JEE Main Admit Card 2025 : अगर आप जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा देने जा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सेशन 1 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिए हैं। अब आप अपनी परीक्षा का एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा की तिथियां :
- पेपर 1 (बीई/बीटेक): 22, 23, 24, 28, 29 जनवरी 2025
- पहली शिफ्ट: 9 बजे से 12 बजे तक
- दूसरी शिफ्ट: 3 बजे से 6 बजे तक
- पेपर 2 (बी.आर्क/बी.प्लानिंग): 30 जनवरी 2025
- 3 बजे से 6.30 बजे तक (एक शिफ्ट में)
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आसान प्रक्रिया :
- जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी चेक करें और उसे डाउनलोड कर लें।
- भविष्य में जरूरत पड़ने पर, एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
13 भाषाओं में आयोजित होगा पेपर
जेईई मेन 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार भाषा का चयन कर सकेंगे। पेपर 1 बीई/बी.टेक कोर्स के लिए और पेपर 2 बी.आर्क और बी.प्लानिंग कोर्स के लिए होगा।
परीक्षा शहर की जानकारी
एग्जाम सिटी के बारे में जानकारी पहले ही एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप के जरिए उम्मीदवारों को मिल चुकी है, जिससे आप जान सकते हैं कि आपकी परीक्षा किस शहर और तिथि को होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
- रजिस्ट्रेशन: 28 अक्टूबर 2024 से शुरू होकर 22 नवंबर 2024 को समाप्त हुआ था।
- परीक्षा तिथि: 22 से 30 जनवरी 2025 तक।
अधिक जानकारी के लिए और अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
यह भी पढ़ें : प्रयागराज में महाकुंभ पर राजनाथ सिंह ने संगम में लगाई डुबकी, मेला प्रबंधन को लेकर की सीएम योगी की तारीफ
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप