Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Live खबरेंः पाकिस्तान ने इंडिगो की फ्लाइट लाहौर में नहीं उतरने दिया
    • ट्रम्प ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का एडमिशन रोका
    • मोरारजी देसाई को क्यों मिला था पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान?
    • क्या मोदी बदल गए हैं? समर्थक भी पूछने लगे हैं सवाल!
    • Shravasti News: संविधान सम्मान व जनहित हुंकार यात्रा श्रावस्ती पहुंची, स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा के राष्टृवाद को बताया ढकोसला, भाजपाईयों ने सिरसिया में निकाली तिरंगा यात्रा
    • क्या पाकिस्तान ने मोरारजी देसाई पर दांव खेला?
    • मोदी बोले: दिमाग ठंडा है लेकिन रगों में सिंदूर बहता है
    • काशी का चमत्कारी बैंक: यहाँ मनोकामना पूरी करने के लिए लेना होता है राम नाम का लोन, लाल बहादुर शास्त्री की माता जी भी ले चुकी हैं कर्ज
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » सरकार ने मनमोहन स्मारक के लिए जमीन क्यों दी, अंतिम संस्कार थोड़ी देर में
    भारत

    सरकार ने मनमोहन स्मारक के लिए जमीन क्यों दी, अंतिम संस्कार थोड़ी देर में

    By December 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    केंद्र की मोदी सरकार ने काफी नानुकर के बाद मनमोहन स्मृति के लिए जमीन देने पर सहमत हो गई है। इसकी जानकारी शुक्रवार देर रात मीडिया को दी गई। इससे पहले सरकार पूर्व प्रधानमंत्री के स्मृति स्थल के लिए जमीन देने में आनाकानी कर रही थी। इस बीच डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार 28 दिसंबर को किया जा रहा है। उनकी अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से निकलेगी, जिसका नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे। 

    समझा जाता है कि मोदी सरकार ने तमाम चर्चा के बाद मनमोहन स्मारक के लिए जमीन देने पर सहमति जताई। मनमोहन के प्रशंसक दुनियाभर में हैं। जिस तरह से उनके लिए शोक संदेश प्राप्त हुए, उसे मोदी सरकार ने संज्ञान में लिया। जमीन न देने की स्थिति में बीजेपी को सिखों की ओर से जबरदस्त विरोध की आशंका भी थी। मोदी जिस तरह से मनमोहन के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं, उससे लग रहा था कि सरकार मनमोहन स्मारक के लिए जमीन नहीं देगी। लेकिन जब केंद्र सरकार अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति के लिए जमीन दे चुकी हो तो वो किस मुंह से मनमोहन के लिए जमीन देने से मना करती। 

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुक्रवार रात कहा कि सरकार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी और इस बारे में उनके परिवार और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सूचित कर दिया गया है।

    ”पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह के स्मारक के संबंध में मामले के तथ्य” शीर्षक से देर रात जारी विज्ञप्ति में मंत्रालय ने कहा कि सरकार को कांग्रेस प्रमुख से सिंह के स्मारक के लिए जगह आवंटित करने का अनुरोध प्राप्त हुआ।

    कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खड़गे और मनमोहन सिंह के परिवार को बताया कि सरकार स्मारक के लिए जगह आवंटित करेगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि इस बीच, दाह संस्कार और अन्य औपचारिकताएं हो सकती हैं क्योंकि एक ट्रस्ट बनाना होगा और उसे जगह आवंटित करनी होगी।

    सिंह, जिन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का नेतृत्व किया था और जिन्हें आर्थिक सुधारों का श्रेय दिया जाता है, का गुरुवार को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह 2004 से 2014 के बीच 10 वर्षों तक भारत के प्रधान मंत्री रहे।

    इससे पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा था कि सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए जगह नहीं मिलना देश के पहले सिख प्रधान मंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान है। पार्टी ने यह मुद्दा तब उठाया जब गृह मंत्रालय ने कहा कि सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ शनिवार सुबह 11.45 बजे नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनए साल में बिहार को मिलेगा नया सांताक्लॉज?
    Next Article डॉ. मनमोहन सिंह : वो बागबां बिला शक औरों से अलग था…

    Related Posts

    Live खबरेंः पाकिस्तान ने इंडिगो की फ्लाइट लाहौर में नहीं उतरने दिया

    May 23, 2025

    ट्रम्प ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय छात्रों का एडमिशन रोका

    May 23, 2025

    मोरारजी देसाई को क्यों मिला था पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान?

    May 22, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.