Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत-पाकिस्तान संघर्ष में क्या चीन फायदे में रहा?
    • Nepal Summer Destinations: नेपाल समर डेस्टिनेशन के लिए एक बेहतरीन लो बजट पर्यटन स्थल, धार्मिक, सांस्कृतिक, पर्यटन और रोमांच का अद्भुत संगम
    • Maharastra News: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, NCP नेता छगन भुजबल फिर बने मंत्री
    • पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार
    • ग़ज़ा पर इज़रायली बमबारी, 43 मरे, पहली बार कनाडा, फ्रांस, ब्रिटेन का कड़ा विरोध
    • युद्धविराम में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं, MEA ने संसदीय समिति को बताया
    • Satya Hindi News Bulletin। 19 मई, दिनभर की ख़बरें
    • भारत-पाक तनाव से पहले ट्रंप के परिवार का हुआ था पाक से बिजनेस सौदा!
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » साजन मिश्र के साथ आई ऋतु नवेली!
    भारत

    साजन मिश्र के साथ आई ऋतु नवेली!

    By January 22, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    माघ का महीना। साजन मिश्र का स्वर। राग सोहिनी। बसंत का आगाज। जैसे नव जीवन का आयोजन कुंभ, प्रयाग से उठकर दिल्ली आ गया। साजन मिश्र और उनके बेटे स्वरांश मिश्र ने ‘आई ऋतु नवेली खेलो बसंत’ को इसी राग में पिरोये अपने सुरों में साधा तो दिल्ली के कमानी सभागार में बसंत की लहरों का एहसास होने लगा। त्रिवेणी संगम की तरह तबला पर उनके साथ संगत किया पंडित विनोद लेले  ने। अवसर था मशहूर गायक पंडित सी आर व्यास जन्म शताब्दी समारोह का। सी आर व्यास ने शास्त्रीय गायन को एक नयी पहचान दी थी। साजन मिश्र शास्त्रीय संगीत की उसी पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं।

    एक समय साजन मिश्र अपने बड़े भाई राजन मिश्र के साथ बेजोड़ युगल गायन के प्रतिनिधि थे। राजन मिश्र के गुजरने के बाद उनके बेटे स्वरांश उनका संगत करते हैं। 

    सोहिनी या सोहनी को आक्रामक कामुकता का राग माना जाता है। राग बसंत की तरह यह बहुत छोटा राग है लेकिन राग बसंत जहां जीवन के उत्सव को स्वर देता है वहीं राग सोहिनी में प्रेम और विरह के साथ आसक्त मिलन का दर्द इसे अनोखा बना देता है। मोहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर की आवाज़ में फ़िल्म स्वर्ण सुंदरी का गीत “कुहू कुहू बोले कोयलिया” का धुन राग सोहिनी पर ही आधारित था।

    साजन और स्वरांश मिश्र ने गायन की शुरुआत राग जोग कौंस पर आधारित राम दास की रचना “काहे गुमान करे तू बावरे, अपने को पहचान” से की। रामदास की एक और रचना “जगत है समझ सपना, कोउ नहीं अपना” को उन्होंने बिल्कुल नए अंदाज़ में पेश किया। साजन मिश्र सुर जब सप्तम स्वर में होती है तो उसकी झंकार श्रोताओं के दिल में भी सुनायी देती है। उनकी एक रचना “चलो मन वृंदा वन की ओर” गहन आध्यात्मिक एहसास दिला गयी।

    कार्यक्रम की शुरुआत पंडित सी आर व्यास के बेटे सतीश व्यास ने संतूर वादन से की। उन्होंने राग धनकुड़ी कल्याण और राग पहाड़ी में कुछ अति विशिष्ट रचनाओं को पेश किया। संतूर एक मुश्किल वाद्य यंत्र है। सारंगी की तरह इसमें सौ तार होते हैं। सारंगी को तारों के एक धनुष से बजाया जाता है जबकि संतूर में सौ तारों को छड़ियों से छेड़ कर धुन निकाला जाता है। सतीश व्यास के सधे हुए हाथ जब राग पहाड़ी में संतूर को छेड़ने लगे तो ऐसा एहसास हुआ जैसे कहीं दूर क्षितिज के पार कोई स्त्री उत्सव के भाव में गुनगुना रही है।

    शास्त्रीय संगीत को अकादमिक ऊंचाइयों तक पहुँचाने वाली पीढ़ी अब विदा हो रही है। पिछले कुछ महीनों में उस्ताद राशिद ख़ान, पंडित राम नारायण और तबला उस्ताद जाकिर हुसैन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। गिने-चुने बचे हुए लोगों को मंच से सुनना भी सागर में मोती मिल जाने की तरह है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रम्पः H1B वीजा धारकों के बच्चों को नागरिकता नहीं, किनकी होगी घर वापसी?
    Next Article Lucknow Famous Kothi History: नवाबों के शहर में नगीनों से कम नहीं हैं ये ऐतिहासिक कोठियां, जिनका रोचक है इतिहास

    Related Posts

    भारत-पाकिस्तान संघर्ष में क्या चीन फायदे में रहा?

    May 20, 2025

    ग़ज़ा पर इज़रायली बमबारी, 43 मरे, पहली बार कनाडा, फ्रांस, ब्रिटेन का कड़ा विरोध

    May 20, 2025

    युद्धविराम में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं, MEA ने संसदीय समिति को बताया

    May 19, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025

    शाहबाद के जंगल में पंप्ड हायड्रो प्रोजेक्ट तोड़ सकता है चीता परियोजना की रीढ़?

    April 15, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025

    योगी सरकार की फ्री कोचिंग में पढ़कर 13 बच्चों ने पास की UPSC की परीक्षा

    April 22, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.