
Nishikant dubey on indira gandhi
Nishikant dubey on indira gandhi
Nishikant Dubey on Indira Gandhi:बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 1965 की जंग में भारत की जीत के बावजूद, 1968 में इंदिरा गांधी की सरकार ने गुजरात के रन ऑफ कच्छ का 828 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पाकिस्तान को सौंप दिया था। यह इलाका भारत के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है।
कांग्रेस की नीतियों का एक कड़वा सच
निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए यह दावा किया और इसके साथ ही एक दस्तावेज की कॉपी भी शेयर की, जिसमें इस सौदे का जिक्र है। उन्होंने कहा कि यह घटना कांग्रेस की नीतियों का एक कड़वा सच है, जिसे अक्सर छुपाया जाता है। उन्होंने इंदिरा गांधी को “आयरन लेडी” कहे जाने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि संसद में विरोध के बावजूद उन्होंने देश की जमीन पाकिस्तान को सौंप दी। निशिकांत ने लिखा, “यह वह सच है जो आयरन लेडी के नाम के पीछे छुपा है। कांग्रेस का हमेशा से पाकिस्तान के साथ गुप्त संबंध रहा है।
इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्राइब्यूनल तक ले जाया गया
निशिकांत दुबे ने कहा कि 1965 की जंग के बाद इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्राइब्यूनल तक ले जाया गया था। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी और मामले को यूगोस्लाविया के वकील अली बाबर के समक्ष रखा गया था, जो मध्यस्थ के रूप में नियुक्त थे। संसद में इस सौदे का जोरदार विरोध हुआ था, लेकिन तब की सरकार ने इसे नजरअंदाज कर दिया।
देश के लिए संवेदनशील माना जाता है
इस आरोप के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल मची हुई है। कांग्रेस की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि यह मुद्दा आगामी चुनावों में राजनीतिक बहस का हिस्सा बन सकता है। इस मामले ने एक बार फिर से इतिहास के उस विवादित दौर को ताजा कर दिया है, जब भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा विवादों को लेकर कई बार तनाव रहा है। रन ऑफ कच्छ क्षेत्र की रणनीतिक अहमियत को देखते हुए यह मामला देश के लिए संवेदनशील माना जाता है