Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शादी से पहले और अपने ख़ास दिन पर परफेक्ट लुक चाहिए? जानिए प्रयागराज के कुछ बेस्ट सैलून
    • Chitrakoot Mystery: उत्तर प्रदेश का रहस्यमयी शहर,रामायण काल से जुड़ा वह स्थान जहाँ आज भी बहता है रहस्य
    • कृषि भवन, शास्त्री भवन होंगे ध्वस्त, सेंट्रल विस्टा में बनेंगी 3 हजार करोड़ से नई बिल्डिंगें
    • Nawabon Ki Nagri : लखनऊ नहीं बल्कि इस शहर को भी कहते हैं नवाबों की नगरी
    • Lucknow Gomti River Cruise: लखनऊ में चलेगा गोमती रिवर क्रूज़, ओपन एयर रेस्टोरेंट और पार्टी की मिलेगी सुविधाएं
    • लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल में अब देना होगा इतना प्रवेश शुल्क, यूपी दिवस पर बहुत कुछ है ख़ास
    • Kaushambi History: ये है राजा परीक्षित का किला, जो महाभारत काल से जुड़ा हुआ है
    • Bateshwar Bah Agra: आगरा का रहस्यमयी बटेश्वर: शिव मंदिर, डाकुओं की आस्था और यमुना का अनोखा प्रवाह
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » थरूर के बाद एक और वरिष्ठ सांसद ने किया ‘बगावत’, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह
    राजनीति

    थरूर के बाद एक और वरिष्ठ सांसद ने किया ‘बगावत’, कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी कलह

    Janta YojanaBy Janta YojanaJuly 29, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Congress internal conflict

    Congress internal conflict

    Congress internal conflict: कांग्रेस पार्टी के अंदर अंदर ही काफी उठा पटक चल रही है। एक तरफ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद डॉ. शशि थरूर को लेकर जहां पार्टी में आर या पार की स्थिति बनी है, वहीं अब एक और सांसद का नाम सामने आया है, जो पार्टी लाइन के विपरीत चल रहे हैं। वह सांसद कोई और नहीं, बल्कि आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी हैं।

    कांग्रेस पार्टी से अलग थलग हुए मनीष तिवारी

    संसद का मानसून सत्र इस बार कई मुद्दों पर गरमाया हुआ है। खासतौर पर विपक्ष सरकार को ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर घेरने की कोशिश में लगा हुआ है। इस मुद्दे पर विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है, लेकिन इन गंभीर चर्चाओं से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ सांसद को बहार रखा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।

    कांग्रेस के दो प्रमुख सांसद- शशि थरूर और मनीष तिवारी को संसद में चल रही बहस में शामिल नहीं किया गया। यह दोनों नेता पहले भी कई बार विदेश मामलों पर पार्टी की ओर से मुखर रहे हैं। लेकिन इस बार इन्हें संसद की बहस से दूर रखा गया है, जिससे पार्टी के अंदर असहमति की खबरें सामने आ रही हैं।

    मनीष तिवारी का अप्रत्यक्ष विरोध

    मनीष तिवारी ने इस स्थिति को लेकर एक फिल्मी गीत के जरिए इशारों में अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें लिखा था कि सरकार के पक्ष में बोले: ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान कांग्रेस ने शशि थरूर और मनीष तिवारी को क्यों बाहर बैठाया? इसके साथ तिवारी ने कैप्शन में फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ का फेमस गीत लिखा, “है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं… भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं। जय हिंद।” अब इस संदेश को उनके राजनीतिक संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

    है प्रीत जहां की रीत सदा

    मैं गीत वहां के गाता हूं

    भारत का रहने वाला हूं

    भारत की बात सुनाता हूं

    Hai preet jahaan ki reet sada

    Main geet wahaan ke gaata hoon

    Bharat ka rehne waala hoon

    Bharat ki baat sunata hoon

    – Jai Hind pic.twitter.com/tP5VjiH2aD

    — Manish Tewari (@ManishTewari) July 29, 2025

    विदेश यात्रा में शामिल नेताओं को किया गया दरकिनार

    सिर्फ थरूर और तिवारी ही नहीं, बल्कि फतेहगढ़ साहिब से कांग्रेस सांसद अमर सिंह को भी इस बहस से बाहर रखा गया है। ये सभी हाल ही में विदेश प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे थे। केंद्र सरकार ने कुल 59 सांसदों को 33 देशों के दौरे पर भेजा था, जहां उन्होंने भारत का पक्ष और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर देश की नीति को विश्व के सामने रखा था। इस प्रतिनिधिमंडल में आनंद शर्मा और सलमान खुर्शीद भी शामिल थे, हालांकि वे वर्तमान में सांसद नहीं हैं।

    ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा से अनुभवी और विदेशी मामलों के जानकार सांसदों को बाहर रखना कांग्रेस पार्टी के भीतर गहराते मतभेदों की ओर इशारा करता है। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत अब डोजियर नहीं, डोज देगा, लोकसभा में गरजे अनुराग ठाकुर बोले- ये न्यू नॉर्मल
    Next Article Neelkantheshwar Mahadev Temple: यहाँ महादेव करते हैं 6 महीने जल प्रतिज्ञा, ताकि ब्रह्मांड रह सके चिंतामुक्त, जूनागढ़ के इस मंदिर को जानें
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025

    मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक समारोह में किया शिरकत, गरीब बच्चों की शिक्षा पहल की खुले दिल से प्रशंसा की

    November 1, 2025

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.