Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रैवल यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​और अन्य ​पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी में गिरफ्तार
    • रूस ने यूक्रेन में एक यात्री बस पर रूस ने ड्रोन अटैक कर दिया, बस में हुए धमाके में कम से कम 9 लोगों के मारे जाने की खबर
    • मर चुकी मां के गर्भ में पल रहा भ्रूण, 3 महीने बाद लेगा जन्म! दुनिया में छिड़ गई बहस
    • कभी थरूर के लिए कहा था- 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड, आज बीजेपी का सबसे प्रिय शख्स
    • मोदी चले नेहरू की राह पर? शशि थरूर से पहले भी एक PM ने विदेश में मनवाया था भारत का लोहा!
    • Bihar Election 2025: बिहार में कांग्रेस का ‘रील कैप्टन’ कौन? राहुल या कोई और? अपने ही भ्रमजाल में फंसी कांग्रेस
    • PM शरीफ ने माना भारत के ऑपरेशन सिंदूर से नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकाने हुए तबाह
    • औरंगजेब पर लाखों खर्च: क्या सच में एक साधारण मकबरे पर पर मेहरबान भारत सरकार, आइए जाने कब्र की सियासत
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » आरएलडी में भड़का असंतोषः कितना बदलेगी जयंत और पश्चिमी यूपी की राजनीति
    भारत

    आरएलडी में भड़का असंतोषः कितना बदलेगी जयंत और पश्चिमी यूपी की राजनीति

    Janta YojanaBy Janta YojanaApril 5, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व वाली पार्टी वक्फ कानून को लेकर बड़े संकट में फंस गई है। यह पार्टी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट और मुस्लिम समुदायों के गठजोड़ पर अपनी राजनीतिक ताकत बनाए रखती रही है। लेकिन पार्टी में इस्तीफे शुरू होने से एक बड़े संकट की तरफ बढ़ रही है। दरअसल, यूपी में सपा, बसपा और आरएलडी सिर्फ अपने-अपने समुदायों प्लस मुस्लिम वोटों के इर्द-गिर्द पूरी राजनीति करते हैं। मसलन सपा के साथ यादव और मुस्लिम गठजोड़, बसपा के साथ दलित और मुस्लिम गठजोड़ और आरएलडी के साथ जाट और मुस्लिम गठजोड़ अभी तक काम करते रहे हैं। आरएलडी पूरी तरह से पश्चिमी यूपी आधारित पार्टी है। जयंत पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के पोते हैं।

    “

    यूपी में सपा, आरएलडी और बसपा से अगर कोई एक समुदाय छिटक जाए तो उस पार्टी के राजनीतिक अस्तित्व पर संकट आ जाता है। पश्चिमी यूपी में जैसे ही आरएलडी मुस्लिमों के छिटकने से कमजोर पड़ेगी। बीजेपी उसकी जगह ले लेगी। बीजेपी का यह प्रयोग तमाम राज्यों में जारी है। बिहार उसका ताजा उदाहरण है। जहां बीजेपी ने जेडीयू को एक तरह से प्रभावहीन कर दिया है।


    इस विधेयक को लेकर पार्टी के कई प्रमुख मुस्लिम नेताओं, जैसे प्रदेश महासचिव शाहजेब रिजवी और हापुड़ के जिला महासचिव मोहम्मद जकी, ने इस्तीफा दे दिया है। इन इस्तीफों ने आरएलडी की राजनीतिक रणनीति और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उसके आधार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

    वक्फ कानून जिसे केंद्र की एनडीए सरकार ने संसद में पारित किया, मुस्लिम समुदाय के बीच विवाद का विषय बन गया है। इस बिल को लेकर तमाम मुस्लिम संगठन और नेता इसे समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता और संपत्तियों पर हमले के तौर पर मानते हैं। आरएलडी, जो एनडीए का हिस्सा है, ने इस बिल का समर्थन किया। जयंत चौधरी के इस फैसले से पार्टी के मुस्लिम नेताओं में नाराजगी फैल गई, जिसके परिणामस्वरूप शाहजेब रिजवी और मोहम्मद जकी जैसे नेताओं ने पार्टी छोड़ दी। हालांकि जिला स्तर पर मुस्लिम कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने की तादाद कहीं ज्यादा है। आमतौर पर पश्चिमी यूपी के मुसलमान राजनीतिक तौर पर राकेश टिकैत की भारतीय किसान यूनियन और आरएलडी से जुड़े हैं। दूसरे नंबर पर सपा और कांग्रेस है। राकेश टिकैत पश्चिमी यूपी में जयंत चौधरी की ही पार्टी को समर्थन करते हैं।

    शाहजेब रिजवी ने अपने इस्तीफे में कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरएलडी की 10 विधानसभा सीटों की जीत में मुस्लिम वोटों का बड़ा योगदान था, लेकिन जयंत चौधरी ने इस समुदाय के साथ “विश्वासघात” किया। इसी तरह, मोहम्मद जकी ने पार्टी पर मुस्लिम और वंचित समुदायों की उपेक्षा का आरोप लगाया। इन नेताओं का मानना है कि जयंत सत्ता की लालच में अपने मूल सिद्धांतों से भटक गए हैं।

    पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आरएलडी की राजनीति पारंपरिक रूप से जाट और मुस्लिम समुदायों के समर्थन पर टिकी रही है। इस क्षेत्र में मुस्लिम आबादी लगभग 32% है और जाट समुदाय भी प्रभावशाली है। 2022 के विधानसभा चुनाव में आरएलडी ने समाजवादी पार्टी (सपा) के साथ गठबंधन कर 8 सीटें जीती थीं, जिसमें मुस्लिम वोटों की अहम भूमिका थी। हालांकि, 2024 में भाजपा के साथ गठबंधन और अब वक्फ बिल के समर्थन ने इस सामाजिक समीकरण को खतरे में डाल दिया है।

    मुस्लिम नेताओं के इस्तीफे से यह संकेत मिलता है कि आरएलडी का मुस्लिम वोट बैंक कमजोर हो सकता है। पश्चिमी यूपी की कई विधानसभा और लोकसभा सीटों, जैसे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, और बागपत, पर मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इन इस्तीफों से न केवल पार्टी की आंतरिक एकता प्रभावित होगी, बल्कि इसका असर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है।

    जयंत चौधरी की चुनौतियां

    मुस्लिम समुदाय का विश्वास खोना: जयंत चौधरी ने अपने दादा चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाने का दावा किया था, जो जाट-मुस्लिम एकता के प्रतीक थे। लेकिन वक्फ बिल का समर्थन और मुस्लिम नेताओं का पार्टी छोड़ना इस छवि को धूमिल कर सकता है। शाहजेब रिजवी ने कहा कि “मुसलमानों ने जयंत को अपनी आंखों का तारा समझा था,” लेकिन अब वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। यह भावना मुस्लिम मतदाताओं को सपा या कांग्रेस जैसे दलों की ओर ले जा सकती है।

    जाट वोटों पर निर्भरता बढ़ना: मुस्लिम समर्थन कम होने की स्थिति में जयंत को जाट वोटों पर अधिक निर्भर होना पड़ेगा। हालांकि, भाजपा के साथ गठबंधन के कारण जाट वोटों का बड़ा हिस्सा पहले ही भाजपा की ओर जा चुका है। ऐसे में आरएलडी का स्वतंत्र वजूद कमजोर हो सकता है।

    पार्टी में असंतोष का बढ़ना: शाहजेब रिजवी ने दावा किया कि उनके साथ “2,000 से अधिक” कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं। हापुड़ में जकी का इस्तीफा और उनसे जड़े जमीन कार्यकर्ताओं का छिटकना भी यही बता रहा है। अगर यह सच साबित हुआ, तो आरएलडी की संगठनात्मक संरचना को बड़ा नुकसान होगा, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां उसकी जड़ें हैं।

    एनडीए के लिए संकट: आरएलडी का कमजोर होना एनडीए के लिए भी चिंता का विषय है। पश्चिमी यूपी में भाजपा को जाट और मुस्लिम वोटों के लिए आरएलडी पर निर्भरता थी। अगर आरएलडी का आधार कमजोर होता है, तो भाजपा को इस क्षेत्र में कुछ नुकसान हो सकता है। हालांकि दूरगामी राजनीति में उसे फायदा होगा।

    विपक्ष को अवसर: सपा और कांग्रेस जैसे दल इस स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। सपा पहले ही वक्फ बिल को “सांप्रदायिक राजनीति का नया रूप” करार दे चुकी है, जिससे वह मुस्लिम वोटों को अपनी ओर आकर्षित करने की रणनीति बना सकती है।

    जयंत की विश्वसनीयता पर सवाल: जयंत चौधरी की सेक्युलर छवि पर सवाल उठ रहे हैं। पहले उन्होंने किसान आंदोलन के जरिए जाट-मुस्लिम एकता को मजबूत किया था, लेकिन अब भाजपा के साथ गठबंधन और वक्फ बिल का समर्थन उनकी रणनीति पर सवाल उठा रहा है।

    आरएलडी में वक्फ कानून के विरोध में मुस्लिम नेताओं के इस्तीफे जयंत चौधरी के लिए एक बड़ी चुनौती हैं। यह घटनाक्रम पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी की राजनीतिक जमीन को कमजोर कर सकता है। अगर वे इस संकट को संभाल नहीं पाए, तो आरएलडी का प्रभाव क्षेत्रीय स्तर पर सिमट सकता है, और उनकी पार्टी एनडीए में केवल एक “लटकन” बनकर रह सकती है। दूसरी ओर, यह स्थिति विपक्ष के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आई है, जिसका असर आने वाले चुनावों में साफ दिखाई देगा। जयंत चौधरी के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वे अपने पारंपरिक समर्थकों का भरोसा कैसे वापस हासिल करें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGoa Ka Rahasyamayi Gaon: मारली गांव के अनोखे ‘गुल्यो’ निशानों की रहस्यमयी खोज
    Next Article Dark Tourism: क्या है ‘डार्क टूरिज्म’, क्यों GenZ के बीच बढ़ रहा है ऐसी जगहों पर घूमने का क्रेज, आइए जानते हैं विस्तार से
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ट्रैवल यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​और अन्य ​पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी में गिरफ्तार

    May 17, 2025

    कभी थरूर के लिए कहा था- 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड, आज बीजेपी का सबसे प्रिय शख्स

    May 17, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण मंजूरी के ‘एक्स-पोस्ट-फैक्टो’ रास्ते को अवैध घोषित किया

    May 17, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    रूस ने यूक्रेन में एक यात्री बस पर रूस ने ड्रोन अटैक कर दिया, बस में हुए धमाके में कम से कम 9 लोगों के मारे जाने की खबर

    May 17, 2025

    मर चुकी मां के गर्भ में पल रहा भ्रूण, 3 महीने बाद लेगा जन्म! दुनिया में छिड़ गई बहस

    May 17, 2025

    PM शरीफ ने माना भारत के ऑपरेशन सिंदूर से नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकाने हुए तबाह

    May 17, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.