Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Noida: LIVE Debates में मचा बवाल! सपा कार्यकर्ताओं ने मौलाना साजिद रशीदी को जड़ दिया थप्पड़, वीडियो वायरल
    • Kaziranga National Park: काज़ीरंगा में बाघों की गूंजती जीत: 100 वर्ग किलोमीटर में 18 बाघ
    • देश जानना चाहता है! 100 दिन हो गए… मोदी जवाब दें, चुप क्यों हैं? खड़गे की दहाड़, नड्डा को भी मांगनी पड़ गई माफी
    • Agra Tourism Wikipedia: आगरा जाने का बना रहे हैं प्लान? जानिए घूमने लायक जगहों, स्वादिष्ट व्यंजनों और सांस्कृतिक रंगों की पूरी जानकारी
    • Agra Ka Itihas: ताजमहल के शहर आगरा की हर जानकारी, जानिए इतिहास से लेकर राजनीति और प्रशासन तक का विस्तृत विवरण
    • सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए ऑपरेशन महादेव? अखिलेश यादव का लोकसभा में विस्फोटक आरोप, सरकार से पूछे तीखे सवाल
    • सरकार के सुर में सुर! चिराग पासवान निकले ‘सियासत के खिलाड़ी’, फिर मारी पलटी
    • उपराष्ट्रपति की रेस और जाट वोट बैंक, वसुंधरा राजे फिर बनेंगी ‘किंगमेकर’? पीएम से मुलाकात के बाद वापसी के संकेत!
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » केरल की मुख्य सचिव से रंगभेद: कहां हैं संस्कारियों के समरसता वाले दावे?
    भारत

    केरल की मुख्य सचिव से रंगभेद: कहां हैं संस्कारियों के समरसता वाले दावे?

    Janta YojanaBy Janta YojanaApril 1, 2025No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुनिया भर में रंगभेद मुक्ति संघर्ष की प्रेरणा बने महात्मा गांधी के देश भारत में, आजादी के 77 साल बाद भी रंगभेद अपनाए जाने का मुद्दा उठाया जाना यह दर्शाता है कि हमारे समाज में त्वचा के रंग और जातिगत भेदभाव जैसी गंभीर समस्याएँ गहराई से जड़ें जमाए हुए हैं। यह और भी आश्चर्यजनक है कि यह सवाल देश के सबसे प्रगतिशील राज्य केरल की मुख्य सचिव, शारदा मुरलीधरन, द्वारा स्वयं उठाया गया है। इससे स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा सामाजिक समरसता को लेकर किए जा रहे दावे महज़ खोखले हैं।

    रंग, नस्ल और लिंग आधारित भेदभाव के खिलाफ महात्मा गांधी, मार्टिन लूथर किंग, नेल्सन मंडेला, बाबासाहेब अंबेडकर, संत कबीर, सावित्रीबाई फुले, अहिल्याबाई होल्कर और मीरा बाई जैसे महापुरुषों ने संघर्ष किया। फिर भी, यह सामाजिक बीमारी आज भी समाप्त नहीं हो पाई है। महात्मा गांधी जब दक्षिण अफ्रीका में वकालत कर रहे थे, तब उन्हें 7 जून 1893 को पीटर मारबर्ग स्टेशन पर फर्स्ट क्लास डिब्बे से केवल अश्वेत होने के कारण धक्का देकर बाहर फेंक दिया गया था। इसी घटना ने उन्हें रंगभेद के खिलाफ संघर्ष की ओर प्रेरित किया और अहिंसा एवं सत्याग्रह की अवधारणा को जन्म दिया।

    भारत में रंगभेद की भयावह सच्चाई

    दुखद यह है कि जिस महात्मा गांधी से प्रेरणा लेकर दुनियाभर में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन हुए, उनके अपने देश में ही 21वीं सदी में भी त्वचा के रंग के आधार पर भेदभाव हो रहा है। शारदा मुरलीधरन ने यह मुद्दा उठाकर दिखाया कि भारतीय समाज में यह पूर्वाग्रह कितनी गहराई तक समाया हुआ है।

    यह भी चिंताजनक है कि भारत में जातीय और सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की राजनीति इस भेदभाव को और अधिक गहरा कर रही है। ताजा उदाहरण समाजवादी पार्टी के दलित सांसद रामजीलाल सुमन के आगरा स्थित घर पर करणी सेना द्वारा किया गया हमला है। यह हमला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आगरा में मौजूदगी के दौरान हुआ, जो कानून व्यवस्था पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का दावा करते हैं।

    राजनीतिक नेतृत्व और रंगभेद

    बीते वर्षों में जातिगत भेदभाव के कई मामले सामने आए हैं। बिहार में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के मंदिर दर्शन के बाद उसे गंगाजल से धोने की घटना हो या समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा मुख्यमंत्री निवास खाली करने के बाद उसे गंगाजल से शुद्ध करवाने की शर्मनाक हरकत—ये सभी घटनाएँ दर्शाती हैं कि भारतीय समाज में नस्ल और जाति आधारित भेदभाव कितनी गहराई तक फैला हुआ है।

    मध्य प्रदेश में भी एक दलित व्यक्ति पर पेशाब करने की घटना ने जातिगत भेदभाव की भयावहता को उजागर किया। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा पीड़ित के पैर धोने की कोशिश मात्र लीपापोती साबित हुई। यह विडंबना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान स्वयं पिछड़ी जाति से होने का दावा करते हैं, लेकिन जातिगत भेदभाव के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए।

    शारदा मुरलीधरन का साहसिक खुलासा

    शारदा मुरलीधरन, जो 1990 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, ने हाल ही में अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर के दौरान अपने काले रंग के कारण भेदभाव का सामना किया। उन्होंने लिखा कि चाहे घर हो या ऑफिस, हर जगह सांवली महिलाओं को भेदभाव झेलना पड़ता है। उन्होंने इस धारणा को चुनौती दी कि केवल गोरा रंग ही सुंदरता का प्रतीक है।उन्होंने यह भी बताया कि बचपन में उन्होंने अपनी माँ से पूछा था कि क्या वे अगले जन्म में गोरी त्वचा के साथ जन्म ले सकती हैं। हालाँकि, उनके बेटे ने उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने काले रंग को अपनाने की सीख दी। उन्होंने कहा, “काला रंग सुंदर है, काला रंग खूबसूरती है, मुझे काला रंग पसंद है।”

     - Satya Hindi

    केरल की मुख्य सचिव शारदा मुरलीधरन

    समाज में रंगभेद की जड़ें और इसका समाधान

    शारदा मुरलीधरन के बयान ने भारतीय समाज में रंगभेद की गहरी जड़ों को उजागर कर दिया। केरल, जिसे देश का सबसे शिक्षित और प्रगतिशील राज्य माना जाता है, वहाँ तक अगर रंगभेद मौजूद है, तो यह पूरे भारत के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

    केरल के नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन और सीपीआई (एम) के सांसद के राधाकृष्णन ने उनकी ईमानदारी की सराहना की। यह चर्चा फेयर एंड लवली जैसी गोरेपन की क्रीम के विज्ञापनों और विवाह विज्ञापनों में ‘अत्यधिक गोरी वधू’ की माँग के रूप में भी प्रतिबिंबित होती है। इससे यह साफ़ है कि भले ही 15 अगस्त 1947 को भारत ने गोरों की गुलामी से मुक्ति पा ली हो, लेकिन रंग और जातिगत भेदभाव की बेड़ियाँ अब भी समाज को जकड़े हुए हैं।

    भारतीय लोकतंत्र में स्त्रियों को मताधिकार से लेकर शिक्षा और नौकरी के समान अवसर प्राप्त हैं। फिर भी, जब केरल की मुख्य सचिव जैसी प्रभावशाली महिला रंगभेद का शिकार होती हैं, तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति को दर्शाता है।

    शारदा मुरलीधरन ने न केवल अपने साथ हुए रंगभेद को उजागर किया, बल्कि समाज में व्याप्त इस भेदभाव के खिलाफ लड़ाई की आवश्यकता को भी रेखांकित किया। यह बीमारी अमूमन समाज में व्याप्त आर्थिक और सामाजिक असमानता से पैदा होती है, और ताजा आँकड़े बताते हैं कि पिछले 10 वर्षों में अमीर-गरीब की खाई भारत में लगातार गहरी हो रही है।

    समाज को इस मानसिक बीमारी से मुक्त करने के लिए हमें शिक्षा, जागरूकता और कठोर कानूनी उपायों को बढ़ावा देना होगा, ताकि रंगभेद और जातिगत भेदभाव की इस कुप्रथा का समूल नाश किया जा सके।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleOdisha Sthapna Divas 2025: ओडिशा की स्थापना कब हुई, क्या है उड़ीसा का इतिहास ?
    Next Article डार्क वेब पर प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जानकारी कैसे लीक हो गई?
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.