देश में टैक्स राहत की उम्मीदों के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को अपना रिकॉर्ड लगातार 8वां केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं। आयकर स्लैब, शेयर बाजार पर प्रभाव और बजट 2025 का यहां लगातार अपडेट किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, सरकार बढ़ती मुद्रास्फीति के बीच मध्यम वर्ग के करदाताओं की चिंताओं को दूर करने के लिए आयकर स्लैब में बढ़ोतरी और मानक कटौती को बढ़ाने पर विचार कर रही है। शुक्रवार को संसद में अपने संबोधनों में पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा कई बार मध्यम वर्ग का जिक्र करने के बाद कर राहत की अटकलें तेज हैं।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने केंद्रीय बजट 2025 को पेश करने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें बजट की कॉपी भेंट की। बजट पेश करने के लिए उनकी अनुमति मांगी।
हालांकि शेयर मार्केट में बहुत उत्साह सुबह दिखाई नहीं दिया। बजट 2025 पेश होने से कुछ घंटे पहले शनिवार को शेयर बाजार सपाट खुला। सुबह करीब 9:30 बजे सेंसेक्स हरे निशान पर था, केंद्रीय बजट 2025 से पहले 121.71 अंक ऊपर 77,622.28 पर कारोबार कर रहा था।