Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • क्या तुर्की में कांग्रेस दफ्तर है, अमित मालवीय और अर्नब गोस्वामी ने क्या ‘खेल’ किया
    • क्या है अमेरिका का ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम, किससे खतरा?
    • पाकिस्तान को चौतरफा घेरने की तैयारी, आज विदेश दौरे पर जायेंगे भारत के 3 डेलिगेशन
    • ट्रंप ने दिया ‘तलाक’ तो यूरोप को आई इंडिया की याद!
    • जयशंकर ने पाकिस्तानी सेना को हमले की जानकारी दी थी?
    • Satya Hindi News Bulletin। 20 मई, 8 बजे की ख़बरें
    • ऑपरेशन सिंदूर से क्या हासिल हुआ?
    • कांग्रेस का डबल अटैकः जयशंकर और मोदी से तीखे सवाल, सीजफायर क्यों किया
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » दिल्ली चुनाव 2025ः राहुल के बयान पर केजरीवाल की प्रतिक्रिया के क्या मायने हैं
    भारत

    दिल्ली चुनाव 2025ः राहुल के बयान पर केजरीवाल की प्रतिक्रिया के क्या मायने हैं

    By January 14, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राहुल गांधी दिल्ली के सीमापुरी में उन सभी का दिल जीत लिया जो कांग्रेस को अपने दम पर दिल्ली में चुनाव लड़ने को वजन देते हैं। ऐसे लोगों में कांग्रेसी भी हैं और गैर कांग्रेसी भी। राहुल गांधी ने पहली बार अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ मुंह खोला है और अरविन्द केजरीवाल ने भी त्वरित प्रतिक्रिया देकर यह जता और बता दिया है कि कांग्रेस के बदले हुए तेवर से उन्हें नुकसान होने जा रहा है।

    राहुल गांधी ने अपने भाषण में आरएसएस और बीजेपी के लिए अगर यह कह दिया कि वे इनके पहले भी विरोधी थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे, तो यह कोई नई बात नहीं है। लेकिन, राहुल गांधी ने अगर अरविन्द केजरीवाल से कुछ तीखे सवाल पूछ दिए तो यह निश्चित रूप से नई और बड़ी बात है। राहुल गांधी ने पूछा-

    • क्या दिल्ली को अरविन्द केजरीवाल ने पेरिस बना दिया
    • क्या भ्रष्टाचार को खत्म कर दिया
    • क्या अरविन्द केजरीवाल जातीय जनगणना कराएंगे

    राहुल गांधी ने मोदी और केजरीवाल को एक जैसा होने का भी संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल और नरेंद्र मोदी दोनों-

    • – झूठे साबित हुए हैं।
    • – झूठे सपने दिखाते हैं।
    • – उद्योगपतियों के खिलाफ नहीं बोलते।
    • – अडानी का नाम तक नहीं लेते।

    अरविन्द केजरीवाल ने राहुल गांधी को ट्वीट के जरिए तुरंत जवाब दिया लेकिन जवाब यह था कि वे ‘जवाब देना नहीं चाहते’। पूरे ट्वीट को देखें तो अरविन्द केजरीवाल ने कहा- “आज राहुल गांधीजी दिल्ली आए। उन्होंने मुझे बहुत गालियां दीं। पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है हमारी लड़ाई देश बचाने की।“

    नरेंद्र मोदी भी अक्सर अपने लिए गालियां गिनते और गिनाते रहते हैं। अरविन्द केजरीवाल उनसे भी आगे इस मायने में बढ़ गये क्योंकि राहुल गांधी न कभी गालियां देते हैं और न ही सीलमपुर में किसी को गाली दी। फिर भी विक्टिम कार्ड खेलना मोदी-केजरीवाल में समानता को दर्शाता है। इसका मतलब यह है कि राहुल गांधी के बयानों की पुष्टि स्वयं अरविन्द केजरीवाल भी अपने ट्वीट के जरिए कर रहे हैं। 

    राहुल गांधी ने दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक सभी वर्ग को हमेशा की तरह अपने भाषण में छूआ। देश में उनकी भागीदारी की बात की। हिन्दुस्तान हर हिन्दुस्तानी का है चाहे व्यक्ति किसी भी जाति या धर्म का हो। संविधान एक बार फिर हाथ में पकड़ते हुए उन्होंने कहा कि संविधान ही हर हिन्दुस्तानी की रक्षा और सुरक्षा सुनिश्चित करता है। कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी तक की यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान बचाने के लिए ही उन्होंने यह यात्रा की थी। इस संविधान पर संघ और बीजेपी के लोग रोज आक्रमण करते हैं। एक तरफ हिंसा और नफ़रत और दूसरी तरफ मोहब्बत की दुकान।

    राहुल गांधी ने शीला दीक्षित के शासनकाल की भी याद दिलाई और यह दिल्ली की जनता की भावना के अनुसार है। इसी बहाने उन्होंने राहुल गांधी को उनके ही पुराने बयानों और वायदों की याद दिलाकर हमला बोला। ये अदा एक ऐसे दौर में दिलचस्प कही जा सकती है जब राहुल गांधी पर इंडिया गठबंधन के एक साथी के खिलाफ चुनाव लड़ने का आरोप झेलना पड़ रहा है।

    हालांकि अरविन्द केजरीवाल ने जो ट्वीट कर जवाब दिया उसमें एक संदेश भी है। वह संदेश यह है कि राहुल गांधी अगर दिल्ली की सियासत में दिलचस्पी ले रहे हैं तो अरविन्द केजरीवाल देश बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। यह बात अपने आपमें तथ्यात्मक रूप से पुष्ट ना हो लेकिन जवाब देने की सियासत जरूर है।

    अरविन्द केजरीवाल की पार्टी आप अगर चुनाव में जीत भी जाती है तब भी वे शायद मुख्यमंत्री के तौर पर अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए अदालत पर आश्रित होंगे। ऐसी स्थिति से बचने के लिए भी वे देश बचाने वाली सियासत की ओर जा सकते हैं। दिल्ली मे हार के बाद तो यह रास्ता तय है ही। लेकिन, इस रास्ते में अरविन्द केजरीवाल इंडिया गठबंधन के ही दलों को अपने साथ बताना चाहते हैं। इस पर भी गौर करने की जरूरत है।

    राहुल गांधी के भाषण के तत्काल बाद से ही दिल्ली की सियासत में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक-दूसरे के खिलाफ दंगल में खड़ी हो चुकी है।

     दिल्ली प्रदेश कांग्रेस जो मेहनत लगातार कर रही थी उस पर अब कांग्रेस के केन्द्रीय नेतृत्व ने ठप्पा लगा दिया है। इसके बावजूद कांग्रेस ने इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों को संदेश दिया है कि चुनावी दंगल में मर्यादा का ख्याल रखा जाएगा। इसका मतलब साफ है कि ‘एंटी नेशनल’ वाली थीम पर नहीं चलेगी कांग्रेस। इसकी पुष्टि इस बात से भी होती है कि राहुल गांधी की सभा मे अजय माकन नजर नहीं आए। 

    कांग्रेस दमखम से चुनाव लड़े तो वह बीजेपी को तीसरे नंबर की पार्टी जरूर बना सकती है। विपक्ष का तेवर नहीं रखने की वजह से कांग्रेस को यह नुकसान होता रहा है। बीजेपी बाय डिफॉल्ट विपक्ष है। वास्तव में बीजेपी दिल्ली में एलजी और केंद्रीय गृहमंत्रालय के अधीन पुलिस होने की वजह से सत्ता में कही जा सकती है। विपक्ष बनने के लिए कांग्रेस के लिए मैदान साफ है। यही वजह है कि बीजेपी को सबसे ज्यादा नुकसान होने का अंदेशा लग रहा है। 

    कांग्रेस के जाग उठने से सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी को होना तय है। आम आदमी पार्टी को भी नुकसान होगा। उसके दलित, अल्पसंख्यक, जाट समेत अन्य वोट भी कांग्रेस की ओर रुख कर सकते हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी को कोई छोटा नुकसान नहीं होगा। मगर, यह नुकसान कांग्रेस खुद में समेटेगी जो उसका हक है। कांग्रेस का जनाधार उसे वापस होता दिखेगा। तो, यह मान लिया जाना चाहिए कि राहुल गांधी ने एक सभा से दिल्ली की राजनीति बदल दी है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब कुम्भ में ‘पाखण्ड खण्डिनी पताका’ कैसे फहरा पाते स्वामी दयानंद?
    Next Article Akhilesh Yadav News: महाकुम्भ का वीडियो ट्वीट कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार से रखी तीर्थयात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था की मांग

    Related Posts

    क्या तुर्की में कांग्रेस दफ्तर है, अमित मालवीय और अर्नब गोस्वामी ने क्या ‘खेल’ किया

    May 21, 2025

    क्या है अमेरिका का ‘गोल्डन डोम’ मिसाइल डिफेंस सिस्टम, किससे खतरा?

    May 21, 2025

    ट्रंप ने दिया ‘तलाक’ तो यूरोप को आई इंडिया की याद!

    May 20, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.