Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत-पाक के बीच नियंत्रण रेखा का जन्म कैसे हुआ?
    • नए पोप के रूप में रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की
    • भारत-पाकिस्तान तनावः ईरान, सऊदी अरब, यूएस क्यों चाह रहे हैं न हो युद्ध
    • Live ताज़ा ख़बरेंः चंडीगढ़ में हमले के मद्देनज़र सायरन गूंजा, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
    • वेटिकन में नया नेतृत्व, लेकिन ट्रम्प और वेंस की नीतियों से असहमत हैं पोप लियो
    • US के बाद सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, ‘पाकिस्तान की यात्रा न करें’
    • पाकिस्तान के हमले शुरू, भारत कर रहा नाकाम
    • अमेरिका ने भी अपने नागरिकों और दूतावास के अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की, लाहौर से निकल जाएं अमेरिकी नागरिक
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » अरुणाचल में धर्मांतरण विरोधी क़ानून पर विवाद क्यों?
    भारत

    अरुणाचल में धर्मांतरण विरोधी क़ानून पर विवाद क्यों?

    By March 12, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीते साल दिसंबर में अरुणाचल प्रदेश ने लंबे समय से निष्क्रिय धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम यानी अरुणाचल प्रदेश फ्रीडम ऑफ़ रिलीजन एक्ट, 1978  को प्रभावी तरीक़े से लागू करने का फ़ैसला किया था। लेकिन अब खासकर ईसाई संगठन इसका बड़े पैमाने पर विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस क़ानून के ज़रिए धार्मिक आधार पर विभिन्न तबक़ों को बाँटने की कोशिश की जा रही है। इस पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। ईसाई संगठन इसका विरोध कर रहे हैं तो कई स्थानीय संगठन इसके समर्थन में हैं। दोनों गुट अपनी-अपनी मांगों के समर्थन में रैलियों का आयोजन करने में जुटे हैं।

    इस मुद्दे पर बढ़ते विवाद को देखते हुए मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा है कि सरकार इस मामले में जल्दबाजी में कोई फ़ैसला नहीं लेगी और संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ही इसका फ़ैसला किया जाएगा। इसके लिए सरकार अदालत से भी अतिरिक्त समय का अनुरोध करेगी।

    मुख्यमंत्री ने विधानसभा में चर्चा के दौरान अपने भाषण में साफ़ कर दिया कि यह क़ानून किसी खास समुदाय को निशाना बनाने के लिए नहीं बना है। सरकार इस मामले में पूरी पारदर्शिता बरत रही है। लेकिन इसके बावजूद खासकर ईसाई संगठनों में इससे भारी नाराज़गी है। अरुणाचल क्रिश्चियन फोरम की दलील है कि यह अधिनियम ईसाइयों के लिए भेदभावपूर्ण है।

    अरुणाचल प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट के निर्देश पर धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम को लागू करने की दिशा में पहल की है। वैसे, अरुणाचल प्रदेश फ्रीडम ऑफ़ रिलीजन एक्ट, 1978  नामक यह क़ानून तो विधानसभा ने वर्ष 1978 में ही पारित कर दिया था। लेकिन पी.के. थुंगन के नेतृत्व वाली तत्कालीन राज्य सरकार ने इसे लागू करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। दरअसल, उस समय राज्य में ईसाई मिशनरियां काफी सक्रिय थीं और बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हो रहा था। लेकिन सरकार को लगा कि इससे कहीं मिशनरियां नाराज़ न हो जाएँ। इसलिए इसे ठंढे बस्ते में डाल दिया गया था। मौजूदा मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने तब इस क़ानून को ईसाइयों को परेशान करने वाला क़रार देते हुए कहा था कि इससे आपसी सद्भाव को नुक़सान पहुंचेगा। क़रीब छह साल पहले तो सरकार ने इस क़ानून को खारिज करने की भी बात कही थी। लेकिन हाईकोर्ट के निर्देश के बाद उनके सुर बदल गए हैं।

    द इंडीजीनस फेथ एंड कल्चरल सोसायटी ऑफ़ अरुणाचल प्रदेश यानी आईएफसीएसएपी नामक एक गैर-सरकारी संगठन ने इस क़ानून को लागू करने की मांग में गौहाटी हाईकोर्ट की ईटानगर पीठ में एक याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई के बाद अदालत ने सरकार को छह महीने के भीतर इसके नियम तय करने का निर्देश दिया था। यह समयसीमा इस साल जून में पूरी होगी। 

    इस अधिनियम में प्रत्यक्ष या परोक्ष तौर पर धर्मांतरण कराने या इसकी कोशिश करने वालों को दो साल तक की सजा और 10 हजार तक के जुर्माने का प्रावधान है।

    आज़ादी के बाद लंबे समय तक नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी यानी नेफा के नाम से परिचित सीमावर्ती राज्य अरुणाचल प्रदेश में वर्ष 1971 तक चर्च के क़दम नहीं पड़े थे। लेकिन 1971 में इसे नागरिक प्रशासन के तहत शामिल करने के बाद यहां बड़े पैमाने पर होने वाले धर्मांतरण की वजह से ईसाइयों की आबादी तेजी से बढ़ती रही और अब यह कुल आबादी में क़रीब 31 फ़ीसदी हैं।

    अरुणाचल क्रिश्चियन फ़ोरम के महासचिव जेम्स टेची तारा का कहना है कि सरकार अदालती आदेश का हवाला देकर आम लोगों को गुमराह कर रही है। इसके ज़रिए सरकार राज्य में हिंदुत्व के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। फ़ोरम के मुताबिक़, यह अधिनियम असंवैधानिक है।

    दूसरी ओर, आईएफसीएसएपी का दावा है कि राज्य के ग्रामीण इलाकों में अब भी बड़े पैमाने पर धर्म परिवर्तन हो रहा है। तमाम जनजातियों को ईसाई बनाया जा रहा है। उसका कहना है कि राज्य की आदिवासी संस्कृति और स्थानीय आबादी की अस्मिता बचाने के लिए इस क़ानून को कड़ाई से लागू करना ज़रूरी है।

    उधर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहयोगी संगठन अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम ने भी उक्त अधिनियम को शीघ्र अधिसूचित करने की मांग उठाई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने कोलकाता में इस सप्ताह पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि धर्मांतरण पर रोक लगाने वाले अधिनियम को अब तक अधिसूचित नहीं किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना था कि बीते 50 वर्षों के दौरान धर्मांतरण ने अरुणाचल की आदिवासी आबादी में से लगभग आधे को लील लिया है। उन्होंने राज्य की सांस्कृतिक पहचान को बचाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है।

    राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चार दशक पुराने उक्त अधिनियम के ज़रिए बीजेपी और आरएसएस अब इस ईसाई-बहुल राज्य में हिंदुत्व के अपने एजेंडे को आगे बढ़ा कर रहे हैं। राजधानी ईटानगर में एक राजनीतिक विश्लेषक टी. बसर कहते हैं कि यह क़ानून लोगों को धार्मिक आधार पर बाँटने का प्रयास है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूक्रेन पर पिघल गया ट्रंप का दिल, सीजफायर के साथ सैन्य मदद का भी ऐलान, सच हुआ पुतिन का डर!
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस की यात्रा के दौरान पवित्र गंगा तालाब के किए दर्शन

    Related Posts

    भारत-पाक के बीच नियंत्रण रेखा का जन्म कैसे हुआ?

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनावः ईरान, सऊदी अरब, यूएस क्यों चाह रहे हैं न हो युद्ध

    May 9, 2025

    Live ताज़ा ख़बरेंः चंडीगढ़ में हमले के मद्देनज़र सायरन गूंजा, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025

    सरकार ने बढ़ाए कपास बीज के दाम, किसान बोले बढ़ती लागत को कम करे

    April 14, 2025

    जल संकट: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में 100% से ज़्यादा हो रहा भूजल दोहन

    April 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    नए पोप के रूप में रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की

    May 9, 2025

    US के बाद सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, ‘पाकिस्तान की यात्रा न करें’

    May 8, 2025

    अमेरिका ने भी अपने नागरिकों और दूतावास के अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की, लाहौर से निकल जाएं अमेरिकी नागरिक

    May 8, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.