Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जानिए क्या है इंडिगो की “सेल इंटू 2026”, बेहद कम होगा किराया, बच्चों के लिए 1 रूपए का होगा सफर
    • एक बार बैठ गए तो उतरने का मन नहीं करेगा! सिलीगुड़ी की टॉय ट्रेन क्यों चर्चा में है?
    • Vijaygarh Fort History : क्या है सोनभद्र के इस क़िले की कहानी, जहाँ रहा करती थी चंद्रकांता
    • Uttar Pradesh Budget Travel: उत्तर प्रदेश की टॉप 5 बजट फ्रेंडली घूमने की जगह
    • जनवरी से फरवरी महीने में उत्तर प्रदेश की इन जगहों में करें भ्रमण, खास बनाइये अपना वीकेंड
    • खंडित हुए शिवलिंग, मिटाए गए निशान…लेकिन अडिग रहे महादेव, जानें कब-कब मुस्लिम शासकों ने तोड़ा सोमनाथ मंदिर?
    • UP Famous Temple: ये है आगरा का सबसे चमत्कारिक मंदिर, इसकी कहानी कर देगी आपको हैरान
    • Thailand Tourism: क्यों भारतियों को पसंद आ रहा थाईलैंड? बिना वीजा और पॉकेट फ्रेंडली हो रही यात्रा
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » काशी का चमत्कारी बैंक: यहाँ मनोकामना पूरी करने के लिए लेना होता है राम नाम का लोन, लाल बहादुर शास्त्री की माता जी भी ले चुकी हैं कर्ज
    Tourism

    काशी का चमत्कारी बैंक: यहाँ मनोकामना पूरी करने के लिए लेना होता है राम नाम का लोन, लाल बहादुर शास्त्री की माता जी भी ले चुकी हैं कर्ज

    Janta YojanaBy Janta YojanaMay 22, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Kashi Spiritual Ram Ramapati Bank History 

    Kashi Spiritual Ram Ramapati Bank History 

    Kashi Spiritual Ram Ramapati Bank History: जब भी हम ‘बैंक’ शब्द सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में पैसे, खाता, ब्याज दरें और ऋण से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियों की छवि उभरती है। लेकिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक ऐसा अद्भुत और अनूठा बैंक है, जहां न तो धन का लेन-देन होता है और न ही किसी आर्थिक क्रेडिट स्कोर की जरूरत होती है। यहां ऋण (Loan) मिलता है, लेकिन भगवान श्रीराम के नाम पर। इस बैंक का नाम है राम रमापति बैंक। जो न केवल एक संस्था है, बल्कि श्रद्धा, साधना और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक बन चुका है। यह बैंक ‘जहां श्रद्धा है, वहां समाधान है। और जहां राम नाम है, वहां कल्याण है’ की मान्यता से जुड़ा है। आइए जानते हैं कि यह बैंक कैसे काम करता है, इसका इतिहास क्या है, यहां लोन लेने की प्रक्रिया क्या है और इसका आध्यात्मिक महत्व कितना गहरा है।

    राम रमापति बैंक एक आध्यात्मिक विरासत

    वाराणसी के पवित्र दशाश्वमेध घाट के पास त्रिपुरा भैरवी क्षेत्र में स्थित राम रमापति बैंक की स्थापना 1926 में हुई थी। इस अद्वितीय संस्था की नींव स्वर्गीय दास छन्नूलाल जी ने बाबा सत्यराम दास जी के मार्गदर्शन में रखी थी। यह बैंक न तो आरबीआई से अधिकृत है और न ही यहां पैसों का कोई लेन-देन होता है। यह एक अध्यात्मिक संस्था है। जो श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए उन्हें राम नाम लेखन का ‘लोन’ देती है।

    राम रमापति बैंक में लोन क्या है?

    यहां लोन का अर्थ वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि यह एक आध्यात्मिक प्रक्रिया है। जब कोई व्यक्ति किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए इस बैंक से जुड़ता है, तो उसे राम नाम लेखन का कार्य सौंपा जाता है। यह लेखन साधना होती है आत्मा की शुद्धि और ईश्वर से जुड़ाव की।

    क्या होती है लोन लेने की प्रक्रिया, कैसे जुड़ें राम रमापति बैंक से

    इस बैंक से जुड़ने के लिए सबसे पहले आपको आवेदन प्रक्रिया से गुजरना होता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से –

    आवेदन प्रक्रिया

    जो भी व्यक्ति इस आध्यात्मिक बैंक में खाता खोलना चाहता है। उसे बैंक में जाकर एक आवेदन पत्र भरना होता है। इस फॉर्म में उसे अपना नाम, पता और अपनी वह मनोकामना लिखनी होती है, जिसके लिए वह राम नाम लेखन का संकल्प लेना चाहता है।

    लेखन सामग्री का वितरण

    आवेदन स्वीकार हो जाने के बाद व्यक्ति को बैंक की ओर से एक लकड़ी की कलम, लाल स्याही की बोतल और कागज का बंडल दिया जाता है। यह लेखन किट उस ‘ऋण’ का माध्यम होती है। जिसे पूरा करके भक्त अपनी आस्था को भगवान राम के चरणों में अर्पित करता है।

    राम नाम लेखन का नियम

    व्यक्ति को कुल 1,25,000 बार ‘राम’ नाम लिखना होता है। यह कार्य 8 महीने और 10 दिन की समय सीमा में पूरा करना होता है। लेखन केवल सुबह 4 बजे से 7 बजे के बीच करना होता है।

    प्रत्येक लेखन सत्र से पहले स्नान करना आवश्यक होता है। संपूर्ण लेखन अवधि के दौरान शाकाहारी भोजन करना अनिवार्य है। पूर्ण श्रद्धा, ध्यान और एकाग्रता के साथ यह कार्य किया जाना चाहिए।

    पूर्णता और समर्पण

    जब भक्त 1.25 लाख बार राम नाम लिख लेता है, तो वे सभी लिखे गए पन्नों को बैंक में जमा करता है। बैंक इस लेखन को ‘लोन चुकता’ मानता है। जमा किए गए पन्नों को सुरक्षित रूप से संग्रहित किया जाता है।

    आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व

    राम रमापति बैंक एक साधारण संस्था नहीं बल्कि यह भक्त और भगवान के बीच एक गहरा संबंध स्थापित करता है। यह न केवल आत्मा की शुद्धि का मार्ग है बल्कि यह व्यक्ति को जीवन के संघर्षों से ऊपर उठकर अध्यात्म की ओर उन्मुख करता है। हर रोज राम नाम लिखना एक प्रकार का ध्यान (Meditation) बन जाता है। यह नकारात्मक विचारों से मुक्ति देता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। यह प्रक्रिया व्यक्ति में अनुशासन, तप, संयम और ईश्वर के प्रति समर्पण की भावना उत्पन्न करती है।

    मनोकामनाएं और आस्था

    मान्यता है कि यहां आने वाले भक्तों की हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जो कि विविध होती है। नौकरी की प्राप्ति, बीमारी से मुक्ति, परीक्षाओं में सफलता, विवाह में बाधाएं दूर करना, पारिवारिक कलह को समाप्त करना, संतान प्राप्ति जैसी कई समस्याएं लेकर भक्त इस बैंक में आते हैं। बैंक का मानना है कि जब कोई व्यक्ति सच्चे मन से राम नाम लेखन करता है, तो उसकी प्रार्थना अवश्य सुनी जाती है।

    सिनेहस्तियों और राजनेताओं की भी जुड़ी है आस्था

    राम रमापति बैंक की ख्याति केवल आम जनता तक सीमित नहीं है। बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के परिवार के सदस्य यहां आकर राम नाम लिख चुके हैं। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की माता जी ने भी इस बैंक से लोन लिया था और राम नाम लेखन कर अपनी मनोकामना पूरी की थी। इन उदाहरणों से स्पष्ट होता है कि यह संस्था न केवल स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी इसका महत्व है।

    बैंक का समय और व्यवस्था

    राम रमापति बैंक रोजाना दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहता है।

    विशेष पर्व जैसे राम नवमी या अन्य धार्मिक आयोजनों पर इसकी समय सीमा बढ़ाई जाती है।

    बैंक में आज भी हजारों भक्तों द्वारा जमा किए गए पन्नों को सहेज कर रखा गया है। जिन्हें देखकर श्रद्धा की शक्ति का एहसास होता है।

    राम रमापति बैंक का समकालीन महत्व

    वर्तमान समय में, जब लोग तनाव, चिंता और जीवन की भागदौड़ से जूझ रहे हैं, राम रमापति बैंक एक सरल, सुलभ और आध्यात्मिक समाधान प्रस्तुत करता है। यह हमें यह सिखाता है कि आस्था, अनुशासन और ईश्वर का नाम ही जीवन की जटिलताओं को हल करने का एक मार्ग हो सकता है। सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया पर इस बैंक की ख्याति तेजी से फैल रही है। युवा वर्ग से लेकर वरिष्ठ नागरिक तक इस आध्यात्मिक लोन योजना से जुड़ने के इच्छुक हैं।

    राम रमापति बैंक कोई वित्तीय संस्था नहीं, बल्कि यह आत्मिक उन्नति का केंद्र है। यहां लोन न तो ब्याज के साथ चुकाया जाता है और न ही किश्तों में, बल्कि इसे राम नाम की साधना से अर्पित किया जाता है। यह बैंक न केवल वाराणसी की आध्यात्मिक विरासत को समृद्ध करता है, बल्कि पूरी दुनिया को यह संदेश देता है कि ईश्वर का नाम ही सर्वोच्च शक्ति है। अगर आप कभी वाराणसी जाएं। तो एक बार इस अद्भुत बैंक का दर्शन अवश्य करें। यह अनुभव आपको भक्तिभाव से भर देगा और जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर, क्या यह शहबाज सरकार के लिए खतरे की घंटी है?
    Next Article मोदी बोले: दिमाग ठंडा है लेकिन रगों में सिंदूर बहता है
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    जानिए क्या है इंडिगो की “सेल इंटू 2026”, बेहद कम होगा किराया, बच्चों के लिए 1 रूपए का होगा सफर

    January 14, 2026

    एक बार बैठ गए तो उतरने का मन नहीं करेगा! सिलीगुड़ी की टॉय ट्रेन क्यों चर्चा में है?

    January 14, 2026

    Vijaygarh Fort History : क्या है सोनभद्र के इस क़िले की कहानी, जहाँ रहा करती थी चंद्रकांता

    January 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.