Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मां सती का गिरा था यहां अंग, इस पवित्र शक्तिपीठ का अद्भुत है इतिहास, जानें क्यो इतना खास और पहुंचने का रास्ता
    • Dudhwa mei Paryatan ke Liye New Chapter: जंगल सफारी के साथ योग, मेडिटेशन और लग्जरी कॉटेज की सुविधा
    • Pongola River mei Kayaking: आइए जाने दक्षिण अफ्रीका के जंगलों में एक यादगार सफर के बारे में
    • Bihar Ka Anokha Mandir: चमत्कार से भरपूर है बिहार का ये मंदिर, बलि की ऐसी प्रथा, सुन चौंक जाएंगे आप
    • Tree Woman Thimmakka: 114 साल की पर्यावरण संरक्षक ने छोड़ी 8,000 पेड़ों की विरासत
    • River Of Blood: बिहार में बहती है खूनी नदी, दिखने में बेहद डरावनी, क्या है आत्माओं का डेरा?
    • जहां जाते ही थरथराने लगते हैं कदम, थम जाती हैं सांसे… क्या है किसी मायावी शक्ति का चमत्कार या छुपा है कोई गहरा काला रहस्य?
    • Dil Dehla dene vale ye 7 Trek: जानिए यह 7 ट्रेक जहां एडवेंचर के साथ हर कदम पर मंडराता है मौत का खतरा
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » इस्मत चुगताई के विविध रंग
    भारत

    इस्मत चुगताई के विविध रंग

    Janta YojanaBy Janta YojanaMay 27, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रंगमंच की एक बड़ी खूबी ये है कि वो लिखित शब्द को दृश्यों और ध्वनियों में बदल देता है। लिखित का विस्तार कर देता है। जब कोई कहानी मंच पर आती है तो उसकी संप्रेषणीयता में इजाफा होता है। उसके चरित्र ज़्यादा परिचित लगते हैं। कुछ मामलों में अपरिचित भी, क्योंकि अभिनेता उनमें वो अक्स निकाल देता है जो पाठक के जेहन में आते तो हैं पर कुछ दबे और सकुचाए हुए से। इसका अहसास फिर से तब हुआ जब पिछले रविवार को गुरुग्राम के `रंग परिवर्तन’ नाट्य गृह में दो प्रस्तुतियाँ देखीं। दोनों इस्मत चुगताई (1911- 1991) की रचनाओं पर आधारित थीं। इस्मत उर्दू और आधुनिक भारतीय साहित्य में विद्रोही लेखिका के रूप में मशहूर रही हैं। वे हिंदी में भी लोकप्रिय रही हैं और उनकी रचनाओं के आधार पर देश के अलग-अलग हिस्सों में नाटक खेले जाते हैं। ये रचनाएँ उर्दू की हैं पर रंगमंच पर आकर वे हिंदी की भी हो जाती हैं। भाषा का विभाजन यहाँ ख़त्म हो जाता है क्योंकि मंच जो पर दिखता है वो एक हक़ीक़त होती है, सिर्फ़ भाषा नहीं।

    बात यहाँ इस्मत चुगताई की रचनाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियों की हो रही है जो गुरुग्राम के `रंग परिवर्तन’ नाट्य गृह में हुए। `रंग परिवर्तन‘ नाट्य गृह वरिष्ठ रंगकर्मी और नाट्य प्रेमी महेश वसिष्ठ ने बनाया है। अपने संसाधन से। गुरुग्राम को एक ग्लोबल सिटी कहा जाता है। लेकिन विडंबना देखिए कि इस ग्लोबल सिटी में ढंग का कोई नाट्य केंद्र न सरकार ने बनाया है और न किसी कॉरपोरेट ने। महेश वसिष्ठ ने अपने आवास की तीसरी मंजिल पर एक छोटा सा प्रेक्षागृह बनाया है जहां बाहर से आकर रंगकर्मी अपने नाटक करते हैं। इसी स्थल पर पिछले रविवार को इस्मत चुगताई की रचनाओं पर आधारित दोनों नाट्य प्रयोग हुए। पर पहला था `दिल की दुनिया’ जिसमें इस्मत चुगताई का व्यक्तित्व भी था और उनकी रचनाओ के पात्र भी। इसमें युवा रंगकर्मी आर्याश्री आर्या का एकल अभिनय है। आर्याश्री ने इसका निर्देशन भी किया है। दूसरी प्रस्तुति भी एकल अभिनय वाली ही थी। इस्मत की कहानी `घरवाली’ को निर्देशित किया शुभांकर विश्वास ने। इसमें वरिष्ठ रंगकर्मी अजय रोहिल्ला का एकल अभिनय था। अजय वैसे मूल रूप से दिल्ली के ही रहनेवाले हैं और यहां लंबे समय तक नाटक करते रहे। पर पिछले ढाई-तीन दशकों से मुंबई में रह रहे हैं। दोनों प्रस्तुतियाँ कुल मिलाकर लगभग डेढ़ घंटे की थीं।

    दोनों से इस्मत चुगताई के जीवन और साहित्य की जो छवि उभरती है वो एक ऐसी लेखिका की है जिसने अपने किरदारों के माध्यम से एक ऐसी दुनिया की सृष्टि की जो नई थी और जिसमें पारंपरिक रूढ़ियों से मुक्त होने की गहरी आकांक्षा थी। समाज को वैचारिक तौर पर आज़ाद कराने की भी। एक पारंपरिक मुस्लिम परिवार में जन्मी इस्मत चुगताई किस तरह अपने माहौल की चौहद्दियों से बाहर निकलती हैं और अपने लेखन से समाज में पहले से व्याप्त दृष्टिकोणों से टकराती हैं, उनकी अभिव्यक्ति का दायरा फैलता जाता है – ये सब `दिल की दुनिया’ में खुलता जाता है। आर्याश्री ने संक्षेप में इस्मत की जिंदगी को भी दिखा दिया और उनके साहित्य को भी। इस्मत जब लेखन में सक्रिय हुईं तब भारतीय साहित्यिक परिदृश्य पर नारीवाद की आहट सुनाई नहीं पड़ी थी। लेकिन ताउम्र उनका लेखन उन मान्यताओं से टकराता रहा जिसे आज मर्दवादी या पुरुषवादी कहा जाता है। उनकी `लिहाफ’ कहानी एक जमाने में विवादास्पद हुई। उस पर अश्लीलता के आरोप भी लगे।

    हालाँकि जिसे अश्लीलता कहते हैं उसका कोई नामो निशां यहां नहीं था। पर ये सब क्यों हुआ? इसलिए कि समाज में, लगभग हर धर्म में, यौनिकता को लेकर एक खास धारणा रही है। वैसे, यौनिकता मनुष्य के अंदर- मर्द और औरत के अंदर (और हर जीव में) है। लेकिन धर्म और समाज में नियमन करने वाली संस्थाएँ धारणा बनाती हैं कि यौनिकता को लेकर फलां चीज स्वीकार्य है और फलां अस्वीकार्य। लेकिन ये नियमन नैसर्गिक नहीं होते और लोग इन नियमनों से परे भी जाते हैं। वही `लिहाफ’ कहानी में हुआ है। इस्मत ने नियमन से परे जानेवाले पहलू को रेखांकित किया। इसी पर हंगामे हुए। हालाँकि आज की तारीख में वो नियमन कानून के द्वारा भी रद्द किया जा चुका है।

    इस्मत जिस जमाने में सक्रिय हुईं उसी समय उर्दू के बेहद चर्चित कथाकार सआदत हसन मंटो भी लिख रहे थे और विवादास्पद भी हो रहे थे। मंटो और इस्मत – दोनों में साहित्यिक समानांतरताएं भी थीं। 1947 के बाद मंटो पाकिस्तान चले गए लेकिन इस्मत हिंदुस्तान में ही रहीं और आधुनिक भारतीय साहित्य के शीर्ष पर बनी रहीं। उनकी एक कहानी है `घरवाली’। ये लाजो नाम की एक चरित्र को लेकर है जो अनाथ ही पली बढ़ी और स्वच्छंदता की जिंदगी जीती रही। समाज क्या कहता है, इसकी उसे परवाह नहीं। अजय रोहिल्ला ने इसी कहानी को पेश किया। वे मिर्जा नाम के चरित्र को उभारते हुए लाजो के व्यक्तित्व और अलहड़पन को भी सामने लाते हैं। लाजो अविवाहित मिर्जा के घर आ जाती है और ऐसे हालात पैदा कर देती है कि मिर्जा उससे शादी कर लेता है। लेकिन लाजो की स्वच्छंदता मिर्जा को नागवार लगती रहती है और तंग आकर वो उसे तलाक दे देता है। लेकिन लाजो के लिए क्या शादी और क्या तलाक! इतना सब होने के बावजूद वो मिर्जा के घर पर बनी रहती है। आखिरकार वो उसे अपनी घरवाली मान ही लेता है। तलाक देने के बावजूद।

    अजय रोहिल्ला ने अपने बयान और अपने अंदाज से कहानी की उन बारीकियों को पकड़ा और उद्घाटित किया जो पढ़ने के दौरान महसूस नहीं होतीं। या कहिए कि दबी रहती हैं। जैसे मुहल्ले का लाला लाजो को किस तरह के प्रस्ताव देता रहता है और किस अंदाज में देता है- ये औऱ ऐसे कई पक्षों को अजय सामने लाते हैं। वैसे कहानी को मंच पर कैसे किया जाए, इसे लेकर कोई एक राय नहीं है। अलग-अलग अभिनेता और निर्देशक अपने-अपने तरीक़े से कहानी को पेश करते हैं। कुछ निर्देशक कहानी को नाटक बना देते हैं। यानी कई अभिनेताओं के माध्यन से कहानी रेशे रेशे खुलते हैं। कुछ में एक ही अभिनेता पूरी कहानी को पेश करता है और उसके हर चरित्र की खासियत को सामने लाता है। `घरवाली’ में यही दूसरा तरीका अपनाया गया है। तीसरे या चौथे तरीक़े भी हो सकते हैं। इससे यही पता चलता है कि कोई एक कहानी या रचना अपने भीतर आस्वाद की कई संभावनाएं लिये रहती है और भिन्न अभिनेता या निर्देशक उन संभावनाओं को अन्वेषित करते हैं। अजय रोहिल्ला ने जो किया वो कहानी की उनकी अपनी व्याख्या है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleज्योति मल्होत्रा न्यायिक हिरासत में; जासूसी का कोई सबूत हैं या नहीं?
    Next Article सूचना आयुक्तों की नियुक्ति नायब सैनी के लिए बनी गले की फाँस?
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.