Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत-पाक के बीच नियंत्रण रेखा का जन्म कैसे हुआ?
    • नए पोप के रूप में रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की
    • भारत-पाकिस्तान तनावः ईरान, सऊदी अरब, यूएस क्यों चाह रहे हैं न हो युद्ध
    • Live ताज़ा ख़बरेंः चंडीगढ़ में हमले के मद्देनज़र सायरन गूंजा, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी
    • वेटिकन में नया नेतृत्व, लेकिन ट्रम्प और वेंस की नीतियों से असहमत हैं पोप लियो
    • US के बाद सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, ‘पाकिस्तान की यात्रा न करें’
    • पाकिस्तान के हमले शुरू, भारत कर रहा नाकाम
    • अमेरिका ने भी अपने नागरिकों और दूतावास के अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की, लाहौर से निकल जाएं अमेरिकी नागरिक
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नयी सीएम, शपथ ग्रहण कल
    भारत

    रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नयी सीएम, शपथ ग्रहण कल

    By February 19, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी। विधायक दल की बैठक के बाद इनके नाम की घोषणा की गई। सीएम पद के दावेदारों में प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता, बांसुरी स्वराज सहित कई लोगों के नाम चल रहे थे। लेकिन आख़िरकार रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी। दिल्ली में बीजेपी ने सुषमा स्वराज के रूप में पहली महिला सीएम दिया था। अब रेखा गुप्ता को इस पद पर चुना गया है। वह दिल्ली की चौथी महिला सीएम होंगी। इनसे पहले आतिशी और शीला दीक्षित दिल्ली की सीएम रहीं।

    8 फरवरी को घोषित विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटों पर स्पष्ट बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है। नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होना है। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग सीट पर आप की बंदना कुमारी और कांग्रेस के प्रवीण कुमार जैन को 29,595 वोटों के अंतर से हराया था। चुनाव नतीजों के दस दिन बाद सीएम का चुनाव हो पाया। नये मुख्यमंत्री की चयन प्रक्रिया की निगरानी के लिए राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था। 

    दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापस आई बीजेपी ने महिला मतदाताओं को लुभाने पर ध्यान केंद्रित किया था। घोषणापत्र में महिलाओं के लिए 2,500 रुपये मासिक सहायता, गर्भवती महिलाओं के लिए 21,000 रुपये और बुजुर्गों के लिए पेंशन का वादा किया गया था। इसने कहा था कि उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना था। बीजेपी के वादे आप से आगे निकलने की कोशिश थे, जिसने तीसरी बार चुनाव जीतने पर महिलाओं को 2,100 रुपये मासिक लाभ देने का वादा किया था।

    कहा जा रहा है कि कई राज्यों में चुनावों को देखते हुए बीजेपी महिलाओं को फोकस कर रही है। कर्नाटक, झारखंड, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में हुए हाल के चुनावों में महिला मतदाताओं ने काफ़ी अहम भूमिका निभाई है। रेखा गुप्ता बीजेपी द्वारा मौजूदा शासित राज्यों में एकमात्री महिला सीएम होंगी।

    सीएम पद पर चुने जाने के बाद पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर को साझा करते हुए रेखा गुप्ता ने लिखा है, ‘मुझ पर विश्वास कर मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं संकल्प लेती हूं कि दिल्ली के हर नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण से कार्य करूंगी। दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए मैं पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं।’

    मुझ पर विश्वास कर मुख्यमंत्री पद का दायित्व सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं संकल्प लेती हूं कि दिल्ली के हर नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी,… pic.twitter.com/eYM6X6ptzn

    — Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 19, 2025

    रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी की जगह लेंगी। शालीमार बाग से वह पहली विधायक हैं जो सीएम पद पर पहुँचीं।

    कौन हैं रेखा गुप्ता

    भाजपा की अनुभवी नेता रेखा गुप्ता का राजनीतिक करियर छात्र राजनीति से शुरू हुआ और उनका राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है। वर्तमान में दिल्ली बीजेपी की महासचिव के रूप में कार्यरत 50 वर्षीय नेता ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से 68,200 वोट हासिल किए।

    पेशे से वकील रेखा गुप्ता की राजनीतिक यात्रा 1996 से 1997 तक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में शुरू हुई। बाद में उन्होंने नगर निगम की राजनीति की ओर रुख किया और 2007 में उत्तरी पीतमपुरा (वार्ड 54) से दिल्ली पार्षद का चुनाव जीता। 2012 में सफलतापूर्वक फिर से चुनाव जीता। पहली बार विधायक बनी गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के मेयर के रूप में भी काम किया है। इससे उनकी प्रशासनिक साख और मजबूत हुई है।

    महिला सीएम पर थी चर्चा

    चुनाव नतीजे घोषित होने के बाद से ही सीएम पद के लिए अलग-अलग नामों पर चर्चा हो रही थी। लेकिन सबसे ज़्यादा इसपर कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी इस बार दिल्ली को महिला मुख्यमंत्री दे सकती है। बीजेपी की चार महिला विधायकों- रेखा गुप्ता, नीलम पहलवान, पूनम शर्मा और शिखा रॉय के अलावा बांसुरी स्वराज को इस दौड़ में आगे माना जा रहा था। इसके साथ ही बनिया समुदाय के फ़ैक्टर पर भी कयास लगाया जा रहा था।

    महिला उम्मीदवारों के अलावा दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के लिए कई अन्य नामों पर भी चर्चा हो रही थी। बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री साहेब सिंह वर्मा के बेटे परवेश वर्मा, पूर्व दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय, वरिष्ठ नेता विजेंद्र गुप्ता, आशीष सूद, पवन शर्मा के नामों पर कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन इन सभी नामों में रेखा गुप्ता का नाम सबपर भारी पड़ा।

    (इस रिपोर्ट का संपादन अमित कुमार सिंह ने किया है।)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा: विधानसभा हारने के बाद नगर निकाय चुनाव में क्या करेगी कांग्रेस?
    Next Article US में अडानी पर कार्रवाई तेज़, अब क्या करेंगे मोदी?

    Related Posts

    भारत-पाक के बीच नियंत्रण रेखा का जन्म कैसे हुआ?

    May 9, 2025

    भारत-पाकिस्तान तनावः ईरान, सऊदी अरब, यूएस क्यों चाह रहे हैं न हो युद्ध

    May 9, 2025

    Live ताज़ा ख़बरेंः चंडीगढ़ में हमले के मद्देनज़र सायरन गूंजा, दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी

    May 9, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025

    सरकार ने बढ़ाए कपास बीज के दाम, किसान बोले बढ़ती लागत को कम करे

    April 14, 2025

    जल संकट: मध्य प्रदेश के 6 जिलों में 100% से ज़्यादा हो रहा भूजल दोहन

    April 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    नए पोप के रूप में रॉबर्ट प्रीवोस्ट के नाम की घोषणा फ्रांस के कार्डिनल डोमिनिक माम्बरटी ने की

    May 9, 2025

    US के बाद सिंगापुर ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, ‘पाकिस्तान की यात्रा न करें’

    May 8, 2025

    अमेरिका ने भी अपने नागरिकों और दूतावास के अधिकारियों के लिए एडवाइजरी जारी की, लाहौर से निकल जाएं अमेरिकी नागरिक

    May 8, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.