Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रो. रविकांत पर मुक़दमा चलाने की मंजूरी देने के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी पर सवाल क्यों?
    • भारतीयों को बांग्लादेश क्यों धकेला ? ममता सरकार ने कराई घर वापसी
    • ट्रंप की ईरान को धमकी, बिना शर्त आत्मसमर्पण करो
    • शांति के लिए ख़तरा बनी इसराइल की जासूसी एजेंसी मोसाद की जन्म-कथा!
    • भारत का यह मंदिर, दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर, जिसमें एक पूरा शहर बसा है, यूरोप की वेटिकन सिटी से भी विशाल है!
    • इसराइल-ईरान युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका? जानें क्या असर होगा
    • यूएस और ईरान के बीच अहम बैठक के संकेत, किसको तेहरान भेज रहे हैं ट्रम्प
    • हैदराबाद का फलकनुमा पैलेस, मानो हिंदुस्तान की धरती पर आसमान का एक टुकड़ा उतर आया हो, लेकिन इसे बनवाने वाले नवाब को इसकी भव्यता ने कंगाल कर दिया
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » कांग्रेस का मौजूदा फेरबदल क्या बता रहा है, राहुल गांधी का कितना दखल?
    भारत

    कांग्रेस का मौजूदा फेरबदल क्या बता रहा है, राहुल गांधी का कितना दखल?

    By February 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कांग्रेस
    ने संगठनात्मक
    सुधार शुरू कर दिया है। बड़े
    कदम के तौर पर पार्टी ने अनुभवी और परखे हुए नेताओं को फिर से जिम्मेदारियां सौंपी हैं। साथ ही कुछ युवा चेहरों को भी मौका दिया है। हाल ही में खबरें आई थीं कि पार्टी 2025 में संगठन में पूरी तरह बदलाव करेगी।

    हालांकि अभी बड़े
    पैमाने पर बदलाव नहीं किए गए हैं। लेकिन अभी कुछ नेताओं को राज्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया
    है। लेकिन उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियां बरकरार रखी गई हैं।
    पार्टी ने कुछ प्रभारियों के प्रदर्शन को भी देखा और खराब प्रदर्शन करने वालों को
    हटा दिया है।

    जिस तरह से जिम्मेदारियां दी गई हैं, उन पर राज्यों
    में चुनाव का असर साफ बता रहा है। पार्टी ने हरीश चौधरी, रजनी पाटिल और बीके हरिप्रसाद जैसे
    नेताओं को वापस लिया है। जिन्हें पहले
    कई जिम्मेदारियां मिली थीं। बाद में कोई पद नहीं दिया गया। लेकिन अब ऐसे लोगों को महत्व दिया गया है। अभी तक दीपक बाबरिया हरियाणा इंचार्ज थे। हरियाणा में पार्टी को करारी हार मिली है।

    रजनी पाटिल को हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है, जबकि वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश चौधरी अब मध्य प्रदेश की जिम्मेदारी संभालेंगे। कृष्णा अल्लवरु बिहार की जिम्मेदारी संभालेंगे, जो एक महत्वपूर्ण चुनावी राज्य है।

    इस फेरबदल में दीपक बाबरिया, मोहन प्रकाश के अलावा भरत सिंह सोलंकी, राजीव शुक्ला, अजय कुमार और देवेंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ नेताओं को बाहर कर दिया गया। हालांकि पार्टी ने इनके योगदान को स्वीकार किया है।

    इस सूची में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की छाप साफ देखी जा सकती है, खासकर उनके तीन करीबी सहयोगियों को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं। ये सहयोगी संगठनात्मक मामलों में राहुल गांधी के साथ काम कर चुके हैं। इन्हें दो महासचिवों और नौ प्रभारियों की सूची में जगह मिली है।

    के. राजू, जो ‘बहुजन’ राजनीति में राहुल गांधी के विश्वसनीय
    व्यक्ति माने जाते हैं, को
    झारखंड की जिम्मेदारी दी गई है।कार्यकर्ता से राजनीतिज्ञ बनी मीनाक्षी नटराजन को तेलंगाना का प्रभार सौंपा गया है,
    जहां कांग्रेस सरकार सोशल इंजीनियरिंग के तहत बड़े बदलाव की योजना बना रही है।

    पहले ही, तेलंगाना सरकार ने जाति जनगणना डेटा जारी किया है और दलितों के उप-वर्गीकरण की योजना बना रही है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। मोहन प्रकाश की जगह कृष्णा अल्लावरु की नियुक्ति भी नेताओं के लिए एक संदेश है कि नेतृत्व चुनाव नतीजों पर ध्यान दे रहा है। कृष्णा अल्लावरु को राहुल के काफी करीब माना जाता है।

    छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कर्नाटक के दिग्गज कांग्रेस नेता बी.के. हरिप्रसाद को संगठन में वापस लाया गया है। बघेल को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है और हरिप्रसाद को हरियाणा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।भूपेश बघेल को प्रियंका गांधी वाड्रा के करीब माना जाता है। उन्हें चुनाव प्रबंधन के लिए जाना जाता है। हरिप्रसाद पार्टी के पुराने वफादार हैं।

    इस सूची में भविष्य में नेतृत्व करने वाले नेताओं को तैयार करने का इरादा साफ झलक रहा है। सैयद नसीर हुसैन, अल्लावरु और सप्तगिरी उलाका जैसे युवा
    नेता हरीश चौधरी, अजय
    कुमार लल्लू, गिरीश चोडंकर और रजनी
    पाटिल जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ इस सूची में शामिल हैं।

    कांग्रेस में नसीर हुसैन तेजी से आगे बढ़े हैं। पिछले कुछ वर्षों में वे प्रवक्ता से पार्टी के राज्यसभा
    सचेतक, कांग्रेस अध्यक्ष के
    कार्यालय में समन्वयक और कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य बने हैं। नई नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं।

    (रिपोर्ट और संपादनः यूसुफ किरमानी)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेजरीवाल की मुसीबतः केंद्र ने ‘शीश महल’ मामले की जांच का आदेश दिया
    Next Article Rajasthan Kankwari Fort History: वो किला जिसमें औरंगजेब ने अपने भाई को कैद करके रखा था, आइए जानते हैं इसका पूरा इतिहास

    Related Posts

    प्रो. रविकांत पर मुक़दमा चलाने की मंजूरी देने के लिए लखनऊ यूनिवर्सिटी पर सवाल क्यों?

    June 18, 2025

    भारतीयों को बांग्लादेश क्यों धकेला ? ममता सरकार ने कराई घर वापसी

    June 17, 2025

    ट्रंप की ईरान को धमकी, बिना शर्त आत्मसमर्पण करो

    June 17, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.