Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Nepal Summer Destinations: नेपाल समर डेस्टिनेशन के लिए एक बेहतरीन लो बजट पर्यटन स्थल, धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन और रोमांच का अद्भुत संगम
    • Maharastra News: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, NCP नेता छगन भुजबल फिर बने मंत्री
    • पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार
    • ग़ज़ा पर इज़रायली बमबारी, 43 मरे, पहली बार कनाडा, फ्रांस, ब्रिटेन का कड़ा विरोध
    • युद्धविराम में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं, MEA ने संसदीय समिति को बताया
    • Satya Hindi News Bulletin। 19 मई, दिनभर की ख़बरें
    • भारत-पाक तनाव से पहले ट्रंप के परिवार का हुआ था पाक से बिजनेस सौदा!
    • Bihar IIT Factory Village: यहाँ बस्ती से निकल रहे टॉप इंजीनियर, आइए जाने बिहार के पटवा टोली आईआईटी फैक्ट्री गांव को
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » पुराने पेड़ों को काट कर 51 लाख पौधे लगाएगा इंदौर, अमित शाह लेंगे भाग
    ग्राउंड रिपोर्ट

    पुराने पेड़ों को काट कर 51 लाख पौधे लगाएगा इंदौर, अमित शाह लेंगे भाग

    Janta YojanaBy Janta YojanaJuly 3, 2024Updated:August 11, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बीते दिनों मध्यप्रदेश में पर्यावरण के दृष्टिकोण से 2 महत्वपूर्ण घटनाएं घटीं जो एक दूसरे के ठीक विपरीत हैं। दरअसल मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशाशन मंत्री, कैलाश विजयवर्गीय ने 20 जून को एक पेड़ मां के नाम से अभियान शुरू किया। इस अभियान का लक्ष्य इंदौर शहर में 51 लाख पौधों का रिकॉर्ड वृक्षारोपण करना था।

    खबरे हैं, की आगामी दिनों में यह कार्यक्रम धूम-धाम से मनाया जाएगा, जिसमें अतिथि के तौर पर देश के गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला भी हिस्सा लेंगे। वहीं इससे ठीक उलट दृश्य पिछले दिनों इंदौर के ही मल्हार आश्रम में देखने को मिलें हैं, जहां कई पुराने वृक्षों को काटे जाने पर इंदौरवासियों ने कटे हुए पेड़ों को श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही उन्होंने अपना प्रतीकात्मक विरोध भी दर्ज किया है। आइये जानते हैं क्या है ये पूरा मामला। 

    पेड़ों की कटाई के खिलाफ हुआ प्रदर्शन 

    दरअसल बीते दिनों इंदौर में सीएम राइज स्कूल, और स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स इत्यादि के निर्माण के लिए मल्हार आश्रम के कई पेड़ों को प्रशासन द्वारा काटा गया है। इनमें से कई 40 से 80 साल पुराने पेड़ भी थे। कटे हुए पेड़ों की संख्या 100 के तकरीबन बताई जा रही है। हालांकि इस पर प्रशाशन ने जवाब दिया है कि उन्होंने 34 पेड़ों को काटने की अनुमति ली थी, और ठीक उतने ही पेड़ काटे गए हैं। 

    दरअसल ये वृक्ष अहिल्या वन के अंतर्गत आते हैं। यह इंदौर नगर निगम, पर्यावरणीय संस्थाओं के सहयोग से तैयार किये गए थे। इंदौर के लोगों ने साल 2020 से लग कर यह वृक्ष तैयार किये थे। लेकिन इन वृक्षों के कट जाने के कारण इंदौर के लोगों में काफी रोष देखा गया। इस कटाई के विरोध में इंदौर के लगभग 300 लोगों ने सड़क पर कैंडल मार्च किया, और कटे हुए वृक्षों को श्रद्धांजली अर्पित की। इसके बाद इन सब ने कटे हुए पेड़ों के नजदीक खड़े होकर राष्ट्रगान गाया। 

    तैयार वृक्षों को काट कर लगाए जा रहे हैं नए वृक्ष 

    इस सिलसिले में ग्राउंड रिपोर्ट की बात इंडिया यूथ हॉस्टल के मध्यप्रदेश अध्यक्ष अशोक गोलानी से हुई। अशोक गोलानी ने बताया की उनहोंने, और कई पर्यावरण प्रेमियों ने मिलकर अहिल्यावन के अंतर्गत 13 हजार वृक्ष तैयार किये थे। बकौल अशोक पहले इस जमीन का लैंड यूज पेड़ो के लिए ही था, जिसे हाल-फिलहाल में बदल दिया गया। ये सभी वृक्ष लगभग 9 से 10 फुट तक बड़े हो गए थे जिन्हे अब विकास के नाम पर काटा गया है। 

    अशोक ने बताया कि यह काम प्रशासन ने इतने करीने से किया कि किसी को पता ही नहीं चला। उन्हें एक अन्य व्यक्ति के द्वारा यह खबर मिली कि मल्हार आश्रम के कई सारे पेड़ काट दिए गए हैं। उन्होंने जब वहां जा कर देखा तो उन्हें कई पेड़ कटे हुए मिले थे। कई कटे हुए पेड़ों को वहां से ले जाया जा रहा था तो कई पेड़ मलवे के नीचे छुपाए गए थे। 

    इसके अलावा अशोक गोलानी ने बताया की लोखंडे पुल के पास स्थानीय लोगों ने कई पौधे लगाए हुए थे। एक दिन वे अपने साथियों के साथ वहां से गुजर रहे थे तब उन्होंने देखा कि कुछ लोग लगे हुए पौधे हटाकर, बगल में गड्ढे तैयार कर रहे हैं। इस पर जब उन के साथियों ने सवाल उठाया तो वहां मौजूद लोग अभद्रता पर उतर आए। 

    बकौल अशोक गोलानी, इसका कारण शहर में पेड़ लगाने के लिए सीमित भूमि का उपलब्ध होना है। यानी इंदौर में 51 लाख का टारगेट पूरा करने के लिए लगे हुए पौधों को हटाया जा रहा है। अशोक गोलानी ने सरकार के इस अभियान पर आगे कहा कि,

    हमें इस बड़े वृक्षारोपण अभियान से कोई आपत्ति नहीं है, बल्कि हम इसके लिए सरकार की मदद भी करेंगे, लेकिन इसके लिए पुराने वृक्षों को नहीं काटा जाना चाहिए। 

    जमीन कम टारगेट ज्यादा 

    हमारी बात कटे हुए वृक्षों की श्रद्धांजली सभा में शामिल हुए अजय लागू जी से हुई। हमने जब उनसे पूछा की क्या सिर्फ 34 पेड़ ही काटे गए हैं ? इस पर अजय जी ने कहा कि ऐसा नहीं है, अगर सिर्फ 34 पेड़ ही कटे हैं तो कटे हुए पेड़ों को मलवे के नीचे छुपा कर क्यों रखा गया था। यह सच्चाई पर पर्दा डालने की एक कोशिश है। विकास के नाम पर पेड़ों की कटाई पर अजय जी ने कहा कि,

    मलवे के निचे दबे, कटे हुए पेंड़ 

    मुझे विकास से गुरेज नहीं है, लेकिन यह पर्यावरण की कीमत पर नहीं होना चाहिए। सरकारों को अब हॉरिज़ोंटल कि बजाय वर्टिकल निर्माण के मॉडल को अपनाना चाहिए।           

    51 लाख पेड़ों के वृक्षारोपण पर अजय जी ने कहा कि इंदौर में इतनी जमीन ही नहीं बची है, की 51 लाख पेड़ लगने के बाद सही तरीके से पनप सकें। अजय जी ने इस पर आगे कहा, 

    मैं पहले दिन से ही पूछ रहा हूं कि यदि 1500 पौधे बोये जाते हैं तो आपको 1 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी, 6 लाख पौधों के लिए 400 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता होगी। 30 लाख के हिसाब के लिए आपको 400×5 यानी 2000 हेक्टेयर भूमि की आवश्यकता है। यह ज़मीन कहाँ है? या फिर भीड़ में 30 लाख पौधे दिखा तो देंगे, लेकिन वो पौधे बचेंगे कैसे।

    अब मल्हार आश्रम के पास कई पेड़ कट चुके हैं, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार अब हुकुमचंद मिल के पास के पेड़ों को काटने की तैयारी में हैं। इस पर अशोक गोलानी ने कहा कि इंदौर के लोग मिल कर इसका विरोध करेंगे। अब इंदौर के इस विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेने 10 जुलाई को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, और 14 जुलाई को गृह अमित शाह आने वाले हैं। 

    इससे पहले भी देश में कई वृक्षरोपण अभियान चलाए जा चुके हैं। इन अभियानों की सफलता का अंदाजा देशवासी बदलती जलवायु और हाल में पड़ी तेज गर्मीं से लगा सकते हैं। लेकिन इंदौर के इस वृक्षारोपण का नतीजा, और विकास की होड़ में मौजूदा पेड़ों का भविष्य क्या होता है यह वक्त साथ ही पता लग पाएगा। 

    यह भी पढ़ें

    पर्यावरण बचाने वाले उत्तराखंड के शंकर सिंह से मिलिए
    दुर्लभ देसी पौधों की प्रजातियों को बचा रहे पुणे के यह युवा
    बेसहारा पशुओं को भीषण गर्मी से कैसे बचा रहा है राजस्थान का बीसलपुर गांव?
    जवाई लेपर्ड सेंचुरी के आस-पास होते निर्माण कार्य पर लगते प्रश्नचिन्ह
    जवाई लेपर्ड सेंक्चुरी क्षेत्र के वन्यजीवों को भीषण गर्मी से बचा रहे हैं कांजी मेवाड़ा

    पर्यावरण से जुड़ी खबरों के लिए आप ग्राउंड रिपोर्ट को फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सएप पर फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हमारा साप्ताहिक न्यूज़लेटर अपने ईमेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभोपाल में कल्याणनगर के रहवासी 8 साल से कर रहे हैं नाला बनने का इंतज़ार
    Next Article सूर्य-चंद्रमा ने बनाया है नवपंचम योग, इन लोगों की लगने वाली है लॉटरी
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.