Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Banaras Street Food: देव दीपावली के लिए गए हैं बनारस? इन 12 चीजों को खाए बिना लौटने की ना करें गलती
    • Rajgir Budget Trip Under ₹1000: सिर्फ ₹1000 में राजगीर का सफर, जहां रहना-खाना भी फ्री
    • Banaras Sasta Hotel: देव दीपावली पर जा रहें बनारस, इन होटलों में ठहरे, पड़ेगा बजट में
    • Hidden Lakes in India: सर्द हवाओं संग भारत की छिपी झीलों का जादुई सफर
    • ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!
    • Top 6 Maggic Train Journey: भारत की टॉप 6 मैजिक ट्रेन जर्नी, जिंदगी में एक बार जरूर लें आनंद
    • Varanasi Budget Stay: वाराणसी में देव दीपावली पर इन धर्मशालाओं में रुकें, वो भी बेहद कम खर्च में
    • Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » गांवों में किसकी बनेगी सरकार! यूपी पंचायत चुनाव बता देंगे 2027 का सियासी मिजाज
    राजनीति

    गांवों में किसकी बनेगी सरकार! यूपी पंचायत चुनाव बता देंगे 2027 का सियासी मिजाज

    Janta YojanaBy Janta YojanaMay 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    up panchayat election 2026

    up panchayat election 2026

    UP Panchayat Chunav 2026: उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल सियासी पिच पर गोटियां फिट करने में जुट गये हैं। लेकिन इससे पहले अगले साल 2026 में यूपी में पंचायत चुनाव होने है। यूपी पंचायत चुनाव 2026 सियासी दलों के लिए विधानसभा चुनाव से पहले का सेमीफाइनल होगा। पंचायत चुनाव से सभी राजनीतिक दलों को यह पता चल जाएगा कि उनकी तैयारी कहां तक सफल हुई है और कहां कमी रह गयी है। यूपी पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने भी तैयारियां शुरू कर दी है।

    अगले साल जनवरी-फरवरी माह में पंचायत चुनाव के होने की संभावना है। पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग फरवरी के पहले सप्ताह में अधिसूचना भी जारी कर सकता है। इससे पहले सियासी दलों ने गांव-गांव में अपनी जोर-आजमाईश अभी से शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि 2026 में उत्तर प्रदेश के ग्राम पंचायतों के मौजूदा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। यूपी में करीब 57691 ग्राम प्रधान, पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, 826 ब्लॉक प्रमुख, 3200 जिला पंचायत सदस्य और 75 जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए चुनाव होने हैं।

    निर्वाचन आयोग की तैयारियों से पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू

    उत्तर प्रदेश के 67 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने लगभग 1.27 लाख सीआर शीट ग्रेड सीआर1 से बनी मतपेटियों की आपूर्ति को ई-टेंडर जारी किया है। चार माह के भीतर इन मतपेटियों की डिलीवरी की जानी है। साल 2021 में अप्रैल-मई माह में यूपी पंचायत चुनाव संपन्न हुए थे।

    त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान सबसे दिलचस्प ग्राम प्रधान का चुनाव होता है। जिसके लिए सभी गांवों में सियासी सरगर्मी अभी से बढ़ गई है। पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण के बाद यह तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाएगी कि किस गांव से कौन चुनाव मैदान में उतरेगा? इस तरह यूपी पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग से लेकर गांव के नेताओं ने अपने-अपने स्तर से एक्सरसाइज शुरू कर दी है।

    जिस दल की सत्ता, गांव में उसी की सरकार

    उत्तर प्रदेष पंचायत चुनाव 2026 से सियासी दलों की तैयारियों का अंदाजा लग जाएगा। विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव सेमीफाइनल की तरह होता है। देखा गया है कि जिस भी दल की सूबे में सरकार रहती है। गांवों में भी उसकी दल का दबदबा रहता है। पिछले पंचायत चुनावों पर निगाह डालें तो उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों की कुल 3,050 जिला पंचायत सदस्य सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा और सपा से ज्यादा निर्दलीयों ने बाजी मारी थी। वहीं ग्राम प्रधान चुनाव में अधिकतर सत्ताधारी दल के समर्थक ही जीते थे।

    इसी तरह जिला पंचायत सदस्यों में सपा को 759, भाजपा को 768, बसपा को 319, कांग्रेस को 125, आरएलडी को 69, आम आदमी पार्टी को 64 और निर्दलीय सबसे अधिक 944 सदस्य जीते थे। भाजपा ने निर्दलीय सदस्यों को अपने पाले में खड़ा कर जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम कर ली थी। इसी तरह सत्ताधारी दल ने भी ब्लॉक प्रमुख सीट अपने कब्जे में की थी। भाजपा ने 75 जनपदों में से 67 में अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया था। समाजवादी पार्टी केवल पांच जनपदों में अध्यक्ष बनाने में सफल हो सकी थी। वहीं तीन जिलों में अन्य ने अपना दबदबा जमा लिया था।

    पंचायत चुनाव का यूपी विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल

    पंचायत चुनाव 2026 को यूपी विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इसके ठीक बाद ही ये चुनाव होना है। यूपी की दो तिहाई से ज्यादा सीटें ग्रामीण इलाकों से ही आती हैं। यहां पंचायत चुनाव के दौरान सियासी दल इसलिए अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं क्योंकि इससे उन्हें विधानसभा चुनाव में अपनी तैयारी का आंकलन हो जाएगा और 2027 का सियासी मिजाज भी समझ में आ जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडायलॉग नहीं, जवाब चाहिए प्रधानमंत्री जी! – कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने X पर साधा निशाना, PM से पूछे 4 सवाल
    Next Article फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर, क्या यह शहबाज सरकार के लिए खतरे की घंटी है?
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    Doon Defence Dreamers ने मचाया धमाल, NDA-II 2025 में 710+ छात्रों की ऐतिहासिक सफलता से बनाया नया रिकॉर्ड

    October 6, 2025

    बिहार नहीं, ये है देश का सबसे कम साक्षर राज्य – जानकर रह जाएंगे हैरान

    September 20, 2025

    दिल्ली विश्वविद्यालय में 9500 सीटें खाली, मॉप-अप राउंड से प्रवेश की अंतिम कोशिश

    September 11, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.