Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • माधबी बुच को हिंडनबर्ग आरोपों पर लोकपाल से क्लीन चिट क्यों?
    • पटेल तो कश्मीर को सिरदर्द मानते थे, नेहरू की वजह से कश्मीर भारत में!
    • Satya Hindi News Bulletin । 28 मई, 8 बजे की ख़बरें
    • Harvard University History: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था की पूरी कहानी
    • उत्तर प्रदेश का दलित नेता बिगाड देंगे बिहार का सियासी समीकरण, अमित शाह से बातचीत के बाद 22 सीटों पर ठोका दावा
    • Uttarakhand Famous Village: पिंसवार गाँव नहीं देखा तो आपकी उत्तराखंड यात्रा बेकार हो जाएगी, अधूरी होंगीं गर्मियों की छुट्टियाँ, जानिए क्यों
    • Satya Hindi News Bulletin। 28 मई, दोपहर तक की ख़बरें
    • अमेरिका ने नए छात्र वीजा इंटरव्यू क्यों रोके, सोशल मीडिया जांच की योजना क्या है
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण डालेगा होली के रंग में भंग? जानिए
    राशिफल

    साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण डालेगा होली के रंग में भंग? जानिए

    By March 5, 2025No Comments9 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण डालेगा होली के रंग में भंग? जानिए

    चंद्र ग्रहण 2025: एस्ट्रोसेज एआई अपने पाठकों को समय-समय पर ज्योतिष की दुनिया में होने वाले बदलावों से अवगत करवाता रहा है। आज यहाँ हम आपको “चंद्र ग्रहण 2025” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी करेंगे। बता दें कि साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण जल्द ही मार्च के महीने में लगने जा रहा है। इस विशेष लेख में हम चंद्र ग्रहण की तिथि और समय के बारे में बात करेंगे। साथ ही, इसके शुरू और समाप्ति काल से भी आपको रूबरू कराएंगे। इसके अलावा, यह चंद्र ग्रहण देश-दुनिया को किस तरह प्रभावित करेगा? इस ग्रहण को कहां-कहां देखा जा सकता है और क्या है यह भारत में दिखाई देगा? सूतक काल मान्य होगा या नहीं?  चंद्र ग्रहण के दौरान नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए किन उपायों को आप कर सकते हैं? इसके बारे में भी हम विस्तार से चर्चा करेंगे। 

    यह भी पढ़ें: राशिफल 2025

    दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

    चंद्र ग्रहण 2025 का क्या रहेगा समय? 

    साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण फाल्गुन महीने की पूर्णिमा के दिन यानी कि 14 मार्च 2025 को लगेगा जो कि प्रतिपदा तिथि तक चलेगा। इस ग्रहण का आरंभ सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर होगा और इसका अंत दोपहर 02 बजकर 18 मिनट पर हो जाएगा। हालांकि, इस चंद्र ग्रहण को विभिन्न देशों और क्षेत्रों में देखा जा सकेगा जिनके नाम इस प्रकार हैं: अधिकांश ऑस्ट्रेलिया, अधिकांश यूरोप, अफ्रीका का अधिकांश हिस्सा, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, पूर्वी एशिया और अंटार्कटिका आदि। बता दें कि यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए सूतक काल भी नहीं माना जाएगा।

    बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

    चंद्र ग्रहण 2025: विश्व पर प्रभाव 

    साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण निश्चित रूप से मानव जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया को गहराई से प्रभावित करेगा। यहाँ हम आपको चंद्र ग्रहण 2025 के कुछ ऐसे प्रभावों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि आपको ग्रहण देखने के बाद या पहले महसूस हो सकते हैं। 

    • यह चंद्र ग्रहण फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर लगने जा रहा है।
    • हमारे देश को पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भाग में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इनसे बाहर आने के लिए सरकार को समझदारी से काम लेना होगा।
    • पश्चिमी देशों के साथ भारत का ट्रेड व्यापार नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकता है और इसका असर संबंधों पर भी पड़ सकता है।
    • यह चंद्र ग्रहण फाल्गुन महीने में लगने जा रहा है इसलिए इस दौरान संसार में प्राकृतिक आपदाएं देखने को मिल सकती हैं। साथ ही, ग्रहों की स्थिति के कारण विश्व में सीमाओं पर तनाव में वृद्धि हो सकती है।
    • दुनिया भर में चंद्र ग्रहण की अवधि में आत्महत्या की संख्या में या फिर इमोशनल हर्रेसमेंट के मामलों में बढ़ोतरी होने की आशंका है। ऐसे में, परिवार के साथ और उन लोगों के साथ समय बिताना उत्तम रहेगा जिन पर आप भरोसा करते हैं। 
    • जो जातक एकाउंट्स, फाइनेंस, व्यापार, दवा आदि से जुड़े क्षेत्रों में काम करते हैं, उन्हें इस अवधि में उतार-चढ़ावों से दो-चार होना पड़ सकता है। 
    • हमारे देश के पंजाब, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में पानी से जुड़ीं समस्याएं जन्म ले सकती हैं क्योंकि इस महीने में पानी की कमी रह सकती है।
    • डॉक्टर, हीलर्स और व्यापार से संबंध रखने वाले जातकों के काम की रफ़्तार कुछ सुस्त पड़ सकती है। हालांकि, यह थोड़े समय के लिए ही होगी और जल्द ही मंदी का यह दौर ख़त्म हो जाएगा।
    • चंद्र ग्रहण की अवधि में बड़े एक्सीडेंट, जंगल में आग और पानी से जुड़ी अन्य बुरी घटनाओं की ख़बर सुनने को मिल सकती है जो दुनिया का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकती है।
    • ग्रहण के खत्म होने के बाद कुछ समय तक इसका नकारात्मक असर बना रह सकता है। 

    ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

    चंद्र ग्रहण 2025: इन राशियों को रहना होगा सावधान 

    मेष राशि

    चंद्र ग्रहण 2025 कन्या राशि में उत्तराफालुनी नक्षत्र में लगने जा रहा है। इसके फलस्वरूप, मेष राशि के तहत जन्म लेने वाले जातकों को यह ग्रहण सबसे ज्यादा नकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा। इस दौरान इन लोगों को सिरदर्द, माइग्रेन, उल्टी, मूड स्विंग और डिप्रेशन जैसी स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। आपके घर-परिवार का माहौल भी थोड़ा ख़राब रहने का अनुमान है। 

    इस दौरान माता के साथ आपका मतभेद या विवाद होने की आशंका है। वहीं, मेष राशि के छात्रों को ग्रहण के पहले, ग्रहण के दौरान और ग्रहण के बाद मन लगाकर पढ़ाई करने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है इसलिए आपके लिए ध्यान करना फायदेमंद साबित होगा। अगर आपकी जन्म कुंडली में चंद्रमा कमज़ोर हैं, तो आपकी प्रतियोगी परीक्षाएं अच्छी न जाने की आशंका है। 

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातकों की कुंडली में चंद्र ग्रहण 2025 का प्रभाव आपके चौथे भाव को प्रभावित करेगा और इस भाव का संबंध लक्ज़री, सुख-सुविधाओं और माता से है। ऐसे में, इन लोगों को अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा और उनको लेकर सतर्कता बरतनी होगी। इस अवधि में उन्हें डायबिटीज, फेफड़ों से जुड़े रोग, एलर्जी और सर्दी जैसे रोग घेर सकते हैं। इसके साथ ही आपको घर पर रहते हुए अपने व्यवहार और शब्दों पर कड़ी नज़र रखने की सलाह दी जाती है क्योंकि इस वजह से आपके घर-परिवार का माहौल बिगड़ सकता है। 

    ऐसे में, आपको परिवार में शांति बनाए रखनी होगी। वहीं, मिथुन राशि के नौकरीपेशा जातकों को वरिष्ठों और सहकर्मियों के साथ सोच-समझकर बात करनी होगी। इस ग्रहण का असर आपके पेशेवर जीवन के भाव यानी कि दसवें भाव पर भी पड़ेगा इसलिए आपको बॉस और सहकर्मियों के साथ बात करते समय बहुत सतर्कता बरतनी होगी क्योंकि आपके पेशेवर जीवन का भाव यानी कि दसवें भाव पर होगा।

    पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

    कन्या राशि

    कन्या राशि वालों की कुंडली में चंद्र देव आपके ग्यारहवें भाव के अधिपति देव हैं जो कि आपके लग्न भाव/पहले भाव में केतु के साथ युति का निर्माण कर रहे हैं। इसके फलस्वरूप, अगर आपकी कुंडली में चंद्र देव किसी ग्रह के अशुभ प्रभाव में हैं, तो इस अवधि में आपका आत्मविश्वास कम रह सकता है। चंद्र ग्रह के समय आप काफ़ी हद तक दूसरों को नियंत्रित करना चाहेंगे या फिर आपके वचन काफ़ी रूखे हो सकते हैं और यह बात दूसरों को पसंद नहीं आने की संभावना है जिसके चलते परिवार, सामाजिक जीवन और सहकर्मियों के साथ आपकी बहस हो सकती है। व्यक्तिगत प्रगति और नए आइडिया के मार्ग में भी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, लेकिन यह समय आपको दूरदर्शी बनाने का काम कर सकता है। 

    वृश्चिक राशि

    चंद्र ग्रहण 2025 के दौरान वृश्चिक राशि के जातको को कर्ज़, रोग, चोरी या शत्रुओं से अज्ञात षड्यंत्रों जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा कहा जा सकता है कि चंद्र देव के आपके नौवें भाव के स्वामी होने की वजह से इन लोगों को भाग्य का साथ न मिलने की आशंका हैं। साथ ही, आपके सामने आर्थिक तंगी और कर्ज़ जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। वृश्चिक राशि वालों को कार्यक्षेत्र पर प्रतिद्वंदियों या सहकर्मियों की तरफ से परेशनी का अनुभव हो सकता है। इसके अलावा, आपके पिता या मेंटर/टीचर के साथ मतभेद हो सकते हैं इसलिए आपको धैर्य रखना होगा। 

    बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि वालों के लिए चंद्र ग्रह आपके छठे भाव के स्वामी हैं और यह आपके आठवें भाव में केतु के साथ विराजमान हैं। ऐसे में, केतु और चंद्र की युति का प्रभाव आपके आठवें भाव पर रहने से आप जीवन में सुख-सुविधाओं को तवज्जों देने वाले व्यक्ति होंगे, लेकिन इस समय आप निराश नज़र आ सकते हैं। 

    चंद्र ग्रहण के दौरान आप कभी कड़ी मेहनत करते हुए दिखाई देंगे और कभी अपने कामों को लेकर लापरवाह हो सकते हैं जिस वजह से आपका ध्यान अपने लक्ष्य से भटक सकता है। इस अवधि में आपको अपने भाई-बहनों के साथ संबंधों में उतार-चढ़ाव से जूझना पड़ सकता है। दूसरी तरफ, आप खुद के फैसलों पर सवाल करते हुए नज़र आ सकते हैं जिसकी वजह साहस की कमी हो सकती है। इसके अलावा, धन से जुड़ी समस्याएं आपकी परेशानी बढ़ाने का काम कर सकती हैं। 

    नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

    चंद्र ग्रहण 2025 के दौरान करें ये उपाय 

    धार्मिक अनुष्ठान: जीवन में शांति और सकारात्मकता बनाए रखने के लिए ध्यान, पूजा या मंत्र जाप आदि करें।

    दान: जातक अपने सामर्थ्य के अनुसार दूध, सफ़ेद रंग की वस्तुएं या फिर चेरिटेबल संस्थाओं को धन का दान करें। 

    मछली को खाना: प्रेम, सौहार्द और मानसिक स्पष्टता के लिए मछलियों को खाना खिलाएं। 

    जल चढ़ाएं: ग्रहण से पहले चंद्र देव या शिवलिंग को जल अर्पित करें। 

    स्नान: ग्रहण के शुरू होने से पहले और समाप्त होने के बाद स्नान करें। 

    मूर्तियों की साफ़-सफ़ाई: भगवान शिव और श्रीहरि विष्णु की प्रतिमा साफ़ करें।

    मोती धारण करें: इस अवधि में मोती धारण करने का मन बनाएं या फिर पूजा स्थान पर चंद्र यंत्र स्थापित करें।  

    भगवान शिव से प्रार्थना करें: देवों के देव महादेव से रोज़ाना प्रार्थना करें जिन्होंने चंद्र देव को श्राप से मुक्ति प्रदान की थी। 

    नए प्रोजेक्ट शुरू न करें: चंद्र ग्रहण की अवधि में नए प्रोजेक्ट या शुरू कार्यों को शुरू करने से बचना चाहिए।

    शांत रहें: इस दौरान शांत रहकर आत्म-चिंतन करें।

    स्वच्छता का ध्यान रखें: आपको अपने आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए और 

    अस्वस्थ खानपान से परहेज़ करना चाहिए। 

    पानी पिएं: इन जातकों को अपनी डाइट अच्छी रखनी होगी और गैजेट्स को कम समय देना होगा। आप ज्यादा से ज्यादा आराम करें और ख़ूब पानी पिएं। 

    सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाशॉपिंग स्टोर

    हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

    अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

    क्या चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा पर लगता है?

    हाँ, पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण लगता है।

    क्या चंद्र ग्रहण को आँखों से देखना सुरक्षित होता है? 

    जी हाँ, चंद्र ग्रहण नग्न आंखों से देखा जा सकता है और यह पूरी तरह से सुरक्षित होता है। 

    क्या चंद्र ग्रहण को एक समय पर पूरी दुनिया में देखा जा सकता है?

    नहीं, चंद्र ग्रहण को हर जगह से देखा नहीं जा सकता है क्योंकि यह इस बात पर निर्भर करता है कि यह किस अक्षांश से दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण को निश्चित समय पर दुनियाभर में नहीं देख सकते हैं।

    The post साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण डालेगा होली के रंग में भंग? जानिए appeared first on AstroSage Blog.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article400 करोड़ के ‘घोटाले’ में बीजेपी मंत्री के ख़िलाफ़ ट्रायल पर गुजरात हाईकोर्ट की रोक
    Next Article विवादों में घिरे चुनाव आयोग ने राज्यों के चुनाव अधिकारियों से क्या कहा?

    Related Posts

    मंगल का कर्क राशि में गोचर: देश-दुनिया और स्‍टॉक मार्केट में आएंगे उतार-चढ़ाव!

    April 1, 2025

    रामनवमी और हनुमान जयंती से सजा अप्रैल का महीना, इन राशियों के सुख-सौभाग्य में करेगा वृद्धि

    April 1, 2025

    बुध का मीन राशि में उदय होने से, सोने की तरह चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य!

    March 31, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025

    दीपचंद सौर: बुंदेलखंड, वृद्ध दंपत्ति और पांच कुओं की कहानी

    May 3, 2025

    पलायन का दुश्चक्र: बुंदेलखंड की खाली स्लेट की कहानी

    April 30, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025

    NEET UG 2025 एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

    April 30, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.