कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
यह भी पढ़ें: राशिफल 2025
दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (02 मार्च से 08 मार्च, 2025)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
आमतौर पर इस मूलांक वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं और जीवन में सफलता प्राप्त करने में सक्षम होते हैं।
प्रेम जीवन: आप अपने पार्टनर के प्रति रोमांटिक भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं। ऐसा आपके अंदर मौजूद सेंस ऑफ ह्यूमर या हंसी-मज़ाक करने वाले स्वभाव की वजह से संभव हो पाएगा।
शिक्षा: छात्र जो भी पेशेवर शिक्षा या डिग्री ले रहे हैं, उसमें उन्हें उच्च अंक प्राप्त होंगे।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह काम के मामले में समय आपके पक्ष में रहने वाला है। व्यापारी अपने प्रतिद्वंदियों पर हावी रहेंगे और इस तरह वे अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होंगे।
सेहत: स्वास्थ्य की बात करें, तो इस सप्ताह आपकी सेहत काफी अच्छी रहने वाली है। आपके अंदर जोश और ऊर्जा बढ़ने की वजह से ऐसा हो सकता है।
उपाय: आप रोज़ आदित्य हृदयम स्तोत्र का पाठ करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातकों के लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। इस समय आपकी रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है और आप इसे और अधिक निखारने का प्रयास कर सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आने की आशंका है। अहंकार से संबंधित समस्याओं के कारण ऐसा हो सकता है।
शिक्षा: इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की ज़रूरत है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको उच्च अंक प्राप्त करने में दिक्कत हो सकती है।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों को औसत सफलता मिलने के योग हैं। वहीं व्यापारियों को बेहतर योजना बनाने और अपने बिज़नेस पर नियंत्रण रखने की ज़रूरत है।
सेहत: इस समय मूलांक 2 वाले जातकों को त्वचा से संबंधित समस्या और अन्य कोई एलर्जी होने की आशंका है। इसकी वजह से आपको अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने में दिक्कत आ सकती है।
उपाय: आप रोज़ 108 बार ‘ॐ सोमाय नमं:” मंत्र का जाप करें।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट।
मूलांक 3
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक आमतौर पर खुले विचार वाले होते हैं। इनकी अध्यात्म या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और ये आसानी से इसे अपना सकेंगे।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप किसी नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, आपको इस समय समझदारी और बुद्धिमानी से काम लेने की सलाह दी जाती है।
शिक्षा: जो छात्र उच्च शिक्षा के लिए मास्टर और पीएचडी डिग्री लेने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहने वाला है।
पेशेवर जीवन: करियर के मामले में यह सप्ताह बहुत शानदार रहने वाला है। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो आपके लिए मल्टी लेवल नेटवर्किंग बिज़नेस करना फायदेमंद रहेगा एवं आप अधिक मुनाफा कमा सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आप योग और ध्यान जैसी आध्यात्मिक या शारीरिक क्रियाएं कर सकते हैं। यह आपके मन और शरीर दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
उपाय: बृहस्पतिवार के दिन बृहस्पति ग्रह को पीले रंग के पुष्प अर्पित करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 4 वाले जातक अधिक भावुक हो सकते हैं और इस वजह से कभी-कभी इन्हें महत्वूपर्ण निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है।
प्रेम जीवन: इस समय आप कंफ्यूज़ रहने वाले हैं। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच विश्वास में कमी आने के संकेत हैं। इसके कारण आपका रिश्ता कमज़ोर हो सकता है।
शिक्षा: इस सप्ताह आप जो कुछ भी पढ़ रहे हैं, उसे याद रखने में दिक्कत हो सकती है। इससे आप पीछे रह सकते हैं और पढ़ाई में अपने कौशल का प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।
पेशेवर जीवन: इस समय नौकरीपेशा जातकों के ऊपर काम का दबाव बढ़ने वाला है। इस वजह से आपको अपने करियर में उच्च सफलता मिलने की संभावना कम है। वहीं व्यापारियों को प्रतिस्पर्धा बढ़ने की वजह से अधिक मुनाफा कमाने में दिक्कत आ सकती है।
सेहत: आपको एलर्जी के कारण त्वचा से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इस सप्ताह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता के कमज़ोर होने की वजह से ऐसा हो सकता है। आप असहज महसूस करेंगे।
उपाय: आप रोज़ 22 बार ‘ॐ राहवे नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 वाले जातक बहुत बुद्धिमान होते हैं और ये बेहद कुशलता से अपनी बुद्धिमानी का प्रयोग करते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ हंसी-मज़ाक और खुशमिज़ाज़ तरीके से पेश आएंगे। इससे आपके घर का माहौल अच्छा बना रहेगा।
शिक्षा: आप अपनी बुद्धिमानी का परिचय देंगे और उच्च अंक्र प्राप्त करने में सक्षम होंगे। इसके साथ ही आपको इस सप्ताह सफलता मिलने के भी योग हैं। प्रतियोगी परीक्षा में भी आपको अच्छे परिणाम मिलने के आसार हैं।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातक इस सप्ताह बेहतरीन प्रदर्शन देकर सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे। आपकी लोकप्रियता में इज़ाफा देखने को मिलेगा। व्यापारियों के लिए उच्च मुनाफा कमाने के लिए अनुकूल समय है।
सेहत: इस सप्ताह आप ऊर्जा और उत्साह से भरपूर महसूस करेंगे और इसका सकारात्मक असर आपकी सेहत पर भी पड़ने वाला है। आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।
उपाय: आप रोज़ 41 बार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें।
आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी राजयोग रिपोर्ट
मूलांक 6
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 6 वाले जातक खुशमिजाज़ स्वभाव के रहने वाले हैं और आप इस समय आनंद एवं सुख की तलाश में रह सकते हैं। इस दौरान आप अधिक यात्राएं कर सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने पार्टनर के साथ रिश्ते को मज़बूत बनाए रखने में सफल होंगे। इससे आपको अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन के स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
शिक्षा: आप प्रोफेशनल स्टडीज़ जैसे कि विजुअल कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग और सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग आदि में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। इस सप्ताह आप पढ़ाई को लेकर तर्कशील रहेंगे।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आप अपने कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। वहीं व्यापारी उच्च मुनाफा कमाने और चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होंगे।
सेहत: मज़बूत इच्छाशक्ति और दृढ़ता की वजह से इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
उपाय: आप रोज़ 33 बार ‘ॐ शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातकों की गूढ़ विज्ञान और दर्शनशास्त्र में अधिक रुचि होती है। ये जातक इन क्षेत्रों में अपने कौशल को और अधिक विकसित कर सकते हैं। आपके लिए धार्मिक यात्राओं के योग बन रहे हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आ सकती हैं। आप दोनों के बीच अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इससे आपकी समस्याओं का समाधान निकाल पाना और भी मुश्किल हो जाएगा। आपके रिश्ते में खुशियों के कम होने की आशंका है।
शिक्षा: यदि आप धर्म, कानून या प्रोफेशनल स्टडीज़ की पढ़ाई कर रहे हैं, तो अब ध्यान केंद्रित न कर पाने के कारण आप उच्च अंक प्राप्त करने में पीछे रह सकते हैं। मेडिटेशन करने से आपको लाभ होगा।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। इसके कारण आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आने की आशंका है। यदि आप व्यवसाय करते हैं, तो प्रतिद्वंदियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलने की वजह से आपके मुनाफे में कमी आ सकती है।
सेहत: इस सप्ताह आपकी सेहत ज्यादा अच्छी नहीं रहने वाली है क्योंकि आपको स्किन रैशेज़ की वजह से परेशानी हो सकती है। आपको इसका इलाज करवाने की सलाह दी जाती है।
उपाय: मंगलवार को केतु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 वाले जातक अपने काम को अधिक पेशेवर तरीके से कर सकते हैं। ये अपने काम को पूरे फोकस और ध्यान से करेंगे।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह कंफ्यूज़ रहने की वजह से आप अपने पार्टनर के प्रति अपने प्रेम को दिखाने में असमर्थ रह सकते हैं। इस कारण से आपको अपने रिश्ते में सुख-शांति बनाए रखने में दिक्कत आ सकती है।
शिक्षा: इस समय छात्रों की पढ़ाई में से रुचि हट सकती है और इसकी वजह से विद्यार्थियों को पढ़ाई में कम अंक एवं औसत परिणाम मिलने की संभावना है। इस सप्ताह आपको प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा न लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसमें आपके सफल होने की संभावना बहुत कम है।
पेशेवर जीवन: कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में कमी आ सकती हैं एवं आपकी कड़ी मेहनत को अनदेखा किया जा सकता है। इस वजह से आप उच्च परिणाम प्राप्त करने में असफल रहेंगे। वहीं व्यपारियों को अपने प्रतिद्वंदियों से हार का सामना करना पड़ सकता है।
सेहत: इस सप्ताह मूलांक 8 वाले जातकों को पैरों और जांघों में दर्द की शिकायत हो सकती है। तनाव और इम्युनिटी के कमज़ोर होने के कारण ऐसा हो सकता है।
उपाय: आप शनिवार के दिन शनि देव के लिए यज्ञ-हवन करें।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
मूलांक 9
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक सीधे-सादे और सिद्धांतों पर चलने वाले होते हैं। ये स्नेह और प्यार की तलाश में रहेंगे एवं रिश्तों को मज़बूत करने की ओर काम करेंगे।
प्रेम जीवन: इस समय आप अपने मज़ाकिया स्वभाव से अपने पार्टनर का ख्याल रखेंगे। इसकी वजह से आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा।
शिक्षा: इस सप्ताह आप पढ़ाई में होशियार रहेंगे और पेशेवर होकर पढ़ाई करेंगे। इससे आपको अधिक अंक प्राप्त करने में सफलता मिलेगी।
पेशेवर जीवन: कार्यक्षेत्र में आप प्रगति करेंगे और आपको उच्च परिणाम प्राप्त होंगे। इससे आपकी उत्कृष्टता का पता चलेगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। इन्हें नया व्यापार शुरू करने का मौका भी मिल सकता है।
सेहत: इस समय आप शारीरिक रूप से स्वस्थ महसूस करेंगे। ऐसा आपकी इम्युनिटी के मज़बूत रहने की वजह से हो सकता है। आप इस सप्ताह ऊर्जा से भरपूर रहने वाले हैं।
उपाय: आप मंगलवार के दिन मंगल ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. इस मूलांक के स्वामी केतु ग्रह हैं।
उत्तर. इन्हें भौतिक सुख-साधन अच्छे लगते हैं।
उत्तर. इस अंक के स्वामी बुध ग्रह हैं और बुध को बुद्धि का कारक माना गया है इसलिए ये जातक बुद्धिमान होते हैं।
The post अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 02 मार्च से 08 मार्च, 2025 appeared first on AstroSage Blog.