Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रो. रविकांत पर मुक़दमा चलाने की मंजूरी देने के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी पर सवाल क्यों?
    • भारतीयों को बांग्लादेश क्यों धकेला ? ममता सरकार ने कराई घर वापसी
    • ट्रंप की ईरान को धमकी, बिना शर्त आत्मसमर्पण करो
    • शांति के लिए ख़तरा बनी इसराइल की जासूसी एजेंसी मोसाद की जन्म-कथा!
    • भारत का यह मंदिर, दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर, जिसमें एक पूरा शहर बसा है, यूरोप की वेटिकन सिटी से भी विशाल है!
    • इसराइल-ईरान युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका? जानें क्या असर होगा
    • यूएस और ईरान के बीच अहम बैठक के संकेत, किसको तेहरान भेज रहे हैं ट्रम्प
    • हैदराबाद का फलकनुमा पैलेस, मानो हिंदुस्तान की धरती पर आसमान का एक टुकड़ा उतर आया हो, लेकिन इसे बनवाने वाले नवाब को इसकी भव्यता ने कंगाल कर दिया
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » नेहरू और उस समय का विपक्षः ‘लोग मुझ जैसे आदमी को बर्दाश्त क्यों करते हैं’
    भारत

    नेहरू और उस समय का विपक्षः ‘लोग मुझ जैसे आदमी को बर्दाश्त क्यों करते हैं’

    Janta YojanaBy Janta YojanaMay 28, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    17 अगस्त 1994 को अटल बिहारी वाजपेयीजी को सर्वश्रेष्ठ सांसद का सम्मान मिला। इस मौके पर अपने भाषण में उऩ्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू का खास जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष की मांग पर उन्होंने अपने सहायक एम ओ मथाई को हटाने का फैसला तत्काल कर लिया था और कहा था कि जब सदन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा यह महसूस करता हो कि कुछ न कुछ किया ही जाना चाहिए तब बहुमत के लिए यह कतई उचित नहीं है कि सदन की इच्छा को दरकिनार कर दिया जाए।

    कल 27 मई को पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि थी। बीते कई सालों में उनकी छवि को नायक की जगह खलनायक की बनाने की कोशिश की गयी है। विपक्ष शब्द को निरर्थक अवरोधक या बाधक साबित करने का प्रयास सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से नहीं बल्कि आपातकाल का विरोध करने में अव्वल रहने वाले कुछ पढ़े लिखे बुद्धिजीवियों और पत्रकारों तक की ओर से हो रहा है। विपक्ष के द्वारा उठाए गए सवालों पर उनका हमला पाकिस्तान पर होने वाले हमले से भी तीखा होता है। वे मानते हैं कि विपक्ष को मौन साधे रहना चाहिए और बोलना केवल सरकार का ही हक होना चाहिए। उनका ये मत भी है कि विपक्ष उनकी स्क्रिप्ट पढ़े। लेकिन इसी दौर में पंडित नेहरू और प्रासंगिक नजर आते हैं। 

    पंडित नेहरू के सामने बाकी चुनौतियां भले थीं लेकिन राजनीतिक स्थिरता की चुनौती किसी स्तर पर नहीं थी। न केंद्र में न संसद और दूसरे विधायी निकायों में। वे एकछत्र नायक थे। भारत ही नहीं पूरी तीसरी दुनिया के। यहां तक कि जो लोग सरदार पटेल का जिक्र फर्जीवाड़ा करके करते हैं, वे अगर उनके तमाम भाषणों और आखिरी भाषण को सुन लें तो समझ में आ जाएगा कि बड़ा होने के नाते सरदार पटेल नेहरू को न केवल स्नेह देते थे बल्कि अपना नेता भी मानते थे।

    पंडित नेहरू प्रधानमंत्री होने के बाद भी किसी भी सवाल पर बातचीत करने के लिए खुद पटेल के घर जाते थे और खुल कर बात करते थे। पंडित नेहरू अस्थायी संसद यानि 1950 से 1952 और फिर पहली से तीसरी लोक सभा यानि 1952 से 1964 में अपने निधन तक प्रधानमंत्री और लोक सभा में नेता सदन रहे। उस दौरान विपक्ष प्रतीकात्मक ही था। फिर भी प्रबल बहुमत के बाद हाशिए पर पड़े विपक्ष की बात का जैसा आदर नेहरू के शासनकाल में हुआ है, वह आगे लगातार कम होता रहा।

    नेहरू का ही शासन था जबकि विपक्ष के कहे मुताबिक बहुत से फैसलों को सरकार ने बदला था। पंडित नेहरू खुद इस बात को सार्वजनिक तौर पर कहते थे कि ‘मैं नहीं चाहता कि भारत ऐसा देश बने जहां लाखों लोग एक व्यक्ति की हां में हां मिलाएं, मैं मजबूत विपक्ष चाहता हूं।’’

    विचारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पक्के हिमायती पंडित नेहरू लोकतंत्र और नागरिक स्वतंत्रता को सबसे ऊंचे पायदान पर रखते। उनका कहना था कि ‘मैं किसी चीज के बदले में लोकतांत्रिक प्रणाली का त्याग नहीं करूंगा।’ वे अपने मुखर आलोचक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी का बहुत आदर करते थे उनकी बात को हमेशा बहुत गंभीरता से सुनते थे। 14 मार्च 1951 को बजट पर बहस के दौरान लोक सभा में अपने ही साथियों के द्वारा सरकार की आलोचना करने को बुरा नहीं माना बल्कि सराहा और यह भी कहा कि अगर इस सदन में प्रभावी विपक्ष होता तो जरूर सरकार की कमियों पर ध्यान दिलाता और रचनात्मक सुझाव देता, लेकिन ऐसा नहीं है। इस नाते मैं अपने सभी माननीय सदस्यो की आलोचना का स्वागत करता हूं।

    नेहरू हमेशा खरी बात करते थे। 1953 में लोकसभा में उन्होंने कहा था कि ..सरकार के लिए निर्भीक आलोचकों और विपक्ष का होना जरूरी है। आलोचना के बिना लोग अपनें में संतुष्ट अनुभव करने लगते हैं। सरकार आत्मसंतुष्ट हो जाती है। यह ठीक नहीं है क्योंकि सारी संसदीय व्यवस्था आलोचना पर आधारित है। अस्थायी संसद के दौरान ही कांग्रेस के महावीर त्यागी से लेकर आचार्य जे.बी. कृपलानी जैसे नेताओं की कठोर आलोचना को नेहरू ने बर्दाश्त ही नहीं किया बल्कि आलोचना करने को वे प्रोत्साहित करते थे। एक बार तो उन्होंने यहां तक कह दिया कि मैं अक्सर ताज्जुब करता हूं कि पिछले कुछ महीनों में जो कुछ हुआ है उसके बाद हिंदुस्तान के लोग मुझ जैसे आदमी को बरदाश्त क्यों करते हैं। मैं खुद यकीन के साथ कह सकता हूं कि अगर में सरकार में न होता तो क्या मैं इस सरकार को बरखास्त कर सकता था।

    जवाहर लाल नेहरू के निधन पर 29 मई 1964 को राज्य सभा में अटल बिहारी वाजपेयी ने भाषण दिया वह बताता है कि विपक्ष के नेताओं में उनके प्रति कैसा भाव था। अटल ने कहा था कि…संसद में उनका अभाव कभी नहीं भरेगा। शायद, तीन मूर्ति को उन जैसा व्यक्ति कभी भी अपने अस्तित्व से सार्थक नहीं करेगा। वह व्यक्तित्व, वह ज़िन्दादिली, विरोधी को भी साथ लेकर चलने की वह भावना, वह सज्जनता, वह महानता शायद निकट भविष्य में देखने को नहीं मिलेगी। मतभेद होते हुए भी उनके महान आदर्शों के प्रति, उनकी प्रमाणिकता के प्रति, उनकी देशभक्ति के प्रति, और उनके अटूट साहस के प्रति हमारे हृदय में आदर के अतिरिक्त और कुछ नहीं है।

    ये भाषण और बहुत से भाषण इस बात की गवाही हैं कि विपक्ष भी उनके प्रति कैसा भाव रखता था।

    ऐसा नहीं है कि संसद से वह परंपरा विदा हो गयी है। वह आज भी कायम है। थोड़ा रूप बदल सकता है लेकिन बाहर उसका स्वरूप जरूर बदल चुका है।

    (लेखक के फेसबुक पेज से साभार)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleLive News: कन्नड़ भाषा विवाद में घिरे कमल हासन राज्यसभा में आ रहे हैं
    Next Article अमेरिका ने नए छात्र वीजा इंटरव्यू क्यों रोके, सोशल मीडिया जांच की योजना क्या है
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    प्रो. रविकांत पर मुक़दमा चलाने की मंजूरी देने के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी पर सवाल क्यों?

    June 18, 2025

    भारतीयों को बांग्लादेश क्यों धकेला ? ममता सरकार ने कराई घर वापसी

    June 17, 2025

    ट्रंप की ईरान को धमकी, बिना शर्त आत्मसमर्पण करो

    June 17, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.