Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इसराइल पर इस्तेमाल की गई ईरान की सेजिल मिसाइल कितनी ख़तरनाक़?
    • United Nations History: कैसे रखी गई संयुक्त राष्ट्र संघ की नींव? क्या है इसका इतिहास, जानिए सबकुछ विस्तार से!
    • कितनी ख़तरनाक ईरान की सेजिल मिसाइल ?
    • ख़ामेनई के बाद कौन?
    • आयतुल्लाह ख़ामेनई के बाद ईरान का अगला सर्वोच्च नेता कौन?
    • उद्धव ने दिए मनसे से गठबंधन के संकेत, क्या बीएमसी चुनाव में साथ लड़ेंगे?
    • Mussoorie Haunted Place: लैंबि डेहर खान में गूँजती हैं खनिकों की आत्माओं की रहस्यमयी आवाजें, आज भी ऐसा क्यों , आइए जानते हैं
    • ये क्या चल रहा बिहार में… गरजे पीएम मोदी! कहा- अब नहीं चलेगा ‘लालू-जंगलराज’, जल्द बदलेगी सियासत
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » पंजाब सीएम भगवंत मान के दिल्ली आवास पर तलाशी क्यों?
    भारत

    पंजाब सीएम भगवंत मान के दिल्ली आवास पर तलाशी क्यों?

    By January 30, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली स्थित आधिकारिक आवास पर गुरुवार को तलाशी ली गई। चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की। भगवंत मान यहाँ आप के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आवास पर चुनाव आयोग के अधिकारियों और पुलिस के पहुँचने पर आम आदमी पार्टी ने मुद्दा बना दिया और बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस बीच 15 मिनट की अधूरी तलाशी के बाद दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के अधिकारी वापस लौट गए। तो सवाल है कि यह तलाशी क्यों ली गई

    भगवंत मान ने गुरुवार शाम को कहा, ‘आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस रेड करने पहुँची है। दिल्ली के अंदर भाजपा वाले खुले आम पैसे बाँट रहे हैं पर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। इस सब पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही। एक तरीके से दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर पंजाबियों को बदनाम कर रहे हैं, जो बहुत ही निंदनीय है।’

    आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस रेड करने पहुँची है। दिल्ली के अंदर भाजपा वाले खुले आम पैसे बाँट रहे हैं पर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। इस सब पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही।

    एक तरिके से दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा…

    — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 30, 2025

    इस बीच दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक्स पर लिखा, ‘बीजेपी के लोग दिनदहाड़े पैसे, जूते, चादरें बाँट रहे हैं- जो दिखाई नहीं देता। इसके बजाय वे एक निर्वाचित मुख्यमंत्री के आवास पर छापा मारने जाते हैं। वाह बीजेपी! दिल्ली की जनता 5 तारीख़ को इसका जवाब देगी!’

    यह घटनाक्रम दिल्ली पुलिस द्वारा ‘पंजाब सरकार’ स्टिकर और राज्य की पंजीकरण संख्या वाले एक निजी वाहन को जब्त किए जाने के एक दिन बाद हुआ है। दिल्ली पुलिस ने पंजाब भवन के पास खड़ी गाड़ी में शराब, नकदी और आप की चुनाव प्रचार सामग्री लदी पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया है। 

    बहरहाल, गुरुवार को दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग के अधिकारी दिल्ली के कपूरथला में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आधिकारिक घर पर नकदी बाँटने की शिकायत के बाद पहुंचे। नयी दिल्ली जिले के जिला चुनाव अधिकारी ने इस मामले में एक पोस्ट की है। 

     - Satya Hindi

    चुनाव कार्यालय की ओर से कहा गया है कि यह कपूरथला हाउस, नई दिल्ली में नकदी के कथित वितरण के संबंध में cVIGIL शिकायत के जवाब में की गई कार्रवाई को स्पष्ट करने के लिए है। इसने कहा है, “शिकायत cVIGIL ऐप के माध्यम से प्राप्त हुई थी, एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म जहाँ कोई भी नागरिक आदर्श आचार संहिता के कथित उल्लंघन की रिपोर्ट कर सकता है। मानक प्रोटोकॉल के अनुसार, पास में तैनात नई दिल्ली AC की फ्लाइंग स्क्वाड टीम को कंट्रोल रूम द्वारा शिकायत की जाँच करने और निर्धारित 100 मिनट की समय सीमा के भीतर उचित कार्रवाई करके इसे बंद करने का काम सौंपा गया था।’

    इसने आगे पोस्ट में कहा था, ‘शिकायत मिलने पर, फ्लाइंग स्क्वाड टीम तुरंत कपूरथला हाउस में कथित उल्लंघन के स्थान पर पहुँच गई। हालाँकि, सुरक्षा कर्मियों द्वारा टीम को शिकायत को सत्यापित करने के लिए परिसर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।’ हालाँकि, बाद में अधिकार आवास में पहुँचे और 15 मिनट बाद बाहर आ गए। 

    आप ने इस कार्रवाई को लेकर आरोप लगाया है कि बीजेपी के इशारे पर यह कार्रवाई की जा रही है। खुद अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग की इस कार्रवाई से पहले यमुना में ‘ज़हर’ वाले मामले पर ईसीआई और मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर तीखा हमला किया है।

    दिल्ली चुनाव में यमुना के पानी में ‘ज़हर’ मिलाने के आरोप के बाद नोटिस पर जवाब दिए जाने के बावजूद चुनाव आयोग द्वारा और सबूत मांगा गया है। इस पर केजरीवाल ने कहा है कि यदि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को राजनीति ही करनी है तो दिल्ली की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ लें। उन्होंने कहा कि वह राजीव कुमार और उनके चुनाव आयुक्तों को यमुना के पानी की तीन बोतलें भेजेंगे और उन्हें पानी पीने की चुनौती दी।

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर तीखा हमला करते हुए अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘मैं चुनाव आयोग से सम्मानपूर्वक कहना चाहता हूं कि वे दिल्ली में खुलेआम पैसे बांटते हुए नहीं देख सकते। वे शहर में कंबल बांटते हुए नहीं देख सकते… चुनाव आयोग राजनीति कर रहा है क्योंकि राजीव कुमार रिटायरमेंट के बाद नौकरी चाहते हैं। मैं राजीव कुमार से कहना चाहता हूं कि इतिहास आपको माफ नहीं करेगा। राजीव कुमार ने चुनाव आयोग को बर्बाद कर दिया है।’

    केजरीवाल की यह टिप्पणी चुनाव आयोग द्वारा आप प्रमुख को एक और पत्र भेजे जाने के कुछ घंटों बाद आई है। इस पत्र में उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी जनहित में की गई थी। चुनाव आयोग ने केजरीवाल से शुक्रवार सुबह 11 बजे तक तथ्यात्मक सबूत पेश करने और पांच सवालों के जवाब देने को कहा है। ऐसा नहीं किए जाने पर उनके ख़िलाफ़ कार्रवाई की जाएगी। चुनाव आयोग ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री से कहा कि यमुना में अमोनिया की मात्रा बढ़ने के मुद्दे को नदी को जहरीला बनाने के उनके आरोप से न जोड़ें। चुनाव आयोग ने केजरीवाल को हरियाणा सरकार के खिलाफ अपने आरोपों को स्पष्ट करने का एक और मौका दिया। चुनाव आयोग ने केजरीवाल से यमुना में जहर के प्रकार, मात्रा, प्रकृति और तरीके के बारे में साफ़-साफ़ जवाब के साथ तथ्यात्मक सबूत पेश करने को कहा।

    माना जा रहा है कि दिल्ली चुनाव में इस बार काँटे की टक्कर है। दिल्ली चुनाव में इस बार भी त्रिकोणीय मुक़ाबला होगा। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आप लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है, जबकि भाजपा राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता हथियाने की कोशिश में है। कांग्रेस भी कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रही है और उसे उम्मीद है कि वह चौंकाने वाली जीत हासिल करेगी। 

    (इस रिपोर्ट का संपादन अमित कुमार सिंह ने किया है)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article`बिदेसिया और `अंकल वान्या’- दो आधुनिकताएँ
    Next Article दिल्ली चुनाव: चुनाव आयोग हुआ एक्सपोज़!

    Related Posts

    इसराइल पर इस्तेमाल की गई ईरान की सेजिल मिसाइल कितनी ख़तरनाक़?

    June 20, 2025

    कितनी ख़तरनाक ईरान की सेजिल मिसाइल ?

    June 20, 2025

    ख़ामेनई के बाद कौन?

    June 20, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.