Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Satya Hindi News Bulletin। 09 मई, दिनभर की ख़बरें
    • जम्मू में फिर ब्लैकआउट, सायरन की गूंज, भारत ने ड्रोन मार गिराए
    • पाकिस्तान में खलबली, भारत की सैन्य कार्रवाई से अपने F-16 लड़ाकू विमानों की जगह बदली
    • भारतीय सेना की एल-70 तोप छुड़ा रही दुश्मन के छक्के, पाकिस्तान के लिए फिर काल बनी बोफोर्स
    • पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन से भारतीय शहरों को निशाना बनाया, सब नाकाम: केंद्र
    • भारत-पाक तनाव के बीच फ़र्ज़ी ख़बरों से उन्मादी माहौल क्यों बना रहे एंकर?
    • जम्मू पर मिसाइल हमला नाकाम, ब्लैकआउट हुआ
    • भारत-पाक के बीच ड्रोन हमले की गूंज; आख़िर ये ड्रोन चीज क्या है?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » राष्ट्रपति, पीएम, विपक्ष के नेता ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, 7 दिन का शोक
    भारत

    राष्ट्रपति, पीएम, विपक्ष के नेता ने दी मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, 7 दिन का शोक

    By December 27, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्र सरकार ने सात दिन का शोक घोषित किया है और शुक्रवार को होने वाले सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

    सभी दलों के नेताओं ने मनमोहन सिंह के निधन को देश के लिए क्षति बताया और उन्हें देश के सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक बताया। भारत के 14वें प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को देश के आर्थिक सुधारों का वास्तुकार माना जाता है। अपने कार्यकाल के दौरान वे जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बाद भारतीय इतिहास में तीसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बने।

    राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मनमोहन सिंह उन दुर्लभ राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में समान रूप से सहजता से काम किया। उन्होंने कहा, ‘सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को सुधारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। मैं भारत के सबसे महान सपूतों में से एक को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।’

    प्रधानमंत्री मोदी ने मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वे एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर अपनी गहरी छाप छोड़ी। संसद में उनके हस्तक्षेप भी बहुत ही व्यावहारिक थे। हमारे प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किए।’

    मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में पूर्व पीएम के साथ अपनी मुलाकातों की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी मनमोहन सिंह के साथ नियमित बातचीत होती थी। मोदी ने कहा, ‘हम शासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श करते थे। उनकी बुद्धिमत्ता और विनम्रता हमेशा दिखाई देती थी।’ उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं मनमोहन सिंह के परिवार, उनके दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं।

    कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘मनमोहन सिंह जी ने बहुत ही बुद्धिमत्ता और ईमानदारी के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने पूरे देश को प्रेरित किया। श्रीमती कौर और उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ। मैंने एक मार्गदर्शक खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।’

     - Satya Hindi

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। धनखड़ ने उन्हें ‘एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बताया जिन्होंने भारत के आर्थिक परिदृश्य को बदल दिया।’

    धनखड़ ने एक बयान में कहा, ‘पद्म विभूषण से सम्मानित और 1991 में भारत के आर्थिक उदारीकरण के निर्माता, उन्होंने साहसपूर्वक हमारे देश को एक महत्वपूर्ण बदलाव के दौर से गुज़ारा, विकास और समृद्धि के लिए नए रास्ते खोले। भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में मुझे डॉ. सिंह के साथ उनके आवास पर सार्थक, व्यावहारिक बातचीत करने का सौभाग्य मिला। अर्थव्यवस्था की उनकी गहन समझ, सौम्य व्यवहार और भारत की प्रगति के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमेशा मेरी यादों में रहेगी।’ 

    उन्होंने कहा, ‘डॉ. सिंह के निधन से भारत ने एक महान बुद्धिजीवी और उत्कृष्ट राजनेता को खो दिया है। उनकी विरासत हमेशा भारत के विकास पथ का मार्गदर्शन करेगी।’ 

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मनमोहन सिंह के निधन से भारत ने एक दूरदर्शी राजनेता, एक बेदाग ईमानदारी वाला नेता और बेजोड़ कद का अर्थशास्त्री खो दिया है।

    Undoubtedly, history shall judge you kindly, Dr. Manmohan Singh ji!

    With the passing of the Former Prime Minister, India has lost a visionary statesman, a leader of unimpeachable integrity, and an economist of unparalleled stature. His policy of Economic Liberalisation and… pic.twitter.com/BvMZh3MFXS

    — Mallikarjun Kharge (@kharge) December 26, 2024

    खड़गे ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘निस्संदेह, इतिहास आपको दयालुता से आंकेगा, डॉ. मनमोहन सिंह जी!’ खड़गे ने यह भी कहा कि मनमोहन सिंह की आर्थिक उदारीकरण और अधिकार-आधारित कल्याण प्रतिमान की नीति ने करोड़ों भारतीयों के जीवन को गहराई से बदल दिया, दरअसल भारत में एक मध्यम वर्ग का निर्माण किया और करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।

    खड़गे ने कहा, ‘मैं एक आजीवन वरिष्ठ सहयोगी, एक सौम्य बुद्धिजीवी और एक विनम्र आत्मा की क्षति पर शोक व्यक्त करता हूं, जिन्होंने भारत की आकांक्षाओं को मूर्त रूप दिया, जो अटूट समर्पण के साथ रैंकों में ऊपर उठे। मुझे श्रम मंत्री, रेल मंत्री और समाज कल्याण मंत्री के रूप में उनके मंत्रिमंडल का हिस्सा होने पर गर्व है। शब्दों के बजाय काम करने वाले व्यक्ति, राष्ट्र निर्माण में उनका अपार योगदान हमेशा भारतीय इतिहास के पन्नों में अंकित रहेगा।’ खड़गे ने कहा कि भारत के विकास, कल्याण और समावेशिता की नीतियों को आगे बढ़ाने की सिंह की स्थायी विरासत को हमेशा संजोया जाएगा।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर से लेकर देश के वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में डॉ. मनमोहन सिंह ने देश के शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। नड्डा ने सिंह के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘एक दूरदर्शी राजनेता और भारतीय राजनीति के दिग्गज, सार्वजनिक सेवा में अपने उल्लेखनीय करियर के दौरान उन्होंने लगातार दलितों के कल्याण के लिए आवाज उठाई। उनके नेतृत्व ने पार्टी लाइनों के पार प्रशंसा और सम्मान अर्जित किया। श्री मनमोहन सिंह जी की विरासत राष्ट्र निर्माण के लिए पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।’

     - Satya Hindi

    आंध्र प्रदेश के सीएम और टीडीपी अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि सिंह एक बौद्धिक राजनेता थे, जो विनम्रता, ज्ञान और ईमानदारी के प्रतीक थे। उन्होंने कहा, ‘1991 में वित्त मंत्री के रूप में अपने आर्थिक सुधारों से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में अपने नेतृत्व तक उन्होंने देश की अथक सेवा की और लाखों लोगों का उत्थान किया। उनका निधन राष्ट्र के लिए बड़ी क्षति है।’

    सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सत्यनिष्ठ और सौम्य व्यक्तित्व वाले महान अर्थशास्त्री सिंह का निधन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपूरणीय क्षति है।

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। बनर्जी ने कहा, ‘मैं बहुत स्तब्ध और दुखी हूं… मैंने उनके साथ काम किया था और केंद्रीय मंत्रिमंडल में उन्हें बहुत करीब से देखा था। उनकी विद्वता और बुद्धिमत्ता पर सवाल नहीं उठाया जा सकता था और देश में उनके द्वारा शुरू किए गए वित्तीय सुधारों की गहराई को व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है।’

    जद(यू) नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने संदेश में कहा कि सिंह के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का निधन भारतीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBanke Bihari Mandir Rules: नए साल में मथुरा या वृंदावन जाने की प्लानिंग करने से पहले जान लीजिये ये नियम, बाहरी वाहनों पर लगा दिया गया बैन
    Next Article इतिहास आपको याद रखेगा डॉ. मनमोहन सिंह

    Related Posts

    Satya Hindi News Bulletin। 09 मई, दिनभर की ख़बरें

    May 10, 2025

    जम्मू में फिर ब्लैकआउट, सायरन की गूंज, भारत ने ड्रोन मार गिराए

    May 9, 2025

    पाकिस्तान ने 300-400 ड्रोन से भारतीय शहरों को निशाना बनाया, सब नाकाम: केंद्र

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025

    सरकार ने बढ़ाए कपास बीज के दाम, किसान बोले बढ़ती लागत को कम करे

    April 14, 2025

    जल संकट: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में 100% से ज़्यादा हो रहा भूजल दोहन

    April 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में खलबली, भारत की सैन्य कार्रवाई से अपने F-16 लड़ाकू विमानों की जगह बदली

    May 9, 2025

    भारतीय सेना की एल-70 तोप छुड़ा रही दुश्मन के छक्के, पाकिस्तान के लिए फिर काल बनी बोफोर्स

    May 9, 2025

    पाक सांसद ने कहा- हमारा PM मोदी का नाम लेने से डरता है, हमारा PM ही बुजदिल है

    May 9, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.