Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘महाराष्ट्र में नाम कटवाकर जीते, अब बिहार में दोहराने की तैयारी…’, ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला
    • ‘हमें सजा दिलाने चले थे… खुद हैं बेल पर’! असम में राहुल गांधी पर जमकर बरसे सीएम हिमंत सरमा
    • ऐसे नहीं मिलेगा न्याय… आत्मदाह कांड से हिली ओडिशा की राजनीति! राहुल गांधी ने पिता से की बात, विधानसभा के बाहर मचा ‘घोर तांडव’
    • Etah News: विद्यालय एकीकरण के विरोध में एटा पहुंचे आप सांसद संजय सिंह, कहा- “दलित-पिछड़े बच्चों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं”
    • उम्मेदा राम बेनीवाल-बाड़मेर की मिट्टी से संसद तक का राजनीतिक सफर
    • Kanchipuram Temple Story: सारे शिव भक्तों के लिए स्वर्ग है हज़ार मंदिरों का शहर कांचीपुरम, जहां सावन में उमड़ता है शिवभक्तों का हुजूम
    • Omkareshwar Mandir Ka Itihas: आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी यहाँ, भगवान शिव का सबसे पवित्र धाम ओंकारेश्वर, नर्मदा के तट पर है स्थित
    • 35 लाख से ज्यादा लोगों का कटेगा वोट, बिहार चुनाव से पहले वोटर लिस्ट मामले में विवाद गहराया
    • About Us
    • Get In Touch
    Facebook X (Twitter) LinkedIn VKontakte
    Janta YojanaJanta Yojana
    Banner
    • HOME
    • ताज़ा खबरें
    • दुनिया
    • ग्राउंड रिपोर्ट
    • अंतराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • क्रिकेट
    • पेरिस ओलंपिक 2024
    Home » प्रियंका पर विवादित टिप्पणी करने वाले रमेश बिधूड़ी कालकाजी से हार गए
    भारत

    प्रियंका पर विवादित टिप्पणी करने वाले रमेश बिधूड़ी कालकाजी से हार गए

    By February 8, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट से विधानसभा चुनाव जीत लिया। उनका मुक़ाबला बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से था। बिधूड़ी विधानसभा चुनाव में विवादित बयानों के लिए सुर्खियों में रहे। आप उनके विवादित बयानों को मुद्दा बनाती रही थी।

    चुनाव नतीजे आने से पहले बिधूड़ी ने चुनाव में जीत दर्ज करने की उम्मीद जताते हुए कहा था कि उनका ध्यान व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा या मुख्यमंत्री पद पर नहीं, बल्कि दिल्ली के लोगों की सेवा पर है। बिधूड़ी ने कहा था, ‘केजरीवाल दो बार मुफ्त चीजों के दम पर जीते, लेकिन उनके नेतृत्व की पोल खुल गई है।’ 

    चुनाव प्रचार के दौरान बिधूड़ी विवादित बयान देते रहे थे। पिछले महीने बिधूड़ी कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक बयान देकर फँस गए थे। उन्होंने उस समय बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था जब उन्होंने कहा कि अगर वह आगामी चुनाव जीतते हैं तो वह अपने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के गालों की तरह चमका देंगे। 

    कांग्रेस ने उनके बयान पर कड़ा विरोध जताया और बीजेपी नेता को महिला विरोधी क़रार दिया। बिधूड़ी के ख़िलाफ़ राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की गई थी।

    बिधूड़ी को वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता था, ‘लालू यादव ने एक बार दावा किया था कि वह बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गालों की तरह चमका देंगे, लेकिन वह उस वादे को पूरा करने में विफल रहे। हालांकि, मैं आपको आश्वासन देता हूं कि जिस तरह हमने ओखला और संगम विहार की सड़कों को बदल दिया है, हम कालकाजी की हर सड़क प्रियंका गांधी के गालों की तरह चमका देंगे।’

    सुप्रिया श्रीनेत ने एक्स पर लिखा था,

    “

    भाजपा घोर महिला विरोधी है। प्रियंका गांधी के बारे में रमेश बिधूड़ी का बयान न केवल शर्मनाक है, बल्कि उनकी घृणित मानसिकता को भी दर्शाता है। संसद में अपने साथी सांसद को बिना किसी सजा के गाली देने वाले व्यक्ति से और क्या उम्मीद की जा सकती है


    सुप्रिया श्रीनेत

    आप नेता संजय सिंह ने कहा था, ‘यह बहुत शर्मनाक है। भाजपा ने एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है, जिसने संसद में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और जो खुलेआम लोगों को पैसे बांट रहा था।’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर इस तरह की घटिया और बेशर्मी भरी टिप्पणी करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। दिल्ली की महिलाओं को समझ में आ गया होगा कि उनके शासन में उन्हें किस तरह की सुरक्षा मिलेगी।’

    रमेश बिधूड़ी करीब दो साल से विवादों में रहे हैं। पिछली लोकसभा में एक सत्र के दौरान उन्होंने पूर्व बसपा सांसद और अब कांग्रेस नेता दानिश अली के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करके विवाद खड़ा कर दिया था। दानिश अली को संसद में धमकी देने और उनके समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा बोलने पर पूरे देश में कड़ी प्रतिक्रिया हुई थी।

    संसद में दिया था विवादित बयान

    रमेश बिधूड़ी ने 2023 में संसद के विशेष सत्र में एक आपत्तिजनक बयान दिया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए बिधूड़ी के भाषण के एक हिस्से में बिधूड़ी को बार-बार दानिश अली को अपशब्द और इस्लामोफोबिक शब्द कहते हुए सुना गया। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें चेतावनी दी। उनकी टिप्पणियाँ रिकॉर्ड से हटा दी गईं। विपक्ष के भारी विरोध के बीच भाजपा ने बिधूड़ी को कारण बताओ नोटिस भेजा और उनसे 15 दिनों के भीतर अपनी असंसदीय भाषा पर स्पष्टीकरण देने को कहा था। इसके बाद इस मामले में क्या हुआ, यह तो साफ़ नहीं है, लेकिन बाद में बिधूड़ी को बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई जिसे विपक्षी दलों द्वारा उनको इनाम के रूप में बताया गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBharat Mein Islam Ka Itihas: भारत पर पहले इस्लामिक आक्रमण की दास्तान, क्या था रेवाड़ युद्ध ?
    Next Article Delhi Election Result 2024: आप का पतन, दिल्ली के मिडिल क्लास ने फेर लिया मुंह

    Related Posts

    ट्रंप की तकरीर से NATO में दरार!

    June 25, 2025

    ईरान ने माना- उसके परमाणु ठिकानों को काफी नुकसान हुआ, आकलन हो रहा है

    June 25, 2025

    Satya Hindi News Bulletin। 25 जून, शाम तक की ख़बरें

    June 25, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    ग्रामीण भारत

    गांवों तक आधारभूत संरचनाओं को मज़बूत करने की जरूरत

    December 26, 2024

    बिहार में “हर घर शौचालय’ का लक्ष्य अभी नहीं हुआ है पूरा

    November 19, 2024

    क्यों किसानों के लिए पशुपालन बोझ बनता जा रहा है?

    August 2, 2024

    स्वच्छ भारत के नक़्शे में क्यों नज़र नहीं आती स्लम बस्तियां?

    July 20, 2024

    शहर भी तरस रहा है पानी के लिए

    June 25, 2024
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    ग्राउंड रिपोर्ट

    मूंग की फसल पर लगा रसायनिक होने का दाग एमपी के किसानों के लिए बनेगा मुसीबत?

    June 22, 2025

    केरल की जमींदार बेटी से छिंदवाड़ा की मदर टेरेसा तक: दयाबाई की कहानी

    June 12, 2025

    जाल में उलझा जीवन: बदहाली, बेरोज़गारी और पहचान के संकट से जूझता फाका

    June 2, 2025

    धूल में दबी जिंदगियां: पन्ना की सिलिकोसिस त्रासदी और जूझते मज़दूर

    May 31, 2025

    मध्य प्रदेश में वनग्रामों को कब मिलेगी कागज़ों की कै़द से आज़ादी?

    May 25, 2025
    About
    About

    Janta Yojana is a Leading News Website Reporting All The Central Government & State Government New & Old Schemes.

    We're social, connect with us:

    Facebook X (Twitter) Pinterest LinkedIn VKontakte
    अंतराष्ट्रीय

    पाकिस्तान में भीख मांगना बना व्यवसाय, भिखारियों के पास हवेली, स्वीमिंग पुल और SUV, जानें कैसे चलता है ये कारोबार

    May 20, 2025

    गाजा में इजरायल का सबसे बड़ा ऑपरेशन, 1 दिन में 151 की मौत, अस्पतालों में फंसे कई

    May 19, 2025

    गाजा पट्टी में तत्काल और स्थायी युद्धविराम का किया आग्रह, फिलिस्तीन और मिस्र की इजरायल से अपील

    May 18, 2025
    एजुकेशन

    MECL में निकली भर्ती, उम्मीवार ऐसे करें आवेदन, जानें क्या है योग्यता

    June 13, 2025

    ISRO में इन पदों पर निकली वैकेंसी, जानें कैसे करें आवेदन ?

    May 28, 2025

    पंजाब बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

    May 14, 2025
    Copyright © 2017. Janta Yojana
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Disclaimer
    • Feedback & Complaint
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.