Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हरियाणा की मॉडल मर्डर मिस्ट्री, आखिर शीतल का कातिल कौन ?
    • कौन हैं अमेरिका से भिड़ने वाले अयातुल्लाह अली ख़ामेनेई?
    • हमें मोदी जी समझ रखा है क्या!
    • ईरान के मिसाइल हमलों से इसराइल में मचा हड़कंप!
    • इसराइल को क्यों चुभते हैं अयातुल्ला अली खामेनेई?
    • हाइफा में 14-15-16 जून को क्या हुआ, इसराइल की मुख्य रिफाइनरी तबाह
    • मायावती की गद्दी हिलाने या अंत करने आया रावण! यूपी की सियासत में नई बगावत, दलित वोटर्स का नया वारिस कौन?
    • ईरान परमाणु अप्रसार संधि छोड़ने की तैयारी में; हथियार बनाने या दबाव बनाने की रणनीति?
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » पंजाब विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा में किसी भी प्रकार के बदलाव का राज्य सरकार करेगी कड़ा विरोध : CM मान
    शिक्षा

    पंजाब विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा में किसी भी प्रकार के बदलाव का राज्य सरकार करेगी कड़ा विरोध : CM मान

    By November 14, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email



    CM Mann in Vision Punjab Program : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को बुद्धिजीवियों, शिक्षाविदों, उद्योगपतियों, नौकरशाहों और अन्य सहयोगियों से पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया। चंडीगढ़ में पंजाब यूनिवर्सिटी में ‘विजन पंजाब’ के बारे में करवाए गए सेमिनार के दौरान संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की उपजाऊ भूमि को महान गुरुओं, संतों-महापुरुषों, पीरों-पैगंबरों और शहीदों का आशीर्वाद प्राप्त है।

    पिछली सरकारों पर लगाया आरोप

    उन्होंने कहा कि पंजाब पवित्र धरती होने के बावजूद पिछली सरकारों की नकारात्मक और उदासीन नीति के कारण विकास की गति में पिछड़ गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के मेहनती किसानों ने देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाया है, लेकिन उन्हें केंद्र सरकार की बेरुखी का सामना करना पड़ रहा है।

    ‘किसानों को पराली जलाने पर करना पड़ता आपराधिक दोषों का सामना’

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान आज अन्नदाता के रूप में जाने जाते हैं, उन्हें दो हफ्तों के बाद पराली जलाने के कारण आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ेगा। भगवंत सिंह मान ने दोहराया कि किसानों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करना इस समस्या से निपटने का हल नहीं है, क्योंकि इससे उन्हें समाज में शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पराली जलाने के प्रबंधन के लिए स्थायी समाधान विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बड़े-बड़े दावे किए जाने के बावजूद पराली जलाने का अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

    ‘फसल अवशेष प्रबंधन का कोई उचित साधन नहीं’

    मुख्यमंत्री ने दुख जताया कि यह केवल पंजाब का नहीं बल्कि समूचे उत्तर क्षेत्र का लंबे समय से लटका हुआ मुद्दा है, लेकिन किसानों के पास फसल अवशेषों के प्रबंधन के लिए कोई उचित साधन नहीं है। उन्होंने कहा कि किसान भी अब पराली नहीं जलाना चाहते, क्योंकि इसका सबसे पहला असर किसानों के परिवारों पर ही पड़ता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार को पराली के निपटारे को सुनिश्चित करने के लिए आपसी सहयोग से एक संयुक्त कार्य योजना तैयार करने की आवश्यकता है।

    वैकल्पिक फसलों पर एमएसपी की मांग

    किसानों के हितों की रक्षा के लिए वैकल्पिक फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) की गारंटी की मांग करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को खाद्यान्न उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंजाब ने पानी और उपजाऊ मिट्टी जैसे अपने बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधन गंवाने का संताप झेला है।

    एक किलो चावल उगाने में लगता 3500 लीटर पानी

    भगवंत सिंह मान ने कहा कि एक किलो चावल उगाने के लिए लगभग 3500 लीटर पानी की खपत होती है, जिससे राज्य का पानी खतरे की कगार पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य के किसान वैकल्पिक फसलें तभी अपना सकते हैं जब उन्हें इन फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य मिले और इन फसलों का निश्चित विपणन किसानों को फसली विविधता अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर सकता है।

    ‘पंजाबियों ने हर क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया’

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर में पंजाब ही एक ऐसा राज्य है जिसकी पूरे विश्व में फ्रेंचाइजी है क्योंकि पंजाबियों ने हर देश और हर क्षेत्र में बड़ा नाम कमाया है। उन्होंने कहा कि पंजाबी स्वभाव से ही मेहनती हैं, जिसके बल पर उन्होंने दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि बोइंग में 45 प्रतिशत इंजीनियर जी.एन.ई., लुधियाना से हैं और फ्लिपकार्ट, ओला, मास्टरकार्ड और अन्य कंपनियों के सी.ई.ओ. भी पंजाबी हैं।

    ‘स्वास्थ्य और शिक्षा प्रणाली को सुधारने के लिए प्रतिबद्ध’

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इन युवाओं में हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की आंतरिक क्षमता है.  उनकी योग्यता का सही उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्र और युवा हवाई जहाज की तरह होते हैं और राज्य सरकार उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और अपने सपनों को उड़ान देने के लिए एक लॉन्चपैड प्रदान करेगी। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक पंजाब के युवा अपने लक्ष्यों को हासिल नहीं कर लेते। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा प्रणाली को सुधारने के लिए ठोस प्रयास कर रही है।

    ‘पहले की सरकारों ने डाली बाधाएं’

    मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा देने के लिए राज्य में स्कूल ऑफ एमीनेन्स स्थापित किए गए हैं और इसी तरह सरकारी स्वास्थ्य प्रणाली को भी उन्नत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित रखा और इस प्रकार उनकी प्रगति में बाधाएं डाली। इसके विपरीत भगवंत सिंह मान का उद्देश्य गरीब छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करते हुए उन्हें अधिक से अधिक सक्षम बनाना है।

    ‘45000 से अधिक युवाओं को दी नौकरी’

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका परिणाम सबके सामने है क्योंकि सरकारी स्कूलों के 158 छात्रों ने पहली बार जे.ई.ई. की परीक्षा पास की है। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है क्योंकि आने वाले दिनों में ऐसे और परिणाम सामने आएंगे जिसके लिए उनकी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने युवाओं को योग्यता के आधार पर 45000 से अधिक नौकरियां प्रदान की हैं।

    ‘प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के लिए हाईटेक केंद्र’

    मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आठ हाई-टेक केंद्र खोल रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये केंद्र युवाओं को यूपीएससी की परीक्षा पास करने और राज्य तथा देश में महत्वपूर्ण पदों पर पहुंचने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य युवाओं को उच्च पदों पर बिठाकर देश की सेवा करने के योग्य बनाना है।

    ‘पंजाब यूनीवर्सिटी प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था’

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ राज्य की भावनात्मक, सांस्कृतिक, साहित्यिक और समृद्ध विरासत का हिस्सा है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी हमारे क्षेत्र की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था है और इसमें हरियाणा की किसी हिस्सेदारी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि न तो हरियाणा के किसी कॉलेज को विश्वविद्यालय से मान्यता दी जाएगी और न ही विश्वविद्यालय की सीनेट में पिछले दरवाजे से प्रवेश के लिए हरियाणा के किसी भी प्रयास को सफल होने दिया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने खेद व्यक्त किया कि विश्वविद्यालय की संरचना को बदलने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन पंजाब सरकार छात्रों के व्यापक हित में ऐसी किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने देगी।

    ‘पंजाबियों की भलाई के लिए करेंगे मेहनत’

    विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पंजाब-समर्थक और विकासमुखी रुख के कारण विपक्ष के नेता उन्हें निशाना बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि यह आलोचना पूरी तरह से तर्कहीन है और विपक्षियों की मनगढ़ंत और गलत मंशा वाले इरादों पर आधारित है। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट किया कि विपक्ष की ऐसी छोटी चालों से वे पंजाब के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने से पीछे नहीं हटेंगे, बल्कि पंजाब और पंजाबियों की भलाई के लिए अनथक मेहनत करेंगे।

    यह भी पढ़ें : Punjab : पिछले वर्ष की तुलना में पराली जलाने के मामलों में 71 प्रतिशत की कमी, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने की सराहना

    Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाल दिवस 2024: जानें राशि अनुसार बच्‍चों को मिलेंगे कैसे परिणाम!
    Next Article प्रयागराज : उत्तरप्रदेश लोकसेवा आयोग का अभ्यर्थियों के हित में फैसला, एक दिन, एक शिफ्ट की मांग को मंजूरी

    Related Posts

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025

    किसान मित्र और जनसेवा मित्रों का बहाली के लिए 5 सालों से संघर्ष जारी

    May 14, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025

    बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिस असिस्टेंट के 500 पदों पर निकली भर्ती, 3 मई से शुरू होंगे आवेदन

    May 3, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.