Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या तुर्की में कांग्रेस दफ्तर है, अमित मालवीय और अर्नब गोस्वामी ने क्या ‘खेल’ किया
    • क्या है अमेरिका का ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम, किससे खतरा?
    • पाकिस्तान को चौतरफा घेरने की तैयारी, आज विदेश दौरे पर जायेंगे भारत के 3 डेलिगेशन
    • ट्रंप ने दिया ‘तलाक’ तो यूरोप को आई इंडिया की याद!
    • जयशंकर ने पाकिस्तानी सेना को हमले की जानकारी दी थी?
    • Satya Hindi News Bulletin। 20 मई, 8 बजे की ख़बरें
    • ऑपरेशन सिंदूर से क्या हासिल हुआ?
    • कांग्रेस का डबल अटैकः जयशंकर और मोदी से तीखे सवाल, सीजफायर क्यों किया
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » ‘एक देश, एक चुनाव’ संविधान विरोधी, भारत के संघीय ढांचे पर हमला: विपक्ष
    भारत

    ‘एक देश, एक चुनाव’ संविधान विरोधी, भारत के संघीय ढांचे पर हमला: विपक्ष

    By December 17, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लोकसभा में ‘एक देश, एक चुनाव’ विधेयक पेश किए जाने पर विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इंडिया गठबंधन के दलों की प्रतिक्रिया का लब्बोलुआब यह है कि यह विधेयक संविधान विरोधी व अलोकतांत्रिक है और एक देश एक चुनाव ‘भारत के संघीय ढांचे पर हमला’ है।

    प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से कहा, ‘यह संविधान विरोधी विधेयक है। यह संघवाद के सिद्धांतों के खिलाफ है। हम इसका विरोध कर रहे हैं।’ इस विधेयक को लेकर संसद भवन परिसर में शशि थरूर ने कहा कि मैं अकेला नहीं हूं जिसने एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक का विरोध किया है; अधिकांश दलों ने इसका विरोध किया है। 

    थरूर ने कहा, ‘यह हमारे संविधान में निहित भारत के संघीय ढांचे का उल्लंघन है। राष्ट्र की समय-सारिणी के कारण अचानक किसी राज्य के जनादेश को क्यों छोटा किया जाना चाहिए संसदीय प्रणाली में, आप निश्चित कार्यकाल नहीं रख सकते। सरकारें गिरती और बनती हैं, और संसदीय प्रणाली में ऐसा होना तय है। इसी कारण से दशकों पहले निश्चित कार्यकाल को बंद कर दिया गया था। …आज के मतदान ने यह दिखाया है कि भाजपा के पास संविधान संशोधन विधेयक पारित करने के लिए ज़रूरी दो-तिहाई बहुमत नहीं है।’

    कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा, ‘यह विधेयक चुनाव आयोग को किसी भी समय किसी भी चुनाव की संस्तुति करने की असीमित ताक़त देता है, जिसमें 5 वर्ष का कार्यकाल ख़त्म हो जाता है। यह तानाशाही को दिखाता है।’

    गौरव गोगोई ने ‘एक देश एक चुनाव’ को भारत के संघीय ढांचे पर हमला बताया। उन्होंने संसद में कहा कि चुनाव कराने का ख़र्च देश के मूल लोकतांत्रिक ढाँचे को बदलने का औचित्य नहीं देती है। उन्होंने कहा, ‘सरकार तर्क दे रही है कि चुनाव कराने में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, और वह पैसे बचाने की कोशिश कर रही है। एक लोकसभा चुनाव कराने में 3,700 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। यह आंकड़ा भारत के चुनाव आयोग ने 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान दिया था। 3,700 करोड़ रुपये वार्षिक बजट का सिर्फ़ 0.02% है।’

    गोगोई ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता के बारे में चिंताओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि वार्षिक बजट का 0.02% ख़र्च बचाने के लिए वे भारत के संपूर्ण संघीय ढांचे को ख़त्म करना चाहते हैं और ईसीआई को अधिक ताक़त देना चाहते हैं।

    गोगोई ने कहा कि यह वही ईसीआई है, जिसके आयुक्त के चुनाव में सर्वोच्च न्यायालय की कोई भूमिका नहीं है।

    अखिलेश यादव ने कहा, “लोकतांत्रिक संदर्भों में ‘एक’ शब्द ही अलोकतांत्रिक है। लोकतंत्र बहुलता का पक्षधर होता है। ‘एक’ की भावना में दूसरे के लिए स्थान नहीं होता। जिससे सामाजिक सहनशीलता का हनन होता है। व्यक्तिगत स्तर पर ‘एक’ का भाव, अहंकार को जन्म देता है और सत्ता को तानाशाही बना देता है।”

    – ये जुमला भाजपा की दो विरोधाभासी बातों से बना है। जिसमें कथनी-करनी का भेद है। भाजपावाले एक तरफ़ ‘एक देश’ की बात तो करते हैं, पर देश की एकता को खंडित कर रहे हैं, बिना एकता के ‘एक देश’ कहना व्यर्थ है; दूसरी तरफ़ ये जब ‘एक चुनाव’ की बात करते हैं तो उसमें भी विरोधाभास है, दरअसल ये… pic.twitter.com/iVbrPYz0hD

    — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 17, 2024

    उन्होंने आगे कहा, “‘एक देश-एक चुनाव’ का फ़ैसला सच्चे लोकतंत्र के लिए घातक साबित होगा। ये देश के संघीय ढांचे पर भी एक बड़ी चोट करेगा। इससे क्षेत्रीय मुद्दों का महत्व ख़त्म हो जाएगा और जनता उन बड़े दिखावटी मुद्दों के मायाजाल मे फंसकर रह जाएगी, जिन तक उनकी पहुँच ही नहीं है।”

    उन्होंने कहा,  

    “

    एक तरह से ये संविधान को ख़त्म करने का एक और षड्यंत्र भी है। इससे राज्यों का महत्व भी घटेगा और राज्यसभा का भी। कल को ये भाजपावाले राज्यसभा को भी भंग करने की माँग करेंगे और अपनी तानाशाही लाने के लिए नया नारा देंगे ‘एक देश-एक सभा’।

    अखिलेश यादव

    टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘आज जब संसद में संविधान पर बहस चल रही है, तब भाजपा द्वारा संविधान संशोधन विधेयक पेश करने का बेशर्म प्रयास लोकतंत्र पर बेशर्मी से हमला है। एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक लोगों से नियमित रूप से मतदान करने के उनके मौलिक अधिकार को छीनने का प्रयास करता है – एक ऐसा अधिकार जो सरकारों को जवाबदेह बनाता है और अनियंत्रित शक्ति को रोकता है। यह केवल एक विधेयक नहीं है, बल्कि यह हमारे संस्थापक पूर्वजों के बलिदानों के माध्यम से निर्मित हमारे लोकतंत्र की नींव पर सीधा हमला है। बंगाल चुप नहीं बैठेगा। हम भारत की आत्मा की रक्षा करने और इस लोकतंत्र विरोधी एजेंडे को कुचलने के लिए जी-जान से लड़ेंगे।’

    The BJP’s brazen attempt to introduce a CONSTITUTIONAL AMENDMENT BILL today, WHILE THE CONSTITUTION DEBATE IS STILL UNDERWAY in Parliament, is nothing short of an unashamed attack on democracy. The One Nation One Election bill seeks to ROB THE PEOPLE OF THEIR FUNDAMENTAL RIGHT to… pic.twitter.com/ubSbQiS8sZ

    — Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) December 17, 2024

    शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अनिल देसाई ने कहा कि यह विधेयक फेडरलिज्म पर आघात है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने बिल को संविधान पर आघात बताते हुए इसे अल्ट्रा वायरस बताया। एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी ने इस बिल को संविधान का उल्लंघन बताते हुए कहा कि यह पार्लियामेंट्री डेमोक्रेसी का उल्लंघन है, फेडरलिज्म का भी उल्लंघन है। 

    डीएमके सांसद टीआर बालू ने इस बिल को संविधान विरोधी बताते हुए इसे संसद में लाए जाने पर ही सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि जब सरकार के पास दो तिहाई बहुमत नहीं है, तब उसे किस तरह से ये बिल लाने की अनुमति दी गई।

    मणिकम टैगोर ने कहा, ‘आज लोकसभा में यह विफल हो गया। यह पूरी तरह से विफल रहा क्योंकि उनके पास संख्या नहीं थी। दो तिहाई बहुमत की ज़रूरत थी।’

    बता दें कि ‘एक देश, एक चुनाव’ के लिए सरकार दो बिल ला रही है। इनमें एक संविधान संशोधन का बिल है। इसके लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी है। लोकसभा की 543 सीटों में एनडीए के पास अभी 292 सीटें हैं। दो तिहाई बहुमत के लिए 362 का आंकड़ा जरूरी है। वहीं राज्यसभा की 245 सीटों में एनडीए के पास अभी 112 सीटें हैं, वहीं 6 मनोनीत सांसदों का भी उसे समर्थन है। जबकि विपक्ष के पास 85 सीटें हैं। दो तिहाई बहुमत के लिए 164 सीटें जरूरी हैं। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePallavi Patel News: घोटाले छिपा रही है सरकार, हमे चाहिए न्याय, पल्लवी पटेल का बीजेपी पर बड़ा आरोप
    Next Article कांग्रेस और राहुल कुछ सीखते क्यों नहीं? 

    Related Posts

    क्या तुर्की में कांग्रेस दफ्तर है, अमित मालवीय और अर्नब गोस्वामी ने क्या ‘खेल’ किया

    May 21, 2025

    क्या है अमेरिका का ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम, किससे खतरा?

    May 21, 2025

    ट्रंप ने दिया ‘तलाक’ तो यूरोप को आई इंडिया की याद!

    May 20, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.