Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • The story of the name Bihar: बिहार नाम एक बौद्ध विहारों से ‘बिहार’ बनने तक की दिलचस्प कहानी
    • Banaras Street Food: देव दीपावली के लिए गए हैं बनारस? इन 12 चीजों को खाए बिना लौटने की ना करें गलती
    • Rajgir Budget Trip Under ₹1000: सिर्फ ₹1000 में राजगीर का सफर, जहां रहना-खाना भी फ्री
    • Banaras Sasta Hotel: देव दीपावली पर जा रहें बनारस, इन होटलों में ठहरे, पड़ेगा बजट में
    • Hidden Lakes in India: सर्द हवाओं संग भारत की छिपी झीलों का जादुई सफर
    • ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!
    • Top 6 Maggic Train Journey: भारत की टॉप 6 मैजिक ट्रेन जर्नी, जिंदगी में एक बार जरूर लें आनंद
    • Varanasi Budget Stay: वाराणसी में देव दीपावली पर इन धर्मशालाओं में रुकें, वो भी बेहद कम खर्च में
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » सत्ता का रसूख या आदतन मजबूर! भाजपा नेताओं को क्यों सवार अश्लीलता; लिस्ट में बड़े-बड़े नाम
    राजनीति

    सत्ता का रसूख या आदतन मजबूर! भाजपा नेताओं को क्यों सवार अश्लीलता; लिस्ट में बड़े-बड़े नाम

    Janta YojanaBy Janta YojanaMay 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    BJP Leaders Obscenity

    BJP Leaders Obscenity

    Obscenity by BJP Leaders: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इन दिनों अपने नेताओं की आपत्तिजनक गतिविधियों को लेकर विवादों में घिरी हुई है। सत्ता में रहते हुए पार्टी के कई पदाधिकारियों के अश्लील वीडियो सामने आने के बाद न सिर्फ संगठन की साख पर सवाल उठे हैं, बल्कि पार्टी की कथनी और करनी को लेकर भी आलोचना तेज हो गई है। महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सख्त रुख अपनाने का दावा करने वाली भाजपा के कई नेता खुद गंभीर आरोपों में घिरते नजर आ रहे हैं।

    गोंडा, उत्तर प्रदेश: जिलाध्यक्ष पर अश्लीलता का आरोप

    उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वे एक महिला कार्यकर्ता के साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा है। अमर किशोर ने इस पूरे मामले को विपक्ष की साजिश बताया है, जबकि स्थानीय कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बताया है।

    बलिया, यूपी: भाजपा नेता शादी समारोह में अशोभनीय व्यवहार करते दिखे

    बलिया जिले में रसड़ा चीनी मिल के चेयरमैन और भाजपा के वरिष्ठ नेता बब्बन सिंह रघुवंशी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे एक विवाह समारोह के दौरान महिला डांसर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। मामले ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। बब्बन सिंह ने आरोप लगाया है कि यह वीडियो उनके विरोधी खेमे, खासकर बांसडीह विधायक केतकी सिंह के समर्थकों द्वारा फैलाया गया है। हालांकि, केतकी सिंह ने सभी आरोपों को खारिज किया है।

    मंदसौर, मध्य प्रदेश: भाजपा नेता का वीडियो बना गिरफ्तारी की वजह

    मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में भाजपा नेता मनोहरलाल धाकड़ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक महिला के साथ कार में आपत्तिजनक हालत में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे से रिकॉर्ड हुआ है और यह 13 मई 2025 का है। वीडियो वायरल होते ही पार्टी में खलबली मच गई और स्थानीय नेताओं ने धाकड़ से दूरी बना ली। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

    सतना, एमपी: महिला से बदसलूकी के आरोप में पूर्व जिलाध्यक्ष निष्कासित

    मध्य प्रदेश के सतना जिले में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा पर एक महिला ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। महिला का दावा है कि शर्मा चाय पीने के बहाने घर आए और गलत इरादे से व्यवहार करने लगे। शिकायत के साथ महिला ने वाट्सएप चैट के स्क्रीनशॉट भी पुलिस को सौंपे। पार्टी हाईकमान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया।

    उदयपुर, राजस्थान: होटल रूम में महिला के साथ वीडियो में दिखे भाजपा नेता

    राजस्थान के उदयपुर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष नत्थे खान पठान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक होटल के कमरे में महिला के साथ शराब पीते और अभद्र हरकतें करते दिख रहे हैं। यह वीडियो सामने आते ही भाजपा की प्रदेश इकाई ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नत्थे खान को उनके पद से निलंबित कर दिया।

    सवालों के घेरे में पार्टी की साख

    लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने भाजपा की उस छवि को नुकसान पहुंचाया है, जिसमें वह महिलाओं की सुरक्षा और नैतिक मूल्यों की रक्षा का दावा करती रही है। विपक्ष इन घटनाओं को लेकर हमलावर है, जबकि पार्टी के लिए अब यह चुनौती बन गया है कि वह संगठन के भीतर ऐसे तत्वों पर कैसे लगाम लगाए

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअली खान महमूदाबादः पढ़े-लिखे मुसलमानों से उन्हें इतनी नफरत क्यों है
    Next Article मैसूर पाक मिठाई की कहानी! जो आज एक विवाद का मुद्दा बन गई है, आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.