Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नेताओं से असुरक्षित स्त्रियाँ? ऐसे तो कमजोर राष्ट्र बनेगा
    • न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा: ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, 19 लोग ज्यादा लोग घायल
    • भारत ने उत्तर-पूर्व और विदेशों में बांग्लादेश के निर्यात पर पाबंदी क्यों लगाई?
    • LIVE: इसरो का 101वां सैटेलाइट मिशन तकनीकी ख़राबी के कारण विफल
    • Satya Hindi News Bulletin। 17 मई, दिनभर की ख़बरें
    • Shravasti News: श्रावस्ती में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, भारत पहले छेड़ता नहीं और किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ता नहीं
    • क्या पाकिस्तान पर हमले से भारत का कुछ नुकसान हुआ?
    • पसमांदा मुसलमानों का रुझान किस ओर? क्या बिहार में बदलेगा मुस्लिम वोटों का ट्रेंड? जानें किसको मिलेगा इनका समर्थन
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » कन्हैया कुमार के जाने के बाद क्यों धोया मंदिर?
    भारत

    कन्हैया कुमार के जाने के बाद क्यों धोया मंदिर?

    By March 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    “जो भाजपाई नहीं हैं वे अछूत हैं।“ यह किसी का बयान नहीं है। कई बार घटनाएं बयानों से अधिक समस्याप्रद होती हैं। बिहार के सहरसा जिले के बनगाँव में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के पूजा करने के बाद एक मंदिर को धोए जाने का मामला सामने आया है। 

    गौरतलब है कि कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार इन दिनों बिहार में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा कर रहे हैं। इस क्रम में वे सहरसा पहुंचे। वहाँ बनगाँव में उनका भाषण हुआ। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने एक मंदिर में पूजा अर्चना भी की। कन्हैया जैसे ही पूजा करके निकले, कुछ लोगों ने मंदिर को धो दिया। इस घटना का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाज़ी शुरू हो गई।

    कांग्रेस के लोग इस पूरे मामले पर भड़क गये। पार्टी के प्रवक्ता ज्ञान रंजन गुप्ता ने इस मामले पर काफी गुस्से में नज़र आए। उन्होंने इसे भाजपा और आरएसएस की राजनीति से जोड़ते हुए पूछा कि “क्या अब केवल भाजपा और आरएसएस समर्थक ही पवित्र माने जाएंगे और बाकी को ‘अस्पृश्य’ समझा जाएगा 

    उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या हम उस दौर में पहुँच रहे हैं जहां अगर कोई नेता भाजपाई नहीं है तो उसे और उसके समर्थकों को अछूत कहाजाएगा” उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह मंदिर को धोया जाना भारतीय समाज की समावेशिता पर सवाल खड़े करता है।

    वहीं भाजपा प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने ऐसी किसी घटना की वैधता पर ही सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने कन्हैया कुमार पर निशाना साधते हुए पूछा कि “सबसे पहले हमें यह देखना होगा कि मंदिर धोने वालों की पहचान क्या है”

    आगे उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि कन्हैया कुमार की राजनीति को किस तरह समाज में अस्वीकार किया जा रहा है।  उन्होंने मामले से कन्नी काटते हुए इसे स्थानीय लोगों की व्यक्तिगत प्रतिक्रिया करार दी। 

    इस विवाद के बीच, बनगाँव के कुछ स्थानीय निवासियों ने कहा कि मंदिर में आमतौर पर हर जाति और समुदाय के लोगों का प्रवेश होता है। एक बुजुर्ग ग्रामीण के अनुसार ये घटना कुछ शरारती तत्वों की हरकत हो सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसा राजनीतिक माहौल को भड़काने के लिए भी किया जा सकता है।

    क्या कहा कन्हैया कुमार ने 

    इस पूरे विवाद पर कन्हैया कुमार ने कोई टिप्पणी करने से परहेज किया है। उन्होंने अपनी यात्रा को जारी रहा है। इस यात्रा में वे मुख तौर पर दो मुद्दों—बिहार में बेरोजगारी और पलायन पर ध्यान दे रहे हैं। उनकी यात्रा का पहला चरण 16 मार्च को पश्चिम चंपारण से शुरू हुआ था। पंद्रह दिनों की यह यात्रा 31 मार्च को किशनगंज में समाप्त होगी। इस यात्रा का उद्देश्य बिहार में बढ़ते पलायन और नौकरियों की कमी पर जनता को जागरूक करना और सरकार पर दबाव बनाना है।

    अछूतवाद खत्म होने की जगह नये ढंग से फैल रहा है 

    अगर विश्लेषण किया जाए तो बिहार के सहरसा में कन्हैया कुमार के पूजा-अर्चना किये जाने के बाद मंदिर धोने की घटना को केवल भाजपा और काँग्रेस की राजनीति तक ही नहीं रखा जा सकता है। यह भारतीय समाज में धार्मिक स्थलों, राजनीति और अछूतवाद के नए संदर्भ में महत्वपूर्ण बहस छेड़ता है। कन्हैया कुमार की पृष्ठभूमि पर बात की जाए तो वे बेगूसराय के हैं और बिहार में सवर्ण मानी जाने वाली भूमिहार जाति से हैं। 

    देश में लगातार कोशिश हो रही है कि जातिवाद और अछूतवाद को जड़ से खत्म किया जाए। सभी को बराबर अधिकार मिलें। वहीं, वैचारिकता पर नया अछूतवाद खड़ा हो रहा है। 

    इस घटना में प्रामाणिकता है यानि यह सही है तो यह एक ऐसे समाज की ओर इशारा करता है, जहाँ विचारधारा के आधार पर लोगों को पवित्र और अपवित्र मानने की प्रवृत्ति बढ़ रही है। यह घटना धार्मिक स्थलों पर पर बढ़ रही घोर असहिष्णुता की कहानी भी बताती है।  

    यहाँ कुछ सवाल और उठते हैं, क्या भारत में धार्मिक स्थलों इतने राजनीतिक हो गये हैं  कि किसी नेता के मंदिर में जाने से मंदिर को अपवित्र मान लिया जाएगा इस घटना ने बिहार में एक नई बहस जरूर खड़ी कर दी है। 

    (रिपोर्ट: अणु शक्ति सिंह)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैसे पकड़ में आए एक अदद ज़िंदा ग्रह
    Next Article अफगान शरणार्थी पाकिस्तान में भारी परेशानियों का सामना कर रहे, निर्वासन के खतरे के बाद जर्मनी ने दी शरण

    Related Posts

    नेताओं से असुरक्षित स्त्रियाँ? ऐसे तो कमजोर राष्ट्र बनेगा

    May 18, 2025

    भारत ने उत्तर-पूर्व और विदेशों में बांग्लादेश के निर्यात पर पाबंदी क्यों लगाई?

    May 18, 2025

    LIVE: इसरो का 101वां सैटेलाइट मिशन तकनीकी ख़राबी के कारण विफल

    May 18, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    न्यूयॉर्क में बड़ा हादसा: ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मैक्सिकन नौसेना का जहाज, 19 लोग ज्यादा लोग घायल

    May 18, 2025

    संयुक्त राष्ट्र ने बताया- 2024 में भुखमरी से दुनिया भर में 29.5 करोड़ लोग प्रभावित

    May 17, 2025

    बगदाद में अरब लीग का वार्षिक शिखर सम्मेलन आरंभ, ट्रंप की छाया में अरब देशों की कूटनीतिक चाल तेज

    May 17, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.