
Prime Minister Narendra Modi (Photo: Social Media)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर ‘Poor Lady’ वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री ने इसे राष्ट्रपति का अपमान करार देते हुए कांग्रेस के शाही परिवार पर निशाना साधा। मोदी ने कहा, “आज फिर से देश ने कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार देखा। शाही परिवार के एक सदस्य ने आदिवासी बेटी को बोरिंग भाषण देने वाला कहा, जबकि दूसरी सदस्य तो इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए राष्ट्रपति जी को ‘Poor Thing’ कह दिया।” पीएम मोदी ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस का यह बयान उनकी असंवेदनशीलता और आदिवासी समुदाय के प्रति असम्मान को दर्शाता है।
कांग्रेस और आपदा दोनों अहंकार की पराकाष्ठा के प्रतीक हैं। ये AAP-दा वाले खुद को दिल्ली का मालिक बताते हैं। तो वहीं कांग्रेस वाले खुद को देश का मालिक समझते हैं।कांग्रेस के शाही परिवार का अहंकार आज देश ने फिर देखा है। आज हमारी सम्मानीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद को संबोधित किया। उन्होंने देशवासियों की उपलब्धियों के बारे में बताया, विकसित भारत के विजन के बारे में बताया। हिंदी उनकी मातृभाषा नहीं है, फिर भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन भाषण दिया, लेकिन कांग्रेस का शाही परिवार उनके अपमान पर उतर आया है। शाही परिवार के एक सदस्य ने कहा कि आदिवासी बेटी ने बोरिंग भाषण दिया। दूसरी सदस्य तो इससे भी एक कदम आगे बढ़ गई। उन्होंने राष्ट्रपति जी को poor thing कहा, गरीब कहा, चीज कहा, थकी हुई कहा। ये देश के आदिवासी भाई-बहनों का अपमान है।