Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Danteshwari Temple: जानिए क्यों प्रसिद्ध है दंतेवाड़ा का 400 साल पुराना दंतेश्वरी मंदिर और रहस्यमयी इच्छा-पूर्ति स्तंभ
    • दुनिया का सबसे बड़ा चिड़ियाघर कहां है? जानिए 1800 एकड़ में फैले इस विशाल जू की खासियत
    • रेलवे को बड़ी सौगात: कसारा-मनमाड, दिल्ली-अंबाला और बल्लारी-होसपेटे लाइन का विस्तार
    • वैलेंटाइन डे पर लास्ट मिनट पर करें ये प्लान, लखनऊ की इन जगहों पर बन जायेगा आपका दिन ख़ास
    • मैजेंटा लाइन विस्तार: 89 किमी की सबसे लंबी दिल्ली मेट्रो लाइन, 17 नए इंटरचेंज से बढ़ेगी कनेक्टिविटी
    • India Gate के पास छिपा है दिल्ली का इतिहास, ये 3 जगहें बना देंगी ट्रिप यादगार
    • Chhari Dhandh Wetland: कच्छ का छारी-ढंढ वेटलैंड बना रामसर साइट, 283 से ज्यादा पक्षियों का है बसेरा
    • सिंगापुर जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, 30 जनवरी से लागू हुआ नया नियम
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » जगदीप धनखड़ : किसान परिवार से उपराष्ट्रपति तक की यात्रा
    राजनीति

    जगदीप धनखड़ : किसान परिवार से उपराष्ट्रपति तक की यात्रा

    Janta YojanaBy Janta YojanaJuly 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Jagdeep Dhankhar Biography (Image Credit-Social Media)

    Jagdeep Dhankhar Biography (Image Credit-Social Media)

    नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने वाले जगदीप धनखड़ का सफर काफी दिलचस्प रहा है। एक किसान में जन्मे जगदीप ने वकालत के बाद राजनीतिक यात्रा करते हुए देश के उपराष्ट्रपति पद को हासिल किया। जगदीप धनखड़ के बारे में कहा जाता है कि वे कभी पेशेवर राजनीतिज्ञ नहीं रहे। हालांकि उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में तीन दलों की यात्रा की – जनता दल, काँग्रेस और भाजपा।

    राजनीतिक सफर

    धनखड़ ने अपना राजनीतिक सफर जनता दल के साथ शुरू किया था और बोफोर्स घोटाले वाले दौर में 1989 में झुंझुनूं से लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बन गए थे। वे तत्कालीन पीएम चंद्रशेखर की सरकार में कुछ समय के लिए संसदीय कार्य राज्य मंत्री रहे। देवी लाल से प्रभावित रहे धनखड़ ने बाद में पीवी नरसिम्हाराव के दौर में काँग्रेस का दामन थाम लिया।

    कांग्रेस के बाद धनखड़ दस साल के लिए राजनीति से दूर रहे और वकालत करते रहे। 2008 में जाकर भाजपा जॉइन की। और 2019 में उन्हें जब बंगाल का गवर्नर बनाया गया तो ये एक चौंकाने वाला वाकया रहा। वजह ये थी कि इससे पहले राजनीतिक हलकों में धनखड़ एक अनजाना सा नाम थे। उनकी इसके पहले की उपलब्धि यही थी कि वे 1993 से 98 तक राजस्थान में कांग्रेस के विधायक रहे थे।

    जब वे गवर्नर बने तो लगातार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से तनातनी बनी रही। गर्वनर पद से हटने के बाद धनखड़ को भाजपा ने किसान नेता के तौर पर प्रोजेक्ट किया और ‘किसान पुत्र’ करार देते हुए उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए मनोनीत किया।

    किसान परिवार में जन्मे

    जगदीप धनखड़ का जन्म 18 मई, 1951 को राजस्थान के झुंझुनू जिले के एक सुदूर गाँव के एक कृषक परिवार में हुआ था। चित्तौड़गढ़ के सैनिक स्कूल से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, उन्होंने भौतिकी में स्नातक की उपाधि प्राप्त की और फिर राजस्थान विश्वविद्यालय से एलएलबी की उपाधि प्राप्त की।

    सफल वकील

    जगदीप धनखड़ ने एलएलबी करने के बाद वकालत का पेशा अपनाया और मेहनत के बल पर राजस्थान के अग्रणी वकीलों में से एक बन गए और राजस्थान उच्च न्यायालय तथा सर्वोच्च न्यायालय, दोनों में वकालत की। वे राजस्थान उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे।।धनखड़ ने राजस्थान में जाट समुदाय को ओबीसी का दर्जा देने सहित अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंधित मुद्दों पर वकालत करते हुए इन समुदायों में राजनीतिक कद हासिल किया।

    अब ये देखना दिलचस्प होगा कि धनखड़ पूरी तरह रिटायरमेंट में चले जायेंगे या अभी उनकी कोई और राजनीतिक यात्रा देखने को मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस का प्रदेश मेें संगठन सृजन पर फोकस, समीक्षा बैठकों का दौर जारी, जोनवार कार्यशालाओं का हो रहा आयोजन
    Next Article कौन होगा नया उपराष्ट्रपति? धनखड़ के इस्तीफे के बाद ये नाम सबसे आगे
    Janta Yojana

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    Related Posts

    ‘बिहार को लूटने वाले अब फिर लौटना चाहते हैं…’, योगी आदित्यनाथ ने भरी हुंकार बोले – पुल चोरी, रोड चोरी, बूथ चोरी… यही था लालू राज!

    November 3, 2025

    Bihar Elections में राहुल गांधी का नया अवतार! तालाब में उतरकर मछुआरों के साथ पकड़ने लगे मछलियां

    November 2, 2025

    Bihar Elections 2025: खूबसूरती से लेकर अमीरी और बाहुबली तक, महिलाओं की राजनीति में धमाकेदार एंट्री

    November 2, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    गाजियाबाद घटना के बाद महिला आयोग सख्त, ऑनलाइन होमवर्क पर लगाई रोक  

    February 7, 2026

    एग्जाम सेंटर पर रही अनुपस्थित, फिर भी बनी राज्य टॉपर, अब मिली 5 साल जेल की सजा

    February 2, 2026

    लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, IIM कोझिकोड ने घोषित किए CAT 2025 के नतीजे

    December 24, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.