Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » ‘एलकेजी छात्र पीएचडी वाले को लेक्चर न दे’- हिंदी विवाद पर स्टालिन Vs शाह
    भारत

    ‘एलकेजी छात्र पीएचडी वाले को लेक्चर न दे’- हिंदी विवाद पर स्टालिन Vs शाह

    By March 7, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तमिलनाडु में भाषा विवाद और गहरा गया। केंद्र की भाषा नीति के रवैये पर स्टालिन ने कहा है कि एलकेजी का छात्र पीएचडी धारी को लेक्चर न दे। उनका यह बयान तब आया है जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु में हैं और तीन भाषा नीति पर विवाद के बीच तमिलनाडु में कथित तौर पर हिंदी थोपे जाने का आरोप लगाया जा रहा है। इस बीच, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूछा है कि स्टालिन सरकार मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम तमिल में शुरू क्यों नहीं कर रही है।

    दरअसल, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच हिंदी और राष्ट्रीय शिक्षा नीति यानी एनईपी को लेकर तीखी बहस छिड़ गई है। स्टालिन ने केंद्र पर गैर-हिंदी भाषियों पर हिंदी थोपने का आरोप लगाया, तो अमित शाह ने पलटवार करते हुए डीएमके सरकार से मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों को तमिल में शुरू करने की मांग की। यह विवाद तमिलनाडु की भाषाई पहचान और केंद्र की नीतियों के बीच टकराव को उजागर करता है।

    यह विवाद तब बढ़ा जब स्टालिन ने गुरुवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला और कहा कि एनईपी के ज़रिए हिंदी को थोपा जा रहा है, जो तमिलनाडु की भाषाई पहचान के लिए ख़तरा है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के हालिया बयानों को उकसावे वाला करार दिया। स्टालिन ने कहा, ‘हम अपना काम कर रहे थे, लेकिन शिक्षा मंत्री ने हमें भड़काया। उन्होंने अपनी हद भूलकर पूरे राज्य को हिंदी स्वीकार करने की धमकी दी। अब उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ रहा है।’ 

    ‘तीन भाषा नीति सर्कस’

    उन्होंने बीजेपी की तीन-भाषा नीति को सर्कस करार देते हुए कहा कि यह तमिलनाडु में हास्यास्पद बन गई है। स्टालिन ने चुनौती दी, ‘2026 के विधानसभा चुनाव में इसे अपना मुख्य मुद्दा बनाएँ और देखें कि हिंदी थोपने का जनमत संग्रह क्या कहता है।’ उनका दावा है कि तमिलनाडु ने तमिल और अंग्रेज़ी की दो-भाषा नीति से वह हासिल कर लिया है, जो एनईपी 2030 तक करना चाहती है। उन्होंने तंज कसा, ‘यह ऐसा है जैसे एलकेजी का छात्र पीएचडी धारी को लेक्चर दे।’

    स्टालिन ने ऐतिहासिक घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि हिंदी थोपने की हर कोशिश को तमिलनाडु ने नाकाम किया है। उन्होंने कहा, ‘जिन्होंने हिंदी थोपने की कोशिश की, वे या तो हारे या बाद में डीएमके के साथ आ गए। तमिलनाडु ब्रिटिश औपनिवेशिकता की जगह हिंदी औपनिवेशिकता बर्दाश्त नहीं करेगा।’ 

     - Satya Hindi

    स्टालिन तमिल को बढ़ावा देने में नाकाम: शाह

    अमित शाह ने स्टालिन के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि डीएमके सरकार ने तमिल भाषा को बढ़ावा देने के लिए पर्याप्त क़दम नहीं उठाए। उन्होंने कहा, ‘अब तक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल यानी सीएपीएफ’ भर्ती में मातृभाषा की कोई जगह नहीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ़ैसला किया कि अब युवा आठवीं अनुसूची की सभी भाषाओं में परीक्षा दे सकेंगे। इसमें तमिल भी शामिल है।’  

    अमित शाह ने स्टालिन से अपील की, ‘मैं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूँ कि मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों को तमिल में शुरू करने के लिए जल्द क़दम उठाएँ।’ उनका तर्क था कि केंद्र सरकार क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा दे रही है, जबकि डीएमके इस दिशा में पीछे है।

    एनईपी 2020 में तीन-भाषा फॉर्मूले की सिफारिश की गई है। हालाँकि इसमें यह साफ़ किया गया है कि किसी राज्य पर कोई भाषा थोपी नहीं जाएगी। फिर भी, तमिलनाडु में यह नीति विवाद का मुद्दा बन गई है।

    डीएमके का कहना है कि मौजूदा दो-भाषा नीति से राज्य फल-फूल रहा है और तीसरी भाषा की ज़रूरत नहीं है। दूसरी ओर बीजेपी का तर्क है कि तीन-भाषा नीति लोगों को अन्य राज्यों में मदद करेगी।

    स्टालिन ने केंद्र पर योजना के नामों, पुरस्कारों और सरकारी संस्थानों में हिंदी के ज़्यादा इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘गैर-हिंदी भाषियों का दम घुट रहा है। डीएमके ने हमेशा इसका विरोध किया और इतिहास याद रखेगा कि हमने हिंदी के दबदबे को तोड़ा।’ 

    तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई ने स्टालिन पर फ़ेक ड्रामा करने का आरोप लगाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘हमारी ऑनलाइन हस्ताक्षर मुहिम को 36 घंटों में 2 लाख से ज़्यादा लोगों का समर्थन मिला। जमीन पर भी यह अभियान जोरदार समर्थन पा रहा है। स्टालिन के बयान हमारे लिए मायने नहीं रखते।’ बीजेपी का दावा है कि उनकी नीति को जनता का समर्थन मिल रहा है।

    यह विवाद केवल भाषा नीति का मसला नहीं है, बल्कि तमिलनाडु की क्षेत्रीय पहचान और केंद्र-राज्य संबंधों की जटिलता को दिखाता है। डीएमके के लिए यह तमिल अस्मिता की लड़ाई है, जिसे वह द्रविड़ आंदोलन की विरासत से जोड़ती है। स्टालिन का ‘हिंदी औपनिवेशिकता’ वाला बयान इस भावना को और मज़बूत करता है। दूसरी ओर, बीजेपी इसे राष्ट्रीय एकता और अवसरों को बढ़ावा देने के रूप में पेश कर रही है।

    अमित शाह का तमिल पाठ्यक्रमों की मांग डीएमके को उसी के हथियार से जवाब देने की कोशिश है। तमिलनाडु में हिंदी विरोध का लंबा इतिहास रहा है, खासकर 1960 के दशक में जब हिंदी के ख़िलाफ़ बड़े प्रदर्शन हुए थे। आज भी यह भावना मज़बूत है, और डीएमके इसे अपने पक्ष में भुनाने की कोशिश कर रही है।

    2026 के विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा अहम हो सकता है। स्टालिन की चुनौती बीजेपी के लिए जोखिम भरी है, क्योंकि तमिलनाडु में भाषाई संवेदनशीलता हमेशा मतदाताओं को प्रभावित करती रही है। अगर बीजेपी अपनी नीति को जनता के बीच ले जाना चाहती है तो उसे तमिल अस्मिता का सम्मान करते हुए संतुलन बनाना होगा। वहीं, डीएमके के लिए यह मौका है कि वह केंद्र के ख़िलाफ़ क्षेत्रीय भावनाओं को और मज़बूत करे। 

    (इस रिपोर्ट का संपादन अमित कुमार सिंह ने किया है)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMayawati News: BSP में मची हलचल के बीच मायावती पहुंची इस नेता के घर, चर्चाएं तेज
    Next Article अमेरिकी कोर्ट ने तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की याचिका की खारिज

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.