुशियां बढ़ जाएंगी।
शिक्षा: छात्र इस सप्ताह उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आसानी से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आप हर काम को आसानी से कर पाएंगे। एकाग्रता के मज़बूत होने की वजह से आप सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक इस समय पूरे उत्साह के साथ काम करेंगे और उच्च स्तर की कार्यक्षमता हासिल करेंगे। इस सप्ताह व्यापारी आसानी से अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ने में सफल होंगे।
सेहत: इस समय आपके सकारात्मक रहने की वजह से आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। आपके अंदर अधिक उत्साह और साहस रहेगा जिससे आपको खुद को फिट रखने में मदद मिलेगी।
उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, या 24 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातकों की मनोरंजन और मीडिया कला में अधिक रुचि हो सकती है। ऐसे लोग जीवन के प्रति अपने दृष्टिकोण में अधिक प्रभावशाली हो सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपकी अपने पार्टनर से बहस होने की आशंका है। इस वजह से आप अपने जीवनसाथी के साथ खुश नहीं रह पाएंगे और आपके रिश्ते की सुख-शांति भंग हो सकती है।
शिक्षा: इस सप्ताह आपको पढ़ाई के मामले में अच्छे परिणाम न मिल पाने के संकेत हैं। आपका पढ़ाई पर से ध्यान भटक सकता है जिसकी वजह से आप उच्च अंक प्राप्त करने से पीछे रह सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक इस समय कुछ बड़ा हासिल करने, नई ॐचाईयों को छूने या नाम और शोहरत कमाने में पीछे रह सकते हैं। वहीं व्यापारी इस समय उच्च मुनाफा कमाने में सक्षम होंगे।
सेहत: आपको इस सप्ताह पाचन से संबंधित समस्याएं और त्वचा पर खुजली की शिकायत हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको तली-भुनी चीज़ों से परहेज़ करने की सलाह दी जाती है ताकि आपका स्वास्थ्य बना रहे।
उपाय: आप शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, या 25 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक ईश्वर के प्रति समर्पित रहते हैं और उन्हीं की खोज में लगे रहते हैं। ये जातक धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं जिससे इन्हें राहत और संतुष्टि मिलती है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ संतुष्ट महसूस नहीं कर पाएंगे। ऐसा आपकी ओर से आपसी तालमेल की कमी की वजह से हो सकता है और इसका नकारात्मक प्रभाव आपके रिश्ते पर पड़ सकता है।
शिक्षा: छात्र शिक्षा के क्षेत्र में सफलता और उच्च परिणाम प्राप्त करने में असफल हो सकते हैं। एकाग्रता में कमी के कारण आप पीछे रह सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को अपने काम में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आपको समय पर काम पूरा करने में देरी हो सकती है। वहीं व्यापारियों को पार्टनर के साथ कुछ समस्याएं होने की आशंका है।
सेहत: आपको एलर्जी और इम्युनिटी कमज़ोर होने की वजह से आपकी त्वचा पर दाने निकल सकते हैं। इस वजह से आपको खुजली की शिकायत भी हो सकती है।
उपाय: आप मंगलवार के दिन केतु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, या 26 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातकों को करियर के सिलसिले में अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। ये जातक अपने काम के प्रति समर्पित रहते हैं और इन्हें अपने परिवार के लिए कम ही समय मिल पाता है।
प्रेम जीवन: आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आापसी समझ की कमी की वजह से आपके रिश्ते की सुख-शांति भंग हो सकती है। आपको इसे फिर से बनाने की आवश्यकता है।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्रों ने जो कुछ भी सीखा और पढ़ा है, उसे याद करने में दिक्कत आ सकती है। आपको फिर से आशावादी बनने और पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने का लक्ष्य बनाना चाहिए।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों से काम में कुछ गलतियां होने की आशंका है और आपकी ये गलतियां आपके साथियों की नज़रों में आ सकती हैं। इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा में भी कमी होने के संकेत हैं। व्यापारी अपने प्रतिस्पर्धियों के लक्ष्यों को पार करने में असफल हो सकते हैं।
सेहत: आपकी इम्युनिटी कमज़ोर होने की वजह से आपको जांघों और पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपको खुद को ठीक करने के लिए उपचार लेने की ज़रूरत है।
उपाय: आप रोज़ 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, या 27 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक कभी-कभी आवेग में आकर निर्णय ले सकते हैं जिससे इनके हितों को बढ़ावा नहीं मिल पाता है। ये जातक कुछ सामान्य विचारधाराओं और सिद्धांतों पर अड़े रहते हैं।
प्रेम जीवन: आप अपने पार्टनर के प्रति अधिक समर्पित रहेंगे। आप पूरी ईमानदारी के साथ अपने जीवनसाथी के साथ अपनी भावनाओं को साझा करेंगे और इसका आनंद लेंगे।
शिक्षा: इस सप्ताह आप शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं और मैनेजमेंट और फाइनेंशियल स्टडीज़ आदि में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप इस सप्ताह अपने विशेष गुण दिखाने में सक्षम हो सकते हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों को काम को लेकर उनकी प्रतिबद्धता और कड़ी मेहनत के लिए मान्यता मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को कई ऑडर्र के रूप में नया काम मिल सकता है और इससे उन्हें लाभ होगा।
सेहत: आपके दृढ़ संकल्प और साहस की वजह से इस सप्ताह आपकी सेहत बहुत अच्छी रहने वाली है।
उपाय: रोज़ 27 बार ‘ॐ भौमाय नम:’ मंत्र का जाप करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. मूलांक 3 के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं।
उत्तर. 5 मूलांक के स्वामी बुध ग्रह हैं।
उत्तर. ये जातक भावुक स्वभाव के होते हैं।
The post अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 19 जनवरी से 25 जनवरी, 2025 appeared first on AstroSage Blog.