Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Nathula Pass: 14,000 फीट की ऊंचाई पर छिपा ठंडा स्वर्ग, भारत-चीन सीमा की गोद में बसा
    • BJP में बड़ी फेरबदल! 3 राज्यों में नियुक्त किए ‘राज्य चुनाव अधिकारी’; संगठन चुनावों की कमान किसके हाथ में ?
    • Ticket Refund Alert : ट्रेन में देरी या सुविधाएं रहीं बंद? अब टिकट का पूरा रिफंड IRCTC की साइट से पाएं, जानें आसान तरीका
    • बिहार चुनाव से पहले यादव परिवार में घमासान! मैं अगला लालू हूं… तेज प्रताप की बगावती चाल
    • Komark Sun Temple: कोणार्क के सूर्य मंदिर का भूल-भूलैया राज़
    • NDA को बड़ा झटका! रेणु कुशवाहा का ‘पाला बदल’ प्लान सफल, थामा तेजस्वी का दामन
    • Lucknow News: छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर मायावती ने दी श्रद्धांजलि: BJP-सपा पर केजीएमयू का नाम बदलने का लगाया आरोप, असली नाम बहाल करने की मांग
    • मानसून में भीगी वादियां, चाय की महक और जंगल का रोमांच – वालपराई चाय बागानों और वनों के बीच प्रकृति का शांत स्वर्ग
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » ईदगाह से निकलते मुसलमान के दिल की धड़कन से अपनी धड़कन न मिलाना चाहेंगे!
    भारत

    ईदगाह से निकलते मुसलमान के दिल की धड़कन से अपनी धड़कन न मिलाना चाहेंगे!

    Janta YojanaBy Janta YojanaMarch 31, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ईद मुबारक! 

    ईद आज मनाई जा रही है। आज सभी मुसलमान नए कपड़े पहनेंगे। ईदगाह जाएँगे। एक दूसरे के गले मिलेंगे। बाज़ार में पिछले एक महीने की शाम की रौनक़ से इसका अंदाज़ मिलता था कि आज के दिन का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा था।

    यह  संयम और पवित्रता की याद दिलानेवाला त्योहार है। मेल जोल का, मिल्लत का भी। और उससे ख़ुशी का भी। आज मीठी ईद है। लेकिन गोश्त पर पाबंदी नहीं है। आप सेवइयों की कितनी क़िस्मों से वाक़िफ़ हैं यह इससे तय होगा कि ईद में कितने मुसलमानों के घर आप जाते हैं। ईद की ख़ुशी हर रोज़ मिलनेवाली ख़ुशी से क़तई अलग है। आख़िर कभी वक़्त था कि मुसलमान ही नहीं हिंदू भी किसी से अरसे बाद मिलने पर कहा करते थे कि आज हमारी ईद हो गई। यह दुर्लभता की भी प्रतीक है। आप तो ईद के चाँद हो गए हैं, यह शिकायत सिर्फ़ मुसलमान उससे नहीं किया करते थे जिससे मिलना चाहते तो थे लेकिन वह मुलाक़ात ईद थी। ईद और दीद में तुक मिलती है लेकिन यह वह दीद ख़ास है जो ईद के चाँद की हुआ करती है।

    ईद रमज़ान के महीने की समाप्ति का दिन है। रमज़ान में महीने भर के रोज़े रखे जाते हैं। यह कड़ा उपवास है जो धार्मिक मुसलमान पाबंदी से रखते हैं और इसका ध्यान रखते हैं कि वह पानी की इच्छा  भी उसे भंग न कर सके। 

    इस कठोर संयम के महीने के बाद आज ईद हो रही है। यह क़ुरआन के अवतरण का महीना है। मुसलमान अल्लाह या खुदा के उन पवित्र शब्दों को याद करते हैं और अपने जीवन को उनके मुताबिक़ ढालने का संकल्प लेते हैं। पूरी दुनिया में आज मुसलमान इस संकल्प को साथ दुहराते हैं।

    कभी वक़्त था कि मुसलमानों की इस सामूहिकता को इज़्जत और कुछ आदर मिश्रित ईर्ष्या से भी देखा जाता था। किस हिंदीवाले को और उर्दूवाले को भी एक हिंदू लेखक प्रेमचंद की कहानी ‘ईदगाह’ का यह वर्णन याद न होगा: 

    “सहसा ईदगाह नज़र आया। ऊपर इमली के घने वृक्षों की छाया है। नीचे पक्का फ़र्श है, जिस पर जाज़िम बिछा हुआ है। और रोज़ेदारों की पंक्तियाँ एक के पीछे एक न जाने कहाँ तक चली गई हैं, पक्के जगत के नीचे तक, जहाँ जाज़िम भी नहीं है। नए आने वाले आकर पीछे की क़तार में खड़े हो जाते हैं। आगे जगह नहीं है। यहाँ कोई धन और पद नहीं देखता। इस्लाम की निगाह में सब बराबर हैं। इन ग्रामीणों ने भी वज़ू किया और पिछली पंक्ति में खड़े हो गए।”

    या वर्णन कोई तकल्लुफ़ नहीं है। इसमें इस्लाम और मुसलमान क़ौम के लिए एक वास्तविक आदर है। बल्कि श्रद्धा कह लीजिए। एक ईदगाह में एक साथ सैकड़ों मुसलमानों के नमाज़ पढ़ने की कल्पना प्रेमचंद को इतना रोमांचित कर देती है कि वे सैकड़ों को लाखों में बदल डालते हैं:

    “कितना सुंदर संचालन है, कितनी सुंदर व्यवस्था! लाखों सिर एक साथ सिजदे में झुक जाते हैं, फिर सबके सब एक साथ खड़े हो जाते हैं, एक साथ झुकते हैं, और एक साथ घुटनों के बल बैठ जाते हैं। कई बार यही क्रिया होती है, जैसे बिजली की लाखों बत्तियाँ एक साथ प्रदीप्त हों और एक साथ बुझ जाएँ, और यही क्रम चलता रहे। कितना अपूर्व दृश्य था, जिसकी सामूहिक क्रियाएँ, विस्तार और अनंतता हृदय को श्रद्धा, गर्व और आत्मानंद से भर देती थीं, मानों भ्रातृत्व का एक सूत्र इन समस्त आत्माओं को एक लड़ी में पिरोए हुए है।”

    हिंदी में फिर हमें यह भाव और यह भाषा नहीं मिली: “कितना अपूर्व दृश्य था, जिसकी सामूहिक क्रियाएँ, विस्तार और अनंतता हृदय को श्रद्धा, गर्व और आत्मानंद से भर देती थीं, मानों भ्रातृत्व का एक सूत्र इन समस्त आत्माओं को एक लड़ी में पिरोए हुए है।”

    मुसलमानों की सामूहिकता प्रेमचंद को आशंकित नहीं करती। बल्कि उससे उन्हें विस्तार, व्यापकता और अनंतता की प्रेरणा मिलती है। वह हृदय को श्रद्धा, गर्व और आत्मानंद से भर देता है। मुसलमानों का भाईचारा भी उन्हें आकर्षित करता है। किसी प्रतियोगी भाव को जन्म नहीं देता। उस भाईचारे को देखकर वे आनंदित होते हैं। हिंदुओं को नहीं कहते कि इससे सावधान हो जाओ।

    हिंदी में फिर ऐसा भावपूर्ण वर्णन ईद का नहीं हुआ, इसका क्या कारण हो सकता है क्या इसलिए कि धर्मनिरपेक्षता एक विचार के रूप में तो हमारे भीतर रही लेकिन मुसलमानों की ज़िंदगी में हिंदुओं की भागीदारी कम होती गई

    प्रेमचंद के प्रिय जैनेंद्र ने लिखा था कि ठीक है कि इस्लाम का जन्म अरब में हुआ। लेकिन यह हिंदुओं या अन्य धर्मावलंबियों की ख़ुशनसीबी ही है कि मुसलमानों के पड़ोसी होने के कारण उन्हें उनकी पवित्रता का स्पर्श भी मिलता है और उसका आध्यात्मिक लाभ मिलता है।

    तो ईद मुसलमानों की है। लेकिन इस ईद में क्या सिर्फ़ उन्हें मसर्रत का अहसास होना चाहिए इस ईद भारत के हिंदुओं के लिए यह सवाल है कि क्या वे प्रेमचंद की निगाहें हासिल न करना चाहेंगे और ईदगाह से निकलते मुसलमान से गले मिलकर उसके दिल की धड़कन से अपने दिल की धड़कन न मिलाना चाहेंगे

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमार्च का आख़िरी सप्ताह रहेगा बेहद शुभ, नवरात्रि और राम नवमी जैसे मनाए जाएंगे त्योहार!
    Next Article नेपाल को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग उठी है, इस मांग के बाद जबरदस्त हिंसा, अब ओली सरकार का सख्त एक्शन
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.