टैरो साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 01 फरवरी, 2025: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषयों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मज़ाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंर्तज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 26 जनवरी से 01 फरवरी, 2025 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?
यह भी पढ़ें: राशिफल 2025
दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
टैरो साप्ताहिक राशिफल 26 जनवरी से 01 फरवरी, 2025: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: द फूल
आर्थिक जीवन: द हर्मिट
करियर: थ्री ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: स्ट्रेंथ
मेष राशि के जातकों को प्रेम जीवन में द फूल कार्ड मिला है जिसके अनुसार एक नया सफर आपका इंतज़ार कर रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आपको मनचाहा रोमांस पाने के लिए नई चीज़ें आज़मानी चाहिए। अगर आप जोखिम उठाने, साहसी बनने और अपने दृष्टिकोण को विस्तृत करने के लिए तैयार हैं, तो आपको असंभव जगह पर भी अपना प्यार मिल सकता है। आपको कोई सरप्राइज़ मिलने वाला है।
इस सप्ताह आपको एहसास हो सकता है कि भौतिक संपत्ति और पैसा आपको उत्साहित करने या ऊर्जा देने के लिए अब पर्याप्त नहीं हैं। आप नई और अधिक संतुष्टि देने वाली नौकरी की तलाश करनी शुरू कर सकते हैं। अब आपको धन और निवेश को लेकर अधिक जिम्मेदार रवैया अपनाने की ज़रूरत है।
इस कार्ड के अनुसार परेशानियां और अड़चनें आपको प्रोत्साहित करेंगी और ऊर्जा देंगी। ऐसे में आपका प्रदर्शन टीम के सदस्य के रूप में शानदार हो सकता है। आप इस समय का लाभ उठाएंगे। इस सप्ताह उठाए जोखिम से आपको लाभ मिलने की प्रबल संभावना है।
स्ट्रेंथ कार्ड का मतलब है कि आपकी सेहत अच्छी रहेगी। यह कार्ड शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने, उत्तम स्वास्थ्य और मानसिक एवं शारीरिक संतुलन को दर्शाता है। यह कार्ड आत्म-नियंत्रण और बेहतर स्वास्थ्य पर ज़ोर देने के साथ-साथ अपनी जीवनशैली में कुछ बदलाव करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
शुभ रंग: रूबी रेड
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: टेन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: ऐट ऑफ स्वॉर्ड्स
प्रेम जीवन में वृषभ राशि के जातकों को सिक्स ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार इस समय आपका रिश्ता काफी अच्छा चल रहा है। आपके पार्टनर को लगता है कि आप उनके प्रयासों की सराहना कर रहे हैं। उन्हें अपने रिश्ते के बारे में अच्छा महसूस हो रहा है और वे इस रिश्ते में जितना लगा रहे हैं, उतना ही उन्हें वापस भी मिल रहा है। वे जानते हैं कि आप उन पर अपना सब कुछ न्यौछावर कर देंगे इसलिए वह भी आप पर अपना सब कुछ न्यौछावर करना चाहते हैं। यह एक सकारात्मक संकेत है कि आपका रिश्ता विकसित हो रहा है।
पैसों के मामले में टू ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड दर्शाता है कि आप वास्तविकता का सामना करने से बच रहे हैं या इसका सामना करने में असमर्थ हैं। इसके साथ ही यह कार्ड मुश्किल या प्रतिकूल विकल्पों का भी प्रतीक है। यदि आप इस समय आर्थिक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आपके लिए उन्हें अनदेखा करना भारी पड़ सकता है।
वृषभ राशि के जातकों को अपने करियर की चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है क्योंकि इस समय आपको नवीनता और प्रगति करने के लिए असीम अवसर प्राप्त होंगे। कार्यस्थल का माहौल सहायक और प्रोत्साहजनक रहने वाला है और आप एवं आपके सहकर्मी एक साथ खुश महसूस करेंगे। काम और जीवन के बीच संतुलन देने के साथ-साथ यह कार्ड आपको अपने परिवार के साथ पर्याप्त समय बिताने का मौका भी दे सकता है।
ऐट ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड के रिवर्स आने पर बीमारी से ठीक होने, मानसिक रूप से मज़बूत रहने और चिंता से राहत पाने के संकेत मिल रहे हैं। यह कार्ड आपको इस बात की याद दिला सकता है आप आरोग्य होने और स्वस्थ जीवन जीने में सक्षम हैं।
शुभ रंग: दूधिया सफेद
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: द एंप्रेस
आर्थिक जीवन: ऐट ऑफ वैंड्स
करियर: पेज ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: द सन
प्रेम जीवन में मिथुन राशि के जातकों को द एंप्रेस कार्ड मिला है जो कि विवाह, पार्टनरशिप और प्यार से संबंधित है। यह कार्ड आपके लिए नए रिश्ते की शुरुआत या आपके मौजूदा रिश्ते के विकास या रिश्ते की सफलता का संकेत दे रहा है। यह कार्ड गर्भावस्था का संकेत भी दे सकता है।
ऐट ऑफ वैंड्स कार्ड की गति आपके धन से संबंधित है। इस समय जितनी जल्दी आपके पास पैसा आएगा, उतनी ही जल्दी यह आपके हाथ से चला भी जाएगा। भले ही इस समय यह कार्ड आपको आकर्षक लग रहा हो लेकिन आपको अधिक पैसा खर्च करने से बचना चाहिए और अभी से ही पैसों की बचत करनी शुरू कर देनी चाहिए।
जो जातक अपने करियर में बदलाव करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए पेज ऑफ कप्स कार्ड शुभ समाचार और रोज़गार के कई अवसर लेकर आया है। इस कार्ड का एक मतलब यह भी हो सकता है कि आपको नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी या आप अपने करियर को आगे बढ़ाने में सफल होंगे।
द सन कार्ड जीवनशक्ति, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का प्रतीक है। इस कार्ड का कहना है कि आप अब जल्दी ठीक हो जाएंगे और पहले से ज्यादा बेहतर महसूस करेंगे। इसके अलावा इस दौरान आपका आध्यात्मिक और व्यक्तिगत विकास होगा।
शुभ रंग: हल्का हरा

कर्क राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ कप्स
करियर: द एंपेरर
स्वास्थ्य: ऐट ऑफ कप्स
कर्क राशि के जातकों को प्यार के मामले में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मिला है। आपका पार्टनर साहसी, सरल और बुद्धिमान हो सकता है या फिर आपके अंदर ये गुण हो सकते हैं। यह कार्ड आत्मविश्वास से भरपूर और साहसी प्रेमी बनने या फिर आपके इस तरह के रिश्ते में आने के संकेत दे रहा है।
सिक्स ऑफ कप्स कार्ड दान या उपहार के लेन-देन का संकेत दे रहा है। इस कार्ड के अनुसार आपको पैतृक संपत्ति भी मिल सकती है। सिक्स ऑफ कप्स कार्ड तब भी दिखाई देता है, जब आप वसीयत के बारे में या इसे बनाने पर विचार कर रहे हों। अपने माता-पिता के घर जाकर रहने से आप अपने लिए अधिक पैसों की बचत कर पाएंगे। वहीं दूसरी ओर, आप अपने घर में परिवार के सदस्यों को वापस बुला सकते हैं और अपने संसाधनों को साझा कर सकते हैं।
आपको अपने करियर में अपनी कड़ी मेहनत, फोकस और व्यवस्थित दृष्टिकोण की वजह से सफलता प्राप्त होने की उम्मीद है। अगर वर्तमान समय में आपका कार्यक्षेत्र या आपके काम करने की प्रक्रिया थोड़ी अव्यवस्थित या परेशान करने वाली है, तो अब आप कमान अपने हाथ में ले सकते हैं और काम करने के लिए एक नया ढांचा बना सकते हैं। इससे आपको और आपके सहकर्मियों को अच्छे से काम करने में मदद मिलेगी। इस कार्ड के अनुसार आपको अपने कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहकर्मी या मैनेजर से अपने करियर में मार्गदर्शन या सहायता मिलने के योग हैं।
सेहत के मामले में आपको ऐट ऑफ कप्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार आप इस समय भावनात्मक रूप से तनाव में हो सकते हैं। आपको थेरेपी या मेडिटेशन से राहत मिलने की उम्मीद है। अगर आपको लगता है कि बात करने से आपको मदद मिलेगी या राहत महसूस होगी, तो आप अपने करीबी दोस्तों या परिवार के किसी सदस्य से बात कर सकते हैं।
शुभ रंग: पर्ल व्हाइट
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
सिंह राशि
प्रेम जीवन: द हाई प्रिस्टेस
आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स
करियर: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
स्वास्थ्य: टू ऑफ वैंड्स
प्यार के मामले में द हाई प्रिस्टेस कार्ड रिश्ते में ईमानदारी, पारदर्शिता और गहराई को दर्शाता है। यह कार्ड एक ऐसे मज़बूत रिश्ते की ओर संकेत कर रहा है जिसका आधार विश्वास है और जिसमें दोनों पार्टनर अपनी भावनाओं को ईमानदारी से व्यक्त कर सकते हैं।
कभी-कभी टू ऑफ पेंटाकल्स कार्ड यह संकेत भी देता है कि आपको कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक निर्णय लेने पड़ सकते हैं। हो सकता है कि इस समय आपकी वित्तीय स्थिति अस्थिर हो और आपको सब कुछ अप्रत्याशित लग रहा हो। इस सप्ताह आपको ऐसा लगेगा जैसे सब कुछ बहुत जल्दी बदल रहा है और इस वजह से आपको फैसला लेने में डर लग सकता है। अगर आप बदलाव को स्वीकार कर लेते हैं, तो आप बिना किसी परेशानी के इससे बाहर निकल पाएंगे।
व्हील ऑफ फॉर्च्यून कार्ड के अनुसार आपको कई अवसर मिलने वाले हैं। आप कोई बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं या किसी अलग काम की तलाश कर रहे हैं, तो इस समय सितारे आपके प्रयासों का समर्थन कर सकते हैं।
सेहत के मामले में टू ऑफ वैंड्स कार्ड आपको अपने भविष्य के बारे में सोचने के लिए प्रेरित कर रहा है। यह आपको स्वास्थ्य को लेकर एक नया दृष्टिकोण अपनाने के साथ-साथ दीर्घकालिक लक्ष्यों को पूरा करने वाले विकल्पों को चुनने के लिए कह रहा है।
शुभ रंग: नारंगी
कन्या राशि
प्रेम जीवन: ऐस ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: फोर ऑफ कप्स (रिवर्स्ड)
करियर: नाइन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द सन
कन्या राशि के जातकों के लिए ऐस ऑफ वैंड्स कार्ड सगाई या शादी के बंधन में बंधने या परिवार शुरू करने के संकेत दे रहा है। यह कार्ड सिंगल जातकों को जोखिम उठाकर ऐसे व्यक्ति के अंदर दिलचस्पी दिखाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है, जिसमें उन्हें रुचि है।
फोर ऑफ कप्स रिवर्स कार्ड पैसे और करियर के मामले में नए सिरे से ध्यान देने और जोश को दर्शाता है। यह कार्ड संकेत दे रहा है कि अब आप अपनी असंतुष्टियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ रहे हैं और अपनी वित्तीय स्थिति एवं पेशेवर जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
इस सप्ताह के लिए नाइन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड का कहना है कि आप करियर के क्षेत्र में समृद्धि और सफलता के साथ-साथ वित्तीय लाभ पा चुके हैं। यह कार्ड दर्शाता है कि आपने नौकरी में बड़ी तरक्की की है और अब आपको सही परिणाम मिल रहे हैं। इस समय आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। आप थोड़ा आराम करने और अपनी सफलता का जश्न मनाने के लिए समय निकालें।
सेहत के मामले में द सन कार्ड अच्छे संकेत दे रहा है। यह कार्ड जीवनशक्ति, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का प्रतीक है। इस कार्ड का कहना है कि अब आप जल्दी ठीक हो जाएंगे और पहले से ज्यादा बेहतर महसूस करेंगे। इसके अलावा इस दौरान आपका आध्यात्मिक और व्यक्तिगत विकास भी होगा।
शुभ रंग: एमरैल्ड
तुला राशि
प्रेम जीवन: क्वीन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: ऐट ऑफ पेंटाकल्स
करियर: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द लवर्स
तुला राशि के जातकों को शानदार कार्ड मिले हैं। क्वीन ऑफ कप्स कार्ड रिश्ते में भावनात्मक स्थिरता और संतुष्टि के संकेत दे रहा है। आपको रिश्ते में मिलने वाले अच्छे परिणाम इस बात पर भी निर्भर कर सकते हैं कि आप अपने लिए कितने ईमानदार हैं।
ऐट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड का कहना है कि आपको अपनी कड़ी मेहनत और काम के प्रति समर्पण की वजह से वित्तीय लाभ हो सकता है। अगर आप पैसों के मामले में समझदारी से चले हैं, तो अब आप धीरे-धीरे आर्थिक स्तर पर आत्मनिर्भर हो सकते हैं। आपको याद होगा कि जब आप अपनी सफलता की कल्पना करते थे, तब परिस्थिति कितनी मुश्किल हुआ करती थी। अब आप इन विचारों को खुद को प्रेरित करने दें और इस सफलता का आनंद लें।
ऐस ऑफ पेंटाकल्स कार्ड पेशेवर जीवन में प्रगति और उपलब्धि पाने के लिए नए अवसरों के संकेत दे रहा है। आपको नई नौकरी का प्रस्ताव या प्रमोशन मिल सकता है या फिर आपको अपनी खुद की कंपनी शुरू करने का मौका मिल सकता है।
द लवर्स कार्ड का कहना है कि अपनी स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए आपको ज़रूरी सहायता मिल सकती है। यह कार्ड इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आपको अपनी सेहत को लेकर फैसले लेने की ज़रूरत है जैसे कि अपने शरीर की सुनें और अपने दिल का ख्याल रखें।
शुभ रंग: सिल्वर
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: पेज ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ वैंड्स
करियर: फाइव ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ कप्स
पेज ऑफ कप्स कार्ड का कहना है कि आपको अपने पसंदीदा व्यक्ति से प्यार का प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है। अगर आप इस समय किसी प्रेम संबंध में नहीं हैं, तो ज़रूर आपकी जिंदगी में कोई नया व्यक्ति आने वाला है। आप अपने मौजूदा रिश्ते को एक नए नज़रिए और विस्मय से देखेंगे एवं अपने पार्टनर के उन पहलुओं के प्रति सम्मान दिखाएंगे, जिन पर पहले आपकी नज़र नहीं गई थी।
चूंकि, आप सही समय पर पैसा खर्च करने के लिए तैयार हैं और ज़रूरत पड़ने पर बचत भी कर सकते हैं इसलिए इस सप्ताह पैसों के मामले में आप सुरक्षित स्थिति में रहेंगे। इस संतुलन की वजह से आप अपने मुनाफे को सुरक्षित और उसका मूल्यांकन कर पाएंगे। आप इन विचारों पर काम करते रहें। दूसरों पर पैसे खर्च करना आपकी कृतज्ञता को दिखा सकता है जबकि पैसों की बचत करना समझदारी होगी। आप इस संतुलन को बनाए रखने के लिए पर्याप्त रूप से समझदार हैं।
करियर के मामले में फाइव ऑफ वैंड्स कार्ड कार्यक्षेत्र में मतभेद और प्रतिद्वंदिता के संकेत दे रहा है। आपके ऑफिस का माहौल काफी प्रतिस्पर्धात्मक हो सकता है, जहां पर अहंकार और व्यक्तित्व के बीच मतभेद प्रगति में बाधा डालने का काम कर सकते हैं। सफलता पाने के लिए अहंकार को भूलना और एकसाथ काम करने की ज़रूरत है।
सेहत के मामले में वृश्चिक राशि के जातकों को नाइट ऑफ कप्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में सुधार आने की उम्मीद है। अगर आप किसी टेस्ट के परिणाम आने का इंतज़ार कर रहे हैं, तो यह अनुकूल ही आएगा या आपकी उम्मीद से बेहतर होगा। आप जल्द ही बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रिमसम
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
धनु राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: जजमेंट (रिवर्स्ड)
करियर: फोर ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: द हर्मिट
धनु राशि के जातकों को प्रेम जीवन में नाइन ऑफ कप्स कार्ड मिला है जिसका मतलब है कि कपल भावनात्मक रूप से संतुष्ट होंगे और अपने रिश्ते का भरपूर आनंद ले पाएंगे। आप शादी के बंधन में बंध सकते हैं या सगाई कर सकते हैं या फिर अपना परिवार शुरू करने के बारे में भी सोच सकते हैं।
अगर आपने हाल ही में किसी आर्थिक संकट का सामना किया है, तो अब आप खुद पर थोड़े कठोर हो रहे हैं। खुद को प्रेरित करने और सही निर्णय लेने के लिए आपको अपनी गलतियों से सीखना चाहिए और अपने प्रति थोड़ी दयालुता दिखानी चाहिए। आप अपनी आर्थिक स्थिति जानते हुए भी वही वित्तीय विकल्प चुन रहे हैं या उन्हीं तरीकों से अपने धन को संभाल रहे हैं, जो आपको परेशानी दे सकते हैं।
फोर ऑफ पेंटाकल्स कार्ड कहता है कि अब जाकर आपको अपने करियर में थोड़ी स्थिरता मिल सकती है। अगर यह आपकी पहली नौकरी है या करियर में इस स्थिरता को पाने के लिए आपने पहले संघर्ष किया है, तो अभी भी आप अपने करियर को लेकर थोड़े बेचैन हो सकते हैं।
सेहत के मामले में द हर्मिट कार्ड आध्यात्मिक विकास और जीवन में आने वाले परिवर्तनों का स्वागत करने के लिए कह रहा है।
शुभ रंग: हल्का पीला
मकर राशि
प्रेम जीवन: डेथ
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ कप्स
करियर: ऐस ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: सेवन ऑफ पेंटाकल्स
मकर राशि के जातकों के लिए डेथ कार्ड अशुभ संकेत दे रहा है। इस कार्ड के अनुसार आपके प्रेम जीवन में समस्याएं आने की आशंका है। यह कार्ड आपको भावनाओं में बहने के प्रति सचेत कर रहा है और जीवन में आने वाले बदलावों को स्वीकार करने की ओर संकेत कर रहा है। ये बदलाव वैसे ही हो सकते हैं, जैसे बदलाव सगाई के बाद एक इंसान के जीवन में आते हैं।
ऐसे कई तरीके हैं जो सिक्स ऑफ कप्स कार्ड को आपकी आर्थिक स्थिति से जोड़ते हैं। कभी-कभी यह कार्ड उपहार मिलने, दान करने या सिर्फ सुख-सुविधाओं को बांटने को दर्शाता है। इस कार्ड का संबंध घर और बचपन से भी है जो बताता है कि परिवार के सदस्य इस बंटवारे का स्रोत हो सकते हैं।
ऐस ऑफ पेंटाकल्स कार्ड करियर में एक नई शुरुआत, अवसरों और समृद्धि के साथ-साथ सफलता का प्रतीक है। अपराइट स्थिति में यह कार्ड सफलता के साथ पैसों की बचत, रिश्तों में स्थिरता और पेशेवर या आर्थिक जीवन में नए अवसरों का प्रतिनिधित्व करता है।
सेहत के मामले में सेवन ऑफ पेंटाकल्स कार्ड का कहना है कि आप अनुकूल दिनचर्या और व्यवहार अपना रहे हैं और इससे आपके दीर्घकालिक स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा। आप ध्यान, स्वस्थ आहार लेने या लगातार व्यायाम करने पर ज़ोर दे सकते हैं।
शुभ रंग: हल्का नीला
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: मैजिशियन
आर्थिक जीवन: सिक्स ऑफ वैंड्स
करियर: जस्टिस
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्स (रिवर्स्ड)
कुंभ राशि के जातकों को प्रेम जीवन में द मैजिशियन कार्ड मिला है जो कि अपने लक्ष्य व्यक्त करने को दर्शाता है। इससे आप अपनी रचनात्मकता, इच्छा और दृढ़ संकल्प की मदद से प्यार के मामले में सफलता हासिल कर सकते हैं।
धन के मामले में सिक्स ऑफ वैंड्स कार्ड समृद्धि और सफलता के संकेत दे रहा है। अगर आपको प्रमोशन मिला है या आपकी सैलरी में बढ़ोतरी हुई है या फिर आपको नई नौकरी का अवसर मिला है, तो इसका मतलब है कि आपके प्रयास सफल हो रहे हैं। आपके वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी आपकी उपलब्धियों को पहचान पाएंगे और इससे आपको आर्थिक सुरक्षा मिलेगी एवं आपका करियर के क्षेत्र में विकास होगा।
जस्टिस कार्ड आपको अपने निजी जीवन और करियर के बीच संतुलन बनाए रखने की सलाह दे रहा है। कड़ी मेहनत करना ज़रूरी है, लेकिन उन लोगों के साथ भी समय बिताएं जिनकी आप परवाह करते हैं। अगर आप अपने काम के प्रति ईमानदार और निष्पक्ष रहे हैं, तो आपको सफलता ज़रूर मिलेगी।
सेहत के मामले में आपको फाइव ऑफ कप्स (रिवर्स्ड) कार्ड मिला है जिसके अनुसार स्वास्थ्य को लेकर यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। अगर आप किसी बीमारी या चोट से पीड़ित हैं, तो अब आप इन सभी समस्याओं से जल्द ही उबर पाएंगे।
शुभ रंग: मिडनाइट ब्लू
मीन राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स्ड)
आर्थिक जीवन: सेवन ऑफ वैंड्स
करियर: टेन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्स्ड)
नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स्ड) कार्ड का कहना है कि आप सच का सामना करने और ईमानदार रहने के लिए तैयार हैं। अगर आप निजी जीवन में मुश्किल दौर से गुज़र रहे हैं, तो अपने पार्टनर से खुलकर बात कर के आपको राहत महसूस हो सकती है। अपनी परेशानियों को अकेले झेलना मुश्किल होता है और अगर आपका पार्टनर आशा देने वाला है, तो उनसे आपको वो सांत्वना मिल सकती है, जिसकी आपको ज़रूरत है।
सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड मीन राशि को आर्थिक और वित्तीय सफलता के संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि अगर आपने कोई निवेश किया है, तो अब आप काफी अमीर होने वाले हैं। आपने लंबे समय पहले जो निवेश किया था, अब आपको उसका लाभ मिल सकता है या आप कोई ऐसा निवेश करने वाले हैं जिससे आपको मुनाफा होने की उम्मीद है।
टेन ऑफ कप्स कार्ड करियर के बजाय परिवार से संबंधित है लेकिन फिर भी यह कार्ड आपके करियर को बढ़ावा दे सकता है। आपको अपनी मौजूदा नौकरी में कंफर्ट के साथ-साथ जुड़ाव महसूस हो सकता है। आपको आगे अपनी क्रिएटिविटी दिखाने और विकास करने के बहुत अवसर मिलेंगे।
फाइव ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्स्ड) कार्ड के अनुसार आपको उपचार की एक नई तकनीक मिल गई है या आप किसी स्वास्थ्य समस्या का प्रभावी रूप से उपचार करने में समर्थ हैं। इस कार्ड का कहना है कि आप इस समय अधिक उत्साहित हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए सहायता की तलाश कर रहे हैं।
शुभ रंग: गोल्ड
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. अगर डिटेल सही हो, तो ज्योतिष हमेशा अधिक सटीक होता है।
उत्तर. इसमें 78 कार्ड्स होते हैं।
उत्तर. नहीं, टैरो में किसी भी तरह का कोई काला जादू नहीं होता है।
The post टैरो साप्ताहिक राशिफल (26 जनवरी से 01 फरवरी, 2025): जानें इस सप्ताह किन राशियों की खुलेगी किस्मत! appeared first on AstroSage Blog.