ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार फरवरी साल का दूसरा महीना होता है और इस महीने की खास बात है इसकी अनोखी अवधि। ग्रेगोरियन कैलेंडर में फरवरी सबसे छोटा महीना है और इसमें सिर्फ 28 दिन होते हैं या लीप ईयर आने पर फरवरी में 29 दिन होते हैं। वैदिक ज्योतिष में फरवरी माह को प्रेम, परिवर्तन और वसंत ऋतु के आगमन के रूप में जाना जाता है।

फरवरी माह से वसंत ऋतु का आगमन शुरू हो जाता है और मौसम के अंदर बदलाव दिखने लगते हैं। इस महीने में कई पवित्र व्रत-त्योहार भी आते हैं जैसे कि माघ पूर्णिमा और शिवरात्रि आदि। यह महीना सर्दियों के खत्म होने और वसंत की शुरुआत का प्रतीक है। इस महीने में दिन जनवरी की तुलना में थोड़े लंबे होते हैं।
ज्योतिषशास्त्र में फरवरी के महीने को ऊर्जा और संतुलन लाने के समय के रूप में देखा जाता है। फरवरी का महीना बहुत सुहावना लगता है क्योंकि इस समय मीठी-मीठी ठंड रहती है। कई लोग यह जानने को उत्सुक रहते हैं कि उनके लिए प्यार का यह महीना कैसा रहेगा। लोगों के मन में इस माह को लेकर कई तरह के सवाल आते हैं जैसे कि उनका करियर कैसा रहेगा, सेहत अच्छी रहेगी या नहीं, परिवार में खुशी रहेगी या तनाव आएगा आदि।
फरवरी 2025 के इस विशेष ब्लॉग में आपको अपने इन सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा। साथ ही इस ब्लॉग में यह भी जानकारी दी गई है कि फरवरी में कौन से ग्रह किस तिथि पर गोचर करने वाले हैं और फरवरी में किन तिथियों पर बैंक का अवकाश रहेगा एवं विवाह मुहूर्त क्या हैं।
यह भी पढ़ें: राशिफल 2025
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
फरवरी 2025 को कौन-सी बातें बनाती हैं सबसे खास
एस्ट्रोसेज के इस लेख में आपको फरवरी 2025 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी मिलेगी। यहां हम आपको उन बातों के बारे में बता रहे हैं, जो फरवरी के महीने को खास बनाती हैं:
- इस ब्लॉग में बताया गया है फरवरी में जन्म लेने वाले जातकों का व्यक्तित्व कैसा होता है।
- इस महीने में कब-कब है बैंक हॉलिडे?
- फरवरी 2025 में ग्रह कब और किस तिथि या राशि में गोचर करेंगे? क्या इस महीने कोई ग्रहण लगेगा या नहीं? इसकी जानकारी भी आपको मिलेगी।
- साथ ही जानेंगे कि फरवरी 2025 में सभी 12 राशियों का कैसा हाल रहेगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
फरवरी में जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये गुण
जिन लोगों का जन्म फरवरी में हुआ हो, वे जातक कुछ अलग सोचते हैं और उनके दिमाग में हमेशा नए-नए विचार आते रहते हैं। इनका स्वभाव जिज्ञासु होता है और ये नई अवधारणाओं की खोज करना पसंद करते हैं।
इन जातकों को स्वतंत्रता से रहना अच्छा लगता है। ये अपना रास्ता खुद बनाते हैं और समाज के बनाए नियमों एवं मानदंडों पर चलना इन्हें अच्छा नहीं लगता है। ये परंपराओं को चुनौती देते रहते हैं। ये बहुत समझदार होते हैं और इनके अंदर सहानुभूति एवं दयालुता का भाव भी होता है। ये दूसरों की बात सुनने में निपुण होते हैं और दूसरों का भावनात्मक रूप से सहयोग करते हैं।
इस महीने में जन्म लेने वाले जातक आकर्षक होते हैं और इनके कई दोस्त होते हैं। ये बुद्धिमान होते हैं जिससे कई लोग इनके प्रति आकर्षित रहते हैं। ये हंसमुख स्वभाव के होते हैं जिससे समाज में इनकी लोकप्रियता बनी रहती है। इन्हें बदलाव के साथ तालमेल बिठाने में कोई दिक्कत नहीं आती है और ये चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होते हैं। ये मुश्किल समय में शांत और संयमित रहते हैं।
भाग्यशाली अंक: 4, 5, 16, 90, 29
भाग्यशाली रंग: मैरून, बेबी पिंक
भाग्यशाली दिन: गुरुवार, शनिवार
भाग्यशाली रत्न: एमेथिस्ट
फरवरी 2025 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
फरवरी 2025 की शुरुआत शतभिषा नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को होगी। वहीं, फरवरी 2025 माह का समापन पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर होगा।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा
फरवरी 2025 के व्रत एवं त्योहारों की तिथियां
तिथि | दिन | पर्व व व्रत |
02 फरवरी 2025 | रविवार | बसंत पंचमी |
02 फरवरी 2025 | रविवार | सरस्वती पूजा |
08 फरवरी 2025 | शनिवार | जया एकादशी |
09 फरवरी 2025 | रविवार | प्रदोष व्रत (शुक्ल) |
12 फरवरी 2025 | बुधवार | कुम्भ संक्रांति |
12 फरवरी 2025 | बुधवार | माघ पूर्णिमा व्रत |
16 फरवरी 2025 | रविवार | संकष्टी चतुर्थी |
24 फरवरी 2025 | सोमवार | विजया एकादशी |
25 फरवरी 2025 | मंगलवार | प्रदोष व्रत (कृष्ण) |
26 फरवरी 2025 | बुधवार | महाशिवरात्रि |
26 फरवरी 2025 | बुधवार | मासिक शिवरात्रि |
27 फरवरी 2025 | गुरुवार | फाल्गुन अमावस्या |
फरवरी 2025 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार
फरवरी के महीने में कई व्रत एवं त्योहार आते हैं लेकिन इनमें से कुछ प्रमुख हैं जिनके बारे में आगे विस्तार से बताया गया है:
बसंत पंचमी: 02 फरवरी, 2025 को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा। विद्यारंभ के लिए इस दिन को बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन मां सरस्वती और कामदेव की पूजा की जाती है। मांगलिक कार्यों जैसे कि विवाह, गृह प्रवेश, अन्नप्राशन, मुंडन और नामकरण संस्कार आदि के लिए बसंत पंचमी का दिन शुभ होता है।
जया एकादशी : 08 फरवरी को जया एकादशी है। सालभर में हर महीने एकादशी आती है और इस प्रकार, कुल 24 एकादशी आती हैं। पंचांग के अनुसार, हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी कहते हैं। मान्यता है कि जया एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति को ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति मिल सकती है।
कुंभ संक्रांति: 12 फरवरी, 2025 को कुंभ संक्रांति है। सालभर में कुल 12 संक्रांति आती हैं और हर संक्रांति का अपना महत्व होता है और सूर्य बारी-बारी से एक-एक राशि में गोचर करते हैं। इस प्रकार, लगभग एक साल में अपना चक्कर पूरा करते हैं, लेकिन जब सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे कुंभ संक्रांति कहा जाता है।
संकष्टी चतुर्थी: 16 फरवरी, 2025 को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। भगवान गणेश को प्रसन्न करने एवं उनका आशीर्वाद पाने के लिए संकष्टी चतुर्थी पर व्रत एवं पूजन करने का विधान है। संकष्टी चतुर्थी का अर्थ होता है संकट को दूर करने वाली चतुर्थी। श्रद्धालु अपनी मनोकामना की पूर्ति और कष्टों से मुक्ति पाने के लिए इस तिथि पर भगवान गणेश की उपासना करते हैं।
महाशिवरात्रि: 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस पर्व को बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। माघ महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। वहीं उत्तर भारतीय पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का आयोजन किया जाता है।
फाल्गुन अमावस्या: 27 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है। हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन के महीने में आने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन को पितरों का तर्पण करने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। दान-पुण्य करने की दृष्टि से यह दिन बहुत खास होता है।
नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर
फरवरी 2025 में आने वाले बैंक अवकाशों की सूची
तिथि | अवकाश | राज्य |
02 फरवरी | बसंत पंचमी | हरियाणा, उड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल |
12 फरवरी | गुरु रविदास जयंती | हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश |
15 फरवरी | लुइ-नगाई-नी | मणिपुर |
19 फरवरी | छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती | महाराष्ट्र |
20 फरवरी | राज्य स्थापना दिवस | अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम |
26 फरवरी | महाशिवरात्रि | राष्ट्रीय अवकाश इन राज्यों को छोड़कर आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, गोवा, लक्षद्वीप,, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, पांडिचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल |
28 फरवरी | लोसार | सिक्किम |
फरवरी 2025 विवाह मुहूर्त
दिनांक एवं दिन | नक्षत्र | मुहूर्त का समय |
02 फरवरी 2025, रविवार | उत्तराभाद्रपद व रेवती | सुबह 09 बजकर 13 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 09 मिनट तक |
03 फरवरी 2025, सोमवार | रेवती | सुबह 07 बजकर 09 मिनट से शाम 05 बजकर 40 मिनट तक |
06 फरवरी 2025, गुरुवार | रोहिणी | सुबह 07 बजकर 29 मिनट से अगली सुबह 07 बजकर 08 मिनट तक |
07 फरवरी 2025, शुक्रवार | रोहिणी | सुबह 07 बजकर 08 मिनट से शाम 04 बजकर 17 मिनट तक |
12 फरवरी 2025, बुधवार | माघ | रात 01 बजकर 58 मिनट से सुबह 07 बजकर 04 मिनट तक |
13 फरवरी 2025, गुरुवार | माघ | सुबह 07 बजकर 03 मिनट से सुबह 07 बजकर 31 मिनट तक |
14 फरवरी 2025, शुक्रवार | उत्तरा फाल्गुनी | रात 11 बजकर 09 मिनट से सुबह 07 बजकर 03 मिनट तक |
15 फरवरी 2025, शनिवार | उत्तरा फाल्गुनी व हस्त | रात 11 बजकर 51 मिनट से सुबह 07 बजकर 02 मिनट तक |
16 फरवरी 2025, रविवार | हस्त | सुबह 07 बजे से सुबह 08 बजकर 06 मिनट तक |
18 फरवरी 2025, मंगलवार | स्वाति | सुबह 09 बजकर 52 मिनट से अगली सुबह 07 बजे तक |
19 फरवरी 2025, बुधवार | स्वाति | सुबह 06 बजकर 58 मिनट से सुबह 07 बजकर 32 मिनट तक |
21 फरवरी 2025, शुक्रवार | अनुराधा | सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 03 बजकर 54 मिनट तक |
23 फरवरी 2025, रविवार | मूल | दोपहर 01 बजकर 55 मिनट से शाम 06 बजकर 42 मिनट तक |
25 फरवरी 2025, मंगलवार | उत्तराषाढ़ा | सुबह 08 बजकर 15 मिनट से शाम 06 बजकर 30 मिनट तक |
फरवरी में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
फरवरी 2025 में पड़ने वाले बैंक अवकाशों और व्रत-त्योहारों की सही तिथियों के बारे में आपको विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करने के बाद अब हम आपको इस माह होने वाले ग्रहों के गोचर और लगने वाले ग्रहण आदि के बारे में बताने जा रहे हैं।
बृहस्पति मार्गी: 04 फरवरी, 2025 को बृहस्पति मिथुन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को गुरु का कारक कहा गया है। इनके मार्गी होने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा।
बुध गोचर: 11 फरवरी, 2025 को बुध ग्रह शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। बुध को ज्योतिष में बुद्धि का कारक कहा गया है। बुध का व्यापार पर भी गहरा प्रभाव पड़ता है।
सूर्य गोचर: 12 फरवरी, 2025 को सूर्य देव कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष में सूर्य को सफलता का कारक माना गया है।
शनि अस्त: 22 फरवरी, 2025 के शनि देव स्वराशि कुंभ में अस्त हो रहे हैं। शनि के अस्त होने पर सभी 12 राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे।
मंगल मार्गी: 24 फरवरी, 2025 को मंगल ग्रह बुध की राशि मिथुन में मार्गी होने जा रहे हैं। मंगल को आक्रामकता और साहस का कारक बताया गया है।
बुध उदय: 26 फरवरी, 2025 को बुध ग्रह कुंभ राशि में उदित होंगे। बुध के उदय होने पर 12 राशियों में से किसी के लिए यह बदलाव सकारात्मक साबित होगा, तो वहीं कुछ लोगों को नकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
बुध गोचर: 27 फरवरी, 2025 को बुध ग्रह मीन राशि में गोचर करेंगे। फरवरी का माह बुध के गोचर की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है।
नोट: गोचर के बाद ग्रहण की बात करें तो, वर्ष 2025 के फरवरी माह में कोई भी ग्रहण नहीं लगने जा रहा है।
सभी 12 राशियों के लिए फरवरी 2025 का राशिफल
मेष राशि
आपको इस महीने मिलेजुले परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। आपको करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपको सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग हैं और आपकी आमदनी में इजाफा होगा।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी और बुद्धिमानी की प्रशंसा होगी। इस महीने बहुत ज्यादा काम का दबाव आपके ऊपर हो सकता है। व्यापारियों को विदेशी संपर्कों का लाभ मिलेगा।
शिक्षा: बहुत ज्यादा मेहनत करने के बाद ही छात्रों को अच्छे परिणाम मिल पाएंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कठिन प्रयास करने की ज़रूरत है।
पारिवारिक जीवन: इस महीने पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल अच्छा रहने वाला है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: मेष राशि के जातकों को इस महीने प्यार की परीक्षा देनी होगी। एक दूसरे से कहासुनी हो सकती है। विवाहित जातकों की बात करें तो आपको अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा।
आर्थिक जीवन: आपके खर्चों में वृद्धि होने के संकेत हैं। हालांकि, आप पैसों की बचत करने में भी सक्षम होंगे।
स्वास्थ्य: आप संक्रमणों की चपेट में आ सकते हैं। आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।
उपाय: आपको बुधवार के दिन सायंकाल के समय काले तिलों का दान करना चाहिए।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए फरवरी का महीना अनुकूल रहने वाला है। हालांकि, आपको अपने कार्यक्षेत्र में संभलकर चलने की ज़रूरत है। ऑफिस में आपकी किसी के साथ बहस हो सकती है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर हो जाएगी। आप अच्छा सोच पाएंगे और लोगों के लिए अच्छा कर पाएंगे।
करियर: आप काम में खूब मेहनत करेंगे लेकिन आपको अपनी मेहनत का फल नहीं मिल पाएगा। व्यापारियों के लिए यह महीना अच्छा है। आपको अपने व्यापार से अच्छा लाभ होगा।
शिक्षा: इस महीने छात्र या तो पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगा पाएंगे या जरूरत से ज्यादा मन लगाएंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग हैं।
पारिवारिक जीवन: परिवार में मुश्किलें आने की आशंका है। आप अपने काम में इतने ज्यादा व्यस्त रहेंगे कि परिवार को बिल्कुल भी समय नहीं दे पाएंगे।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके साथ प्यार में धोखा होने की आशंका है। आप दोनों के बीच गलतफहमी और शक पैदा हो सकता है।
आर्थिक जीवन: आपकी आमदनी में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार आएगा।
स्वास्थ्य: आपको पेट से जुड़ी समस्याओं के प्रति सावधानी रखनी चाहिए। आपको पेट का संक्रमण और पेट में दर्द, अपच, एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
उपाय: आपको शुक्रवार के दिन श्री लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करनी चाहिए।
मिथुन राशि
यह महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। गुस्से की वजह से कार्यक्षेत्र से लेकर आपके निजी जीवन में समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
करियर: कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहने वाला है। 27 तारीख के बाद आपकी कार्यस्थल पर किसी से कहा सुनी हो सकती है।
शिक्षा: विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उच्च सफलता मिलने के योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थी ज़रूर कामयाब होंगे।
पारिवारिक जीवन: आपके पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने पार्टनर के साथ खुश रहेंगे और आनंदमय समय बिताएंगे। महीने के उत्तरार्ध में कुछ समस्याएं आ सकती हैं।
आर्थिक जीवन: इस महीने आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, आप अपनी ज़रूरतों को आसानी से पूरा कर पाएंगे।
स्वास्थ्य: आपको स्वास्थ्य समस्याएं बार-बार परेशान करेंगी। आपको बीपी, त्वचा संबंधित समस्याएं, कोई एलर्जी होने की आशंका है।
उपाय: आपको बुध ग्रह के बीज मंत्र का प्रतिदिन जाप करना चाहिए।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी लेकिन आपकी आमदनी में भी इज़ाफा होगा। यह महीना मौज मस्ती में व्यतीत हो सकता है।
करियर: इस महीने आपको काम के सिलसिले में भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है। आपके वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है।
शिक्षा: विद्यार्थियों को विदेश जाकर पढ़ाई करने में कामयाबी मिल सकती है। मेहनत से आप पढ़ाई में अपने प्रदर्शन को बेहतर कर पाएंगे।
पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्यों के बीच स्नेह बना रहेगा। परिवार के लोग एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके और आपके पार्टनर के बीच थोड़ी सी दूरी आ सकती है। आप अपने प्रेमी से विवाह के बारे में बात कर सकते हैं।
आर्थिक जीवन: आपके लिए यह महीना खर्चों से भरा रहेगा। खर्चों को संभालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आपके लिए धन हानि के योग भी बन रहे हैं।
स्वास्थ्य: आप मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं। कसरत करें और सुबह की सैर करें। नई दिनचर्या अपनाने से भी फायदा होगा।
उपाय: बृहस्पतिवार के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए।
सिंह राशि
इस महीने स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। वैवाहिक संबंधों के लिए भी यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
करियर: कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। आपका ध्यान काम से हट सकता है। व्यापारियों को दीर्घकालीन योजनाएं बनाने से लाभ हो सकता है।
शिक्षा: आपने जो सीखा और पढ़ा है, वही आपके काम आएगा। आप अपने क्रोध को नियंत्रण में रखें।
पारिवारिक जीवन: परिवार के सदज्स्यों के बीच संपत्ति अथवा किसी अन्य मुद्दे को लेकर कहासुनी हो सकती है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच बार-बार झगड़ा हो सकता है।
आर्थिक जीवन: आपको धन को संचित करने में समस्या हो सकती है। आपको इस दौरान किसी भी तरह का निवेश करने से बचना चाहिए।
स्वास्थ्य: आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में इज़ाफा हो सकता है। गलत खानपान और दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य समस्याएं होने की आशंका है।
उपाय: शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को कुछ सफेद खाने की वस्तु भेंट करें।
कन्या राशि
आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आने की आशंका है। आपका स्वास्थ्य शिथिल हो सकता है। आप और आपकी संतान की बुद्धि में वृद्धि होगी और आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।
करियर: आपको पदोन्नति मिल सकती है। आपके संबंध कुछ ऐसे लोगों से बनेंगे जो आगे चलकर आपके व्यवसाय को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
शिक्षा: आपको शिक्षा में बेहतरीन परिणाम मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है।
पारिवारिक जीवन: परिवार की चल अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। इस समय संतान की प्रगति होगी और आपके भाई बहनों की समस्याओं का भी अंत होगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। विवाहित जातकों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
आर्थिक जीवन: आपकी आमदनी में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होने की वजह से आपके लिए धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
स्वास्थ्य: आपको स्वास्थ्य समस्याओं को नज़रअंदाज़ करने से बचना चाहिए क्योंकि जरा सी लापरवाही आपको परेशानी में डाल सकती है।
उपाय: आपको बुध ग्रह के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य पर महीने की शुरुआत से लेकर अंत तक ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके खर्चों के भी बढ़ने की संभावना है।
करियर: आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कठिन परिश्रम करना होगा। आपक नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।
शिक्षा: आपको अनुशासन में रहकर टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करने की सलाह दी जाती है। आपको अपनी गलतियों का एहसास होगा और आप इन गलतियों को दूर करके आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे।
पारिवारिक जीवन: पारिवारिक जीवन में आ रही समस्याएं दूर होंगी। आपको बड़ों के आशीर्वाद के साथ-साथ उनका मार्गदर्शन भी मिलेगा।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप एक-दूसरे को समझेंगे और एक दूसरे के जीवन में अपना योगदान देने का प्रयास करेंगे। इससे आपके प्रेम संबंध को मजबूत होने का मौका मिलेगा।
आर्थिक जीवन: आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आपको धन प्राप्त होता रहेगा। आपकी आमदनी में इज़ाफा होगा।
स्वास्थ्य: आपकी शारीरिक समस्याओं में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। इस महीने आपको पेट से जुड़े रोग, अपच, एसिडिटी, पाचन तंत्र से संबंधित समस्याएं, आंखों में समस्या, और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
उपाय: आपको प्रतिदिन मां दुर्गा जी की उपासना करनी चाहिए।
वृश्चिक राशि
इस महीने आपको शारीरिक समस्याओं के प्रति सतर्क रहना चाहिए। वाहन सावधानी से चलाएं। पारिवारिक और वैवाहिक संबंध सुधरेंगे।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमानी की प्रशंसा होगी। आपको अपने सहकर्मियों का सहयोग भी मिलेगा।
शिक्षा: पढ़ाई में आपका ध्यान कम लगेगा। इससे आपको नुकसान हो सकता है। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना, मनोरंजन और सोशल मीडिया पर समय बिताना, आपको ज्यादा पसंद आएगा।
पारिवारिक जीवन: आपकी मां के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है और उन्हें कुछ परेशानियां हो सकती हैं। इससे आपकी मानसिक चिंताएं बढ़ेंगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपका प्यार परवान चढ़ेगा। आप एक दूसरे के साथ बहुत ज्यादा समय बिताएंगे। आपके प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं।
आर्थिक जीवन: आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी और आपकी आमदनी में इज़ाफा देखने को मिलेगा। आपको शेयर बाज़ार में निवेश करने से अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
स्वास्थ्य: आपको छाती में संक्रमण या पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपको कोई चोट लगने या दुर्घटना की आशंका है।
उपाय: शनिवार के दिन दिव्यांग जनों को भोजन कराएं।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें
धनु राशि
आपको इस महीने अपने कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। पारिवारिक स्तर पर अनेक चुनौतियां आपका मनोबल गिराने की कोशिश करेंगी।
करियर: आपको बीच-बीच में कुछ अच्छे समाचार मिलेंगे लेकिन आपके विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। व्यापारी लोगों से गुस्से से भरा व्यवहार कर सकते हैं, जो उनके व्यापार के लिए अनुकूल नहीं होगा।
शिक्षा: आप हिम्मत और मेहनत से शिक्षा में मनचाहे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। उच्च शिक्षा ले रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं।
पारिवारिक जीवन: आपके लिए नई गाड़ी या नई संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल में कमी देखने को मिल सकती है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके लिए प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। आपका जीवनसाथी परिवार में अपना योगदान देंगे। आपके जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं।
आर्थिक जीवन: आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बने रहने वाले हैं। आपको धन संचित करने में सफलता मिल सकती है।
स्वास्थ्य: आपकी स्वास्थ्य समस्याओं में बढ़ोतरी हो सकती है। आपको पेट से जुड़ी समस्याएं, अपच, एसिडिटी, आमाशय जनित समस्याएं, पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
उपाय: आपको भगवान विष्णु की उपासना करनी चाहिए।
मकर राशि
आपको छोटी-छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपके दोस्तों से आपकी घनिष्ठता बढ़ेगी। आर्थिक रूप से यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रह सकता है।
करियर: आप अपने कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ छोटी-मोटी पार्टी वगैरह करेंगे। उनसे आपके संबंध मधुर बनेंगे। इससे आपके प्रदर्शन में सुधार आने की संभावना है।
शिक्षा: आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने प्रयासों को बढ़ाएंगे और इससे आपको परीक्षा में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। आपको शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।
पारिवारिक जीवन: परिवार में झगड़े और क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपकी मां को स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने जीवनसाथी के प्यार में रंगे नज़र आएंगे। अपने प्रेमी के ज्ञान से आपको बहुत कुछ सीखने और समझने को मिलेगा।
आर्थिक जीवन: आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप अधिक पैसों की बचत कर पाएंगे।
स्वास्थ्य: आपके अंदर बीमारियों से लड़ने का साहस और क्षमता आएगी। आपको पुरानी बीमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है।
उपाय: शुक्रवार के दिन माता महालक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करें।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
कुम्भ राशि
आपको स्वास्थ्य समस्याएं और कार्यों में देरी हो सकती है। इस दौरान धन लाभ भी होगा और आपका धन खर्च भी होगा।
करियर: आपकी नौकरी जा सकती है या फिर आपको नई नौकरी मिल सकती है। आप अपनी नौकरी में जीतोड़ मेहनत करेंगे। आपके सहकर्मी भी आपकी मदद करेंगे।
शिक्षा: इस माह छात्र मानसिक रूप से अवसाद से दूर रहें और किसी भी तरह का क्रोध करने से बचें वरना शिक्षा में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है।
पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्य आपस में मिलजुल कर रहेंगे। आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके प्रेम संबंधों में तनाव और टकराव की स्थिति बन सकती है। आप अपने पार्टनर से दूरियों को कम करने की कोशिश करेंगे।
आर्थिक जीवन: आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। आप अपनी संतान पर या उनकी शिक्षा पर खर्च कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों के भी खर्चे बढ़ेंगे।
स्वास्थ्य: आपको आंखों से संबंधित समस्याएं, त्वचा से जुड़ी समस्याएं और किसी तरह का संक्रमण परेशान कर सकता है।
उपाय: राहु के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए मां दुर्गा जी की पूजा करनी चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि वाले चुनौतियों का सामना करने के लिए तत्पर रहेंगे। आपके और आपके पार्टनर के बीच की दूरियां कम होंगी। हालांकि, वैवाहिक संबंध उतार-चढ़ाव से भरे रहेंगे।
करियर: आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपके कार्यों की प्रशंसा भी होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति बढ़िया रहेगी।
शिक्षा: छात्रों को इस समय आलसी होने से बचना चाहिए और खूब मेहनत करनी चाहिए। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह महीना बहुत काम का है।
पारिवारिक जीवन: आपकी मां को स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं और परिवार का माहौल भी खराब रह सकता है।
प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके प्रेम संबंध मज़बूत होंगे। विवाहित जातकों के लिए यह महीना कमजोर रहने वाला है। आपस में लड़ाई-झगड़े की स्थिति बन सकती है।
आर्थिक जीवन: आपके लिए विदेशी माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यापार से धन लाभ हो सकता है।
स्वास्थ्य: आपको पूरे महीने आलस से दूर रहना है। इस महीने कोई विषाणु जनित समस्या आपको परेशान कर सकती है।
उपाय: आपको किसी मंदिर में मंगलवार के दिन ध्वजा लगानी चाहिए।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाशॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
उत्तर. इसे कुंभ संक्रांति कहा जाता है।
उत्तर. इस महीने महाशिवरात्रि का त्योहार पड़ेगा।
उत्तर. हां, फरवरी में विवाह के लिए मुूहर्त हैं।
The post फरवरी 2025 में है महाशिवरात्रि जैसा बड़ा त्योहार, जानें बैंक अवकाश और विवाह मुहूर्त की तिथियां! appeared first on AstroSage Blog.