Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Daulatabad Fort Story in Hindi: युद्धों और राजनीतिक उथल-पुथल का साक्षी- यादव राजाओं द्वारा निर्मित- दुर्जेय किलों में से एक दौलताबाद किला- जानिए गौरवशाली इतिहास और रोमांचक किस्से
    • PM Modi Bihar Visit: PM मोदी का बड़ा मास्टरस्ट्रोक! मोतिहारी से 7217 करोड़ की सौगात, 2025 चुनाव के लिए बीजेपी की 21 सीटों पर नजर
    • ‘ED आ गई…,’ छापा या सियासी साजिश? भूपेश बघेल के ट्वीट से छत्तीसगढ़ की सियासत में मचा भूचाल
    • Moradabad News: केशव मौर्य का दौरा बना चर्चा का विषय: राहुल गांधी पर किया तीखा हमला
    • छत्तीसगढ़ में राजनीतिक भूकंप! DAP खाद घोटाले पर विधानसभा में हंगामा, 23 कांग्रेस विधायक निलंबित
    • खेती खत्म तो हत्याएं शुरू! ‘अप्रैल-जून में किसान खाली रहते, इसलिए मर्डर बढ़ते…’, ADG कुंदन कृष्णन का बयान सुन आगबबूला हुआ बिहार
    • मास्टरस्ट्रोक या मौकापरस्ती! ऐसा ऐलान कि नीतीश की नीयत पर बड़ा सवाल; क्या फैसले की लगेगी ‘कीमत’
    • Odisha Bandh: बेटियों के नाम ‘ओडिशा बंद’, प्रदर्शनकारियों ने लगाई इंसाफ की गुहार
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » तालिबान का फरमान, महिलाएँ न दिख जाएँ इसलिए खिड़कियाँ हटाएँ
    भारत

    तालिबान का फरमान, महिलाएँ न दिख जाएँ इसलिए खिड़कियाँ हटाएँ

    By December 30, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तालिबान ने जब अफगानिस्तान की बागडोर अपने हाथों में ली थी तभी यह साफ़ हो गया था कि सबसे ज़्यादा दिक्कतें महिलाओं को आने वाली हैं। दिक्कतें क्या, कह सकते हैं कि उनकी ज़िंदगी ही तबाह होने वाली है। भला ये भी कोई बात हुई कि घरों में खिड़की नहीं हो सकती क्योंकि महिलाएँ बाहर न देख सकें या बाहर से कोई महिलाओं को न देख सके! तालिबान ने तो कम से कम ऐसा ही फरमान निकाला है।

    तालिबान ने महिलाओं की मौजूदगी वाले क्षेत्रों की ओर दिखने वाली इमारतों में खिड़कियाँ बनाने पर प्रतिबंध लगाने का फरमान जारी किया है। इस फरमान में कहा गया है कि पुरुषों द्वारा घरेलू स्थानों में महिलाओं को देखना अश्लील हरकत है। ऐसे फरमान तालिबान 2021 से लगातार निकालता रहा है। 

    तालिबान ने अगस्त 2021 में अफ़गानिस्तान पर कब्ज़ा कर लिया और तब से इसने महिलाओं के प्रति सरकार की सभी प्रगतिशील नीतियों को बदल दिया है। अफ़गानिस्तान में तालिबान ने लड़कियों और महिलाओं के लिए प्राथमिक शिक्षा के बाद की शिक्षा पर प्रतिबंध लगा दिया है। महिलाओं को नौकरी करने और पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाने की भी अनुमति नहीं है।

    तालिबान ने तालिबान सरकार के इस्लामी क़ानून के तहत महिलाओं को सार्वजनिक रूप से गाने या कविता पाठ करने से रोकने के लिए एक कानून पेश किया है। यह उन्हें घर के बाहर अपनी आवाज़ और शरीर को ढकने के लिए भी प्रोत्साहित करता है। कुछ स्थानीय रेडियो और टेलीविज़न स्टेशनों ने भी महिलाओं की आवाज़ों का प्रसारण बंद कर दिया है।

    तालिबान के शासन के तहत महिलाओं की आवाज़ और एपीयरेंस पर भी सख़्त सेंसरशिप लगाई गई है। तालिबान ने इस साल की शुरुआत में ही एक फरमान निकाला था जिसने महिलाओं को अन्य महिलाओं की उपस्थिति में कुरान को जोर से पढ़ने पर रोक लगा दी थी। इसमें कहा गया कि एक महिला की आवाज़ ‘अवरा’ यानी एक अंतरंग हिस्सा है जिसे छिपाया जाना चाहिए। ब्यूटी सैलून, महिलाओं द्वारा संचालित बेकरी और सह-शिक्षा स्थान बंद कर दिए गए हैं। 

    इसके अलावा महिलाओं के लिए यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है। महिलाओं के स्वास्थ्य तक पहुँच को भी रोक दिया गया है। महिला छात्र, जो कभी नर्सिंग और मिडवाइफरी कार्यक्रमों में सफल होती थीं, अब कक्षाओं में भाग लेने से रोक दी गई हैं।

    ऐसा सार्वजनिक रूप से महिलाओं की उपस्थिति को ख़त्म करने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है। तालिबान के ऐसे ही कदमों की वजह से संयुक्त राष्ट्र ने उसके उन क़दमों को लैंगिक रंगभेद बताया है और उसकी निंदा की है।

    लेकिन इसी बीच तालिबान ने फिर से नया फरमान जारी किया है कि अब घरों में खिड़कियाँ नहीं लगाई जा सकती हैं। एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, ‘रसोई, आंगन या कुओं से पानी भरते हुए महिलाओं को काम करते देखना अश्लील हरकतों में आ सकता है।’

    फरमान में कहा गया है कि नई इमारतों में ऐसी खिड़कियाँ नहीं होनी चाहिए जहाँ से आंगन, रसोई या कुआँ दिखाई देते हों। ये पारंपरिक रूप से वे जगहें हैं जिसका इस्तेमाल अफ़गान महिलाएँ करती हैं। निर्देश में कहा गया है कि नई इमारतों में तो ऐसी खिड़कियाँ नहीं ही होनी चाहिए, पुरानी इमारतों में जो ऐसी खिड़कियाँ हैं उनको भी बंद किया जाना चाहिए। 

    फरमान में कहा गया है कि पड़ोसियों को होने वाली परेशानियों को रोकने के लिए दिखाई देने वाली मौजूदा खिड़कियों को बंद किया जाना चाहिए। 

    तालिबान ने अपने फरमान ने कहा है कि स्थानीय नगरपालिका अधिकारियों को निर्माण स्थलों की निगरानी करना और इसको लागू करना चाहिए। यानी इसका पूरा करने का काम नगरपालिका पर है।

    तालिबान द्वारा नैतिकता संबंधी क़ानूनों को लगातार लागू करना 1990 के दशक के दौरान उनके शासन जैसा ही है। 1990 का दशक महिलाओं के अधिकारों के गंभीर दमन का दौर था। महिलाओं की यात्रा के लिए पुरुष अभिभावकों की आवश्यकता और सार्वजनिक स्थानों पर पूरे शरीर को ढकने को अनिवार्य करने जैसे हालिया उपायों ने इन कठोर नीतियों के प्रति शासन की प्रतिबद्धता को दिखाता है। 

    वैसै, जिस तरह के नैतिकता संबंधी क़ानून अफ़गानिस्तान में पिछले तीन साल से थोपे जा रहे हैं, वैसे क़ानून ईरान में 1980 के दशक में ही लाद दिए गए थे और एक तरह से महिलाओं के अधिकार छीन लिए गए। ईरान में औरतों के बाल और सिर पूरी तरह ढंके होने चाहिए। हिजाब न पहनने या फिर ठीक से न पहनने पर जेल की सजा और जुर्माना है। जहाँ महिलाओं के हर क़दम पर एक तरह की बेड़ियाँ हैं। 

    ईरान में दो साल पहले महिलाओं के अधिकार का मुद्दा बन गया था। 22 वर्षीय महसा अमिनी नाम की लड़की की मौत हो गई थी। आरोप था कि हिरासत में उनके साथ मारपीट के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें ईरान की मोरलिटी पुलिस यानी हिंदी में कहें तो ‘नैतिकता बघारने वाली पुलिस’ ने हिरासत में रखा था। महसा अमिनी का गुनाह इतना था कि उन्होंने कथित तौर पर ग़लत तरीक़े से हिजाब पहना था। उन्होंने अपने बालों को पूरी तरह से ढका नहीं था। यानी पुलिस के ही अनुसार उन्होंने हिजाब तो पहना था, लेकिन पहनने का तरीक़ा ‘गड़बड़’ था। इसी वजह से उनकी जान चली गई। 

    अमिनी के साथ हुई इस घटना के बाद ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। इसमें ईरानी महिलाओं ने सार्वजनिक रूप से अपने हिजाब जलाए, विरोध में अपने बाल काटे। यह वही ईरान है जहाँ क़रीब चार दशक पहले की हकीकत आज से बिल्कुल उलट थी। पश्चिमी देशों की तरह रहन-सहन था। पहनावा भी और खान-पान भी। फिर ईरान में 1979 की इस्लामिक क्रांति हुई और सब बदल गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपाकिस्तान और अफगानिस्तान खूनी जंग जारी, भारी मशीनगन और आधुनिक हथियारों से लैस तालिबानी लड़ाके
    Next Article Delhi Election 2025 : चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने चला बड़ा दांव, बीजेपी और कांग्रेस में मची खलबली!

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.