
Women Clothing Political Controversy
Women Clothing Political Controversy
Women Clothing Political Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव इन दिनों सुर्खियों में हैं। नेता उन पर टिप्पणी कर रहे हैं कि वह मस्जिद के अंदर नंगे सिर चली गईं और कपड़े भी ढंग के नहीं पहनें। यह विवाद लगातार बढ़ता चला जा रहा है। एक फोटो भी सामने आई है, जिसमें मस्जिद के अंदर डिंपल यादव सफेद और काली रंग की साड़ी पहने बैठी हैं। इसे लेकर न सिर्फ मौलाओं ने, बल्कि बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव ब्लाउज पहने बैठी हैं और उनकी पीठ और पेट दिख रहा है और न ही उन्होंने सिर पर दुपट्टा रखा है। सिद्दीकी ने आगे कहा कि मस्जिद के अंदर इस तरह जाना आचार संहिता के खिलाफ है और इससे दुनियाभर में इस्लामी भावनाओं को ठेस पहुंचता है।
हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि जब नेताओं को महिलाओं के पहनावे से इतनी दिक्कत हो रही है। कभी स्कर्ट तो कभी रिप्ड जीन्स को लेकर कई नेताओं ने मुंह फुलाया है और विवादित बयान दिया है। आइये एक-एक करके इनके बारे में जानते हैं।
प्रियंका गांधी के स्कर्ट पहनने पर बीजेपी नेता ने दिया था विवादित बयान
2019 लोकसभा चुनाव के समय यूपी के मेरठ में बीजेपी नेता जयकरण गुप्ता ने प्रियंका गांधी की ड्रेस को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कांग्रेस के एक नेता बहुत जोर जोर से पूछ रहे कि अच्छे दिन आए? अच्छे दिन दिखाई नहीं देते। अरे! स्कर्ट वाली अब साड़ी पहनकर मंदिर में सिर झुकाने लगी हैं। गंगाजल से परहेज करने वाले लोग गंगाजल का आचमन करने लगे।
हालांकि, बाद में जब सोशल मीडिया पर उनका भाषण वायरल हो गया और लोगों ने तीखी प्रतिक्रिया दी तो उन्होंने कहा कि ये मैंने कहा था कि स्कर्ट पहने वाली जिन्हें मंदिर जाने से परहेज था वो भी अब मंदिर जा रही हैं।
CM बोले- फटी जीन्स पहनने वाली महिला समाज में क्या संस्कृति फैलाएगी?
महिलाओं नेताओं के अलावा आम जनता की महिलाओं के पहनावे पर भी नेता जी बदजुबानी कर चुके हैं। उत्तराखंड के सीएम रहे तीरथ सिंह रावत मार्च 2021 में महिलाओं के पहनावे पर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने रिप्ड यानी फटी जींस वाले फैशन पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि वह विमान में बैठकर यात्रा कर रहे थे कि तभी उन्होंने देखा कि एक महिला फटी हुई जींस पहनकर अपने दो बच्चों के साथ बिल्कुल पास में ही बैठी थी। मैंने उनसे पूछा कि बहनजी कहां जाना है, तो महिला ने जवाब दिया कि दिल्ली जाना हैं, उनके पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं और वो खुद एनजीओ चलाती थीं।
सीएम ने आगे कहा था, ‘मैंने सोचा जो महिला खुद एनजीओ चलाती हो और फटी हुई जींस पहनी हो, वह समाज में क्या संस्कृति फैलाती होंगी। जब हम स्कूलों में पढ़ते थे, तो ऐसा नहीं होता था।’ तीरथ सिंह रावत के इस बयान पर महिला नेताओं ने काफी तंज कसा था।
गांवों में
कम कपड़े पहनने से होते बलात्कार- नेता अबू आजमी
दिल्ली सामूहिक रेप मामले के बाद भी नेताओं ने काफी विवादित बयान दिए। इसमें समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी भी शामिल हैं। उन्होने कहा था कि महिलाएं कम या छोटे कपड़े पहनती हैं इसलिए बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि महिलाओं को उन पुरुषों के साथ बाहर नहीं निकलना चाहिए, जो रिश्तेदार नहीं हैं। पश्चिमी सभ्यता के प्रभाव से ही इस तरह की घटनाएं होती हैं।
‘भारत’ में नहीं, ‘इंडिया’ में होती हैं रेप की घटनाएं- मोहन भागवत
RSS प्रमुख मोहन भागवत भी विवादित बयान दे चुके हैं। 2013 में उन्होंने कहा था कि शहरों में ज्यादा रेप होते हैं और गांवों में ऐसी घटनाएं कम होती हैं। इस तरह के अपराध भारत में कम होते हैं और इंडिया में ज्यादा होते हैं। भागवत का यह बयान भी कहीं न कहीं महिलाओं के पहनावे और रहन-सहन को लेकर था।