Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » शेयर बाज़ार धड़ाम, सेंसेक्स में निवेशकों के 7.46 लाख करोड़ रुपये डूबे!
    भारत

    शेयर बाज़ार धड़ाम, सेंसेक्स में निवेशकों के 7.46 लाख करोड़ रुपये डूबे!

    By February 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शेयर बाज़ार में शुक्रवार को ख़ून-ख़राबा मच गया। सेंसेक्स में दोपहर तक 1300 से ज़्यादा अंकों की गिरावट आई। यानी सेंसेक्स क़रीब 1.85 फ़ीसदी नीचे गिर गया। सेंसेक्स में क़रीब 1000 अंकों की गिरावट का ही मतलब है कि निवेशकों की संपत्ति 7.46 लाख करोड़ रुपये घट गई। निफ़्टी में भी 400 से ज़्यादा अंकों यानी 1.86 फ़ीसदी की गिरावट आई है।

    शेयर बाज़ार में यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ की धमकियों और भारत में तीसरी तिमाही के जीडीपी के आँकड़े जारी होने की संभावना के बीच आई है। इस बीच अन्य एशियाई शेयर बाज़ारों में भी कमजोरी रही। हालाँकि, इसके अलावा भी कई और कारण हैं जिनकी वजह से बाज़ार धड़ाम गिरा है। इनमें भारतीय बैंकों की आय में कमी होना, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और एफ़आईआई का भारत से चीन की ओर जाना शामिल हैं।

    एफ़आईआई की बिकवाली

    रिपोर्टें हैं कि सितंबर महीने में बाजार के शिखर पर पहुँचने के बाद से विदेशी संस्थागत निवेशकों यानी एफ़आईआई ने क़रीब 25 अरब डॉलर की निकासी की है। यह तब हुआ जब शेयर बाज़ार में उच्च मूल्यांकन और अर्थव्यवस्था के धीमा होने की चिंताएँ हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय शेयर बाजार में एफआईआई की बिकवाली लगातार जारी है। जनवरी में एक्सचेंजों के माध्यम से 81,903 करोड़ रुपये के शेयर बेचने के बाद एफआईआई ने इस महीने 21 फरवरी तक 30,588 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

    टैरिफ़ वार

    एफ़आईआई की लगातार निकासी के बीच ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ़ बढ़ाने की चेतावनी से बाज़ार सहम गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘शेयर बाजार अनिश्चितता को पसंद नहीं करते और ट्रंप के अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से अनिश्चितता बढ़ रही है।’

    उन्होंने कहा, ‘ट्रम्प द्वारा टैरिफ की घोषणाओं का बाजार पर प्रभाव पड़ रहा है, तथा चीन पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत टैरिफ की ताज़ा घोषणा बाजार के इस रवैये की पुष्टि करती है। ट्रम्प अपने राष्ट्रपति पद के शुरुआती महीनों का इस्तेमाल टैरिफ से देशों को धमकाने तथा उसके बाद अमेरिका के मुताबिक़ समझौता करने के लिए बातचीत करने में करेंगे।’

     - Satya Hindi

    डॉलर की मज़बूती

    एक और कारण यह है कि अमेरिकी डॉलर अन्य मुद्राओं के मुकाबले कई सप्ताह के शिखर के क़रीब अपनी स्थिति बनाए हुए है। शुक्रवार को छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर इंडेक्स 107.35 पर पहुंच गया। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह मजबूती भारत जैसे उभरते बाजारों के लिए मुश्किलें खड़ी करती है, विदेशी निवेश की लागत बढ़ाती है और इक्विटी को बाहर जाने पर मजबूर करती है। 

    जापान में महंगाई

    आर्थिक मामलों के जानकारों का कहना है कि जापान में महंगाई भी एक चिंता का विषय है। हाल के आंकड़ों से पता चला है कि टोक्यो में कोर महंगाई फरवरी में एक साल पहले की तुलना में 2.2 प्रतिशत बढ़ी है। हालाँकि कोर महंगाई चार महीनों में पहली बार धीमी हुई, लेकिन यह बैंक ऑफ जापान के 2 प्रतिशत लक्ष्य से काफी ऊपर रही। जानकारों का कहना है कि इसने निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया।

    जीडीपी का आँकड़ा

    चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे शुक्रवार को जारी किए जाने वाले हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.2-6.3 प्रतिशत रहने की संभावना है। कमजोर शहरी उपभोग और रियल एस्टेट गतिविधियों में नरमी के कारण आर्थिक वृद्धि में कमी आने की संभावना है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए के अनुसार, दिसंबर तिमाही में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 

    (इस रिपोर्ट का संपादन अमित कुमार सिंह ने किया है।)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleUSAID के तहत दुनिया के देशों को दिए जाने वाले 723 मिलियन डॉलर की रकम को खत्म
    Next Article Pachmarhi Tourist Places: प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांचक गतिविधियों का लुत्फ उठाएं पचमढ़ी में, बेहद कम बजट में बेस्ट डेस्टिनेशन प्लेस है ये

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.