Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मर चुकी मां के गर्भ में पल रहा भ्रूण, 3 महीने बाद लेगा जन्म! दुनिया में छिड़ गई बहस
    • कभी थरूर के लिए कहा था- 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड, आज बीजेपी का सबसे प्रिय शख्स
    • मोदी चले नेहरू की राह पर? शशि थरूर से पहले भी एक PM ने विदेश में मनवाया था भारत का लोहा!
    • Bihar Election 2025: बिहार में कांग्रेस का ‘रील कैप्टन’ कौन? राहुल या कोई और? अपने ही भ्रमजाल में फंसी कांग्रेस
    • PM शरीफ ने माना भारत के ऑपरेशन सिंदूर से नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकाने हुए तबाह
    • औरंगजेब पर लाखों खर्च: क्या सच में एक साधारण मकबरे पर पर मेहरबान भारत सरकार, आइए जाने कब्र की सियासत
    • टूट गई आम आदमी पार्टी, 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, फिर बनाई नई पार्टी
    • सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण मंजूरी के ‘एक्स-पोस्ट-फैक्टो’ रास्ते को अवैध घोषित किया
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » चीन AI से दुनिया को चौंका रहा तो भारत मंदिर-मस्जिद में उलझा है!
    भारत

    चीन AI से दुनिया को चौंका रहा तो भारत मंदिर-मस्जिद में उलझा है!

    By March 18, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डॉ. आंबेडकर ने बौद्ध दर्शन को भारतीय इतिहास की एक क्रांतिकारी घटना बताते हुए उस ‘प्रतिक्रांति’ का हवाला दिया है जो पुष्यमित्र शुंग के शासनकाल में हुई। गौतम बुद्ध से मिले ‘अप्पदीपो भव’ के महामंत्र ने ‘भाग्य और भगवान’ के दुश्चक्र से आज़ादी दिलाते हुए भारत में समता का नया युग शुरू किया था। इसने ऊँच-नीच को दैत्य आधार देने वाली वर्णव्यवस्था पर ज़बरदस्त चोट की। ख़ासतौर पर ब्राह्मणों  का विशेषाधिकार समाप्त हो गया। बौद्ध धर्म के विकट प्रचारक अशोक के साम्राज्य में वैदिक यज्ञों में अनिवार्य बलि प्रथा पर पूरी तरह रोक लग गयी। इससे यज्ञों पर आश्रित पुरोहित वर्ग में काफ़ी आक्रोश था। आख़िरकार सामवेदी ब्राह्मण सेनापति पुष्यमित्र शुंग ने 185 ईसा. पूर्व अंतिम मौर्य सम्राट वृहद्रथ की हत्या करके ‘ब्राह्मणवाद’ को पुनर्स्थापित किया। पुष्यमित्र ने सम्राट बनकर बौद्धों को निर्दयता से कुचलते हुए बौद्ध भिक्षु के कटे हुए सिर की क़ीमत सौ स्वर्णमुद्राएँ निर्धारित कीं और विधि संहिता के रूप में ब्राह्मणों की सर्वोच्चता और स्त्रियों तथा शूद्रों को दास समझने वाली मनुस्मृति को अपनाने की घोषणा की। (ब्राह्मणवाद की विजय, पेज 150, डॉ. आंबेडकर संपूर्ण वाङ्मय) 

    लगभग दो हज़ार साल बाद भारत फिर एक ‘प्रतिक्रांति’ के दौर से गुज़र रहा है। 15 अगस्त 1947 को भारत ने सिर्फ़ औपनिवेशिक शासन से आज़ादी ही प्राप्त नहीं की थी, एक क्रांतिकारी दौर में भी प्रवेश किया था। यह समता, समानता और बंधुत्व पर आधारित संविधान को सर्वोच्च मानने वाले नये युग की शुरुआत थी जिसने शोषण के तमाम स्वरूपों के ख़िलाफ़ क़ानून बनाये और वैज्ञानिक चेतना वाले समाज के निर्माण का संकल्प लिया। सुभाषचंद्र बोस जैसे महानायक मानते थे कि भारतीय समाज शायद इसके लिए तैयार नहीं है, इसलिए लोकतंत्र की जगह तानाशाही शासन व्यवस्था ज़रूरी होगी। लेकिन गाँधी-नेहरू की स्वप्नदर्शी जोड़ी उस जनता पर कैसे यक़ीन न करती जिसने निहत्थे अहिंसक आंदोलन के ज़रिए दुनिया की सबसे ताक़तवर समझे जाने वाले अंग्रेज़ी शासन को उखाड़ फेंका था।

    बहरहाल, आज़ादी का अमृत महोत्सव मना चुका देश, उन तमाम ख़तरों से रूबरू है जो 1947 की तमाम उपलब्धियों को उसी तरह उलट सकते हैं जैसा कि कभी पुष्यमित्र शुंग ने सम्राट बनकर बौद्ध मत के साथ किया था। आज सत्ता के संरक्षण में पुष्यमित्र के सपनों में नया रंग भरा जा रहा है। ‘सेक्युलर संविधान’ की शपथ लेने वाले शासक धर्माधिकारियों के सामने दंडवत् हैं जो खुलेआम ‘हिंदू-राष्ट्र और मनुस्मृति’ के पक्ष में नारा बुलंद कर रहे हैं। कॉरपोरेट गुरु हफ़्ते में नब्बे घंटे काम की माँग कर रहे हैं और कॉरपोरेट मीडिया ने अपना मंच अनपढ़ और उन्मादी बाबाओं के हवाले कर दिया है जो अपने बयानों से भारतीय संविधान की पर्ची काट रहे हैं। त्योहार अब उल्लास नहीं किसी आशंका की तरह आते हैं। इस होली पर कई जगह पर मस्जिदों को नहीं भारतीय संविधान को तिरपाल से ढँका गया था।

    कुल मिलाकर भारत एक विराट कोलाहल में बदल गया है जिसमें उसके विकास की कहानी कहीं खो गयी है। इस प्रतिक्रांति ने भारत को अभूतपूर्व नुक़सान पहुँचाया है जिसका लेखा-जोखा भविष्य ज़रूर करेगा। वर्तमान में तो चीन जैसे पड़ोसियों से पिछड़ने की परवाह भी नज़र नहीं आती। 

    डेढ़ साल पहले जब मंडी स्थित आईआईटी के निदेशक लक्ष्मीधर बेहरा बता रहे थे कि लोगों के ‘मांस खाने की वजह से हिमाचल में भूस्खलन की घटनाएँ बढ़ रही हैं’ तो चीन के हांग्जो शहर में डीपसीक  (DeepSeek) नाम का एक स्टार्टअप आर्टीफ़ीशियल इंटेलीजेंस (AI)   पर आधारित रीज़निंग मॉडल ‘RI’ विकसित करने के लिए जूझ रहा था ताकि चीन इस क्षेत्र में अमेरिका से पिछड़ न जाए। इससे पहले ओपन एआई ने चैट-जीपीटी लॉन्च करके दुनिया को चौंका दिया था। 2025 की जनवरी में डीपसीक आरआई सामने लाकर चीन ने हैरान करने वाला जवाब दिया। ओपन एआई, गूगल और माइक्रोसॉफ़्ट ने अरबों डॉलर ख़र्च करके अपना एआई मॉडल बना सके थे जबकि डीपसीक ने सिर्फ़ साठ लाख डॉलर ख़र्च करके ये कमाल किया था।

    जब दुनिया एआई से चौंका रही थी तो ठीक उसी समय भारत में महाकुंभ की धूम थी और केंद्रीय प्रदूषण बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर प्रयागराज संगम में पानी को गंदा बताने वाले निशाने पर थे। कुछ दिन बाद यूपी की विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे लोगों को ‘सुअर और गिद्ध’ बता डाला था।

    चीन वही देश है जहाँ भारत की आज़ादी के एक साल बाद क्रांति हुई। भारत ने धर्मनिरपेक्ष लोकतंत्र की राह चुनी तो चीन ने एक पार्टी के प्राधिकार वाले साम्यावादी शासन की। तीसरी दुनिया के इन दो देशों में प्रतिस्पर्धा स्वाभाविक थी और कुछ दशक पहले तक दोनों की हैसियत में कोई ख़ास फ़र्क़ नहीं था। लोकतांत्रिक गणराज्य होने की वजह से दुनिया के अधिकांश देशों की शुभकामनाएँ भारत के साथ थीं लेकिन भारत की तरक़्क़ी की गाड़ी मंदिर-मस्जिद विवाद के ब्रेक और अंधविश्वास के एक्सेलरेटर के दुश्चक्र में फँसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में चीन का आगे निकलना प्राथमिकताओं के चयन में हुई ग़लतियों का स्पष्ट नतीजा है। 2014 में मोदी युग की शुरुआत के साथ ये ‘ग़लतियाँ’ महज़ ग़लतियाँ न रहकर वोट बटोरी रणनीति का आधार बन गयीं। जो लोकतंत्र भारत की शक्ति समझा जाता था, वह चुनाव जीतने की संकीर्ण गली में रास्ता भटक गया। ‘तर्क और प्रश्नाकुलता’ पर ‘भारत विरोधी साज़िश’ का ठप्पा लगा दिया गया। विज्ञान और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में भारत को आगे ले जाने की ज़िम्मेदारी उठा रहे एक आईआईटी के जिन निदेशक महोदय ने मांस खाने को भूस्खलन का कारण बताया था वे कुछ समय पहले अपने इस बयान के लिए भी चर्चित हुए थे कि उन्होंने ‘मंत्रों के बल पर अपने एक दोस्त और उसके परिजनों को बुरी आत्माओं से छुटकारा दिलाया था।’ 

    यह सिर्फ़ एक आईआईटी डायरेक्टर का मसला नहीं है। 2021 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक जज ने अपने लिखित फ़ैसले में कहा था कि गाय अकेला ऐसा जानवर है जो ऑक्सीजन ही लेती है और ऑक्सीजन ही छोड़ती है। वे यही नहीं रुके। सूर्य पूरी दुनिया को ऊर्जा देता है, लेकिन उन्होंने लिखा कि ‘गाय के घी से यज्ञ होने पर सूर्य को ऊर्जा मिलती है जिससे बारिश होती है और पंचगव्य (गाय के गोबर, मूत्र, दूध, दही और घी का मिश्रण) से असाध्य बीमारियाँ ठीक होती हैं।’ इसके कुछ साल पहले राजस्थान के एक जज महोदय बता चुके थे कि मोरनी गर्भवती होने के लिए मोर से सहवास नहीं करती बल्कि मोर के आँसू पीती है।

    कोई और समय होता तो महत्वपूर्ण पदों पर बैठे विज्ञानियों और न्यायाधीशों की इस बकवास की लानत-मलामत होती, लेकिन इन्हें ‘देशभक्त और भारतीय संस्कृति के प्रति समर्पित’ मानते हुए इनकी प्रशंसा की गयी। भारतीय इतिहास कर्मकांडों और अंधविश्वास पर सवाल उठाने वाले रैदास, नानक, कबीर जैसे संत-महात्माओं की प्रशंसा से भरा है। समाज ने सदियों तक उनके उपदेशों को गाया है  लेकिन वर्तमान में उनकी तरह सवाल उठाने का साहस कहीं नज़र नहीं आता। ऐसा साहस अगर कोई दिखाये भी तो उसे ‘देशद्रोही से लेकर हिंदू-द्रोही’ तक का तमग़ा पहना दिया जाता है। तमाम पत्रकार और विश्वविद्यालयों के शिक्षक इसी रणनीति का शिकार होकर नेपथ्य में पहुँच गये हैं।

    सवाल है कि क्या सवाल उठाने पर रोक लगाने से किसी समाज का विकास संभव है भारत को विश्वगुरु का ख़िताब तभी मिला था जब यहाँ प्रश्न करने की आज़ादी थी। ‘सत्य’ के लिए वेदों को भी निशाने पर लेने की आज़ादी थी। जैन, बौद्ध और लोकायत दर्शन इसी प्रश्न करने की आज़ादी से उपजे थे। उपनिषद तो पूरी तरह गुरु और शिष्यों के बीच सवाल-जवाब ही हैं। आज भारत को विश्वगुरु बनाने का डंका खूब पीटा जा रहा है लेकिन इसके लिए अनिवार्य ज्ञान-विज्ञान के मुक्त परिसरों की कल्पना पर भी ताला लगा दिया गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही इस प्रतिक्रांति के प्रतीक चेहरे हैं जिनके लिए  अन्य सभी ज्ञान की तरह ‘एआई’ भी भारत में ‘पहले से’ था क्योंकि बच्चा पैदा होते ही ए आई (ए माँ) पुकारता है!

    अफ़सोस की बात यह भी है कि भारत में प्रतिक्रांति का यह दौर उस समय तेज़ हुआ है जब मनुष्य के ज्ञान ने ‘ईश्वर की अवधारणा’ पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं। चार्ल्स डार्विन के विकासवाद के सिद्धांत ने जो शुरुआत की थी वह स्टीफ़न हाकिंग्स जैसे महान विज्ञानी के देयर इज़ नो गॉड (ईश्वर नहीं है) की घोषणा तक पहुँच गया है। ठीक इसी वक़्त भारत में राजनेता स्वयं ईश्वर के अवतार होने की खुली घोषणा कर रहे जबकि विज्ञान के छात्रों को गंगा जल को प्रदूषित बताने की इजाज़त नहीं है। प्रतिक्रांति का यह दौर कितना लंबा चलेगा, कहना मुश्किल है। लेकिन इस दौर के रहते ‘भारत का दौर’ नहीं आयेगा, यह तय है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतेलंगाना में 42% पिछड़ा वर्ग आरक्षण विधेयक पारित होने के मायने क्या?
    Next Article Maharashtra Vasai Fort History: मराठा-पुर्तगाल संघर्ष का साक्षी, वसई किले की ऐतिहासिक गाथा

    Related Posts

    कभी थरूर के लिए कहा था- 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड, आज बीजेपी का सबसे प्रिय शख्स

    May 17, 2025

    सुप्रीम कोर्ट ने पर्यावरण मंजूरी के ‘एक्स-पोस्ट-फैक्टो’ रास्ते को अवैध घोषित किया

    May 17, 2025

    राष्ट्रपति के 14 सवालों का सचः संवैधानिक नैतिकता का पतन

    May 17, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    मर चुकी मां के गर्भ में पल रहा भ्रूण, 3 महीने बाद लेगा जन्म! दुनिया में छिड़ गई बहस

    May 17, 2025

    PM शरीफ ने माना भारत के ऑपरेशन सिंदूर से नूरखान एयरबेस समेत कई ठिकाने हुए तबाह

    May 17, 2025

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत बड़े पैमाने पर पानी निकालने वाला है, पाकिस्तान में इस प्रोजेक्ट पर मची है दहशत

    May 16, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.