Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तेजस्वी और राहुल में टूट-फूट! NDA मार लेगी बाजी, महागठबंधन में एक नया विवाद; याद दिलाया इतिहास
    • वक्फ इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा
    • Satya Hindi News Bulletin। 21 मई, सुबह तक की ख़बरें
    • Himachal Famous Village: उठाएं गर्मी में जन्नत की सैर का मज़ा, हिमाचल का छिपा खजाना कालगा गांव एक अनदेखा समर डेस्टिनेशन
    • कर्नाटक के बीजेपी विधायक मुनिरत्ना पर सामूहिक बलात्कार की एफ़आईआर
    • अमेरिका को मूडीज ने डाउनग्रेड क्यों किया, अर्थव्यवस्था की हालत ठीक नहीं?
    • Indore Low Budget Trip: बेहद कम बजट में बेस्ट समर डेस्टिनेशन ट्रिप, करें इंदौर के आसपास की इन 7 अद्भुत स्थलों की यात्रा
    • अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर खान को जमानत लेकिन अदालत की टिप्पणियां कितनी उचित?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » दिल्ली चुनाव में चिराग पासवान की एंट्री, क्या बटेंगे दलित वोटर?
    भारत

    दिल्ली चुनाव में चिराग पासवान की एंट्री, क्या बटेंगे दलित वोटर?

    By January 14, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को अपनी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अगले महीने होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के इरादे की घोषणा की। चिराग पासवान ने कहा कि उनकी एलजेपी (रामविलास) उन सीटों पर चुनाव लड़ेगी जो दिल्ली में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मजबूत करने में मदद करेगी।

    चिराग ने कहा- “लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की नीति एनडीए गठबंधन को मजबूत करना और केवल उन्हीं सीटों पर चुनाव लड़ना है जहां जीत एनडीए को मजबूत करेगी। झारखंड की तरह, दिल्ली चुनाव में भी जीत की संभावना संख्या से अधिक मायने रखेगी। हम केवल उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जहां एलजेपी (रामविलास) के उम्मीदवारों का गढ़ है। हम अतिरिक्त सीटों पर चुनाव लड़कर अपने स्ट्राइक रेट से समझौता नहीं करेंगे, हम उन सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जो हमें जीतने की उम्मीद होगी।”

    भाजपा ने पहले ही दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 59 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 11 सीटों पर अभी प्रत्याशी घोषित नहीं हैं। समझा जाता है कि बीजेपी इन्हीं 11 सीटों में से कुछ जेडीयू और कुछ चिराग पासवान की एलजेपी (रामविलास) को दे सकती है। लेकिन यह देखना अभी बाकी है कि बीजेपी अपने गठबंधन सहयोगियों को दरअसल कितनी सीटें देगी।

    दिल्ली में दलित प्रभावित कितनी सीटेंः दिल्ली में 30 विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें 17-45% तक दलित समुदाय के मतदाताओं का वर्चस्व है। इनमें से 12 सीटें एससी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं और 18 अन्य सीटें हैं जहां 25% तक एससी समुदाय के वोट हैं। इन सीटों में राजेंद्र नगर, चांदनी चौक, आदर्श नगर, शाहदरा, तुगलकबाद और बिजवासन शामिल हैं।

    बीजेपी को कितनी कामयाबी दलितों मतदाताओं में मिली

    बीजेपी ने अपनी दलित रणनीति पर काम किया लेकिन उसे बहुत ज्यादा सफलता नहीं मिली। पार्टी ने हरियाणा और यूपी के अपने दलित नेताओं को बुलाकर 30 सीटों पर प्रचार करना चाहा, लेकिन उसे जिस सफलता की उम्मीद थी, वो उनकी सभाओं में नहीं मिली। इसलिए अब चिराग पासवान के सहारे नैया पार लगाने की तैयारी चल रही है। 2015 और 2020 के राज्य चुनावों में, पार्टी 12 अनुसूचित जाति आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों में एक भी सीट नहीं जीत सकी थी। पिछले चुनावों में भी बीजेपी इनमें से दो या तीन सीटें जीतने में कामयाब रही थी। 

    बसपा का प्रदर्शन दलित सीटों पर कैसाः बसपा दलितों की पार्टी है और दलितों से उसे पर्याप्त समर्थन भी मिलता रहा है। लेकिन पिछले कई चुनावों से बसपा का प्रदर्शन दिल्ली में बेहद खराब हो रहा है। बसपा प्रमुख मायावती ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी सभी 70 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

    पिछले दिल्ली विधानसभा चुनाव में बसपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था।

    • 2020 के चुनाव में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन सिर्फ 0.71% वोट हासिल किए।
    • 2015 में, बसपा ने सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, 69 सीटों पर जमानत जब्त हो गई।
    • 2013 में, बीएसपी ने 69 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन 63 पर जमानत खो दी और सिर्फ 5.35% वोट हासिल किए।
    • 2008 के चुनाव में, बसपा ने 2 सीटें जीतीं और 14.05% वोट हासिल किए।

    बसपा के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि आप के उभार के साथ बसपा का आधार कम होता गया। खासकर दिल्ली की मलिन बस्तियों और ग्रामीण इलाकों के मतदाताओं के बीच आधार में काफी गिरावट आई। हालांकि, पार्टी आगामी चुनाव से पहले अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

    हालांकि बसपा ने कुछ-कुछ सीटों पर अपना प्रचार शुरू कर दिया है लेकिन वो आक्रामक नहीं है। मायावती के राजनीतिक उत्तराधिकारी आकाश ने पिछले रविवार को पूर्वी दिल्ली के कोंडली (एससी-आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र में एक रैली के साथ पार्टी के विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। अपने भाषण में उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और बीजेपी को निशाने पर लिया। आकाश ने “भ्रष्ट सरकार” चलाने के लिए आप पर निशाना साधा और तीनों पार्टियों पर राजनीतिक लाभ के लिए बी आर अंबेडकर का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। 

    बसपा दिल्ली के नेताओं का कहना है कि आकाश के आने से दिल्ली की आरक्षित सीटों पर बहुत असर नहीं पड़ने वाला है। अगर खुद मायावती यहां कुछ सीटों पर रैली कर दें तो पार्टी को अच्छा खासा फायदा हो सकता है। लेकिन मायावती ने इधर रैलियों में जाना कम कर दिया है। महाराष्ट्र, झारखंड में उनकी बहुत रैलियां नहीं हो सकी थीं। सिर्फ हरियाणा में ही उनकी कुछ रैलियां हुईं लेकिन नतीजा सिफर रहा। उसके बाद उन्होंने अभय चौटाला की पार्टी इनेलो से गठबंधन तोड़ दिया। 

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम की डिग्री मांगी तो आरटीआई के मक़सद पर सवाल खड़े क्यों कर दिए?
    Next Article Milkipur By-election: कौन है चंद्रभान पासवान? जिन पर बीजेपी ने जताया भरोसा, अब सपा के इस दिग्गज नेता को देंगे टक्कर

    Related Posts

    वक्फ इस्लाम का अनिवार्य हिस्सा नहीं: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा

    May 21, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 21 मई, सुबह तक की ख़बरें

    May 21, 2025

    कर्नाटक के बीजेपी विधायक मुनिरत्ना पर सामूहिक बलात्कार की एफ़आईआर

    May 21, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.