Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अकेला पड़ता ईरान और ‘उम्मत’ का छद्म!
    • मैंने भारत-पाक युद्ध रुकवाया, मुझे पाकिस्तान से प्यार: डोनाल्ड ट्रंप
    • इसराइल के खिलाफ जंग में ईरान अकेला क्यों पड़ गया है?
    • क्या अमेरिका ईरान पर बड़ा हमला करने की तैयारी कर रहा है?
    • तमिलनाडु की कीलडी सभ्यता पर केंद्र से विवाद, ASI निदेशक को क्यों हटाया गया?
    • Satya Hindi News Bulletin। 18 जून, शाम तक की ख़बरें
    • Satya Hindi News Bulletin। 18 जून, सुबह तक की ख़बरें
    • कर्नाटक में बाइक टैक्सी पर लगा ब्रेक-ओला, उबर, रैपिडो को झटका…क्या अन्य राज्य भी उठा सकते हैं यही कदम
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी बोली- जाँच हो
    भारत

    हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या, पार्टी बोली- जाँच हो

    By March 2, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा में निकाय चुनावों की पूर्व संध्या पर कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या से बवाल मच गया। रोहतक में उसका शव शनिवार को फ्लाईओवर के पास एक सूटकेस में पड़ा मिला। 22 वर्षीय महिला राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में नज़र आई थीं। यह घटना रविवार को राज्य भर में 33 निकायों के चुनाव की पूर्व संध्या पर हुई है। कांग्रेस ने इस इस घटना की जाँच की मांग की है और आरोप लगाया है कि राज्य में क़ानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

    कांग्रेस ने कहा है कि हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या का समाचार बहुत दुखद और पीड़ादायक है। पार्टी ने कहा है कि हिमानी के साथ हुई इस क्रूर और शर्मनाक घटना की निष्पक्ष जांच हो और अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

    हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या का समाचार बहुत दुखद और पीड़ादायक है।

    ईश्वर से प्रार्थना है कि वो दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। इस मुश्किल समय में हम पूरे परिवार के साथ खड़े हैं।

    हिमानी के साथ हुई इस क्रूर…

    — Congress (@INCIndia) March 2, 2025

    बता दें कि यह घटना हरियाणा के रोहतक की है। सांपला बस स्टैंड के पास शनिवार को एक महिला का शव सूटकेस में मिला। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान ज़िले की कांग्रेस पार्टी की कार्यकर्ता हिमानी नरवाल के रूप में हुई है। कुछ लोगों ने फ्लाईओवर के पास हाईवे पर सूटकेस पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सूटकेस खोला तो उसमें एक महिला का शव मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

    यह घटना हरियाणा नगर निगम चुनाव से एक दिन पहली घटी है। हरियाणा के सात नगर निगमों और अन्य नगर पालिकाओं में महापौर और सभी वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए रविवार को मतदान हो रहा है। मतदान के माध्यम से राज्य भर के सात नगर निगमों, नगर परिषदों और समितियों में महापौर और वार्ड सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। नगर निगमों में गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल और यमुनानगर के सात निगमों में महापौर और सभी वार्ड सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में महापौर पद के लिए उपचुनाव भी हो रहे हैं। चुनाव के नतीजे 12 मार्च को आएंगे।

    दीपेंद्र सिंह हुडा ने कहा है, ‘रोहतक में कांग्रेस पार्टी की संघर्षशील कार्यकर्ता बहन हिमानी नरवाल की हत्या की ख़बर ने झकझोर दिया है। प्रदेश में क़ानून-व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री उड़नखटोले पर सवार अहंकार में चूर हैं। सरकार से मांग हैं कि अपराधियों को अविलंब पकड़ कर सख्त से सख्त सजा दी जाए। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएँ। भगवान से प्रार्थना है कि दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों को सम्बल प्रदान करें।’

    रोहतक में कांग्रेस पार्टी की संघर्षशील कार्यकर्ता बहन हिमानी नरवाल की हत्या की खबर ने झकझोर दिया है।

    प्रदेश में कानून व्यवस्था का जनाजा निकला हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री उड़नखटोले पर सवार अहंकार में चूर हैं।

    सरकार से मांग हैं कि अपराधियों को अविलंब पकड़ कर सख्त से सख्त सजा…

    — Deepender Singh Hooda (@DeependerSHooda) March 2, 2025

    इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा, ‘रोहतक में कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या का समाचार बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। …एक लड़की की इस तरह हत्या होना और उसका सूटकेस में शव मिलना, बेहद दुखदाई और आघात पहुंचाने वाला है। यह अपने आप में प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बदनुमा धब्बा है। इस हत्याकांड की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो और सरकार पीड़िता के परिवार को जल्द से जल्द न्याय व दोषियों को कठोरतम दंड दिलाए।’

    रोहतक में कांग्रेस की सक्रीय कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की बर्बर हत्या का समाचार बेहद दुःखद और स्तब्ध करने वाला है। दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि व परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ।

    एक लड़की की इस तरह हत्या होना और उसका सूटकेस में शव मिलना, बेहद दुखदाई और आघात…

    — Bhupinder Singh Hooda (@BhupinderShooda) March 1, 2025

    कांग्रेस विधायक बी.बी. बत्रा ने कहा कि नरवाल ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के हरियाणा चरण में भी भाग लिया था और वह पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थीं। बत्रा ने कहा, ‘यह एक बर्बर घटना है। मैं राज्य सरकार से अपील करता हूं कि वह जल्द से जल्द दोषियों को पकड़कर सजा दे।’

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBettiah Raj Bihar History: बिहार मे बेतिया राज क्या है, जिसकी वजह से सरकार हो गई है मालामाल, आइए जानते हैं
    Next Article यूक्रेन में हथियार बनाने जेलेंस्की ने ब्रिटेन से लिया 2.84 अरब डॉलर का कर्ज, मैं ब्रिटेन के लोगों और सरकार धन्यवाद करता हूं

    Related Posts

    अकेला पड़ता ईरान और ‘उम्मत’ का छद्म!

    June 18, 2025

    मैंने भारत-पाक युद्ध रुकवाया, मुझे पाकिस्तान से प्यार: डोनाल्ड ट्रंप

    June 18, 2025

    इसराइल के खिलाफ जंग में ईरान अकेला क्यों पड़ गया है?

    June 18, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.