Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इस महाभारत का शांतिपर्व कहाँ है?
    • Satya Hindi News Bulletin। 2 जून, दोपहर तक की ख़बरें
    • सावरकर-गोडसे परिवार के संबंधों को रिकॉर्ड में लाने की राहुल की मांग क्यों ठुकराई?
    • रूस का पर्ल हार्बर! यूक्रेन के ऑपरेशन स्पाइडर वेब ने मचाया कहर
    • हेट स्पीच केस: अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता रद्द, राजभर बोले- अपील करेंगे
    • आतंकवाद से जंग का नागरिकों की प्यास से क्या रिश्ता है?
    • Mana and Kamet Peaks: माना और कामेट पर्वत की गोद में एक स्वर्गिक अनुभव की यात्रा, जीवन भर याद रहेगी ये समर हॉलीडे ट्रिप
    • राजा भैया राजनीति से कर रहे किनारा! अब विरासत संभालेंगे नए ‘राजा’; यूपी की सियासत में बड़ा बदलाव
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » दिसंबर का महीना इन राशियों के लिए बेहद खास- करियर और व्यापार में मिलेगी जबरदस्त तरक्की
    राशिफल

    दिसंबर का महीना इन राशियों के लिए बेहद खास- करियर और व्यापार में मिलेगी जबरदस्त तरक्की

    By December 1, 2024No Comments14 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देखते ही देखते साल 2024 का अंत आ चुका है। हम खड़े हैं साल के बारहवें महीने की दहलीज़ पर। 12 वां महीना यानी अंग्रेजी कैलेंडर का दिसंबर का महीना और हिंदी कैलेंडर के अनुसार मार्गशीर्ष और पौष का महीना आता है। अपने इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे कि साल का आखिरी महीना अर्थात दिसंबर का महीना आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है। 

    यह भी पढ़ें: राशिफल 2025

    दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

    इस महीने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपको किस तरह के परिणाम मिलेंगे, इस महीने कौन-कौन से व्रत और त्योहार किए जाएंगे और मनाए जाएंगे, कौन-कौन से ग्रहों का गोचर होने वाला है, क्या कोई ग्रहण भी लगने वाला है आपके इन सभी सवालों के जवाब के साथ सभी 12 राशियों की मासिक भविष्यवाणी भी हम आपको यहां प्रदान करने वाले हैं। 

    तो चलिए बिना देरी किए शुरू करते हैं हमारा यह खास ब्लॉग और जान लेते हैं दिसंबर के महीने से जुड़ी कुछ रोचक बातों की जानकारी। आगे बढ़ने से पहले आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिसंबर के महीने में दो महत्वपूर्ण हिंदू माह अर्थात मार्गशीर्ष का महीना और पौष का महीना पड़ने वाला है।

    अधिक जानकारी: इस वर्ष मार्गशीर्ष का महीना 16 नवंबर से शुरू हो जाएगा और यह 15 दिसंबर को खत्म होगा। वहीं बात करें पौष माह की तो पौष का महीना 16 दिसंबर से शुरू होगा और यह 13 जनवरी 2025 को खत्म हो जाएगा।

    मार्गशीर्ष माह का महत्व 

    मार्गशीर्ष का महीना हिंदू पंचांग का नौवाँ महीना कहलाता है। इसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। बहुत से लोग इसे अगहन माह के नाम से भी जानते हैं। यह महीना कृष्ण भक्ति के लिए विशेष रूप से फलदाई होता है। इस महीने अगर कोई भी व्यक्ति नियमित रूप से जप, तप, ध्यान करे तो उनके सभी काम बनने लगते हैं, जीवन में सफलता मिलती है, सुख शांति आने लगती है। 

    इसके अलावा इस महीने में कान्हा के मंत्रों का स्पष्ट उच्चारण पूर्वक जप अगर कोई व्यक्ति कर ले तो उसकी सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होने लगती है। हिंदू शास्त्रों में इस महीने को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। भगवान गीता में रहते हैं कि, ‘महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं।’  

    इसी महीने से सतयुग का आरंभ होता है। कहते हैं कश्यप ऋषि ने इसी महीने में कश्मीर की रचना की थी। ऐसे में जप, तप, ध्यान के लिए यह महीना सर्वोत्तम माना गया है। इस महीने अगर कोई व्यक्ति पवित्र नदियों में स्नान कर ले तो उसे विशेष फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा सतयुग में देवों ने मार्गशीर्ष की प्रथम तिथि को ही वर्ष प्रारंभ किया था। 

    मार्गशीर्ष मास में विष्णु सहस्त्रनाम, भागवत गीता और गजेंद्र मोक्ष का पाठ करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। इस महीने अगर आप किसी शंख में किसी पवित्र नदी का जल भरकर इसे पूजा की जगह पर रख दें, शंख को भगवान के ऊपर से मंत्र जाप करते हुए घुमाएँ, इसके बाद शंख में भरा जल अपने घर के कोने-कोने में छिड़क दें इससे घर में शुद्धता बढ़ती है, शांति आती है और मां लक्ष्मी का वास होता है। 

    इसके अलावा विशेष रूप से इस बात का ध्यान रखें कि मार्गशीर्ष की पूर्णिमा के दिन चंद्रमा की पूजा अवश्य की जानी चाहिए। मार्गशीर्ष की पूर्णिमा के दिन ही दत्तात्रेय जयंती भी मनाई जाती है। अगर किसी व्यक्ति को संतान से संबंधित कोई भी वरदान या शुभ फल प्राप्त करना होता है तो इसके लिए भी मार्गशीर्ष माह का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने चंद्रमा से अमृत तत्व की प्राप्ति होती है और अगर कीर्तन कर लिया जाए तो इससे अमोघ फल प्राप्त होता है। बात करें मार्गशीर्ष के महीने में पड़ने वाले महत्वपूर्ण दिनों की तो,

    16 नवंबर 2024- शनिवार वृश्चिक संक्रांति

    17 नवंबर 2024- रविवार रोहिणी व्रत

    18 नवंबर 2024- सोमवार सौभाग्य सुंदरी तीज , संकष्टी गणेश चतुर्थी

    22 नवंबर 2024- शुक्रवार कालभैरव जयंती

    23 नवंबर 2024- शनिवार कालाष्टमी

    26 नवंबर 2024- मंगलवार उत्पन्न एकादशी

    28 नवंबर 2024- गुरुवार प्रदोष व्रत

    29 नवंबर 2024- शुक्रवार मास शिवरात्रि

    30 नवंबर 2024- शनिवार झंडा दिवस

    01 दिसंबर 2024- रविवार अमावस्या , विश्व एड्स दिवस , गौरी तपो व्रत

    02 दिसंबर 2024- सोमवार हेमंत ऋतू , चंद्र दर्शन , सोमवार व्रत

    04 दिसंबर 2024- बुधवार भारतीय नौसेना दिवस

    05 दिसंबर 2024- गुरुवार वरद चतुर्थी

    06 दिसंबर 2024- शुक्रवार विवाह पंचमी

    07 दिसंबर 2024- शनिवार षष्टी

    09 दिसंबर 2024- सोमवार दुर्गाष्टमी व्रत

    11 दिसंबर 2024- बुधवार मोक्षदा एकादशी , गीता जयंती

    13 दिसंबर 2024- शुक्रवार अनंग त्रयोदशी व्रत , प्रदोष व्रत

    14 दिसंबर 2024- शनिवार रोहिणी व्रत , अन्नपूर्णा जयंती

    15 दिसंबर 2024- रविवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा , सत्य व्रत , सत्य व्रत , पूर्णिमा व्रत , पूर्णिमा , धनु संक्रांति

    पौष माह का महत्व 

    अब बात करें पौष माह के महत्व की तो, हिंदू धर्म में पौष के महीने का भी विशेष महत्व माना गया है। इस पूरे महीने भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अगर पूजा पाठ किया जाए तो इससे व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस महीने में पितरों का पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध भी बहुत शुभ माना गया है। ऐसा करने से घर में सुख शांति और सौभाग्य आता है और व्यक्ति की समाज में मान सम्मान में वृद्धि होती है। 

    कहते हैं कि पौष के महीने में अगर कोई भी व्यक्ति सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें, तांबे के पात्र से जल दे तो उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने लगती है, स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है और जीवन से समस्याएं दूर होने लगती है। इसके अलावा इस महीने में मध्य रात्रि की साधना बेहद फलदाई मानी गई है। अगर आप इस महीने किसी के लिए कुछ अच्छा करना चाहते हैं तो गरम वस्त्र, कंबल और नौ तरह की अन्न का दान करें। 

    इससे आपके ऊपर देवी देवताओं की कृपा हमेशा बनी रहेगी। इस महीने में पीले और लाल रंग के वस्त्र भाग्य में वृद्धि लेकर आते हैं। इसके अलावा इस महीने में घर में अगर कपूर का उपयोग किया जाए तो घर में रहने वालों का स्वास्थ्य उत्तम बना रहता है। अब बात करें 2024 में पौष मास के दौरान पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत और त्योहारों की तो इससे संबंधित सूची हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं।

    18 दिसंबर 2024- बुधवार संकष्टी गणेश चतुर्थी

    22 दिसंबर 2024- रविवार कालाष्टमी

    24 दिसंबर 2024- मंगलवार राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस

    25 दिसंबर 2024- बुधवार मदन मोहन मालवीय जयंती , क्रिसमस

    26 दिसंबर 2024- गुरुवार सफला एकादशी

    28 दिसंबर 2024- शनिवार प्रदोष व्रत

    29 दिसंबर 2024- रविवार मास शिवरात्रि

    30 दिसंबर 2024- सोमवार अमावस्या , सोमवार व्रत

    01 जनवरी 2025- बुधवार नव वर्ष , चंद्र दर्शन

    02 जनवरी 2025- गुरुवार प्रकृति दिन

    03 जनवरी 2025- शुक्रवार वरद चतुर्थी

    05 जनवरी 2025- रविवार षष्टी

    06 जनवरी 2025- सोमवार गुरु गोबिंदसिंह जयंती

    07 जनवरी 2025- मंगलवार दुर्गाष्टमी व्रत

    10 जनवरी 2025- शुक्रवार वैकुंठ एकादशी , पौष पुत्रदा एकादशी

    11 जनवरी 2025- शनिवार कूर्म द्वादशी व्रत , प्रदोष व्रत , रोहिणी व्रत

    12 जनवरी 2025- रविवार स्वामी विवेकानंद जयंती , राष्ट्रीय युवा दिवस

    13 जनवरी 2025- सोमवार पूर्णिमा , सत्य व्रत , पौष पूर्णिमा , माघस्नान प्रारंभ , लोहड़ी (लोहरी) , सत्य व्रत , पूर्णिमा व्रत

    दिसंबर में अवश्य करें ये उपाय 

    यहां हम आपको कुछ ज्योतिषीय उपाय बताने जा रहे हैं दरअसल यह उपाय मार्गशीर्ष माह और पौष माह के महत्व को कई गुना बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं। साथ ही यह व्यक्ति के सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं, जीवन में सफलता लेकर आते हैं, आदि।

     इस महीने में नियमित रूप से गीता का पाठ करें। भगवान कृष्ण की भक्ति करें। कान्हा को तुलसी के पत्तों का भोग लगाएँ और फिर इसे प्रसाद की तरह ग्रहण करें। इस पूरे महीने ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ मंत्र का जाप करें। इसके अलावा मुमकिन हो और अवसर मिले तो किसी पवित्र नदी में स्थान अवश्य करें। इसके अलावा पौष के महीने में अरहर की दाल और चावल की खिचड़ी में घी डालकर इसे जरूरतमंद लोगों को खिलाएं। ज्यादा से ज्यादा लाल रंग के कपड़े पहनें।पौष के महीने में कभी भी नया कार्य शुरू नहीं करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें। तांबे के बर्तन में दान दें। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें बेलपत्र अवश्य अर्पित करें।

    दिसंबर 2024 के ग्रहण और गोचर

    अपने इस खास ब्लॉग में हम आपको सभी 12 राशियों की भविष्यवाणी देने वाले हैं। किसी भी व्यक्ति के भूत, भविष्य, वर्तमान के बारे में जानने से पहले उसकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति का विशेष विश्लेषण किया जाता है। यही वजह है कि ग्रहों की गोचर आदि के बारे में भी जानना बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि ग्रह जब भी गोचर करते हैं अर्थात परिवर्तन करते हैं, राशि परिवर्तन हो या नक्षत्र परिवर्तन या फिर उनकी गति में परिवर्तन है तो इससे मानव जीवन प्रभावित अवश्य होता है। ऐसे में यह जानना बेहद आवश्यक हो जाता है कि इस महीने में कौन-कौन सा ग्रहण लगने वाला है या फिर कौन-कौन सा गोचर होने वाला है। 

    बात करें दिसंबर की इस महीने में होने वाले ग्रहण और गोचर की तो जहां एक तरफ इस महीने में कोई भी ग्रहण नहीं लगेगा वहीं इस महीने कई सारे गोचर होने वाले हैं जिनकी जानकारी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं:

    2 दिसंबर 2024 शुक्र का मकर राशि में गोचर 11:46

    7 दिसंबर 2024 मंगल कर्क में वक्री 4:56

    11 दिसंबर 2024 बुध वृश्चिक राशि में उदित 19:44

    15 दिसंबर 2024 धनु राशि में सूर्य का गोचर 21:56

    16 दिसंबर 2024 वृश्चिक राशि में बुध मार्गी 1:52

    28 दिसंबर 2024 शुक्र का कुम्भ राशि में गोचर 23:28

    निश्चित रूप से इन गोचरों का प्रभाव आपके जीवन पर अवश्य पड़ेगा। अगर आप अपने जीवन पर इसका व्यक्तिगत प्रभाव जानना चाहते हैं तो आप अभी विद्वान ज्योतिषियों से परामर्श ले सकते हैं। 

    दिसंबर 2024 शेयर बाजार की रिपोर्ट 

    हमारे बहुत से रीडर्स को शेयर बाजार में भी दिलचस्पी है और वह जानना चाहते हैं कि किसी भी महीने में ग्रहों का परिवर्तन शेयर बाजार को किस तरह से प्रभावित करेगा। तो आइये बात करें अगर दिसंबर 2024 में शेयर बाजार की रिपोर्ट की तो दिसंबर महीने की शुरुआत रविवार से होगी। इसके अलावा इस महीने मार्गशीर्ष अमान्त और मार्गशीर्ष पूर्णिमान्त रहेंगे। सूर्य की धनु संक्रांति भी होगी और यह तीनों ही क्रूर साबित होने वाले हैं। 3 तारीख को शुक्र जब मकर में प्रवेश करेंगे और उसके बाद 16 तारीख को सूर्य का धनु राशि में गोचर होगा। 

    29 तारीख को शुक्र कुंभ में चले जाएंगे और 14 तारीख को हर्षल का प्रवेश मेष राशि में होगा। ऐसे में संकेत मिल रहे हैं कि महीने की शुरुआत में बाजार में बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। हेवी इंजीनियरिंग, वूलन मिल्स, पब्लिक सेक्टर, ओएनजीसी, आईओसी, रिलायंस, पेट्रोल, तेल, चाय, कॉफी उद्योग, हीरा उद्योग, चर्म उद्योग, बैंक फाइनेंस, कैपिटल, कंपनी, कोल इंडस्ट्री में तेजी नजर आएगी और यह तेजी केवल…….आप भी शेयर बाजार भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।

    दिसंबर में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व और जन्मदिन की जानकारी 

    ज्योतिष के अनुसार हमारा जन्म जिस भी महीने में हुआ होता है हमारे जीवन पर उस महीने से संबंधित शुभ अशुभ प्रभाव हमारे जीवन पर नजर आने लगते हैं। ऐसे में बात करें दिसंबर के महीने में जन्म लेने वाले लोगों के व्यक्तित्व की तो ऐसे लोग बेहद ही ईमानदार स्वभाव के होते हैं, सच्चाई के लिए खड़े रहते हैं और गलत का साथ कभी नहीं देते हैं। दिसंबर के जन्मे लोगों की यही विशेषता होती है। साथ ही यह दूसरों को समझते हैं और यह भरोसेमंद और दयालु होते हैं। उनके पास जो कुछ भी ज्ञान होता है वो दूसरों में भी बांटते हैं। 

    ईश्वर में इनका विश्वास उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इसके अलावा यह लोग बेहद ही बुद्धिमान और मेहनती स्वभाव के होते हैं। कोई भी बड़ा कदम उठाने से पहले यह अपने से बड़े लोगों या पेशेवर लोगों की सलाह लेना अवश्य पसंद करते हैं। जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेना दिसंबर में जन्मे लोगों को पसंद नहीं होता है। अपने जीवन का कोई भी फैसला यह लोग बेहद ही सोच समझ कर लेते हैं। 

    ये स्वभाव में आध्यात्मिक होते हैं, ईश्वर में आस्था रखते हैं और अपने कर्तव्यों का पालन करते हैं। साथ ही ये लोग हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं। अपनों का साथ कभी भी नहीं छोड़ते और इसीलिए शायद इन्हें अपने जीवन में भाग्य का साथ निरंतर मिलता रहता है। यह अपने जीवन में अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध होते हैं। अपने पार्टनर और परिवार के बीच प्रतिबद्ध रहते हैं। कितनी भी कठिन परिस्थिति क्यों ना हो यह लोगों का साथ नहीं छोड़ते और ना ही अपने सपनों का पीछा करने से खुद को कभी पीछे धकेलते हैं। 

    व्यक्तित्व के बारे में जानने के बाद चलिए अब जान लेते हैं कि दिसंबर के इस महीने में अगर आपका भी जन्मदिन आता है तो आप किन सितारों के साथ अपना जन्मदिन साझा करते हैं।

    1 दिसंबर उदित नारायण 

    2 दिसंबर अपूर्व अग्निहोत्री 

    3 दिसंबर जिमी शेरगिल 

    4 दिसंबर जावेद जाफरी 

    5 दिसंबर प्रवीण संधू 

    6 दिसंबर शेखर कपूर 

    8 दिसंबर धर्मेंद्र 

    9 दिसंबर राहत फतेह अली खान 

    10 दिसंबर रति अग्निहोत्री 

    11 दिसंबर दयानंद शेट्टी 

    12 दिसंबर रजनीकांत 

    13 दिसंबर मेघना गुलज़ार 

    14 दिसंबर समीरा रेड्डी 

    15 दिसंबर अनवेशा दत्ता 

    16 दिसंबर हर्षदीप कौर 

    17 दिसंबर जॉन अब्राहम 

    18 दिसंबर रिचा चड्ढा 

    19 दिसंबर अंकिता लोखण्डे 

    20 दिसंबर सोहेल खान 

    21 दिसंबर तमन्ना भाटिया 

    23 दिसंबर अमजद फरीद सबरी 

    24 दिसंबर जैकी भागनानी

     25 दिसंबर नगमा 

    26 दिसंबर शिवम पाटिल 

    27 दिसंबर सलमान खान 

    28 दिसंबर सुमीत निझावन

    29 दिसंबर पुलकित सम्राट 

    2024- सभी बारह राशियों की विस्तृत जानकारी 

    यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:  चंद्र राशि कैलकुलेटर

    अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है

    मेष राशि 

    साल 2023 की तुलना में वर्ष 2024 मेष राशि के जातकों के लिए काफी अनुकूल रहेगा क्योंकि…..विस्तार से पढ़ें 

    वृषभ राशि 

    इस महीने शनि दसवें घर में, बृहस्पति पहले घर में, राहु 11वें घर में और केतु पांचवे घर में अनुकूल स्थिति…..(विस्तार से पढ़ें) 

    मिथुन राशि 

    इस महीने में प्रमुख ग्रहों की स्थिति अनुकूल नजर आ रही है। इस दौरान राहु अनुकूल स्थिति में है, बृहस्पति…..(विस्तार से पढ़ें) 

    कर्क राशि 

    दिसंबर के महीने में ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु अनुकूल है, बृहस्पति ग्यारहवें घर में स्थित है, …..(विस्तार से पढ़ें)

    सिंह राशि 

    दिसंबर  2024 के महीने में प्रमुख ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो, राहु की स्थिति ठीक नहीं नजर आ …..(विस्तार से पढ़ें) 

    कन्या राशि 

    दिसंबर 2024 में प्रमुख ग्रहों की स्थिति की बात करें तो, राहु की स्थिति अनुकूल नहीं है, बृहस्पति नवम भाव ….(विस्तार से पढ़ें)

    तुला राशि 

    दिसंबर 2024 में, प्रमुख ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु की स्थिति अनुकूल है, बृहस्पति सातवें …..(विस्तार से पढ़ें) 

    वृश्चिक राशि 

    दिसंबर 2024 में प्रमुख ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु की स्थिति अनुकूल है। बृहस्पति सातवें …..(विस्तार से पढ़ें) 

    धनु राशि 

    इस महीने में प्रमुख ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो, राहु की स्थिति अनुकूल नहीं नजर आ रही है,  …..(विस्तार से पढ़ें) 

    मकर राशि 

    इस महीने में प्रमुख ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु की स्थिति अनुकूल है और पंचम भाव में …..(विस्तार से पढ़ें) 

    कुंभ राशि 

    दिसंबर 2024 के महीने में प्रमुख ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु की स्थिति अनुकूल नजर नहीं …..(विस्तार से पढ़ें) 

    मीन राशि 

    इस महीने दिसंबर 2024 में, प्रमुख ग्रहों की स्थिति के बारे में बात करें तो राहु अनुकूल नहीं है, बृहस्पति …...(विस्तार से पढ़ें) 

    सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

    हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

    अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

    प्रश्न 1: दिसंबर के महीने में कौन-कौन से हिंदू महीने आने वाले हैं?

    उत्तर: मार्गशीर्ष माह और पौष माह 

    प्रश्न 2: दिसंबर के महीने में कौन से व्रत और महत्वपूर्ण त्योहार पड़ेंगे?

    उत्तर: कालभैरव जयंती,उत्पन्न एकादशी, विवाह पंचमी, मोक्षदा एकादशी , गीता जयंती, क्रिसमस, सफला एकादशी

    प्रश्न 3: दिसंबर में जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है?

    उत्तर: दिसंबर के महीने में जन्म लेने वाले लोगों के व्यक्तित्व की तो ऐसे लोग बेहद ही ईमानदार स्वभाव के होते हैं, सच्चाई के लिए खड़े रहते हैं और गलत का साथ कभी नहीं देते हैं। 

    The post दिसंबर का महीना इन राशियों के लिए बेहद खास- करियर और व्यापार में मिलेगी जबरदस्त तरक्की appeared first on AstroSage Blog.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAAP विधायक नरेश बालियान की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच ने किया अरेस्ट, क्या है पूरा मामला?
    Next Article Maharashtra: हो गया फाइनल भाजपा का ये नेता बनेगा मुख्यमंत्री!, 5 दिसंबर को लेगा शपथ

    Related Posts

    मंगल का कर्क राशि में गोचर: देश-दुनिया और स्‍टॉक मार्केट में आएंगे उतार-चढ़ाव!

    April 1, 2025

    रामनवमी और हनुमान जयंती से सजा अप्रैल का महीना, इन राशियों के सुख-सौभाग्य में करेगा वृद्धि

    April 1, 2025

    बुध का मीन राशि में उदय होने से, सोने की तरह चमक उठेगा इन राशियों का भाग्य!

    March 31, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025

    सरकार की वादा-खिलाफी से जूझते सतपुड़ा के विस्थापित आदिवासी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.