Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या तुर्की में कांग्रेस दफ्तर है, अमित मालवीय और अर्नब गोस्वामी ने क्या ‘खेल’ किया
    • क्या है अमेरिका का ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम, किससे खतरा?
    • पाकिस्तान को चौतरफा घेरने की तैयारी, आज विदेश दौरे पर जायेंगे भारत के 3 डेलिगेशन
    • ट्रंप ने दिया ‘तलाक’ तो यूरोप को आई इंडिया की याद!
    • जयशंकर ने पाकिस्तानी सेना को हमले की जानकारी दी थी?
    • Satya Hindi News Bulletin। 20 मई, 8 बजे की ख़बरें
    • ऑपरेशन सिंदूर से क्या हासिल हुआ?
    • कांग्रेस का डबल अटैकः जयशंकर और मोदी से तीखे सवाल, सीजफायर क्यों किया
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » अयोध्या उपचुनाव क्या योगी के लिए ‘करो या मरो की स्थिति’?
    उत्तर प्रदेश

    अयोध्या उपचुनाव क्या योगी के लिए ‘करो या मरो की स्थिति’?

    Janta YojanaBy Janta YojanaAugust 6, 2024Updated:August 11, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अयोध्या लोकसभा सीट पर मिली शर्मनाक हार के बाद अब उसी जिले में होने वाले विधानसभा सीट के उपचुनाव की कमान खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संभालेंगे। जहां प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्रियों सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री को उपचुनाव में दो-दो सीटों का जिम्मा दिया गया है वहीं अयोध्या जिले की मिल्कीपुर सीट को जिताने योगी जुटेंगे। मंगलवार को अपने अयोध्या दौरे के दौरान योगी ने स्थानीय नेताओं व कार्यकर्त्ताओं से कहा कि मिल्कीपुर सीट की रणनीति बनाने का काम वो खुद करेंगे व यहां के प्रचार की निगरानी भी करेंगे। योगी की मंशा मिल्कीपुर सीट जीतकर अयोध्या लोकसभा सीट की हार के जख्म पर मरहम लगाने की है। मिल्कीपुर सीट के समाजवादी पार्टी विधायक अवधेश प्रसाद हाल ही में अयोध्या लोकसभा सीट जीत कर सांसद बने हैं।

    योगी के लिए अहम हैं उपचुनाव

    लोकसभा चुनावों में सपा के हाथों मिली करारी हार और अयोध्या जैसी प्रतिष्ठापूर्ण सीट हारने के बाद से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने संगठन, सरकार से लेकर संघ के साथ कई बैठकें कर उत्तर प्रदेश में नेतृत्व बदलने पर मंथन किया है। माना जा रहा है कि अपने बचाव के लिए योगी आदित्यनाथ ने जल्द होने वाले दस विधानसभा सीट के उपचुनावों में बेहतर प्रदर्शन करने व अधिकांश सीटें जिताने का दावा किया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि उपचुनावों के नतीजों पर काफी कुछ योगी का भविष्य टिका हुआ है।

    आसान नहीं है उपचुनाव जीतना

    उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों में अपेक्षित सफलता न मिलने के बाद अब भाजपा की नजर जल्द होने वाले दस विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर है। इन उपचुनावों में भाजपा की जीत के लिए रणनीति खुद योगी तैयार कर रहे हैं। जिन दस सीटों पर उपचुनाव होने हैं उनमें से पांच विपक्षी समाजवादी पार्टी और तीन भाजपा के पास थी। दो सीटें भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी व राष्ट्रीय लोकदल के पास थीं। अयोध्या जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट यहां के समाजवादी पार्टी विधायक अवधेश प्रसाद के सांसद चुने जाने के चलते रिक्त हुई है। मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंचे और उपचुनाव को लेकर पार्टी के स्थानीय नेताओं से फीडबैक भी लिया। माना जा रहा है कि कुंदरकी, सीसामऊ अल्पसंख्यक बहुल तो करहल, मिल्कीपुर व कटेहरी सपा के दिग्गज नेताओं की पैतृक सीट होने के चलते भाजपा की दाल यहां गलनी मुश्किल है। जातीय समीकरणों के बूते सपा फूलपुर और मंझवा जैसी सीटों पर भी कड़ी चुनौती पेश कर सकती है।

    भाजपा को सात सीटें जीतने की आस 

    हाल ही प्रदेश भाजपा की ओर से उपचुनाव वाली दस सीटों को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट में सात सीटों पर मेहनत के बूते जीत हासिल करने की संभावना जतायी गयी है। भाजपा संगठन का मानना है कि करहल, कुंदरकी व सीसामऊ को छोड़कर बाकी की सात सीटों पर मेहनत के बूते जीत हासिल की जा सकती है। इसके ठीक उलट सपा को अपनी पांच सीटों के अलावा मीरापुर, फूलपुर और मंझवा सीट पर जीत की उम्मीद है।

    10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में से 7 सीटों पर बीजेपी जीत की उम्मीद लगाए बैठा है तो सपा आठ सीटों पर।

    इंडिया गठबंधन कर रहा रण्नीति तैयार

    उत्तर प्रदेश में सीसामऊ, करहल, कुंदरकी, मीरापुर, खैर, गाजियाबाद सदर, मिल्कीपुर, मंझवा, फूलपुर और कटेहरी विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है। इनमें सीसामऊ की सीट वहां के विधायक इरफान सोलंकी के अयोग्य घोषित हो जाने के चलते खाली हुयी है और बाकी सीटों के विधायक लोकसभा के लिए चुन लिए गए हैं। उपचुनाव वाली सीटों में सीसामऊ, करहल, कुंदरकी, कटेहरी और मिल्कीपुर से 2022 में समाजवादी पार्टी को जीत मिली थी तो गाजियाबाद सदर, खैर व फूलपुर से भाजपा के प्रत्याशी जीते थे। मिर्जापुर जिले की मंझवा सीट से भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी तो मीरापुर से राष्ट्रीय लोकदल प्रत्याशी जीते थे। सपा ने मिल्कीपुर सीट पर अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद तो कटेहरी सीट पर आंबेडकरनगर सांसद लालजी वर्मा की बेटी छाया वर्मा को उतारने का फ़ैसला किया है। गाजियाबाद सदर और खैर विधानसभा सीटें सपा अपने सहयोगी कांग्रेस को दे सकती है।

    डिप्टी सीएम व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को भी जिम्मेदारी

    उपचुनावों में दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक को दो-दो सीटों को जितवाने की जिम्मेदारी दी गयी है। वहीं प्रदेश के अहम कैबिनेट मंत्रियों व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को भी दो-दो सीटें जिताने का जिम्मा सौंपा गया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को फूलपुर और मंझवा विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में जीत हासिल करने की ज़िम्मेदारी दी गयी है। वहीं एक और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को करहल व सीसामऊ विधानसभा सीट के उपचुनाव का जिम्मा दिया गया है।

    उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन मंत्री धर्मपाल भी विधानसभा उपचुनावों में दो-दो सीटों की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में लिए गए फ़ैसले के मुताबिक़  भूपेंद्र चौधरी को मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर और मुरादाबाद के कुंदरकी सीट की जिम्मेदारी दी गयी है वहीं धर्मपाल को अलीगढ़ जिले में खैर और गाजियाबाद सदर सीट जिताने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश सेना के शीर्ष पदों पर फेरबदल, पूर्व मंत्री हिरासत में, संसद भंग
    Next Article विनेश फोगाट को आज मेडल मिलना तय, मोदी का फोन नहीं पहुंचा, नेता विपक्ष राहुल ने कहा- ‘तंत्र धराशायी’
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    यूपी उपचुनावः योगी को अयोध्या की कमान क्यों मिली, केशव-ब्रजेश को क्या मिला?

    August 6, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.