Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • तमिलनाडु की कीलडी सभ्यता पर केंद्र से विवाद, ASI निदेशक को क्यों हटाया गया?
    • Satya Hindi News Bulletin। 18 जून, शाम तक की ख़बरें
    • Satya Hindi News Bulletin। 18 जून, सुबह तक की ख़बरें
    • कर्नाटक में बाइक टैक्सी पर लगा ब्रेक-ओला, उबर, रैपिडो को झटका…क्या अन्य राज्य भी उठा सकते हैं यही कदम
    • ईरान के खामेनेई ने किसके लिए और क्यों कहा- ‘जंग शुरू…अली खैबर में आ गए हैं’
    • Beach in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में भी है बीच का मजा! पूरनपुर का ‘मिनी गोवा’ आपको कर देगा हैरान
    • Live: ईरान ने इसराइल पर और मिसाइलें दागीं, आईडीएफ ने तेहरान में हमले किए
    • पीएम मोदी की कनाडा के प्रधानमंत्री से मुलाकात महत्वपूर्ण क्यों है, कई फैसले
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » क्या मणिपुर बन रहा है ‘तानाशाही की प्रयोगशाला’?
    भारत

    क्या मणिपुर बन रहा है ‘तानाशाही की प्रयोगशाला’?

    Janta YojanaBy Janta YojanaMay 25, 2025No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अगर मणिपुर की सरकारी बस से ही ‘Manipur’ नाम हटा दिया जाए, किसान को खेत में हल न चलाने दिया जाए, बच्चों की शिक्षा ठप हो जाए, दवाएं समय पर न मिलें, और फिर भी देश का प्रधानमंत्री वहां न पहुंचे— और दिल्ली में भारत मंडपम के मंच से राइजिंग नॉर्थ ईस्ट को एड्रेस करे, तो मणिपुर की जनता पूछेगी ही कि क्या मणिपुर अब भारत की संवैधानिक व्यवस्था के भीतर है या नहीं?

    मणिपुर, जहां किसान सदियों से अपनी मिट्टी से जीवन की रचना करते रहे हैं, जहां राज्य की 70 फीसदी अर्थव्यवस्था कृषि पर टिकी है और जहां के किसान पहले से ही गहरे संकट में हैं, वहां के मेहनतकश किसानों को अपने ही खेतों में हल चलाने की इजाज़त नहीं दी जा रही है। इससे राज्य के किसानों में गहरी निराशा और क्षोभ है। बिष्णुपुर जिले के थिनुंगेई क्षेत्र में जब स्थानीय किसान खेत जोतने गए, तो सुरक्षा बलों ने उन्हें रोक दिया। किसानों ने मार्च से ही खेती के लिए अनुमति मांगी थी, पर कोई जवाब नहीं मिला। अंततः जब उन्होंने खुद काम शुरू किया, तो सुरक्षा बलों ने “औपचारिक मंजूरी” न होने का हवाला देकर उन्हें खेतों से हटा दिया।

    “हमारे पास ज़मीन है, बीज है, मेहनत करने की हिम्मत है, पर इजाज़त नहीं है।” — एक बुज़ुर्ग किसान ने दुखी होकर कहा।

    दिलचस्प यह है कि कोम गांव के किसान वहीं पर खेत जोत रहे हैं, उन्हें कोई नहीं रोक रहा।

    एक किसान ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि पास के कोम गांव में लोग खेती कर रहे हैं, वहां कोई रोक नहीं है। सवाल उठता है—क्या नियम क्षेत्र विशेष के अनुसार बदल जाते हैं? क्या सुरक्षा व्यवस्था का मतलब लोगों के जीवन स्रोतों पर अंकुश है? क्या अब खेतों की इजाजत जातीय पहचान और राजनीतिक पृष्ठभूमि देखकर दी जाएगी?

    “मैं अपने खेत में हल नहीं चला सकता, लेकिन बगल के गांव में लोग काम कर रहे हैं। क्या हम अब मणिपुर में दूसरे दर्जे के नागरिक हो गए हैं?”— यह पीड़ा है थिनुंगेई के एक अन्य किसान की, जिसे सुरक्षा बलों ने खेती करने से रोक दिया।

    सरकारी नीतियाँ और योजनाएँ जमीन पर बेअसर हैं। इसीलिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताड़ के वृक्षारोपण की अपील को भी यह कहकर ठुकरा दिया था, कि वे पहले मौजूदा कृषि संकट का समाधान चाहते हैं। पर अब तो उन्हें खेती करने से भी रोका जा रहा है।

    ‘इम्फाल फ्री प्रेस’ ने इसे “जमीनी आज़ादी पर सीधा हमला” बताया। यह घटना तब हुई जब किसान एक नई, प्रभावी कृषि नीति की मांग कर रहे हैं।

    Imphal Times ने भी अपने संपादकीय में तीखा प्रश्न उठाया: “क्या सेना अब किसान की आजीविका तय करेगी? और क्या लोकतंत्र आदेश की दीवार के पीछे छिप जाएगा?”

    थिनुंगेई की घटना से साफ है कि मणिपुर में कृषि से जुड़े मुद्दे सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि सीधे तौर पर किसानों के अधिकारों और स्वायत्तता से भी जुड़े हैं।

    कौन दे रहा है आदेश?

    “आदेश कौन देता है?” क्या सुरक्षा बल अपने विवेक से किसानों को रोक रहे हैं, या उसे ऐसा करने का आदेश दिया गया है? अगर हां, तो कौन सी सत्ता इन आदेशों के पीछे है? इम्फाल टाइम्स के पहले पन्ने पर छपे संपादकीय में ऐसे अनेक तीखे सवाल गूंज रहे थे।

    सेना के चौथे महार रेजीमेंट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने किसानों को रोके जाने को “आदेश का पालन” बताया। यह वही तर्क है जो इतिहास में कई अन्यायों की नींव बना। क्या यह संवैधानिक प्रावधानों के अनुरूप है, या फिर मणिपुर में ‘सुरक्षा’ की आड़ में लोकतंत्र को पहरे में रखा जा रहा है?

    संपादकीय आगे कहता है, “भारतीय सेना अनुशासित और सम्मानित संस्था है, लेकिन जब वह जनता के बीच अविश्वास और भय का कारण बनने लगे, तो यह सिर्फ संचार की विफलता नहीं, नैतिक नेतृत्व की असफलता भी है।”

    सरकारी बस से ‘Manipur’ शब्द गायब

    इससे पहले 18 मई 2025 को मणिपुर स्टेट ट्रांसपोर्ट की एक बस से “Manipur” शब्द को ग्वालटाबी इलाके में हटा दिया गया। कहते हैं कि ऐसा वहां तैनात सुरक्षा बलों के कहने पर किया गया। इसके वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गये। यह कोई मामूली घटना नहीं थी। स्थानीय लोगों ने इसे मणिपुर की आत्मा पर हमला माना। नतीजतन, COCOMI (Coordinating Committee on Manipur Integrity) ने इसे “राज्य की आत्मा को कुचलने की कोशिश” बताते हुए 48 घंटे का टोटल शटडाउन बुलाया और पूरी इंफाल वैली ठहर गयी।

    स्थानीय अखबार Hueiyen Lanpao ने लिखा, “जब नाम मिटाया जाता है, तो निशाना सिर्फ पहचान नहीं, इतिहास होता है।”

    Poknapham और Hueiyen Lanpao जैसे अखबारों ने भी इसे “मणिपुर की पहचान को systematically मिटाने की साजिश” बताया।

    Imphal Free Press ने लिखा: “बंद अब एक असहाय जन की चीख बन चुका है, जिसे कोई सुन नहीं रहा।”

    स्थिति गंभीर हो गयी तो राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने इसकी जांच के आदेश दिए। लेकिन जनता पूछ रही है: “आखिर ऐसा करने की हिम्मत कैसे मिली?”

    बंद से बेजार शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार

    इस घटना के विरोध में हुए बंद के दौरान न सिर्फ दुकानें और सरकारी दफ्तर बंद रहे, बल्कि: तीनों Ima Keithel बाजार, जो पूर्वोत्तर में महिलाओं द्वारा चलाए जाते हैं, पूरी तरह बंद रहे। अस्पतालों में इमरजेंसी छोड़कर बाकी सभी डिपार्टमेंट ठप रहे। स्कूल-कॉलेज बंद रहे, परीक्षाएं रद्द हो गईं। पेट्रोल, सब्ज़ी, दवाइयों के दाम 30-40% तक बढ़ गए।

    राष्ट्रपति शासन, लेकिन अराजकता जारी

    मणिपुर में 13 फरवरी 2025 से राष्ट्रपति शासन लागू है, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं। न मुठभेड़ रुके, न हिंसा, न नफरत, न विघटन। राज्य में जारी हिंसा में अबतक करीब 260 लोग मारे जा चुके हैं, हज़ारों विस्थापित हैं। राज्यपाल भल्ला स्थिति में सुधार का दावा करते रहे हैं, पर जमीनी हालात इसके विपरीत दिखते हैं।

    The Sangai Express ने संपादकीय में लिखा—“राष्ट्रपति शासन ने केवल प्रशासनिक सत्ता को दिल्ली शिफ्ट किया है, समस्याओं को नहीं।”

    सांस्कृतिक आयोजन, लेकिन किसानों पर सन्नाटा

    इस बीच राज्य सरकार ने शिरुई लिली महोत्सव जैसे आयोजन के लिए भारी सुरक्षा की व्यवस्था की। पर किसान? उनके लिए कोई पुलिस प्रोटेक्शन नहीं, कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं।

    मणिपुर: सिर्फ एक राज्य नहीं, एक चेतावनी

    मणिपुर में जो हो रहा है, वो उत्तर-पूर्व ही नहीं, पूरे भारत के लिए एक चेतावनी है। चेतावनी उस सियासी और प्रशासकीय गिरावट की, जो एक खूबसूरत सीमावर्ती राज्य को अंदर से तोड़ रही है।

    मणिपुर का सवाल अब सिर्फ पत्रकारों या राजनीतिक विश्लेषकों का नहीं रहा, यह सवाल हर उस नागरिक का है जो लोकतंत्र, मानवाधिकार और नागरिक स्वतंत्रता को लेकर सजग है। एक तरफ बंद के चलते अस्पतालों और स्कूलों में ताले हैं, दूसरी तरफ किसान अपने ही खेतों में फसल नहीं बो सकते। और इस सबके बीच ‘दिल्ली’ खामोश है।

    प्रधानमंत्री की रहस्यमयी चुप्पी

    मणिपुर में जबसे हिंसा शुरू हुई है (3 मई 2023), तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार भी मणिपुर नहीं आए। इस बीच वो ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, अफ्रीका, फ्रांस, चुनाव रैलियों, राम मंदिर हर जगह गए—लेकिन मणिपुर नहीं।

    एक स्थानीय राजनीतिक विश्लेषक ने कहा, “अगर उत्तर प्रदेश में ऐसी स्थिति होती, तो वहां अब तक तीन बार कैबिनेट मीटिंग हो चुकी होती। मणिपुर को देखने का चश्मा अलग क्यों है?”

    प्रेस से लेकर पंचायत तक—सभी स्तरों पर डर का माहौल है। किसान खेत में न जाएं, बच्चे स्कूल में न जाएं, पत्रकार सवाल न पूछें, और जनता प्रदर्शन न करे—अगर यही ‘नया सामान्य’ है, तो मणिपुर की जनता पूछ रही है: क्या मणिपुर भारत का पहला नियंत्रित प्रांत बनता जा रहा है?

    क्या यह ‘तानाशाही की प्रयोगशाला’ बन रहा है?

    उम्मीद की अंतिम किरण

    इस अंधेरे में भी कुछ आवाज़ें हैं, जो उम्मीद का दीपक जला रही हैं। COCOMI, AMUCO, MSF, Poirei Leimarol जैसे संगठन लगातार जनता की आवाज़ उठा रहे हैं। पत्रकार अब भी रिपोर्टिंग कर रहे हैं, भले ही खतरों के बीच। महिलाएं अब भी हर मोर्चे पर सशक्त उपस्थिति बनाए हुए हैं।

    मणिपुर भारतीय लोकतंत्र का आईना है। आज मणिपुर में जो हो रहा है, क्या वो किसी और राज्य में हो सकता है? अगर खेती रोक दी जाए, नाम मिटा दिए जाएं, बंद होता रहे, जीवन रुक जाए, और फिर भी देश का नेतृत्व खामोश रहे? भाजपा नीत एनडीए सरकार इसका क्या जवाब देगी?

    (लेखक ओंकारेश्वर पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने मणिपुर, कश्मीर, और पूर्वोत्तर के जमीनी हालातों पर वर्षों तक रिपोर्टिंग की है।)

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSatya Hindi News Bulletin। 25 मई, दिनभर की ख़बरें
    Next Article Dinesh Sharma Statement: संस्कृति और संस्कार के कारण भारत हो रहा है मजबूत, लोगों को बंटना नहीं है बल्कि एकजुट होकर काम करना है
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    तमिलनाडु की कीलडी सभ्यता पर केंद्र से विवाद, ASI निदेशक को क्यों हटाया गया?

    June 18, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 18 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 18, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 18 जून, सुबह तक की ख़बरें

    June 18, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.