Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Raj Thackeray News: राज ठाकरे को ‘खुला छोड़ना खतरनाक, इस नेता ने कर दी ऐसी कार्रवाई की मंग
    • Bihar Politics: ‘एक्टर हैं, उनकी कोई विचारधारा नहीं, ऊल-जुलूल बयान देने में माहिर…’ तेजस्वी ने चिराग पासवान पर कसा तंज
    • ‘सन ऑफ बिहार’ मनीष कश्यप हुये जन सुराज में शामिल, प्रशांत किशोर की मौजूदगी में हुई एंट्री
    • विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता आनंद सिंह का निधन, टाइगर ऑफ UP से थे मशहूर, परिवार में छाया मातम
    • Lucknow news: …तो इस लिए बीजेपी नहीं चुन पा रही प्रदेश अध्यक्ष
    • Bajrang Manohar Sonawane Wikipedia: संघर्ष, सेवा और सफलता का प्रतीक, बीड से लोकतंत्र की आवाज़-बजरंग मनोहर सोनवाने
    • Bihar Elections 2025: PM मोदी के ‘हनुमान’ चिराग ने BJP की पीठ में घोंपा छुरा, सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का किया ऐलान
    • Bhakt Pundalik Story: माँ-बाप की सेवा ने भगवान को रुकने पर मजबूर कर दिया, जानिए पुंडलिक की कहानी
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » उम्मीदों से कम क्यों रही तीसरी तिमाही की जीडीपी दर? जानें वजह
    भारत

    उम्मीदों से कम क्यों रही तीसरी तिमाही की जीडीपी दर? जानें वजह

    By February 28, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तीसरी तिमाही की जीडीपी विकास दर ने फिर से निराश किया है। शुक्रवार को जारी आँकड़ों के अनुसार भारत की अर्थव्यवस्था 2024-25 की तीसरी तिमाही में 6.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी। यह उम्मीद के अनुसार नहीं है। एक साल पहले इसी अवधि में यह दर 9.5 फ़ीसदी रही थी। तो क्या यह अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं यदि स्थिति अच्छी है तो निर्माण क्षेत्र का प्रदर्शन ख़राब क्यों है, विदेशी निवेशक भाग क्यों रहे हैं, शेयर बाज़ार धड़ाम क्यों गिर रहा है और कंपनियों का उत्पादन गिर क्यों रहा है

    इन सवालों का जवाब जानने से पहले जीडीपी की स्थिति को समझ लें। अक्टूबर-दिसंबर में जीडीपी यानी सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर के आँकड़े उम्मीद के अनुसार इसलिए भी नहीं हैं क्योंकि केंद्रीय बैंक ने इसके 6.8% रहने का अनुमान लगाया था। आर्थिक विश्लेषक भी ज़्यादा की उम्मीद लगाए बैठे थे। रॉयटर्स पोल में विश्लेषकों ने इसके 6.3% रहने का अनुमान लगाया था। हालाँकि, थोड़ी राहत की ख़बर यह है कि मौजूदा विकास दर पिछली तिमाही से कुछ बेहतर है। पिछली तिमाही में यह दर 5.8% रही थी।

    दूसरी तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था की जीडीपी विकार दर पहले अनुमानित 5.4 प्रतिशत थी लेकिन दूसरी तिमाही के लिए वास्तविक जीडीपी विकास दर को संशोधित कर 5.6% कर दिया गया है।

    एनएसओ के आँकड़ों से पता चलता है कि दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार 2024-25 के पूरे वर्ष के लिए देश की अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत की गति से बढ़ रही है। पिछले महीने चालू वित्त वर्ष के दौरान 6.4 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया था। 

    पूरे वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए भारत ने 9.2% की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर दर्ज की थी। यह पिछले 12 वर्षों में सबसे अधिक वार्षिक वृद्धि है। हालाँकि, कोविड की मंदी के बाद 2021-22 में असाधारण उछाल आया था। 

    अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ऐसे नतीजे क्यों

    अक्टूबर और दिसंबर के बीच जीडीपी वृद्धि को बढ़ाने में ग्रामीण मांग एक प्रमुख फ़ैक्टर रही। अनुकूल मानसून से कृषि उत्पादन में सुधार हुआ। इससे प्रमुख ख़रीफ़ फ़सलों का उत्पादन बढ़ा और ग्रामीण आय में वृद्धि हुई। वित्त वर्ष 25 की तीसरी तिमाही में कृषि विकास दर बढ़कर 4.5% होने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही में केवल 0.4% से तेज वृद्धि है। तिसरी तिमाही में विनिर्माण और खनन क्षेत्रों में कमजोर प्रदर्शन के कारण जीडीपी विकास दर उम्मीद के अनुसार नहीं रही। 

    निवेश कम क्यों हो रहा है

    जीडीपी देश की अर्थव्यवस्था की रफ़्तार को बताता है और रफ़्तार बढ़ाने में निवेश का बड़ा हाथ होता है। लेकिन दिक्कत यह है कि निवेशक किसी अर्थव्यवस्था में निवेश तभी करते हैं जब उन्हें फायदा नज़र आता है। तो सवाल है कि देश में निवेश की स्थिति क्या है

     - Satya Hindi

    रिपोर्टें हैं कि सितंबर महीने में बाजार के शिखर पर पहुँचने के बाद से विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक यानी एफ़पीआई ने 2.14 लाख करोड़ रुपये की निकासी की है। यह तब हुआ जब शेयर बाज़ार में उच्च मूल्यांकन और अर्थव्यवस्था के धीमा होने की चिंताएँ हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय शेयर बाजार में एफ़पीआई लगातार पैसे निकाल रहे हैं। 

    यही वजह है कि शेयर बाज़ार औंधे मुंह गिर रहा है। शेयर बाज़ार में शुक्रवार को ख़ून-ख़राबा मच गया। सेंसेक्स में 1400 से ज़्यादा अंकों की गिरावट आई। यानी सेंसेक्स क़रीब 1.90 फ़ीसदी नीचे गिर गया। सेंसेक्स में क़रीब 1000 अंकों की गिरावट का ही मतलब है कि निवेशकों की संपत्ति 7.46 लाख करोड़ रुपये घट गई। निफ़्टी में भी 400 से ज़्यादा अंकों यानी 1.86 फ़ीसदी की गिरावट आई है। सितंबर के बाद से अब तक सेंसेक्स में 16 फ़ीसदी और निफ़्टी में 18 फ़ीसदी की गिरावट आ चुकी है।

     - Satya Hindi

    शेयर बाज़ार में यह गिरावट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ की धमकियों और भारत में तीसरी तिमाही के जीडीपी के आँकड़े जारी होने की संभावना के बीच आई। इस बीच अन्य एशियाई शेयर बाज़ारों में भी कमजोरी रही। हालाँकि, इसके अलावा भी कई और कारण हैं जिनकी वजह से बाज़ार धड़ाम गिरा है। इनमें भारतीय बैंकों की आय में कमी होना, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और एफ़आईआई का भारत से चीन की ओर जाना शामिल हैं।

    कंपनियों का प्रदर्शन भी ठीक नहीं

    वैसे, कंपनियों का प्रदर्शन भी कुछ ठीक नहीं रहा है। हाल में ख़बरें आई थीं कि देश की सबसे बड़ी पेंट कंपनी और शेयर बाजार का सुरक्षित निवेश मानी जानेवाली एशियन पेंट्स ने अपनी बिक्री में दस प्रतिशत से ज्यादा गिरावट दर्ज की है। ऐसा कंपनी के इतिहास में लंबे समय बाद हुआ है। सबसे बड़ी कंज्यूमर कंपनी हिंदुस्तान यूनिलिवर की बिक्री दो साल से स्थिर है। यही हाल नेस्ले, मैरिको और डाबर जैसी बड़ी कंपनियों के है। उनकी बिक्री या तो स्थिर है या फिर घट रही है। यानी अर्थव्यवस्था में मांग कम हो रही है। यह जगजाहिर है कि अर्थव्यवस्था मांग और ख़पत पर ही चलती है।

    (इस रिपोर्ट का संपादन अमित कुमार सिंह ने किया है।)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रम्प टैरिफ वॉर गरमायाः 4 मार्च से कई देशों पर लागू, चीन की जबरदस्त चेतावनी
    Next Article रमजान से पहले पाकिस्तान में नापाक हरकत, जामिया मस्जिद में बम विस्फोट, पांच लोगों की मौत, तालिबान से कनेक्शन

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.