Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रम्प ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का एडमिशन रोका
    • मोरारजी देसाई को क्यों मिला था पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान?
    • क्या मोदी बदल गए हैं? समर्थक भी पूछने लगे हैं सवाल!
    • Shravasti News: संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा श्रावस्ती पहुंची, स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा के राष्टृवाद को बताया ढकोसला, भाजपाईयों ने सिरसिया में निकाली तिरंगा यात्रा
    • क्या पाकिस्तान ने मोरारजी देसाई पर दांव खेला?
    • मोदी बोले: दिमाग ठंडा है लेकिन रगों में सिंदूर बहता है
    • काशी का चमत्कारी बैंक: यहाँ मनोकामना पूरी करने के लिए लेना होता है राम नाम का लोन, लाल बहादुर शास्त्री की माता जी भी ले चुकी हैं कर्ज
    • फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर, क्या यह शहबाज सरकार के लिए खतरे की घंटी है?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » संसदः अमित शाह ने अंबेडकर पर ऐसा क्या बोला जो हंगामा मच गया?
    भारत

    संसदः अमित शाह ने अंबेडकर पर ऐसा क्या बोला जो हंगामा मच गया?

    By December 18, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    संसद के दोनों सदनों की शुरुआत बुधवार 18 दिसंबर 2024 को हंगामे से हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार 17 दिसंबर को संविधान पर भाषण देने के दौरान बाबा साहब अंबेडकर को लेकर कुछ बातें कहीं। कांग्रेस की ओर से मंगलवार को ही टोकाटाकी की गई लेकिन कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने बुधवार को इस पर चर्चा के लिए नोटिस दिया और अमित शाह से माफी की मांग की। दोनों सदनों में जब चर्चा की अनुमति नहीं मिली तो विपक्ष ने नारेबाजी की। भाजपा की ओर से मंत्री किरण रिजिजू ने सफाई देने की कोशिश की। सदन 2 बजे तक स्थगित कर दिया गया। लेकिन यह जानना ज्यादा महत्वपूर्ण है कि आखिर अमित शाह ने क्या कहा था।

    Open Letter to Union Home Minister Amit Shah

    Shri Amit Shah avare,

    First, let me congratulate you for finally speaking the truth by openly revealing the BJP’s real opinion about Dr. Babasaheb Ambedkar. Your statement in Parliament (18-12-2024) didn’t surprise us; we already… pic.twitter.com/zjxDHEugwb

    — Siddaramaiah (@siddaramaiah) December 18, 2024

    मंगलवार को संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा में दो दिवसीय चर्चा के समापन पर अमित शाह ने अपने संबोधन में कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए अंबेडकर का नाम लेना ‘फैशन’ बन गया है। फिर  उन्होंने कहा, “अगर उन्होंने इतनी बार अंबेडकर की जगह भगवान का नाम लिया होता तो उन्हें 7 जन्मों के लिए स्वर्ग मिल जाता।”

    इस मुद्दे पर राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस देने वाले कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा- संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर चर्चा के दौरान, गृह मंत्री ने डॉ. अंबेडकर के महत्व को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि कांग्रेस पार्टी के लिए उनका नाम बार-बार लेना एक “फैशन” बन गया है। शाह ने यह कहकर डॉ. अंबेडकर के महान योगदान को तुच्छ कर दिया। यह निंदनीय बयान एक प्रयास है भारतीय संविधान का मसौदा तैयार करने में डॉ. अंबेडकर की महत्वपूर्ण भूमिका को कमजोर करने का। ऐसा संविधान जो सभी नागरिकों, विशेषकर हाशिए पर रहने वाले समुदायों के लिए समानता, न्याय और सम्मान की गारंटी देता है।

     

    अमित शाह ने जब सदन में यह बयान मंगलवार को दिया था तो नेता विपक्ष राहुल गांधी ने फौरन ही इसका जवाब दिया। राहुल गांधी ने अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा, जो लोग मनुस्मृति में विश्वास करते हैं उन्हें निश्चित रूप से अंबेडकर जी से समस्या होगी।

    संसद जब बुधवार को शुरू हुई तो विपक्ष इस मुद्दे पर आक्रामक नजर आया। अमित शाह से माफी की मांग को लेकर संसद के दोनों सदनों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। विपक्षी सांसदों ने शाह के खिलाफ नारे लगाए और आरोप लगाया कि संविधान पर बहस के दौरान राज्यसभा में उनकी टिप्पणी से पता चलता है कि भाजपा और आरएसएस नेताओं के मन में बीआर अंबेडकर के लिए “बहुत नफरत” है। विपक्षी सांसदों के विरोध के बीच संसद के दोनों सदनों को दोपहर 2 बजे तक के लिए निलंबित कर दिया गया।

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि शाह द्वारा बीआर अंबेडकर के “अपमान” ने फिर से साबित कर दिया है कि भाजपा और उसके वैचारिक अभिभावक आरएसएस “तिरंगे के खिलाफ” थे और “अशोक चक्र का विरोध” करते थे।

    भगवान से कम नहीं अंबेडकरः खड़गे

    खड़गे ने कहा- “वे संविधान की जगह मनुस्मृति लागू करना चाहते थे। बाबा साहब अंबेडकर ने ऐसा नहीं होने दिया, इसलिए वे उनसे इतनी नफरत करते हैं। मोदी सरकार के मंत्रियों को समझना चाहिए कि मेरे जैसे करोड़ों लोगों के लिए बाबा साहब भगवान से कम नहीं हैं। वो दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और गरीबों के लिए एक मसीहा हैं।”

    अमित शाह के भाषण के एक हिस्से का वीडियो साझा करते हुए, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “केवल संविधान से घृणा करने वाला व्यक्ति ही बाबा साहेब का अपमान कर सकता है। आरएसएस के लोग बाबासाहेब के नाम से इतनी नफरत क्यों करते हैं”

    बीजेपी ने कांग्रेस के आरोप को खारिज कर दिया है। रिजिजू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा है, “अमित शाह जी इस बात का जिक्र कर रहे थे कि कैसे कांग्रेस डॉ. बी.आर. अंबेडकर के नाम का दुरुपयोग करती रही लेकिन उनका अपमान किया और कभी उनके आदर्शों का पालन नहीं किया।”

    माफ़ी माँगो- माफ़ी माँगो, अमित शाह माफ़ी माँगो

    बाबा साहब का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

    📍विपक्ष का प्रदर्शन – संसद परिसर, नई दिल्ली pic.twitter.com/fksslK6Yug

    — Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) December 18, 2024

    इस मुद्दे पर संसद परिसर में विपक्ष ने प्रदर्शन भी किया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAyodhya Ramlala Park: बेहद खूबसूरत होगा अयोध्या का रामलला पार्क, बेहद भव्य और अत्याधुनिक सुविधाओं से होगा लैस
    Next Article UP Congress Protest: लखनऊ में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कार्यकर्ता पुलिस हिरासत में, प्रभारी अविनाश पांडे नजरबंद

    Related Posts

    ट्रम्प ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का एडमिशन रोका

    May 23, 2025

    मोरारजी देसाई को क्यों मिला था पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान?

    May 22, 2025

    क्या मोदी बदल गए हैं? समर्थक भी पूछने लगे हैं सवाल!

    May 22, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.