Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Raj Thackeray News: राज ठाकरे को ‘खुला छोड़ना खतरनाक, इस नेता ने कर दी ऐसी कार्रवाई की मंग
    • Bihar Politics: ‘एक्टर हैं, उनकी कोई विचारधारा नहीं, ऊल-जुलूल बयान देने में माहिर…’ तेजस्वी ने चिराग पासवान पर कसा तंज
    • ‘सन ऑफ बिहार’ मनीष कश्यप हुये जन सुराज में शामिल, प्रशांत किशोर की मौजूदगी में हुई एंट्री
    • विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता आनंद सिंह का निधन, टाइगर ऑफ UP से थे मशहूर, परिवार में छाया मातम
    • Lucknow news: …तो इस लिए बीजेपी नहीं चुन पा रही प्रदेश अध्यक्ष
    • Bajrang Manohar Sonawane Wikipedia: संघर्ष, सेवा और सफलता का प्रतीक, बीड से लोकतंत्र की आवाज़-बजरंग मनोहर सोनवाने
    • Bihar Elections 2025: PM मोदी के ‘हनुमान’ चिराग ने BJP की पीठ में घोंपा छुरा, सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
    • Bhakt Pundalik Story: माँ-बाप की सेवा ने भगवान को रुकने पर मजबूर कर दिया, जानिए पुंडलिक की कहानी
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » ट्रंप की फिर बड़ी चेतावनी, आईफ़ोन भारत या कहीं और बने तो 25% टैरिफ़
    भारत

    ट्रंप की फिर बड़ी चेतावनी, आईफ़ोन भारत या कहीं और बने तो 25% टैरिफ़

    Janta YojanaBy Janta YojanaMay 23, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक व्यापार और विनिर्माण के क्षेत्र में हलचल मचा दी है। उन्होंने एप्पल को चेतावनी दी कि यदि आईफ़ोन का निर्माण भारत या किसी अन्य देश में किया गया तो अमेरिका में बिकने वाले इन फोन पर 25% टैरिफ़ लगाया जाएगा। ट्रंप की यह चेतावनी तब आई है जब अमेरिका की भारत सहित कई देशों से व्यापार वार्ताएँ चल रही हैं। भारत और अमेरिका के बीच 8 जुलाई से पहले एक अंतरिम व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने की तैयारी है। यह समझौता एक मुक्त व्यापार समझौते यानी एफ़टीए का पहला चरण माना जा रहा है। यानी ज़ीरो टैरिफ़ की उम्मीद की जा रही थी। भारत ने इस समझौते में घरेलू सामानों पर लगाए गए 26 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ़ से पूरी छूट की मांग की है। अन्य देश भी कुछ ऐसी ही डील की उम्मीद में हैं। लेकिन ट्रंप की ताज़ा चेतावनी ने सबको चौंका दिया है।

    ट्रंप का यह ताज़ा बयान न केवल एप्पल और भारत जैसे देशों के लिए, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन और व्यापार नीतियों के लिए भी गंभीर सवाल खड़े करता है। ट्रंप का यह बयान उनकी अमेरिका फ़र्स्ट नीति की एक और मिसाल है, जो उनके पहले कार्यकाल में भी साफ़ थी। उनका तर्क है कि आईफ़ोन जैसे क़ीमती उत्पादों का निर्माण अमेरिका में होना चाहिए, ताकि स्थानीय नौकरियाँ बढ़ें और अर्थव्यवस्था मज़बूत हो। हालाँकि, यह दृष्टिकोण कई सवाल उठाता है। क्या यह नीति वास्तव में अमेरिकी अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचाएगी, या यह केवल एक रणनीतिक दबाव है, जिसका मक़सद एप्पल जैसी बड़ी कंपनियों को अमेरिका में निवेश के लिए मजबूर करना है?

    आलोचकों का कहना है कि यह बयान संरक्षणवाद की ओर एक ख़तरनाक क़दम है, जो वैश्विक व्यापार को नुक़सान पहुँचा सकता है। भारत जैसे देश हाल के वर्षों में एप्पल की सप्लाई चेन में एक अहम केंद्र बन गए हैं और ट्रंप की इस नीति से ये सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं। भारत में आईफ़ोन का निर्माण न केवल लागत को कम करता है, बल्कि लाखों नौकरियां भी पैदा करता है। ट्रंप की यह चेतावनी भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों को तनावपूर्ण बना सकती है, खासकर तब जब दोनों देश हाल के वर्षों में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहे हैं।

    भारत में एप्पल ने फॉक्सकॉन और टाटा जैसे साझेदारों के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर आईफ़ोन उत्पादन शुरू किया है। यह न केवल भारत के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान का हिस्सा है, बल्कि यह देश को वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में भी एक अहम क़दम है। ट्रंप की चेतावनी भारत के लिए कई मुश्किलें खड़ी करती है।

    एप्पल की सप्लाई चेन वैश्विक स्तर पर फैली हुई है और भारत इसका एक अहम हिस्सा है। ट्रंप का यह क़दम न केवल भारत, बल्कि चीन और वियतनाम जैसे अन्य देशों को भी प्रभावित कर सकता है, जहां आईफ़ोन का निर्माण होता है। यह वैश्विक सप्लाई चेन में रुकावटें पैदा कर सकता है, जिससे आईफ़ोन की क़ीमतें बढ़ सकती हैं।

    भारत-अमेरिका संबंध हाल के वर्षों में रणनीतिक रूप से मज़बूत हुए हैं, खासकर चीन के ख़िलाफ़ एक साझा रुख के कारण। ट्रंप का यह बयान भारत को एक संदेश देता है कि वह अमेरिका की आर्थिक नीतियों के सामने झुकने के लिए तैयार रहे। यह भारत की स्वायत्तता और वैश्विक व्यापार में उसकी स्थिति पर सवाल उठाता है।

    एप्पल की दुविधा

    एप्पल के लिए ट्रंप की चेतावनी एक समस्या पेश करती है। अमेरिका में आईफ़ोन का निर्माण करना लागत को काफ़ी हद तक बढ़ा सकता है, क्योंकि अमेरिका में श्रम लागत भारत या अन्य एशियाई देशों की तुलना में बहुत अधिक है। इससे आईफ़ोन की क़ीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है, जो उपभोक्ताओं के लिए नकारात्मक हो सकता है। साथ ही, यदि एप्पल भारत जैसे देशों में उत्पादन बंद करता है तो उसे अपनी वैश्विक सप्लाई चेन को फिर से व्यवस्थित करना होगा, जो समय और लागत दोनों के मामले में महंगा होगा।

    क्या यह नीति व्यवहारिक है?

    ट्रंप की यह नीति कई कारणों से अव्यवहारिक लगती है। सबसे पहले, वैश्विक सप्लाई चेन को पूरी तरह से अमेरिका में स्थानांतरित करना लगभग असंभव है। इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में जटिल सप्लाई चेन हैं। इसमें विभिन्न देशों से कच्चे माल और अन्य चीजों की ज़रूरत होती है। अमेरिका में इन सभी संसाधनों को जुटाना और उत्पादन शुरू करना न केवल समय लेने वाला है, बल्कि लागत के मामले में भी मुश्किल खड़ी करने वाला है।

    दूसरे, यह नीति उपभोक्ताओं को नुक़सान पहुँचा सकती है। आईफ़ोन की क़ीमतों में 25% की बढ़ोतरी से मांग कम हो सकती है, जिसका असर एप्पल की बिक्री और मुनाफे पर पड़ेगा। यह अमेरिकी उपभोक्ताओं के लिए भी नकारात्मक होगा, जो पहले से ही महंगाई और आर्थिक अनिश्चितता से जूझ रहे हैं।

    तीसरे, यह नीति वैश्विक व्यापार युद्ध को बढ़ावा दे सकती है। भारत, चीन और अन्य देश इस तरह की नीतियों का जवाब अपने टैरिफ़ या प्रतिबंधों के साथ दे सकते हैं, जिससे वैश्विक व्यापार में और अधिक तनाव पैदा होगा।

    ट्रंप की यह चेतावनी उनकी आर्थिक नीतियों की वजह से हो सकती है, लेकिन इसके कई ख़तरे भी हैं। यह नीति न केवल एप्पल और भारत जैसे देशों के लिए, बल्कि अमेरिकी उपभोक्ताओं और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी नकारात्मक परिणाम ला सकती है। सवाल वही है कि क्या यह नीति वास्तव में अमेरिका को लाभ पहुंचाएगी, या यह केवल एक राजनैतिक बयानबाजी है?

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी बनाम राहुल: ‘खून गर्म’ और भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर तीखी तकरार!
    Next Article आरबीआई ने सरकार को दिए रिकॉर्ड 2.69 लाख करोड़ रुपये
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.