
Shivpal Singh Yadav
Shivpal Singh Yadav
Shivpal Singh Yadav: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने अमित शाह की डील का खुलासा किया है। उन्होंने अखिलेश यादव से अनबन समेत कई मुद्दों को लेकर खुलकर अपनी बात कही। साथ ही अमित शाह की डील को लेकर चौंकाने वाली बात भी बतायी। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा से अलग हो जाने के बाद उन्होंने अपनी पार्टी बनायी। इस दौरान वह भाजपा के संपर्क में भी थे।
भाजपा ने 2022 में उनसे संपर्क किया और योगी आदित्यनाथ की सरकार में शामिल होने पर मंत्री पद का भी ऑफर दिया गया। लेकिन उनका अंतर्मन इसके लिए राजी नहीं हो रहा था। वह भाजपा के साथ खड़े नहीं हो सके क्योंकि उन्हें पार्टी की नियत में खोट नजर आ रही थी। सपा अध्यक्ष और भतीजे अखिलेश यादव से अनबन पर बोलते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा से अलग होने के बाद उन्होंने 2018 में अलग पार्टी बना ली थी। जिसके बाद कुछ सालों तक वह अपनी पार्टी को आगे बढ़ाने में जुटे रहे। इस दौरान वह भाजपा के भी संपर्क में आए।
मंत्री पद का दिया था ऑफर
जब सपा नेता शिवपाल सिंह यादव से यह पूछा गया कि भाजपा में वह किस नेता के संपर्क में थे। तब उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि दिल्ली में नंबर टू। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि अमित शाह ने उन्हें योगी सरकार में शामिल होने पर मंत्री पद का भी ऑफर दिया था। इसके साथ ही उन्हें मिलने के बाद दिल्ली भी बुलाया था। लेकिन वह उनसे मुलाकात करने के लिए दिल्ली नहीं गए। शिवपाल यादव ने कहा कि उन्हें भाजपा की नियत में खोट दिखायी दे रही थी। उन्हें यह लगने लगा था कि उनके मन में यह है कि इधर मिला लो और फायदा उठाते रहा। लेना-देना कुछ भी नहीं है। परिवार में हमेशा फूट पड़ी रहे और यह सभी एकजुट न होने पाएं। परिवार की इस फूट का फायदा उठाते रहो।
मैं हमेशा से ही समाजवादी रहा
शिवपाल यादव ने कहा कि मंत्री पद का ऑफर देते हुए अमित शाह ने उन्हें बुलाया था। लेकिन वह मिलने के लिए नहीं गये। श्री यादव ने कहा कि उन्हें अमित शाह ने मंत्री बनाने की बात कही थी। इसके लिए उन्होंने दिल्ली भी बुलाया था। लेकिन वह नहीं गये। उन्होंने कहा कि मुझे मंत्री नहीं बनना था। वरना मैं दिल्ली चला गया होता। मैं तो हमेशा से ही समाजवादी रहा हूं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 2019 में अमित शाह के कहने पर ही वह फिरोजाबाद लोकसभा सीट से मैदान में उतरे थे।
मुलायम सिंह यादव ने दी थी सलाह
एक साक्षात्कार के दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव से हुई अनबन के बाद उनके भाई और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने उन्हें अलग पार्टी बनाने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि जब अखिलेश बात नहीं करना चाह रहे हैं तो फिर एक अलग पार्टी बना लो। इसके लिए उन्होंने आशीर्वाद भी दिया था।