Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत-पाकिस्तान संघर्ष में क्या चीन फायदे में रहा?
    • Nepal Summer Destinations: नेपाल समर डेस्टिनेशन के लिए एक बेहतरीन लो बजट पर्यटन स्थल, धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन और रोमांच का अद्भुत संगम
    • Maharastra News: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, NCP नेता छगन भुजबल फिर बने मंत्री
    • पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार
    • ग़ज़ा पर इज़रायली बमबारी, 43 मरे, पहली बार कनाडा, फ्रांस, ब्रिटेन का कड़ा विरोध
    • युद्धविराम में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं, MEA ने संसदीय समिति को बताया
    • Satya Hindi News Bulletin। 19 मई, दिनभर की ख़बरें
    • भारत-पाक तनाव से पहले ट्रंप के परिवार का हुआ था पाक से बिजनेस सौदा!
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » मासिक अंक फल नवंबर 2024: इस महीने इन मूलांक वालों को मिलेगी सुख-समृद्धि!
    राशिफल

    मासिक अंक फल नवंबर 2024: इस महीने इन मूलांक वालों को मिलेगी सुख-समृद्धि!

    By October 30, 2024No Comments15 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मासिक अंकफल नवंबर 2024: अंक ज्योतिष के अनुसार नवंबर का महीना साल का 11वां महीना होने के कारण अंक 2 का प्रभाव लिए होता है। यानी कि इस महीने पर चंद्र ग्रह का अधिक प्रभाव रहने वाला है। आपको बता दें कि इस साल का अंक 8 है, ऐसे में नवंबर 2024 के महीने पर चंद्र के अलावा सूर्य और शनि का भी प्रभाव रहने वाला है। हालांकि, मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर चंद्र, सूर्य और शनि का अलग-अलग असर पड़ेगा लेकिन नवंबर 2024 का महीना सामान्य तौर पर स्त्रियों, बारिश, मौसम में त्वरित बदलाव और मौसम जनित बीमारियों के लिए विशेष रह सकता है। आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए नवंबर 2024 का महीना कैसा रहेगा अर्थात नवंबर 2024 आपके लिए कैसे परिणाम लेकर के आ रहा है?

    यह भी पढ़ें: राशिफल 2025

    भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

    मूलांक 1

    यदि आप किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 1 होगा और मूलांक 1 के लिए नवंबर का महीना क्रमशः 2, 8, 2, 1, 9 और 3 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि इस महीने आपको सपोर्ट करने वाले अंकों की संख्या अधिक है। सिर्फ अंक 8 ही आपके विरोध में नजर आ रहा है, बाकी के अंक या तो सपोर्ट में हैं या आपके लिए तटस्‍थ रह सकते हैं।

    इस कारण से इस महीने सामान्य तौर पर आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम मिलने चाहिए। इस महीने भावनात्मक रूप से कुछ असंतुलन देखने को मिल सकता है लेकिन कई मामलों में भावनात्मक रूप से संतुष्टि भी मिलने के योग बन रहे हैं। यह महीना संबंधों में अच्छी खासी अनुकूलता देने का काम कर सकता है। भले ही कुछ एक संबंधियों को लेकर आप थोड़े से असंतुष्ट रहें लेकिन ज्यादातर संबंधियों के द्वारा आपका सपोर्ट किया जाएगा।

    घर परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। जहां आपकी अपने रिश्‍तेदारों से मुलाकात होने की संभावना है। इस महीने धैर्य के साथ काम करने की आवश्यकता है। धर्य के साथ काम करने की स्थिति में परिणाम काफी अच्छे मिल सकेंगे। विशेषकर साझेदारी में काम करने वाले लोगों को काफी अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। दांपत्य संबंधी मामलों के लिए भी यह महीना काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। प्रेम संबंधों में भी अच्छी खासी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। यात्रा इत्यादि से संबंधित मामलों के लिए भी नवंबर 2024 का महीना अनुकूल रहेगा।

    उपाय: मां दुर्गा के मंदिर में पानी वाले नारियल चढ़ाना शुभ रहेगा।

    बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

    मूलांक 2

    यदि आप किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 2 होगा और मूलांक 2 के लिए नवंबर का महीना क्रमशः 3, 8, 2, 1, 9 और 3 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। इस महीने के ज्यादातर अंक आपके सपोर्ट में हैं। सिर्फ अंक 9 के द्वारा छोटी-मोटी कठिनाइयां हो सकती हैं। उस पर भी यदि आप क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो वह समस्या भी नहीं आएगी।

    धैर्य और शांति के साथ किए गए कामों में सफलता मिलती रहेगी। नवंबर 2024 का महीना सामाजिक कार्यों से जुड़ाव देकर आपको अच्छी सफलता दे सकता है। यह सफलता कार्य क्षेत्र में तो उन्नति देगी ही साथ ही साथ सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने में भी आपकी सोशल एक्टिविटीज फायदेमंद सिद्ध होंगी। अर्थात आप समाज के लिए काम करेंगे और बदले में समाज में आपको प्रतिष्ठा मिलेगी।

    कुछ नई योजनाओं पर भी बात बन सकती है। अर्थात आप नई योजनाओं पर काम भी कर सकते हैं। आपके भाई और मित्र एवं वरिष्ठ इस महीने आपका अच्छा खासा सहयोग कर सकते हैं। यद्यपि कभी कभार मन में आलस्य के भाव रह सकते हैं या कामों में कुछ धीमापन भी देखने को मिल सकता है लेकिन उनसे भी आपको कहीं न कहीं कोई न कोई लाभ मिल जाएगा। क्योंकि धैर्य का फल मीठा होता है। हालांकि, कभी कभार छोटी-मोटी लापरवाही भी धैर्य का रूप धारण करके आपको सफलता दिला सकती है।

    ऐसे में लापरवाह बन जाना उचित नहीं रहेगा बल्कि चौकन्ना रहना है कि आलस्य अधिक न रहे। अर्थात धैर्य के साथ काम करेंगे और ऊर्जावान बने रहेंगे तो परिणामों में अनुकूलता देखने को मिलती रहेगी। घर परिवार और समाज से भी अच्छी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। आर्थिक मामलों में भी आप अच्छा कर सकते हैं। भाई बंधुओं और मित्रों के साथ भी सामान्य तौर पर संबंधों में अनुकूलता देखने को मिलेगी और उन संबंधों से आपका हित भी होगा, इस बात की संभावनाएं मजबूत हो रही हैं।

    उपाय: मंदिर में पीले फलों को चढ़ाना शुभ परिणाम देगा।

    मूलांक 3

    यदि आप किसी महीने की 3,12, 21 या फिर 30 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 3 होगा और मूलांक 3 के लिए नवंबर का महीना क्रमशः 4, 8, 2, 1, 9 और 3 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। इस महीने के ज्यादातर अंक आपके लिए औसत परिणाम देना चाह रहे हैं। कुछ अंक आपके समर्थन में भी हैं लेकिन विशेष अनुकूल बात यह है कि इस महीने कोई भी अंक आपका विरोध नहीं कर रहा है। अतः नवंबर 2024 के महीने में सामान्य तौर पर आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम मिलने चाहिए।

    मार्ग में कोई व्यवधान नजर नहीं आ रहा है। यद्यपि तीन के साथ 4 और 8 जैसे अंकों का प्रभाव कामों में कुछ धीमापन देने का काम कर सकते हैं। अंक 8 का स्वभाव कठिन और असाध्य राह पर ले जाने का होता है। अतः कामों में कुछ मेहनत ज्यादा लग सकती है। अर्थात किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन उस मेहनत से सफलता मिलने की अच्छी खासी उम्मीदें नजर आ रही हैं।

    वैसे तो आप सामान्य तौर पर एक अनुशासित व्यक्ति हैं लेकिन इस महीने अनुशासन में थोड़ी सी कमी देखने को मिल सकती है। बेहतर होगा अनुशासन को बनाए रखें। वरिष्ठों का सम्‍मान करें। बदले में आपको उनका स्नेह और मार्गदर्शन मिलता रहेगा। फलस्वरूप न केवल कामों में बल्कि सामाजिक मामलों में भी आपको अच्छे परिणाम मिलते रहेंगे। इस महीने आपका मैनेजमेंट पार्ट तुलनात्मक रूप से थोड़ा सा कमजोर रह सकता है लेकिन अनुकूल बात यह रहेगी कि उस कमजोरी का कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। फिर भी आपको इस पक्ष पर ध्यान देने की आवश्यकता तो रहेगी ही, क्योंकि इससे आपकी प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। अर्थात सामान्य तौर पर नवंबर 2024 के महीने में आप कठिन मेहनत करते हुए अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। स्वयं को अनुशासित और व्यवस्थित रखने की आवश्यकता रहेगी, क्योंकि ऐसा करने की स्थिति में अनुकूलता बनी रहेगी।

    उपाय: अपने सामर्थ्‍य के अनुसार गरीबों में मूली का पराठा बांटें।

    फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

    मूलांक 4

    यदि आप किसी भी महीने की 4,13, 22 या फिर 31 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 4 होगा और मूलांक 4 के लिए नवंबर का महीना क्रमशः 5, 8, 2, 1, 9 और 3 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि इस महीने ज्यादातर अंक आपके साथ पूर्ण रूप से समर्थन करते हुए नज़र नहीं आ रहे हैं। इस महीने अंक 5 आपके समर्थन में है जबकि 3 और 9 से आपको औसत परिणाम मिल सकते हैं। वहीं 1 और 8 आपके विरुद्ध परिणाम दे सकते हैं। इसलिए नवंबर 2024 का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है।

    हालांकि, यदि आप धैर्य के साथ काम करेंगे और अनुभवी लोगों से राय मशवरा करके काम करेंगे तो परिणाम आपके विरुद्ध नहीं होंगे। इस महीने आप कुछ चीजों में परिवर्तन करने की भी सोच सकते हैं। इस काम में अंक 5 का पूरा सहयोग मिलने के कारण आप परिवर्तन करने में सफल भी रह सकते हैं लेकिन बेहतर होगा कि जिस परिवर्तन के लिए आप कोशिश कर रहे हैं, उस परिवर्तन का लाभ ले रहे अनुभवी लोगों से आपको इस संदर्भ में विचार विमर्श कर लेना चाहिए।

    यात्राओं के लिए यह महीना अनुकूल परिणाम दे सकता है। विशेषकर व्यापारिक यात्राएं फायदेमंद रह सकती हैं। यदि आप अपने व्यापार व्यवसाय या कार्यक्षेत्र को और बढ़ाना चाह रहे हैं तो इस मामले में भी नवंबर का महीना आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।

    सामाजिक दायरे को बढ़ाने में भी यह महीना अनुकूल परिणाम दे सकता है। आमोद प्रमोद और मनोरंजन के मामले में भी नवंबर का महीना आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। यानी कि सामान्य तौर पर यह महीना आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। बस कुछ एक सावधानियां रखने की आवश्यकता रहेगी। आवश्यकता से अधिक ऊर्जावान बने रहना, आसपास के लोगों में जरूर से ज्यादा चतुर होने का संदेश दे सकता है। अर्थात लोग यह मान सकते हैं कि आप ओवर स्मार्ट बन रहे हैं। अतः इससे बचना जरूरी रहेगा। वहीं एकदम से आलसी भी नहीं होना है।

    यदि आप बैलेंस बनाए रखेंगे; जितनी जरूरत है उतनी स्मार्टनेस दिखाते रहेंगे और समझदारी के साथ काम करते रहेंगे तो इस महीने आप न केवल मनचाहा परिवर्तन कर सकेंगे बल्कि व्यापार व्यवसाय में अच्छा लाभ प्राप्त कर सकेंगे। आप अपने सामाजिक और कार्य क्षेत्र के दायरे को भी बढ़ने में कामयाब हो सकेंगे। 

    उपाय: नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

    मूलांक 5

    यदि आप किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 5 होगा और मूलांक 5 के लिए नवंबर का महीना क्रमशः 6, 8, 2, 1, 9 और 3 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि इस महीने के अंक आपको मिले जुले परिणाम दे सकते हैं। कुछ अंक आपके लिए मित्र तो वहीं कुछ शत्रु हैं जबकि कुछ अंक न्यूट्रल से संबंध रखने वाले हैं। इसलिए नवंबर 2024 के महीने में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं।

    वैसे घर गृहस्थी को संभालने में यह महीना आपके लिए मददगार हो सकता है। यद्यपि घर गृहस्थी से जुड़े मामलों को आगे ले जाना थोड़ा सा कठिन लगेगा लेकिन थोडे़ अधिक प्रयास करके आप न केवल इन मामलों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे बल्कि उस सफलता के अच्छे परिणाम भी आपको मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। प्रेम संबंधों के लिए समय औसत होने के बावजूद भी आपके दिल की इच्छा पूरी हो सकेगी। आपकी बातचीत हो सकेगी। कोशिश करने पर मिलना भी संभव हो सकेगा।

    विवाह आदि से संबंधित बातों को आगे बढ़ाने के लिए भी अधिक प्रयास करके बात को आगे बढ़ाया जा सकता है। वैवाहिक जीवन से संबंधित मामलों में भी आपको अनुकूल परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। इस महीने आप पर अंक 8 और 9 का प्रभाव इस बात का संकेत कर रहा है कि बहुत अधिक जल्दबाजी अथवा बहुत अधिक आलस्य या लापरवाही दोनों ही स्थितियों से बचना जरूरी रहेगा, तभी आपको अनुकूल परिणाम मिल सकेंगे।

    कहने का तात्पर्य यह कि इस महीने कुछ सावधानियां को रखकर आप संतोषप्रद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

    उपाय: कन्याओं का पूजन कर उन्हें सुगंधित मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद लें।

    मूलांक 6

    यदि आप किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 6 होगा और मूलांक 6 के लिए नवंबर का महीना क्रमशः 7, 8, 2, 1, 9 और 3 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। इस महीने के ज्यादातर अंक आपके लिए औसत लेवल के परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। सिर्फ एक अंक में पॉजिटिव प्रभाव ज्यादा है तो वहीं एक अंक में नेगेटिव प्रभाव ज्यादा है। इस तरह से यहां से भी औसत लेवल के परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। बाकी सभी अंक आपको औसत सपोर्ट कर सकेंगे। इसलिए आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलते रहेंगे।

    आपके कामों में कोई बहुत बड़ा व्यवधान भी नहीं आएगा। तो वहीं सहजता से भी कोई काम संपन्न नहीं हो पाएगा। अर्थात मेहनत करेंगे और कुछ अधिक प्रयास करेंगे तभी आपको सफलता मिल सकेगी।

    इस महीने आपको कुछ ऐसे लोगों के वास्तविक स्वभाव का पता लग सकता है जिनके भरोसे आप अपने महत्वपूर्ण कामों को छोड़ देते थे। अर्थात् इस महीने आपको पता चल सकेगा कि वास्तव में आपका कौन सा व्यक्ति हितैषी है और कौन सा व्यक्ति सिर्फ और सिर्फ हितैषी होने का दिखावा कर रहा है। धर्म कर्म और आध्यात्म से जुड़े मामलों में भी यह महीना आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।

    इस महीने किसी भी मामले में आप ठगी का शिकार न हों, इस बात को लेकर आपका जागरूक और चौकन्ना रहना भी जरूरी रहेगा। अर्थात आपकी जागरूकता, आपका नुकसान होने से बचाएगी। बाकी आपको वास्तविकता का अनुभव तो हो ही जाएगा।

    उपाय: गणेश जी को मोदक चढ़ाना शुभ रहेगा।

    मूलांक 7

    यदि आप किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 7 होगा और मूलांक 7 के लिए नवंबर का महीना क्रमशः 8, 8, 2, 1, 9 और 3 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि इस महीने के ज्यादातर अंक आपके पक्ष में हैं, वही दो अंक आपके विरोध में भी हैं। इसलिए इस महीने आप सामान्य तौर पर औसत से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। विशेषकर आर्थिक मामले में यह महीना आपको कुछ शानदार रिजल्ट दे सकता है। यह महीना आपको यथार्थ का अनुभव तो कराएगा ही कराएगा व्यापार व्यवसाय से जुड़े मामलों में भी सफलता मिलेगी।

    इस महीने आप पूरी तरह से प्रैक्टिकल स्वभाव के रहेंगे। इसलिए व्यापारिक सौदों में आप अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। ऐसा भी हो सकता है कि इस महीने आप कोई नया प्रयोग करने की भी सोचें। पुराने तौर तरीकों को बदल कर नए तरीके से काम करना शुरू करें अथवा पुराने बिज़नेस को छोड़कर नए बिज़नेस की ओर भी आप रुख कर सकते हैं।

    इस महीने आपको थोड़ा सा आलसी होने से बचने की जरूरत रहेगी। हालांकि इस महीने आप बहुत सारे लोगों को संदेह की नज़रों से देखने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन इस महीने कुछ सार्थक लोगों से भी आपकी भेंट वार्ता हो सकती है और उनसे मिलकर आप अपने कार्यक्षेत्र या सामाजिक मामलों से संबंधित कुछ अच्छे निर्णय भी ले सकते हैं।

    उपाय: गरीब और ज़रूरतमंद लोगों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार कंबल दान करें।

    पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट 

    मूलांक 8

    यदि आप किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 8 होगा और मूलांक 8 के लिए नवंबर का महीना क्रमशः 9, 8, 2, 1, 9 और 3 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। इस महीने अंक 1 को छोड़कर ज्यादातर अंक आपके लिए औसत परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। साथ ही साथ अंक 3 तुलनात्मक रूप से आपका बेहतर सपोर्ट कर सकता है। इसलिए इस महीने आप काफी हद तक अपने प्रयासों में सफल होते हुए देखे जा सकेंगे।

    हालांकि, शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही साथ पिता से संबंधित मामलों में भी सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। पिता का आदर करें। साथ ही साथ अन्य वरिष्ठ लोगों को भी पूरा सम्मान देना जरूरी रहेगा। शासन प्रशासन से जुड़े हुए किसी व्यक्ति से उलझना ठीक नहीं रहेगा। इन सावधानियां को अपनाने की स्थिति में आप ज्यादातर मामलों में काफी अच्छा कर सकेंगे।

    हालांकि, इस महीने आपका मैनेजमेंट का क्षेत्र काफी अच्छा रहेगा। फलस्वरूप आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आप अपने पुराने पड़े हुए कामों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं और आपको उस कोशिश में सफलता भी मिल सकती है। बिखरे पड़े हुए काम हों या बिखरी पड़ी हुई चीजें; साथ ही साथ बिखरे हुए संबंधों को सहेजने का काम भी इस महीने आप कर सकते हैं। मन को शांत रखना जरूरी रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर आक्रोशित होने से बचना भी जरूरी रहेगा। यदि आप इन कुछ सावधानियां को अपनाते हैं तो आप अपनी कार्यशैली से इस महीने न केवल कार्य क्षेत्र में बल्कि सामाजिक और व्यक्तिगत संबंधों में भी अच्छा कर सकेंगे।

    उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    मूलांक 9

    यदि आप किसी भी महीने की 9,18 या फिर 27 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 9 होगा और मूलांक 9 के लिए नवंबर का महीना क्रमशः 1, 8, 2, 1, 9 और 3 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। वैसे तो इस महीने के ज्यादातर अंक आपके लिए औसत परिणाम दे रहे हैं लेकिन अनुकूल बात यह है कि इस महीने कोई भी अंक आपसे शत्रुवत रिश्ता नहीं रख रहा है। यही कारण है कि आप अपनी ताकत और ऊर्जा का सही इस्तेमाल करके विभिन्न मामलों में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

    शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में इस महीने आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। कोर्ट कचहरी से संबंधित कामों में भी अनुकूल परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ठेकेदारी इत्यादि से संबंधित काम करने वाले लोग इस महीने अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यात्राओं के लिए भी महीना अनुकूल है। सार्थक और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के माममों में भी यह महीना आपके लिए मददगार बन सकता है। यदि आप काफी दिनों से नए कामों की शुरुआत की योजना बना रहे थे तो इस महीने अधिक प्रयास करके देखिए; नए काम की शुरुआत संभव हो सकेगी। सामाजिक कार्यों के लिए भी नवंबर 2024 का महीना अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। इस महीने आपको पद प्रतिष्ठा व सम्मान मिलने की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं।

    उपाय: नियमित रूप से सूर्य देव को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाना हितकर रहेगा।

    सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

    हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

    प्रश्‍न 1. मूलांक 2 के स्‍वामी ग्रह कौन हैं?

    उत्तर. इस मूलांक के स्‍वामी चंद्रमा हैं।

    प्रश्‍न 2. मूलांक 8 के लिए नवंबर कैसा रहेगा?

    उत्तर. इन्‍हें इस महीने औसत परिणाम प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है।

    प्रश्‍न 3. मूलांक 5 को नवंबर में कैसे परिणाम मिलेंगे?

    उत्तर. इन्‍हें मिलेजुले परिणाम प्राप्‍त होंगे।

    The post मासिक अंक फल नवंबर 2024: इस महीने इन मूलांक वालों को मिलेगी सुख-समृद्धि! appeared first on AstroSage Blog.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article5 साल बाद चाईनीज़ झालर से मुक्त हुए सारणी जलाशय पर फिर लौटेंगे मछुआरे
    Next Article टैरो मासिक राशिफल 2024: त्योहारों से सजा नवंबर का महीना किन राशियों के लिए रहेगा शुभ?

    Related Posts

    मंगल का कर्क राशि में गोचर: देश-दुनिया और स्‍टॉक मार्केट में आएंगे उतार-चढ़ाव!

    April 1, 2025

    रामनवमी और हनुमान जयंती से सजा अप्रैल का महीना, इन राशियों के सुख-सौभाग्य में करेगा वृद्धि

    April 1, 2025

    बुध का मीन राशि में उदय होने से, सोने की तरह चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य!

    March 31, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.