Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Devprayag Mein Ghoomne ki Jagah: देवप्रयाग — संस्कृतियों, आस्था और प्रकृति का पवित्र संगम
    • Amethi Mein Ghoomne Ki Jagah: राजनैतिक इतिहास, गोमती तट और मूंज–उद्योग से विकसित सांस्कृतिक–धार्मिक जनपद
    • Udham Singh Nagar Mein Ghoomne Ki Jagah: ऊधमसिंह नगर — तराई का आधुनिक औद्योगिक व कृषि–केंद्र
    • Best Non Veg Restaurants in Lucknow : ये हैं नवाबों के शहर के बेस्ट नॉनवेज पॉइंट्स, जानिए लखनऊ में कहाँ-कहाँ हैं इनके आउटलेट्स
    • Lucknow: लखनऊ में यहाँ लग रही है वूलेन सेल, ब्रांडेड कपड़ों में 90 प्रतिशत तक मिलेगा डिस्काउंट
    • महाराष्ट्र का चमत्कारिक विट्ठल मंदिर, जानिए यहां ईंट पर खड़े देव की अनोखी दास्तां
    • नर्मदा की गोद में बसा ओंकारेश्वर एक चमत्कार – जानिए ये धाम इतना पवित्र क्यों है?
    • बागेश्वर : उत्तराखंड का आध्यात्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक संगम
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » अमित शाह की वीडियो क्लिप एक्स पर साझा करने पर कांग्रेस को नोटिस क्यों?
    भारत

    अमित शाह की वीडियो क्लिप एक्स पर साझा करने पर कांग्रेस को नोटिस क्यों?

    By December 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राज्यसभा में अमित शाह के जिस भाषण को लेकर दो दिनों से बवाल मचा है उसकी वीडियो क्लिप को एक्स पर साझा करने के लिए कांग्रेस और इसके नेताओं को नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने भेजा है। एक मीडिया रिपोर्ट में विपक्षी नेताओं के हवाले से कहा गया है कि एक्स ने यह नोटिस गृह मंत्रालय के साइबर अपराध समन्वय केंद्र के नोटिस के बाद भेजा है।

    यह नोटिस ऐसे समय में भेजा गया है जब डॉ. आंबेडकर पर अमित शाह के बयान पर बड़ा विवाद हो गया है। दरअसल, संविधान पर बहस के दौरान मंगलवार को संसद में अमित शाह ने कहा था, ‘अभी एक फैशन हो गया है- आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर, आंबेडकर। इतना नाम अगर भगवान का लेते तो सात जन्मों तक स्वर्ग मिल जाता।’ इसकी वीडियो क्लिप एक्स पर वायरल हुई।

    आंबेडकर पर बयान देकर गृहमंत्री अमित शाह बुरे फँस गए हैं। कांग्रेस ने पहले माफी मांगने की मांग की, फिर उनका इस्तीफा मांगा और अब बर्खास्त किए जाने की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को इसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दलित नेता पर भरोसा है तो उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि अगर पीएम मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्त नहीं किया तो लोग सड़कों पर उतर आएंगे।

    अमित शाह के आंबेडकर पर दिए बयान की वीडियो क्लिप के साथ ही अन्य वीडियो क्लिप भी साझा की गईं। उनके बयान पर विवाद के बीच अमित शाह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया।

    संविधान पर बहस के दौरान राज्यसभा में दिए गए अपने बयान पर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए अमित शाह ने कहा, ‘मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। कांग्रेस फर्जी खबरें फैलाती है। मैं आंबेडकर जी के खिलाफ कभी नहीं बोल सकता।’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने मेरी टिप्पणी को तोड़-मरोड़ कर जनता के सामने पेश किया। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि मेरी पूरी टिप्पणी सुनें, इससे सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। मैं ऐसी पार्टी और समाज से आता हूं जो सपने में भी डॉ. बीआर आंबेडकर का अपमान नहीं कर सकता।’

    गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस ने जिस तरह से तथ्यों को तोड़-मरोड़कर रखने का प्रयास किया है, ये अत्यंत निंदनीय है और मैं इसकी निंदा करना चाहता हूं।

    इस बयान के बीच ही एक्स से नोटिस की यह ख़बर आई है। द हिंदू ने विपक्षी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि एक्स द्वारा भेजे गए नोटिस में गृह मंत्रालय के साइबर अपराध समन्वय केंद्र से प्राप्त नोटिस का हवाला दिया गया है। इसमें उनके द्वारा साझा की गई सामग्री को हटाने के लिए कहा गया है, जो भारत के कानून का उल्लंघन है। 

    रिपोर्ट में कहा गया है कि भेजे गए नोटिस के संबंध में एक्स या गृह मंत्रालय के साइबर अपराध समन्वय केंद्र से कोई पुष्टि नहीं हुई। कांग्रेस को भेजे अपने पत्र में एक्स ने यह भी कहा है कि वह इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपने यूज़रों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में दृढ़ता से विश्वास करता है।

    बता दें कि कुछ कांग्रेस सांसदों और नेताओं ने मंगलवार को राज्यसभा में संविधान के 75 गौरवशाली वर्षों की यात्रा पर बहस में अमित शाह के जवाब की एक वीडियो क्लिप साझा की थी, जिसमें उन्होंने बी.आर. आंबेडकर के बारे में बात की और इसे लेकर विपक्ष पर हमला किया।

    अमित शाह ने बुधवार आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘…कांग्रेस आंबेडकर जी की विरोधी पार्टी है, कांग्रेस आरक्षण विरोधी और संविधान विरोधी पार्टी है। कांग्रेस ने सावरकर जी का भी अपमान किया, कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान के सारे मूल्यों की धज्जियां उड़ा दीं, नारी सम्मान को भी वर्षों तक दरकिनार किया, न्यायपालिका का हमेशा अपमान किया, सेना के शहीदों का अपमान किया और भारत की भूमि तक को संविधान तोड़कर दूसरे देशों को देने की हिमाकत कांग्रेस के शासन में हुई।’

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशुक्र का कुंभ राशि में गोचर: देश-दुनिया और शेयर मार्केट में आएंगे बड़े बदलाव!
    Next Article ज्योतिरादित्य सिंधिया की मुश्किलें क्यों बढ़ती जा रही हैं?

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.