Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दो नाव पर क्यों सवार पाकिस्तान ?
    • बिहार में ‘महाक्रांति’! अब गांव-गांव पहुंचेगी सरकार; हर पंचायत को मिलेगा दो मंजिला पंचायत सरकार भवन, जानें पूरी योजना
    • क्या ईरान फ़ोर्दू से परमाणु सामग्री गुप्त जगह ले जा रहा है? जानें IAEA ने क्या कहा
    • Shaktisinh Gohil Resign: उपचुनाव में कांग्रेस की हार के बाद बड़ा झटका, शक्तिसिंह गोहिल ने दिया इस्तीफा!
    • Live: इसराइल ने तेहरान में कई सुरक्षाकर्मी मारे, फोर्दू पर फिर हमला
    • By Election 2025 Results: BJP का सूपड़ा साफ! AAP की दोहरी जीत ने मचा दी सियासी भूचाल; केजरीवाल ने बोला बड़ा हमला
    • Satya Hindi News Bulletin। 23 जून, दोपहर तक की ख़बरें
    • Satya Hindi News Bulletin। 23 जून, सुबह तक की ख़बरें
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » किसानों संगठनों ने देशव्यापी विरोध की घोषणा की, संसद कैंपस में प्रदर्शन
    भारत

    किसानों संगठनों ने देशव्यापी विरोध की घोषणा की, संसद कैंपस में प्रदर्शन

    By March 20, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     - Satya Hindi

    संसद परिसर में गुरुवार को कांग्रेस सांसद प्रदर्शन करते हुए

    पंजाब पुलिस ने बुधवार को शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांतिपूर्ण धरना दे रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया और उसके टेंट वगैरह को उजाड़ दिया। वहां बुलडोजर चलाए गए। किसानों पर पुलिस की कार्रवाई के कुछ घंटों बाद, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने गुरुवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है।कुछ किसान नेताओं ने किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल, सरवन सिंह पंढेर और अन्य की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए पूरे पंजाब में चक्का जाम की घोषणा की है। संसद परिसर में पंजाब के कांग्रेस सांसदों ने इस मुद्दे पर अपना विरोध जताया। बाद में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी उनके समर्थन में शामिल हुए।

    पंजाब के गांवों में ऐलान हो रहा है कि लोग अपनी नजदीकी सड़कें बंद कर दें। इस बीच कई किसान नेताओं को विरोध प्रदर्शन करने से रोकने के लिए उनके घरों में नजरबंद कर दिया गया है।

    पंजाब कांग्रेस के सांसदों ने गुरुवार को राज्य के किसानों पर कार्रवाई के खिलाफ़ संसद में प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाए। राज्य कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग, सांसद गुरजीत औजला, अमर सिंह और अन्य ने किसानों के लिए न्याय की मांग की। वारिंग ने भाजपा और आप के खिलाफ़ नारे लगाए, “हिरासत में लिए गए किसानों को रिहा करो।” कांग्रेस ने किसानों के खिलाफ़ अचानक की गई कार्रवाई के लिए भाजपा और आप को दोषी ठहराया है, जबकि पंजाब की सत्तारूढ़ आप ने कहा है कि किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन करना चाहिए क्योंकि उनके मुद्दे केंद्र के साथ हैं।

    एसकेएम (गैर-राजनीतिक) के प्रवक्ता गुरदीप सिंह ने कहा कि हिरासत में लिए गए किसान नेताओं ने पुलिस हिरासत में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। किसानों के आंदोलन के मद्देनजर संगरूर जिले में इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। पटियाला और आसपास के शहरों में बुधवार शाम से इंटरनेट बंद है।

    संयुक्त किसान मोर्चा की नौ सदस्यीय समिति अपनी रणनीति पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को बैठक करने वाली है। इस बैठक में एसकेएम (ऑल इंडिया) के जोगिंदर सिंह उग्राहन, बलबीर सिंह राजेवाल, दर्शन पाल और हरिंदर सिंह लखोवाल जैसे नेता शामिल होंगे। पुलिस की कार्रवाई की निन्दा करते हुए किसान नेता राकेश टिकैत ने देश भर के किसान संघों से एकजुट होने का आग्रह किया है।

    बॉर्डर साफ कराए गए

    पुलिस के अनुसार, शंभू बाॉर्डर अब पंजाब की ओर से लगभग साफ हो गया है और उन्होंने हरियाणा को इस बारे में सूचना दे दी है। हरियाणा पुलिस अब अपनी सीमा में स्लैब और बोल्डर हटा रही है। हरियाणा-पंजाब अंतरराज्यीय शंभू सीमा को वाहनों के आवागमन के लिए खोला जाएगा; कंक्रीट स्लैब तोड़ने के लिए मशीनें तैनात की जा रही हैं।

    हरियाणा पुलिस ने किसान नेता जसमीत सिंह और तेजवीर सिंह के घर नोटिस भेजा है। उन्हें एसआईटी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है, जो पिछले साल उनके खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रही है। नोटिस में कहा गया है कि अगर वे एसआईटी के सामने पेश नहीं हुए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समझा जाता है कि हरियाणा के किसान विरोध प्रदर्शन में शामिल न हों, इसलिए हरियाणा में भी कार्रवाई शुरू की गई है।

    हरियाणा पुलिस ने अंबाला जिले में कई किसानों के घऱों के बाहर नोटिस चिपकाए हैं, जिसमें उन्हें उनके खिलाफ मामलों के संबंध में जांच एजेंसियों के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है।

    कांग्रेस ने अपने बयान में कहा- पंजाब में किसानों के साथ बर्बरता और अत्याचार की सारी सीमाएं लांघ दी गई।

    AAP की किसान विरोधी सरकार ने अपनी जायज मांग के लिए शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों को बलपूर्वक शंभू बॉर्डर से हटा दिया।

    AAP की सरकार भी BJP की राह पर चलकर किसानों की आवाज को दबा रही है, उनके अधिकारों को रौंद रही है।

    आज संसद परिसर में कांग्रेस सांसदों ने किसानों पर हुई इस तानाशाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। हम किसानों के साथ खड़े हैं, इस अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे।

    इस बीच पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आर्थिक व्यवधानों का हवाला देते हुए बेदखली का बचाव किया। उन्होंने कहा, “दो राजमार्गों के लंबे समय तक बंद रहने से उद्योग और व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, जिन्हें उन्होंने ‘राज्य की जीवनरेखा’ कहा है।” इसके उलट आम आदमी पार्टी कह रही है कि वे किसानों के साथ है। किसानों के मुद्दे केंद्र से जुड़े हुए हैं, उन्हें दिल्ली में प्रदर्शन करना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या ग्रोक पर प्रतिबंध लग सकता है, सत्य हिन्दी ने पूछा तो उसने दिया जवाब
    Next Article हूतियों ने मार गिराया अमेरिका का एमक्यू-9 रीपर ड्रोन, यमन में अबतक बर्बाद किया 16वां किलर ड्रोन

    Related Posts

    दो नाव पर क्यों सवार पाकिस्तान ?

    June 23, 2025

    क्या ईरान फ़ोर्दू से परमाणु सामग्री गुप्त जगह ले जा रहा है? जानें IAEA ने क्या कहा

    June 23, 2025

    Live: इसराइल ने तेहरान में कई सुरक्षाकर्मी मारे, फोर्दू पर फिर हमला

    June 23, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.