Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेजस्वी और राहुल में टूट-फूट! NDA मार लेगी बाजी, महागठबंधन में एक नया विवाद; याद दिलाया इतिहास
    • वक्फ इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा
    • Satya Hindi News Bulletin। 21 मई, सुबह तक की ख़बरें
    • Himachal Famous Village: उठाएं गर्मी में जन्नत की सैर का मज़ा, हिमाचल का छिपा खजाना कालगा गांव एक अनदेखा समर डेस्टिनेशन
    • कर्नाटक के बीजेपी विधायक मुनिरत्ना पर सामूहिक बलात्कार की एफ़आईआर
    • अमेरिका को मूडीज ने डाउनग्रेड क्यों किया, अर्थव्यवस्था की हालत ठीक नहीं?
    • Indore Low Budget Trip: बेहद कम बजट में बेस्ट समर डेस्टिनेशन ट्रिप, करें इंदौर के आसपास की इन 7 अद्भुत स्थलों की यात्रा
    • अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर खान को जमानत लेकिन अदालत की टिप्पणियां कितनी उचित?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » एमपी के मंडला से विलुप्त होती रामतिल, मिलेट मिशन पर सवाल खड़े करती है
    ग्राउंड रिपोर्ट

    एमपी के मंडला से विलुप्त होती रामतिल, मिलेट मिशन पर सवाल खड़े करती है

    By September 30, 2024No Comments8 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत सरकार लगातार श्री अन्न (मोटे अनाज, Millets) के उत्पादन को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दे रही है। इन्ही श्री अन्न (Millets) में एक अनाज रामतिल (Niger Seed/Guizotia abyssinica) भी है। रामतिल को मंडला के स्थानीय लोग जगनी बुलाते हैं वहीं सुपर मार्केट्स में यह नाइजर सीड के नाम से बिकता है। इस अनाज का उपयोग खाद्य तेल, आहार, पेंट, और साबुन उद्योग में भी किया जाता है। लेकिन मंडला के किसान अब रामतिल की खेती छोड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भारत में भी पिछले तीन दशकों में रामतिल का उत्पादन भी लगातार घटा है। आइये जानते हैं रामतिल के बारे में, और समझते हैं कि क्यों मंडला के किसान रामतिल की खेती से तौबा करते जा रहे हैं। 

    क्या है रामतिल  

    रामतिल पोषण एवं अन्य गुणों से भरपूर एक मोटा अनाज है। रामतिल के तेल का उपयोग भोजन, पेंट, साबुन और अन्य चीजों में किया जाता है। कई स्थानों पर रामतिल के तेल को जैतून के तेल के विकल्प के रूप में इस्तमाल किया जाता है। इसके अलावा  इसे रेपसीड, तिल और अलसी के तेल के साथ मिलाकर भी उपयोग किया जा सकता है। इसके तेल का उपयोग मुख्यतः खाना पकाने में किया जाता है। भोजन के अतिरिक्त इसके तेल का उपयोग जलने और खुजली के उपचार में भी किया जाता है। 

    रामतिल को बीज के रूप में भूनकर खाया जाता है और मसाले के रूप में उपयोग किया जाता है। तेल निकालने की प्रक्रिया में निकली खरी (Oil Cake) का उपयोग पशुओं के आहार के लिए किया जाता है। रामतिल के तेल की गुणवत्ता की बात की जाए तो इसका असंतृप्त फैटी एसिड विषाक्त पदार्थों से मुक्त हैं, जिसे स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा माना जाता  है। रामतिल में 32 से 40 फीसदी गुणवत्तायुक्त आयल कंटेंट और 18 से 24 प्रतिशत प्रोटीन उपलब्ध होता है। 

    इन सब के अतिरिक्त रामतिल को ‘मधुमक्खी पौधा’ भी माना जाता है, यानी यह मधुमक्खियों को अपनी ओर आकर्षित करता है और उनके लिए एक नेक्टर का कार्य करता है। इन सब के अतिरिक्त रामतिल की फसल से मृदा की गुणवत्ता में भी सुधार होता है। 

    रामतिल की कृषि अन्य फसलों की अपेक्षा आसान है। मंडला के क्षेत्र में रामतिल की बुआई मुख्यतः बारिश खत्म होने के कुछ समय बाद यानी सितंबर-अक्टूबर के समय होती है। इस वक्त मिटटी में हल्की सी नमी मौजूद होती है, जो की रामतिल की खेती के लिए उपयुक्त स्थिति प्रदान करती है। 

    रामतिल, कम प्रबंधन मिट्टी की सीमित उर्वरता, हल्की नमी जैसी स्थितियों में बेहतर उपज देने में सक्षम है। इसकी बड़ी वजह रोग, कीट, इत्यादि के प्रति इसकी उपयुक्त सहनशीलता है। रामतिल के लिए किसी विशेष सिंचाई और कीटनाशक इत्यादि की आवश्यकता नहीं पड़ती है। 

    रामतिल की यही विशेषताएं इसे एक फायदे की फसल बना देती हैं। आज भारत सरकार रामतिल के लिए 8717 रु. की एमएसपी की घोषणा कर चुकी है। आज बाजार में रामतिल का मूल्य 350 से 500 रु. प्रति किलोग्राम तक है। वहीं इसका तेल 800 से 1200 रु. प्रति किलो तक बिकता है। 

    कैसा रहा है रामतिल के उत्पादन का ट्रेंड 

    भारत में अब तक  रामतिल के क्षेत्र और उत्पादन में कई उतार चढाव देखने को मिलते हैं। 2023 में भारत में 44 हजार मीट्रिक टन रामतिल का उत्पादन हुआ था। वहीं इससे ठीक पहले 2022 के वित्तीय वर्ष में, भारत में 33 हजार मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ था जो कि 2021 के उत्पादन से 9 हजार मीट्रिक टन कम था।


    Find more statistics at Statista

    अगर मध्यप्रदेश के अलोक में देखा जाए तो 2000-2001 में, मध्य प्रदेश में रामतिल का बुआई क्षेत्र 107,157 हेक्टेयर था। 2006-07 के बाद से ही यह क्षेत्र लगातार सिमटता जा रहा है, और साल 2022-23 में, प्रदेश में रामतिल की बुआई का क्षेत्र 10,080 हेक्टेयर तक सीमित रह गया है। 

    अगर प्रदेश में रामतिल के उत्पादन पर नजर डाली जाए तो 2000-2001 में यह 16,977 टन था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया। 2004-2005 में, यह उत्पादन 23,236 टन तक पहुंच गया था, जो कि एक सकारात्मक संकेत माना जा सकता था। लेकिन, 2010-2011 में उत्पादन में गिरावट आई, जब यह 20,063 टन तक गिर गया। हाल के वर्षों में भी प्रदेश के रामतिल उत्पादन में उतार-चढ़ाव नजर आए हैं। 

    रामतिल को अगर मंडला जिले के परिदृश्य में देखा जाए तो क्षेत्रफल और उत्पादन में एकाएक बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वर्ष 2016-17 में मंडला में रामतिल का क्षेत्र 14000 हेक्टेयर तह जो साल 2017-18 में घटकर 4250 हेक्टेयर हुआ और 2018-19 में मात्र 207 हेक्टेयर में रामतिल की बुआई हुई। वहीं मंडला में रामतिल का उत्पादन भी इन वर्षों में क्रमशः 1920, 75, और 55 टन तक घटता गया है। 

    जंगलिया की बंजर भूमि जहां पहले रामतिल की खेती हुआ करती थी 

    क्या हैं रामतिल की खेती छोड़ने की वजहें 

    मंडला की निवास तहसील के जंगलिया गाँव के बुजुर्ग किसान बेनी प्रसाद झारिया एक खाली पड़ी जमीन की ओर इशारा करते हुए बताते हैं कि, 

    पहले यह जमीन रमतिला की फसल से पूरी पीली दिखा करती थी। लेकिन अब लोगों ने यहां रमतिला की खेती करना छोड़ दिया है। 

    बेनी प्रसाद जी हमसे इसका कारण पूंछे जाने पर कहते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में रामतिल की फसल में अमरबेल जैसी खरपतवार फैल जाती थी, जो पूरी फसल को बर्बाद कर दिया करती थी। बेनी प्रसाद के नजदीक ही बैठी जंगलिया की ही शांति देवी बेनी प्रसाद की बात को समर्थन देते हुए कहतीं है कि,

    एक बार हमारे जगनी के खेत में भी यह बेल फैल गई थी। इससे हमारी पूरी फसल बर्बाद हो गई थी, और हमारे हमारे हांथ एक भी उपज नहीं आई थी। अब हम भी जागनी की खेती नहीं करते हैं। 

    मध्यप्रदेश के दलहन विकास निदेशालय द्वारा 2017 में किये गए एक अध्ययन में भी अमरबेल (Cuscuta Weed) को मंडला जिले में रामतिल के लिए एक खतरे के रूप में चिन्हित किया गया था। बेनी प्रसाद इसकी वजह खेतों में डाले गए बाजार से लाए हुए बीजों को मानते हैं। 

    जंगलिया के किसान बेनी प्रसाद झारिया 

    वहीं जंगलिया गांव के अपने घर के दालान में बैठी हुई शशि कली रिमिझिम-रिमझिम बारिश को देखते हुए कहतीं हैं,

    सोचिये ये रमतिला का सीजन है। मुझे लगभग 25 साल यहां व्याह कर आए हुए हो गए हैं, लेकिन पहले इस समय ऐसी बारिश और बिजली नहीं हुआ करती थी जैसी अब है। पिछले 2-3 सालों में हमारे गांव के 6-7 लोगों की मृत्यु बिजली गिरने से हुई है। इस समय की बारिश हमारी मक्के की फसल बर्बाद कर रही है। रमतिला बोना तो हमने छोड़ ही दिया है। 

    दरसल रामतिल की फसल भारी वर्षा और अत्यधिक नमी बर्दाश्त नहीं कर सकती है। वहीं इस वर्ष मंडला में सितंबर के महीने में भी सामान्य से कहीं अधिक वर्षा हुई है। यह अत्यधिक वर्षा रामतिल की फसल को नकारत्मक रूप से प्रभावित करती है, जो की मंडला के किसानों को रामतिल की खेती छोड़ने को विवश कर रही है। 

    छिंदवाड़ा कृषि अनुसंधान केंद्र में कार्य करने वाले डॉ. संत कुमार शर्मा रामतिल की खेती को लेकर बताते हैं कि, सामान्यतः 15 अगस्त से 15 सितंबर के बीच का समय इसकी बुआई के लिए सही माना जाता है। बारिश के खत्म होने  के बाद जब मिट्टी में हल्की नमी रहती है, यह स्थिति रामतिल के के लिए सर्वोपयुक्त होती है। रामतिल ऐसी फसल है कि अगर इसे बंजर जमीन में बोआ जाए तो भी इसकी उपज हो जाती है। डॉ. संत कुमार आगे कहते हैं,

    मंडला में रामतिल की खेती के छूटने की बड़ी वजह यील्ड पोटेंशियल का पूरी तरह से नहीं आ पाना है, क्यूंकि वहां इसकी तकनीकी कृषि नहीं होती है। इसके अलावा बदलती मौसमी दशाएं भी किसान को फसलों के दुसरे विकल्प अपनाने के लिए मजबूर करतीं हैं। मंडला में रामतिल की खेती कम होने की यही मुख्य वजहें हैं।  

    रामतिल आदिवासी समाज के पोषण का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। जंगलिया गांव की शांति देवी बताती हैं कि वे रामतिल के तेल से ही अपनी सब्जी, चटनी इत्यादि बनाया करती थीं। लेकिन अब शांति ने भी रामतिल की खेती करनी बंद कर दी है। शांति आगे कहतीं हैं, 

    अब हमारे यहां कोई रामतिल खाना पसंद नहीं करता है। सब लोग बाहर की नक़ल में चावल और गेहूं खाने लगे हैं। जबकि असली पोषण और ताकत कोदो, कुटकी, और रामतिल जैसे अनाजों में ही है। अब हम क्या करे जब कोई खाना नहीं चाहता इसलिए हम रमतिला नहीं बोते। अब हमने भी धान बोना शुरू कर दिया है। 

    रामतिल इकलौता मोटा अनाज नहीं है जो मंडला के गांवों से गायब होता जा रहा है। इसके भदेला, समा और ज्वार जैसे मोटे अनाजों की कृषि में भी आई है। वहीं इस बार की बेमौसम बारिश ने मंडला के किसानों की मक्का की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। ये सभी बिंदु विलुप्त हो रहे मोठे अनाजों के संरक्षण और प्रोत्साहन और संवर्धन की दिशा में एक गंभीर प्रयास की मांग को दर्शाते हैं। 

    भारत में स्वतंत्र पर्यावरण पत्रकारिता को जारी रखने के लिए ग्राउंड रिपोर्ट का आर्थिक सहयोग करें। 

    पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए आप ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।

    पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन से जुड़ी जटिल शब्दावली सरल भाषा में समझने के लिए पढ़िए हमारी क्लाईमेट ग्लॉसरी 

    यह भी पढ़ें

    MP के सोयाबीन किसानों को राहत, MSP पर खरीदी की मंजूरी

    मध्यप्रदेश में बदहाल पशु चिकित्सा व्यवस्था को उबारती पशु सखियां

    गरीबी में सिलिको ट्यूबरक्लोसिस से लड़ रहे गंज बासौदा के खदान मज़दूर

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUGC : यूजीसी नेट का रिजल्ट कब आएगा ? लिंक पर करें क्लिक
    Next Article वनाग्नि से जंग लड़, बैतूल के युवा आदिवासी बचा रहे हैं जंगल और आजीविका

    Related Posts

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.